NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
साहित्य-संस्कृति
भारत
राजनीति
बीते साल का सूत्र वाक्य: 'आपदा में अवसर'
पूरे विश्व में बीता साल कोरोना के साल के रूप में ही जाना जायेगा पर भारत में 'अवसर' के रूप में याद किया जायेगा। पूरे विश्व में सिर्फ़ हमारा देश ही ऐसा रहा जिसने 'आपदा को अवसर' मान कर भुनाया। 
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
03 Jan 2021
cartoon

2020 बीत गया और 2021 आ गया। 2020 बहुत ही कठिनाई में बीता। आपदा में बीता। कोरोना ने पूरे विश्व में कहर ढा दिया। पूरे विश्व में बीता साल कोरोना के साल के रूप में ही जाना जायेगा पर भारत में 'अवसर' के रूप में याद किया जायेगा। पूरे विश्व में सिर्फ हमारा देश ही ऐसा रहा जिसने 'आपदा को अवसर' मान कर भुनाया। 

कोरोना फैलना शुरू ही हुआ था कि सरकार जी ने 'आपदा में अवसर' का लाभ उठाना शुरू कर दिया। लोगों से भी कहना शुरू कर दिया कि 'आपदा में अवसर' ढूंढें। अब लोग तो आपदा में आपदा (बीमारी) से बचने में लगे थे, अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। वे अवसर कहाँ से ढूंढते। वे तो नौकरी बचा रहे थे, खाने की लाइनों में लगे थे, अवसर कहाँ तलाशते। लोग तो घर पहुँचने के लिए पैदल चल रहे थे, लाठियाँ खा रहे थे, रास्ते में मर रहे थे, अवसर कहाँ से पहचानते।

लोगों के लिए तो अवसर यही था कि मालिक चाहे आधी तनख्वाह दे दे पर नौकरी से न निकाले। खाने को मिल जाये भले ही आधा पेट मिले या दिन में एक बार मिले। बिना हाथ पैर टूटे, सही सलामत घर गाँव पहुँच जायें, रास्ते में ही न गुजर जायें। अवसर यह भी था कि गाँव जाने के लिए रेल मिल जाये और सरकार बिना खाने के, बिना पानी के डेढ़ दिन का सफर चार दिन में पूरा करा बस गाँव पहुँचा दे। जिस जनता को जान बचाने की पड़ी थी, वह अवसर कहाँ से ढूंढती और उसे अवसर कहाँ से मिलता। 

लेकिन सरकार जी का तो आह्वान था, आदेश था 'आपदा में अवसर' ढूंढने का। बेचारी जनता तो आज्ञा का पालन कर नहीं पा रही थी। तो सरकार ने ही सरकार जी की आज्ञा का पालन करना शुरू दिया। इस तरह से वर्ष 2020 रहा सरकार द्वारा 'आपदा में अवसर' भुनाने का वर्ष। 

इधर वर्ष 2020 शुरू हुआ, कोरोना के रुप में आपदा ने देश में पदार्पण किया, सरकार ने उसे अवसर बना लाभ उठाना शुरू कर दिया। 'नमस्ते ट्रम्प' का आयोजन तो किया ही, उत्तर पूर्व दिल्ली में अवसर ढूंढ, दंगा मैनेज करा अहिंसक और शांतिपूर्वक ढंग से चलने वाले सीएए और एनआरसी विरोधी आंदोलनों को भी कुचल दिया। और जो बचे-खुचे आंदोलन था उसे लॉकडाउन से खत्म किया। यह तो 'आपदा को अवसर' बनाने की  शुरुआत भर थी। इसके बाद और भी कई ऐसे मौके आये जब सरकार ने 'आपदा में अवसर' ढूंढ निकाला।

देश में कोरोना की आपदा पधार चुकी थी। उसके स्वागत में जनता कर्फ्यू लग चुका था और थाली ताली भी बज चुके थे। सरकार जी को छोड़ कर अन्य किसी को नहीं पता था कि दो ही दिन बाद लॉकडाउन लगने वाला है। यहाँ भी 'कर्मठ' सरकार ने 'अवसर' हाथ से नहीं निकलने दिया। बीच में ही तख्तापलट कर मध्य प्रदेश में पक्ष को विपक्ष और विपक्ष को पक्ष बना दिया।

'अवसर' हाथ में आये और पैसा न बनाया जाए, यह तो नौसिखिएपन की निशानी होती। तो सरकार जी ने आपदा के प्रबंधन के लिए अलग से 'पीएम केयर्स फंड' बना लिया। इस फंड में सरकार जी को किसी को भी यह न बताने की सुविधा है कि सरकार जी ने कहां और कितना खर्च किया। जनता पर किया या फिर बस जनता के नाम पर ही किया। आपदा पर कुछ खर्च किया भी या फिर कुछ भी खर्च नहीं किया। 

