NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
बुधवार शाम राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने रावत को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। रावत ने अकेले शपथ ली और उनके मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में होगा।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
10 Mar 2021
तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

देहरादून: तीरथ सिंह रावत ने बुधवार को आनन-फानन में उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। दिन में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया और शाम चार बजे तक उन्होंने राजभवन पहुंचकर शपथ भी ले ली।

यहां राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में प्रदेश की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने रावत को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। रावत ने अकेले शपथ ली और उनके मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में होगा।

केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में दिल्ली से आए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने तीरथ सिंह को शुभकामनाएं दीं और कहा कि एक-दो दिन में उनके मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा।

उन्होंने कहा, ' आज तीरथजी ने शपथ ले ली है। उनके मंत्रिमंडल का विस्तार भी एक-दो दिन में हो जाएगा।' सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के चार साल के कार्यकाल में विकास की मजबूत आधारशिला रखी जा चुकी है और अब इस पर भव्य इमारत बननी है।

उन्होंने कहा कि नए मुख्यमंत्री केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और उत्तराखंड में पूर्ववर्ती त्रिवेंद रावत सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे और बाकी बचे एक साल में जनता के लिए बेहतर काम करेंगे।

 

हालांकि उन्होंने त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाने की वजह नहीं बताई। जबकि उनके अनुसार उन्होंने चार साल में विकास की मज़बूत आधारशिला रख दी थी!

वैसे आज दिन में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ही विधायक दल की बैठक के बाद तीरथ सिंह रावत के नाम की घोषणा की।

जिसके बाद तीरथ सिंह ने भाजपा नेताओं के साथ राजभवन जाकर राज्यपाल के सामने अपनी सरकार के गठन का दावा पेश किया।

 

त्रिवेन्द्र सिंह रावत को हाईकमान के आदेश के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
 

उत्तराखंड की 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के फिलहाल 56 विधायक हैं।


तीरथ सिंह रावत का जन्म 9 अप्रैल, 1964 को पौड़ी गढ़वाल के सीरों, पट्टी असवालस्यूं में हुआ। वह फरवरी 2013 से दिसंबर 2015 तक उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे और चौबट्टाखाल से 2012 से 2017 के बीच विधायक रहे। उत्तराखंड के गठन से पहले रावत 1997 में उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के भी सदस्य रहे हैं।

वर्तमान में तीरथ सिंह रावत भाजपा के राष्ट्रीय सचिव के साथ साथ गढ़वाल लोकसभा से सांसद भी हैं।

वह वर्ष 1983 से 1988 तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रह चुके हैं और  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (उत्तराखण्ड) के संगठन मंत्री और राष्ट्रीय मंत्री भी रहे हैं।

तीरथ सिंह रावत को अब नियमानुसार गढ़वाल के सांसद पद से इस्तीफ़ा देकर 6 महीने के भीतर विधानसभा का सदस्य बनना होगा। उत्तराखंड में विधान परिषद नहीं है, इसलिए तीरथ सिंह को किसी विधायक से इस्तीफ़ा दिलाकर सीधा चुनाव लड़ना होगा। लेकिन दिलचस्प है कि उत्तराखंड में भी उत्तर प्रदेश की तरह 2022 में चुनाव हैं यानी जब तक तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड में किसी सीट से लड़कर विधायक बनेंगे, तब तक नये आम चुनाव आ जाएंगे। इसलिए उनकी चुनौती बहुत बड़ी है।

(समाचार एजेंसी भाषा के कुछ इनपुट के साथ)

 

इसे पढ़ें : त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफ़े की वजह क्या हैं? मोदी-शाह को देना चाहिए जनता को जवाब

 

Tirath Singh Rawat
Chief Minister of Uttarakhand
Trivendra Singh Rawat
BJP
Uttarakhand New CM

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • संदीप चक्रवर्ती
    कोलकाता नगर निकाय चुनाव: वाम मोर्चा ने कई महिलाओं, युवा ‘रेड वॉलंटियर' को बनाया उम्मीदवार
    01 Dec 2021
    टीएमसी ने 19 दिसंबर को होने वाले चुनाव में कोलकाता नगर निगम के कुल 144 वार्डों में से 143 नामों की अपनी सूची में 87 पार्षदों को बरक़रार रखा है।
  • पीपल्स डिस्पैच
    बेल्जियम के संगठनों ने महिलाओं के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा के विरोध में प्रदर्शन किया
    01 Dec 2021
    बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स समेत देश के दूसरे शहरों में  रविवार, 28 नवंबर को महिला अधिकार समूहों और दूसरे प्रगतिशील वर्गों ने देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही हिंसा के विरोध में प्रदर्शन किया। उन
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    सरकार ने फिर कहा, नहीं है आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों का 'आंकड़ा'
    01 Dec 2021
    कांग्रेस नेता मनीष तिवारी और कुछ अन्य सदस्यों ने आंदोलनकारी किसानों की मांगों से जुड़ा मुद्दा बुधवार को लोकसभा में उठाया और कहा कि सरकार को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी देने समेत
  • बिहारः नियुक्ति पत्र न मिलने से नाराज़ एसटीईटी पास शिक्षक अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः नियुक्ति पत्र न मिलने से नाराज़ एसटीईटी पास शिक्षक अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी
    01 Dec 2021
    'बिहार बोर्ड द्वारा 21 जून को माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में 37 हज़ार 337 पदों पर बहाली के लिए मेरिट लिस्ट प्रकाशित की गयी थी, लेकिन अभी तक नियोजन शुरू नहीं किया गया है।'
  • cr
    अजय कुमार
    क्रिप्टो करेंसी की कहानी
    01 Dec 2021
    क्या आप उसे करेंसी कहेंगे जिसे सरकार जारी नहीं करती है? अगर उसे करेंसी नहीं कहेंगे तो क्रिप्टो करेंसी पर इतनी चर्चा क्यों हो रही है?
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License