NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
साहित्य-संस्कृति
भारत
राजनीति
तिरछी नज़र : बुरा तो हम मानेंगे ही, क्योंकि...
यह आग किसने लगाई और किसने हाथ सेके। ये तो राम जाने या फिर सरकार जाने। अब इस खून की होली का बुरा तो हम मानेंगे ही।
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
15 Mar 2020
Delhi violence

"बुरा न मानो, होली है।” होली पर यह एक बहुत पुरानी कहावत है। बचपन से ही हम होली के आसपास यही सुनते आ रहे हैं। होली पर किसी पर रंग डाल दो य फिर किसी को भी छेड़ दो। कोई बुरा माने तो बोल दो, "बुरा न मानो, होली है।" यानी, होली पर बुरा मानने लायक कुछ हो भी तो भी सब माफ है। यानी होली पर और उसके आसपास किसी भी बात का बुरा नहीं मानना चाहिए।

tirchhi nazar_2.PNG.jpeg

हमारे बचपन में होली पंद्रह बीस दिन पहले शुरू हो जाती थी। पंद्रह बीस दिन पहले से ही हम बच्चे, लोगों पर पानी डालना शुरू कर देते थे। वैसे तो उन दिनों इस हुड़दंग का कोई बुरा नहीं मानता था पर फिर भी कोई बुरा मानता था तो हम बच्चे लोग शोर मचा देते थे "बुरा न मानो, होली है।" बुरा मानता हुआ व्यक्ति भी मुस्कुरा कर चला जाता था। पर अब बच्चे भी इतने व्यस्त हो गये हैं कि होली सिर्फ रंग वाले दिन की रह गई है और उस दिन भी यदि किसी को गीला कर दो तो लोग बुरा मान जाते हैं। और इस बार तो दिल्ली के दंगों और कोरोना वायरस ने होली आधे दिन की भी नहीं रहने दी।

पर राजनेताओं की कृपा से इस बार दिल्ली में होली पंद्रह बीस दिन पहले ही शुरू हो गई। अबकी बार होली से पंद्रह बीस दिन पहले ही दिल्ली में दंगे की होली शुरू हो गई। पता नहीं यह दंगों की होली किसने शुरू की, पता नहीं इस होली की आग कैसे बढ़ी। यह आग किसने लगाई और किसने हाथ सेके। ये तो राम जाने या फिर सरकार जाने। अब इस खून की होली का बुरा तो हम मानेंगे ही। इस खूनी होली में पचास से ऊपर लोग मारे गये, हिन्दू भी और मुसलमान भी। दो महीने से शांतिपूर्ण ढंग से दस से ज्यादा जगह चल रहा आंदोलन कैसे एकाएक और वह भी एक ही जगह हिंसक बना दिया गया। बनाया गया या अपने आप ही बन गया, यह भी राम जी को ही पता है या फिर सरकार जी को पता है। पर चाहे स्वयं बना हो या फिर बनाया गया हो, बुरा न मानने का कोई कारण तो नहीं है ।

कपिल मिश्रा जी तो अपने समर्थकों के साथ, जिस दिन ट्रम्प जी अहमदाबाद में थे, उसी दिन दिल्ली में दिल्ली पुलिस से बहुत ही शांत स्वर में विनम्र निवेदन कर रहे थे कि जाफराबाद में रास्ता खुलवा दो, नहीं तो जो कुछ होगा उसके हम जिम्मेदार नहीं होंगे। अब उनकी आवाज में ही सूर्यवंशी बुलंदी है तो वे क्या कर सकते हैं। जब वे बोलते हैं तो उनके अनुयायियों को लगता है कि वे युद्ध की दुदुंभी बजा रहे हैं। तो फिर उनके अनुयायियों ने महाभारत तो मचाना ही था। इस सबमें उनकी, कपिल मिश्रा जी की क्या खता। होली के चक्कर में सरकार और उसकी पुलिस कपिल मिश्रा और उनके अनुयायियों के किये का भले ही बुरा न माने, लेकिन हम तो बुरा मानेंगे ही।

खैर, कपिल मिश्रा ने तो शायद तीन दिन का समय दे भी दिया था पर उनके समर्थक बिल्कुल भी समय देने के लिए तैयार नहीं थे। कपिल मिश्रा साहब की तो बिल्कुल भी गलती नहीं है। क्या करें, आजकल समर्थक ही ऐसे हो गये हैं, बिलकुल रामभक्त टाइप। इधर रामजी के मुख से निकला नहीं, उधर वानर उत्पात मचाने को तैयार। तभी तो अनुराग ठाकुर ने गोली मारने का आह्वान किया और कोई वानर पिस्तौल लेकर निकल पड़ा गोली चलाने, जामिया के लिये। जब रामभक्त ऐसे होंगे तो बुरा तो हम मानेंगे ही।

खैर दंगा हुआ, तीन सौ से अधिक लोगों का खून बहा। पचास से अधिक मारे गये और ढाई सौ से अधिक घायल हो गये। हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति स्वाहा हो गई। दंगों में अपना घर बार गंवा चुके हजारों लोग अभी तक शिविरों में रह रहे हैं। दिल्ली सरकार दंगा पीड़ितों को कंपन्सेशन दे रही है, उनके लिए शिविर लगा रही है। पर जब लोग मर रहे थे दिल्ली के मुख्यमंत्री और मंत्री क्या कर रहे थे। जो वे कर रहे थे उसका बुरा तो हम मानेंगे ही।

