NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
पराग्वेः हज़ारों डॉक्टरों, किसानों, शिक्षकों और ट्रक चालकों ने विरोध प्रदर्शन किया
विभिन्न क्षेत्र राष्ट्रपति मारियो अब्दो बेनिटेज़ की अतिदक्षिणपंथी सरकार के साथ हुए समझौतों के लागू करने की मांग कर रहे हैं।
पीपल्स डिस्पैच
11 Aug 2021
पराग्वेः

10 अगस्त को हजारों डॉक्टरों, किसानों, शिक्षकों और ट्रक चालकों ने पराग्वे की राजधानी असुनसियन की सड़कों पर उतरकर राष्ट्रपति मारियो अब्दो बेनिटेज़ की अतिदक्षिणपंथी सरकार के साथ हुए समझौतों के लागू करने की मांग की।

ट्रक चालकों ने अपने ट्रकों के साथ कोस्टानेरा एवेन्यू को जाम किए हुए हैं। किसानों ने अभियोजक के कार्यालय, लोक निर्माण मंत्रालय, शहरी, आवास और आवास मंत्रालय और कांग्रेस के सामने प्रदर्शन किया। डॉक्टरों ने स्वास्थ्य मंत्रालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

पिछले सप्ताह से हड़ताल कर रहे ट्रक चालक निंदा करते हुए कहते हैं कि उन्हें कृषि-निर्यातकों द्वारा माल ढुलाई की लागत के लिए कम भुगतान किया जा रहा है। ट्रक चालकों के यूनियन ने एक फ्रेट कानून के अनुमोदन और अधिनियमन की मांग की है जो अन्य चीजों के अलावा एक तकनीकी समिति के निर्माण की स्थापना करता है जो एक ट्रैक्टर-ट्रेलर और सेमी ट्रेलर के लिए लोड के अनुसार माल की परिचालन लागत और संबंधित लागत का निर्धारण करेगा।

देश के विभिन्न हिस्सों से राजधानी आए किसान, कानून 6669 के अनुपालन की मांग की जो कृषक पारिवार की रिकवरी के लिए प्रोत्साहन और निवेश के उपाय तैयार करता है। यह छोटी कृषि की सहायता के लिए 25 मिलियन अमेरिकी डॉलर की राशि आवंटित करता है, जिसमें से लगभग 16 मिलियन डालर सीधे लाभार्थियों को हस्तांतरित किए जाने की व्यवस्था हैं और शेष सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण के लिए उपयोग किए जाने की व्यवस्था है।

दो दिवसीय हड़ताल कर रहे शिक्षक साल 2018 में पारित एक कानून के लागू करने की मांग कर रहे हैं जिसमें इस अक्टूबर से शिक्षकों के वेतन में क्रमिक रूप से 16% की वृद्धि की व्यवस्था है। शिक्षक संघ एजुकेटर्स फेडरेशन ऑफ पराग्वे (एफईपी) ने कांग्रेस की पटल पर मौजूद इस बिल को खारिज कर दिया, जो सभी सिविल सेवकों के लिए COVID-19 महामारी के कारण आर्थिक संकट का सामना करने के लिए वेतन वृद्धि पर रोक लगाता है।

डॉक्टर समान वेतन और काम के घंटों के अनुसार वेतन पाने के लिए विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरे। नेशनल यूनियन ऑफ फिजिशियन (सिनामेड) भी इस क्षेत्र के लिए बजट को 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक बढ़ाने के लिए हस्ताक्षर किए गए एक समझौते के अनुपालन की मांग करता है। यह मांग करता है कि महामारी के दौरान डॉक्टरों को उनके काम के लिए मुआवजा देने के लिए उक्त राशि आवंटित की जाए।

paraguay
protest in paraguay
peoples protest in paraguay

Related Stories

पराग्वे में राष्ट्रपति और उनके मंत्रिमंडल के इस्तीफ़े की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी

पराग्वे के छात्र और किसान सार्वजनिक शिक्षा के लिए अधिक बजट की मांग की


बाकी खबरें

  • donkey
    शिरीष खरे
    हमारे लिए गधा आज भी 'गधा', जबकि विदेश में बढ़ रही कद्र!
    10 Feb 2022
    आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2012 की पशुधन गणना से वर्ष 2019 की नवीनतम पशुधन गणना तक, गधों की आबादी में सबसे तेज 61.23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है।
  • Banaras
    विजय विनीत
    EXCLUSIVE: बनारस में गांजे से बर्बाद हो रही युवा पीढ़ी, धर्म की आड़ में खुलेआम होता है नशा!
    10 Feb 2022
    बनारसियों के आदर्श राम-कृष्ण, गौतम बुद्ध, कणादि, जैमिनि, पाणिनी, पतंजलि से लेकर रविदास, कबीर, नानकदेव, पार्श्वनाथ में से कोई चिलम नहीं पीता था। इस शहर में अब तमाम ढोंगी साधु-संत परंपरा की आड़ में…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में एक दिन में फिर 1200 से ज़्यादा लोगों की मौत 
    10 Feb 2022
    देश में 24 घंटे में कोरोना से 1,241 लोगों की मौत हुई है। इस तरह अब तक कुल 5 लाख 6 हज़ार 520 लोग अपनी जान गँवा चुके है।
  • UP West
    प्रज्ञा सिंह
    यूपी चुनाव: क्यों हो रहा है भाजपा मतदाता का हृदय परिवर्तन
    10 Feb 2022
    उस किसान की कहानी, जो ग्रामीण मध्य वर्ग के बीच हिंदुत्व से प्रेरित आकांक्षाओं से उपजे संघर्षों का प्रतीक है।
  • Health budget
    डॉ. राजू पाण्डेय
    स्वास्थ्य बजट: कोरोना के भयानक दौर को क्या भूल गई सरकार?
    10 Feb 2022
    स्वास्थ्य सेवाओं के लिए वर्ष 2021-22 का वास्तविक स्वास्थ्य बजट जीडीपी का .34 प्रतिशत था जो 2022-23 में .06 प्रतिशत की मामूली वृद्धि के बाद .40 प्रतिशत हो गया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License