NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
नज़रिया
सोशल मीडिया
भारत
राजनीति
तिरछी नज़र : गोभी की सब्ज़ी और उच्चता का एहसास
फूलगोभी, टमाटर और प्याज़ को खाकर उच्चता का एहसास होने में सरकार का जो योगदान है उसे कम करके नहीं आंका जाना चाहिए...।
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
13 Oct 2019
cauliflower
फोटो साभार : हिन्दुस्तान

हाल में ही, कुछ दिन पहले कमला ने, मेरी पत्नी कमला ने फूलगोभी की सब्ज़ी बनाई, अदरक, टमाटर और प्याज़ में छुकी हुई। साथ में थी टमाटर, प्याज़ और मिर्च की चटनी। 

प्लेट में सब्ज़ी और चटनी परोस उसने अपने मोबाइल से उसकी फोटो खींची। उसके बाद ही वह सब्ज़ी उसने मुझे खाने के लिए दी। मुझे यह बात कुछ समझ नहीं आई। इतना आम और साधारण सा खाना, और उसकी मोबाइल से फोटो खींची जा रही है। बात समझ में आने लायक थी भी नहीं। मैं पूछ ही बैठा, "मैडम, यह फोटो क्यों खींची जा रही है"।

tirchhi nazar.PNG

"यह फोटो मैं फेसबुक पर डालूंगी”, कमला ने जवाब दिया। "फेसबुक पर! वह भी सब्ज़ी की फोटो"। मेरे आश्चर्य का ठिकाना नहीं था। "हां, तुम्हें पता भी है, गोभी आजकल एक सौ बीस रुपये किलो मिल रही है"। और टमाटर-प्याज़ की चटनी, ये टमाटर और प्याज़ तो सस्ते ही होंगे। इनकी फोटो क्यों खींची जा रही है"? मेरा प्रश्न था।

"वाह मेरे ठनठन गोपाल"। जब भी कमला को मेरी कोई बात बेवकूफी भरी लगती है तो वह ऐसे ही बोलती है। मेरी प्रश्न वाचक दृष्टि देख कमला बोली "तुम कभी घर का कोई काम काज तो करते हो नहीं, तो तुम्हें सब्जियों के दाम भी कहां से पता होंगे। पता भी है, ये टमाटर सौ रुपये चल रहे हैं और प्याज़ भी अस्सी रुपये किलो है"।

"मैं ये फूलगोभी की सब्ज़ी और टमाटर प्याज़ की चटनी की फोटो फेसबुक पर जरूर डालूंगी। वह जो गुप्तानी है न, वही गुप्ता जी की वाइफ, वह दुबई गई थी घूमने। उसने वहां की फोटो भी डाली थी। अब उसे भी पता चल जायेगा कि हम भी कोई ऐरे गैरे नहीं हैं। इतनी मंदी के दौर में भी इतनी महंगी महंगी सब्जियां खाते हैं"।

फूलगोभी, टमाटर और प्याज़ को खाकर उच्चता का अहसास होने में सरकार का जो योगदान है उसे कम करके नहीं आंका जाना चाहिए। यह सरकार की ही मेहरबानी है जिसकी वजह से कोई भी व्यक्ति गोभी जैसी आम सब्ज़ी खाने के बाद भी अपने को श्रेष्ठ समझ सकता है, गौरान्वित हो सकता है। ऐसे ही गौरव का अहसास तीन साल पहले भी अरहर की दाल को खा कर होता था जब सरकार ने अरहर की दाल बहुत महंगी कर दी थी। तब अरहर की दाल दो सौ रुपये से भी अधिक में मिल रही थी। खैर कमला ने गोभी की सब्ज़ी और मिर्च-प्याज़ की चटनी की फोटो फेसबुक पर डाल ही दी।

अगले दिन सुबह जब मैं सो कर उठा तो कमला ने खुशी से बताया कि उसकी फेसबुक पोस्ट को रात भर में ही पचास से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। उसका यह फेसबुक स्टेट्स तो बहुत ही पसंद किया जा रहा था। वह बहुत खुश थी। और अगले तीन ही दिनों में उसका फेसबुक स्टेटस वायरल हो गया था।

पर चौथे दिन ही जो न होना चाहिए था वह हो गया। घर के आगे एक सरकारी जीप आ कर खडी़ हुई। उसमें से तीन चार लोग धड़ाधड़ उतरे और लगे घर में घुसने। उन्होंने बताया कि वे खाद्य एवं संभरण विभाग से हैं और उन्हें सूचना मिली है कि हमारे घर में गोभी, टमाटर और प्याज़ जैसी दुर्लभ और महंगी सब्जियों का बहुत बडा़ स्टाक मौजूद है। उन्होंने हमें हमारे घर का सर्च वारंट दिखा हमारे घर की तालाशी ली।

हमारे घर में चार टमाटर और पांच प्याज़ निकले। हम दो प्राणी हैं और कानून के हिसाब से, इस ‘आपातकाल’ में हम दो प्याज़ दो टमाटर से अधिक का स्टाक अपने घर में नहीं रख सकते थे। ख़ैर अब हम उनसे कैसे बचे, यह इस काल में जब रिश्वत का लेन देन बिल्कुल ‘समाप्त’ हो चुका है, बताना उचित नहीं होगा।