सरकार ने' आपदा को अवसर' बनाते हुए न जाने कितने आंदोलनकारियों को, चाहे वे डॉक्टर रहे हों या छात्र, गिरफ्तार कर लिया। जो भी सरकार के विरोध में था उसे देशद्रोही मान लिया। वैसे इसका आपदा से कोई लेना-देना नहीं है। देश में मोदी और प्रदेश में योगी का विरोध करने पर देशद्रोह की धारायें तो अपने आप में ही लग जाती हैं। अगर अल्पसंख्यक हों तो और भी कड़ी लग जाती हैं। 

सरकार ने 'आपदा में अवसर' का लाभ तो बहुत उठाया पर मास्टर स्ट्रोक अभी बाकी था। सरकार में 'इन्वेस्ट' करने वालों का सरकार पर दवाब बढ़ रहा था। उन्होंने सरकार जी को चेता दिया था कि अब बस और सब्र नहीं होता है, आखिर सब्र की भी कीमत होती है। सरकार जी को 'फाइनेंसर्स' को कीमत चुकानी ही थी। 'आपदा को अवसर' बनाया गया। कृषि कानूनों पर अध्यादेश लाया गया। बाद में इन कानूनों को संसद में भी बिना बहस, चीख चिल्ला कर पास करवाया गया। आपदा में अवसर बना, सारा देश 'फाइनेंसर' कारोबारियों के पास गिरवी रख दिया। 

अब कृषि कानूनों के विरोध में किसान दिल्ली की सीमाओं पर जमे हैं। पूस की इस कंपकंपाती ठंड में डटे हैं। और अब तो बारिश भी शुरू हो गई है। लेकिन सरकार को कोई जल्दी नहीं है। वह तो बंद कमरों में हीटर पर हाथ सेंक रही है। वह आंदोलन को कुचलने के लिए अवसर तलाश रही है। आपदा अभी खत्म नहीं हुई है। आपदा अभी जारी है। 

(लेखक पेशे से चिकित्सक हैं।)

tirchi nazar
Satire
Political satire
Year 2020
Opportunity in disaster
Narendra modi
COVID-19
PM CARES fund
Modi government

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • Budget 2022
    भरत डोगरा
    जलवायु बजट में उतार-चढ़ाव बना रहता है, फिर भी हमेशा कम पड़ता है 
    18 Feb 2022
    2022-23 के केंद्रीय बजट में जलवायु परिवर्तन, उर्जा नवीनीकरण एवं पर्यावरणीय संरक्षण के लिए जिस मात्रा में समर्थन किये जाने की आवश्यकता है, वैसा कर पाने में यह विफल है।
  • vyapam
    भाषा
    व्यापमं घोटाला : सीबीआई ने 160 और आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया
    18 Feb 2022
    केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने वर्ष 2013 के प्री-मेडिकल टेस्ट (पीएमटी) में धांधली करने के आरोप में 160 और आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया है। आरोपियों में प्रदेश के तीन निजी मेडिकल…
  • Modi
    बी सिवरमन
    मोदी के नेतृत्व में संघीय अधिकारों पर बढ़ते हमले
    18 Feb 2022
    मोदी सरकार द्वारा महामारी प्रबंधन के दौरान अनुच्छेद 370 का निर्मम हनन हो, चाहे राज्यों के अधिकारों का घोर उल्लंघन हो या एकतरफा पूर्ण तालाबंदी की घोषणा हो या फिर महामारी के शुरुआती चरणों में अत्यधिक…
  • kannauj
    तारिक़ अनवर
    यूपी चुनाव: कन्नौज के पारंपरिक 'इत्र' निर्माता जीवनयापन के लिए कर रहे हैं संघर्ष
    18 Feb 2022
    कच्चे माल की ऊंची क़ीमतें और सस्ते, सिंथेटिक परफ्यूम के साथ प्रतिस्पर्धा पारंपरिक 'इत्र' निर्माताओं को पहले से कहीं अधिक प्रभावित कर रही है।
  • conteniment water
    सौरभ शर्मा
    यूपी चुनाव: कथित तौर पर चीनी मिल के दूषित पानी की वजह से लखीमपुर खीरी के एक गांव में पैदा हो रही स्वास्थ्य से जुड़ी समस्यायें
    18 Feb 2022
    लखीमपुर खीरी ज़िले के धरोरा गांव में कथित तौर पर एक चीनी मिल के कारण दूषित होते पानी के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गांव के लोग न सिर्फ़ स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं, बल्कि…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License