जब दंगों में लोग मर रहे थे, घायल हो रहे थे, लोगों के मकान और दुकान जलाये जा रहे थे, तब केजरीवाल महोदय अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ राजघाट पर बैठे थे। वे दंगे हो रही जगह से मीलों दूर, गांधी समाधी पर, दंगे खत्म करने के लिए धरना कर रहे थे। वह तो गांधी समाधि बाद में बनी नहीं तो गणेश शंकर विद्यार्थी भी कानपुर में नहीं, यहां गांधी समाधि पर ही अनशन कर दंगे समाप्त करवा रहे होते।

अंग्रेजों ने कनाट प्लेस बनवाया, राष्ट्रपति भवन बनवाया, इंडिया गेट बनवाया। अगर गांधी समाधि भी बनवा जाते तो कितनी सहूलियत होती। और किसी को होती या न होती पर महात्मा गांधी को तो अवश्य ही होती। गांधी जी को इतने बुढ़ापे में दंगे शांत करने के लिए बिहार में, नौआखली में, दिल्ली में, सब जगह इधर उधर भटकना तो नहीं पड़ता। गांधी जी बस गांधी समाधि पर अनशन करते और दंगे कंट्रोल।

केजरीवाल द्वारा दंगे नियंत्रण करने के लिए गांधी समाधि पर अनशन करना इतना बुरा नहीं लग रहा है पर ये जो अंग्रेजों ने गांधी समाधि गांधी जी के रहते हुए नहीं बनवाई और गांधी जी को उन्नीस सौ सैंतालीस में सांम्प्रदायिक दंगे खत्म कराने के लिए इधर उधर बहुत भटकना पड़ा, होली के इस मौसम में हमें यह ज़रूर बुरा लग रहा है।

(इस व्यंग्य स्तंभ के लेखक पेशे से चिकित्सक हैं।)

tirchi nazar
Satire
Political satire
Delhi Violence
Delhi riots
communal violence
Communal riots
kapil MIshra
anurag thakur
BJP
Hate Speech
Religion Politics
Arvind Kejriwal
delhi police
Amit Shah

Related Stories

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने कथित शिवलिंग के क्षेत्र को सुरक्षित रखने को कहा, नई याचिकाओं से गहराया विवाद

जुलूस, लाउडस्पीकर और बुलडोज़र: एक कवि का बयान

सर जोड़ के बैठो कोई तदबीर निकालो

उर्दू पत्रकारिता : 200 सालों का सफ़र और चुनौतियां

तिरछी नज़र: सरकार-जी, बम केवल साइकिल में ही नहीं लगता

विज्ञापन की महिमा: अगर विज्ञापन न होते तो हमें विकास दिखाई ही न देता

तिरछी नज़र: बजट इस साल का; बात पच्चीस साल की

…सब कुछ ठीक-ठाक है

तिरछी नज़र: ‘ज़िंदा लौट आए’ मतलब लौट के...

राय-शुमारी: आरएसएस के निशाने पर भारत की समूची गैर-वैदिक विरासत!, बौद्ध और सिख समुदाय पर भी हमला


बाकी खबरें

  • SSC GD 2018
    धारण गौर
    SSC GD 2018: सरकारी परीक्षा व्यवस्था की मार से जूझ रहे युवाओं की कहानी उनकी ज़ुबानी
    13 Dec 2021
    "हम में कमी क्या थी? लिखित और शारीरिक परीक्षा में पास थे, मेडिकली फिट थे, लेकिन फिर भी यह सरकार और व्यवस्था हमारे सपने और नौकरी ‘खा’ गई, हम तो आंदोलन में पुलिस के डंडे खा कर इतना सीख गए थे कि शायद…
  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    सीएम आदित्यनाथ पर "अपनों" का सितम
    13 Dec 2021
    वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा आज न्यूज़चक्र में चर्चा कर रहे हैं 'उत्तर प्रदेश 2022 में होने वाले चुनाव पर, क्या योगी आदित्यनाथ की मुश्किलें बढ़ती जा रही है ? अखिलेश यादव की पार्टी को लोगों का…
  • bihar
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः प्रारंभिक शिक्षकों की काउंसलिंग टलने के बाद दसवीं और बारहवीं शिक्षकों की नियुक्त‍ि पर भी ग्रहण
    13 Dec 2021
    शिक्षा विभाग द्वारा शनिवार को प्रारंभिक शिक्षकों के नियोजन कार्यक्रम के तहत घोषित 14 से 22 दिसंबर तक की काउंसलिंग को तत्काल प्रभाव से स्थगित किये जाने के बाद अब दसवीं-बारहवीं शिक्षकों के नियुक्ति…
  • cbse
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    सीबीएसई ने दसवीं के इंग्लिश पेपर में पूछे भद्दे, स्त्री विरोधी सवाल, विवाद के बाद मांगी माफ़ी
    13 Dec 2021
    11 दिसम्बर को हुए दसवीं की इंग्लिश की बोर्ड परीक्षा में एक अनसीन पैसेज में स्त्रियों की स्वतंत्रता को सामाजिक और पारिवारिक समसायों का प्रमुख ज़िम्मेदार बताया गया। संसद में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया…
  • modi
    सोनिया यादव
    क्या सरकार की पीएम मोदी के जन्मदिन पर ढाई करोड़ लोगों के टीकाकरण की बात 'झूठ' थी?
    13 Dec 2021
    लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मृत लोगों और वैक्सीन न लेने वालों को भी डेटा एंट्री करते समय हुई गलती के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License