NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
झांसी में ननों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले तीन व्यक्ति गिरफ़्तार
गिरफ़्तार लोगों में एक हिंदूवादी संगठन के अध्यक्ष अंचल अर्जरिया एवं पुरूकेस अमरया शामिल है।
भाषा
03 Apr 2021
झांसी में ननों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले तीन व्यक्ति गिरफ़्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर।

झांसी (उप्र): राजकीय रेलवे पुलिस ने ट्रेन में नन के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने वाले तीन व्यक्तियों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) झांसी के पुलिस क्षेत्राधिकारी नईम खान मंसूरी ने शुक्रवार को बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात रेलवे स्टेशन पर गश्त के दौरान प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह को पता चला कि पुराने बुकिंग हॉल के पास दो युवक पुलिसकर्मियों से विवाद कर रहे हैं कि पिछले दिनों ननों के मामले में पुलिस ने उचित कार्यवाही न करते हुए उन्हें छोड़ दिया था। इस संबंध में वह पुनः प्रदर्शन करने की धमकी देते हुए उलझ रहे थे।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामले की गंभीरता देखते हुए उपरोक्त दोनों युवकों को शांति भंग की आशंका के तहत एवं उपरोक्त ननों संबंधित विवाद के चलते गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार लोगों में एक हिंदूवादी संगठन के अध्यक्ष अंचल अर्जरिया एवं पुरूकेस अमरया शामिल है।

उन्होंने बताया कि बाद में इस मामले में अजय शंकर तिवारी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

तीनों को सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिनों के लिए अस्थायी जेल में भेज दिया गया।

उल्लेखनीय है कि 19 मार्च को उत्कल एक्सप्रेस से उड़ीसा के राउरकेला की यात्रा कर रही नई दिल्ली निवासी दो ननो एवं उनके साथ उड़ीसा की दो लड़कियों को देख एक धार्मिक संगठन के नेता अजय शंकर तिवारी की शिकायत पर जीआरपी पुलिस ने पूछताछ के लिए ट्रेन से उतार लिया था एवं शिकायत के अनुसार धर्म परिवर्तन जैसा कोई मामला नहीं होने पर अगली ट्रेन से उन्हें रवाना कर दिया था। इस मामले को लेकर तिवारी के साथ कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था और ननों के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार किया था।

क्षेत्राधिकारी नईम अंसारी ने कहा था कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि लड़कियों को जबरन धर्म परिवर्तन के लिए ले जाया जा रहा है, हालांकि पूछताछ के दौरान ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया तो चारों को अगली ट्रेन से जाने की अनुमति दे दी गई।

इसे पढ़ें : ज़रा सोचिए: अपनी सेवा से दिल जीतती ननें!

Jhansi
Abusers of Nuns

Related Stories

यूपी: अब झांसी में अवैध खनन की रिपोर्टिंग करने गए पत्रकार पर हमला, कहां है कानून व्यवस्था? 

केरल: चर्चित नन रेप केस में आरोपी बिशप बरी, फ़ैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देंगी नन

झांसी: बीजेपी नेताओं का पुलिस पर हमला!, विपक्ष ने योगी सरकार पर उठाए सवाल


बाकी खबरें

  • PM Ujjwala Yojana in J&K
    राजा मुज़फ़्फ़र भट
    जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में गड़बड़ियों की जांच क्यों नहीं कर रही सरकार ?
    21 Sep 2021
    नौकरशाह आम लोगों के मसलों का हल प्राथमिकता के साथ इसलिए नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि अनुच्छेद 370 को निरस्त किये जाने के बाद भी जम्मू-कश्मीर में भ्रष्टाचार और लूट जारी है।
  • French President Emmanuel Macron (L) and US President Joe Biden
    एम. के. भद्रकुमार
    AUKUS पर हंगामा कोई शिक्षाप्रद नज़ारा नहीं है
    21 Sep 2021
    ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका [AUKUS] के बीच हुए नए सुरक्षा समझौते को लेकर राजनयिक टकराव अभी शुरू होने वाला है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 26,115 नए मामले, 252 मरीज़ों की मौत
    21 Sep 2021
    देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 35 लाख 4 हज़ार 534 हो गयी है।
  • UP
    सबरंग इंडिया
    डेंगू, बारिश से हुई मौतों से बेहाल यूपी, सरकार पर तंज कसने तक सीमित विपक्ष?
    21 Sep 2021
    स्थानीय समाचारों में बताया गया है कि 100 से अधिक लोगों को डेंगू, वायरल बुखार ने काल का ग्रास बना लिया। बारिश से संबंधित घटनाओं में 24 लोगों की मौत का अनुमान है
  •  Collapses in Uttarakhand
    रश्मि सहगल
    उत्तराखंड में पुलों के ढहने के पीछे रेत माफ़िया ज़िम्मेदार
    21 Sep 2021
    जो अधिकारी ग़ैरक़ानूनी खनन के ख़िलाफ़ कार्रवाई करते हैं, उनके ख़िलाफ़ ताकतवर राजनेता मोर्चा खोल देते हैं। लेकिन स्थानीय लोग धड़ल्ले से चल रहे खनन में छुपे निजी हितों और नियमों के उल्लंघन को खुलकर सामने ला…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License