दो तीन दिन बाद आय कर विभाग ने भी हमारे घर पर छापा मार दिया। वे तो काफी सारे अफसर आये थे और साथ में पुलिस भी लाये थे। उन्होंने आते ही हम दोनों को एक कमरे में बिठा दिया। हमारे मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिये। आयकर अधिकारी हमसे यह पूछने लगे कि आपने सब्ज़ी किससे खरीदी थी। क्या आपके पास रसीद है। पत्नी के यह बताने पर कि सब्ज़ी हमने ठेले पर से खरीदी थी और कोई रसीद भी नहीं थी। उन्होंने जानना चाहा कि हमने भुगतान कैसे किया था।

पत्नी ने जब यह बताया कि भुगतान कैश किया गया था, वे भड़क उठे। उन्होंने बताया कि इस कैशलेस काल में कैश भुगतान करना, वह भी इतनी मूल्यवान चीजों का, कानून का उल्लंघन है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री जी ने देश की उन्नति के लिए किस तरह से, दिन रात एक कर, देश को कैशलेस बना दिया है। इसके बाद वे हमारे द्वारा किये गये कैश भुगतान को छिपाने के लिए हम से कैश ले, हमें कैशलेस बना रुखसत हुए। इसके बाद हमारे पास आगे के किसी भी भुगतान के लिए सिर्फ कैशलेस सुविधा ही बची थी।

वह दिन है और आज का दिन है, श्रीमती जी ने अपना फेसबुक अकाउंट चेक भी नहीं किया है।

(लेखक पेशे से चिकित्सक हैं।)

cauliflower
tomato
Onions
vegetable price rise
food price rise
BJP
economic crises
Satire
Political satire
Right to Food

Related Stories

अगर फ़्लाइट, कैब और ट्रेन का किराया डायनामिक हो सकता है, तो फिर खेती की एमएसपी डायनामिक क्यों नहीं हो सकती?

ख़बरों के आगे-पीछे: केजरीवाल के ‘गुजरात प्लान’ से लेकर रिजर्व बैंक तक

यूपी में संघ-भाजपा की बदलती रणनीति : लोकतांत्रिक ताकतों की बढ़ती चुनौती

इस आग को किसी भी तरह बुझाना ही होगा - क्योंकि, यह सब की बात है दो चार दस की बात नहीं

ख़बरों के आगे-पीछे: भाजपा में नंबर दो की लड़ाई से लेकर दिल्ली के सरकारी बंगलों की राजनीति

बहस: क्यों यादवों को मुसलमानों के पक्ष में डटा रहना चाहिए!

ख़बरों के आगे-पीछे: गुजरात में मोदी के चुनावी प्रचार से लेकर यूपी में मायावती-भाजपा की दोस्ती पर..

कश्मीर फाइल्स: आपके आंसू सेलेक्टिव हैं संघी महाराज, कभी बहते हैं, और अक्सर नहीं बहते

उत्तर प्रदेशः हम क्यों नहीं देख पा रहे हैं जनमत के अपहरण को!

जनादेश-2022: रोटी बनाम स्वाधीनता या रोटी और स्वाधीनता


बाकी खबरें

  • सोनिया यादव
    आंगनवाड़ी की महिलाएं बार-बार सड़कों पर उतरने को क्यों हैं मजबूर?
    23 Feb 2022
    प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का कहना है कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारों द्वारा घोषणाओं और आश्वासनों के बावजूद उन्हें अभी तक उनका सही बकाया नहीं मिला है। एक ओर दिल्ली सरकार ने उनका मानदेय घटा दिया है तो…
  • nawab malik
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हम लड़ेंगे और जीतेंगे, हम झुकेंगे नहीं: नवाब मलिक ने ईडी द्वारा गिरफ़्तारी पर कहा
    23 Feb 2022
    लगभग आठ घंटे की पूछताछ के बाद दक्षिण मुंबई स्थित ईडी कार्यालय से बाहर निकले मलिक ने मीडिया से कहा, '' हम लड़ेंगे और जीतेंगे। हम झुकेंगे नहीं।'' इसके बाद ईडी अधिकारी मलिक को एक वाहन में बैठाकर मेडिकल…
  • SKM
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बंगाल: बीरभूम के किसानों की ज़मीन हड़पने के ख़िलाफ़ साथ आया SKM, कहा- आजीविका छोड़ने के लिए मजबूर न किया जाए
    23 Feb 2022
    एसकेएम ने पश्चिम बंगाल से आ रही रिपोर्टों को गम्भीरता से नोट किया है कि बीरभूम जिले के देवचा-पंचमी-हरिनसिंह-दीवानगंज क्षेत्र के किसानों को राज्य सरकार द्वारा घोषित "मुआवजे पैकेज" को ही स्वीकार करने…
  • राजस्थान विधानसभा
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    राजस्थान में अगले साल सरकारी विभागों में एक लाख पदों पर भर्तियां और पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा
    23 Feb 2022
    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को वित्तवर्ष 2022-23 का बजट पेश करते हुए 1 जनवरी 2004 और उसके बाद नियुक्त हुए समस्त कर्मचारियों के लिए आगामी वर्ष से पूर्व पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की है। इसी…
  • चित्र साभार: द ट्रिब्यून इंडिया
    भाषा
    रामदेव विरोधी लिंक हटाने के आदेश के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया की याचिका पर सुनवाई से न्यायाधीश ने खुद को अलग किया
    23 Feb 2022
    फेसबुक, ट्विटर और गूगल ने एकल न्यायाधीश वाली पीठ के 23 अक्टूबर 2019 के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें और गूगल की अनुषंगी कंपनी यूट्यूब को रामदेव के खिलाफ मानहानिकारक आरोपों वाले वीडियो के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License