NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
व्यंग्य
भारत
राजनीति
तिरछी नज़र: जय…जय बुलडोजर देवता
हमें ऐसा देवता चाहिए था जो न्याय करने से पहले ही सब कुछ देख ले। जो सजा सुनाने से पहले ही देख ले कि अभियुक्त का धर्म क्या है, जाति क्या है, ओहदा क्या है और रुतबा कितना है। और यह भी कि अभियुक्त की माली हालत कैसी है, वह अमीर है या गरीब।
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
24 Apr 2022
cartoon
कार्टून, कार्टूनिस्ट मंजुल के ट्विटर हैंडल से साभार। 

देश में तैंतीस करोड़ देवी-देवता पहले से ही मौजूद हैं। बीच-बीच में नये देवी-देवता भी आते रहते हैं। अब, हाल ही में, पिछले दो-तीन वर्ष में एक नये देवता का पदार्पण हुआ है। मौजूद तो वे पहले से ही थे पर दो तीन वर्ष पहले तक वे देवता नहीं थे। देवता का सम्मान तो उन्हें अभी दो-तीन वर्षों से ही मिला है। पिछले दो-तीन वर्षों से उनका प्रभाव क्षेत्र सीमित ही था। यही सिर्फ उत्तर प्रदेश की सीमाओं के भीतर। पर अभी हाल ही में मध्य प्रदेश, गुजरात और दिल्ली तक भी उन देवता का प्रभाव फैल गया है।

वे देवता है बुलडोजर देवता। वैसे तो बुलडोजर देखने में हमारे मिथकों के राक्षस जैसा लगता है। लोहे का दैत्याकार शरीर, बड़े बड़े पहिये और लम्बी सी गरदन पर लगी विध्वंसकारी चोंच। और यह बुलडोजर देवता अब तो काम भी राक्षसों जैसे करता है। उसे देवता बनाया है बीजेपी ने। और बीजेपी में भी योगी जी ने। जैसे महा भ्रष्टाचारी भी बीजेपी में जा कर महा ईमानदार बन जाता है वैसे ही बुलडोजर को भी राक्षसों जैसे काम करने के बावजूद बीजेपी द्वारा देवता बना दिया गया है।

अब देवता है तो कार्य भी करेगा। सभी देवी-देवताओं के लिए कार्य निर्धारित हैं। जैसे दुर्गा शक्ति की देवी हैं। जैसे लक्ष्मी धन की देवी हैं और सरस्वती विद्या की। बृह्मा जन्म के लिए हैं तो शिव संहार के लिए। उसी तरह से जब बुलडोजर देवता को देवता बनाया गया है तो उन्हें काम दिया गया है न्याय का, न्याय करने का। तो बुलडोजर देवता हैं न्याय के देवता। 

वैसे तो न्याय की एक देवी पहले से ही है, पर वह विदेश से आई है। वह आंखों पर पट्टी बांधे रखती है। कहती है मुझे न्याय करते हुए कुछ नहीं देखना है, न अभियुक्त की कौम, न उसका धर्म या जाति और न ही उसकी सामाजिक, राजनैतिक और आर्थिक हैसियत।  वह देवी मानती है कि चाहे सौ गुनहगार छूट जाएं पर एक बेगुनाह को सजा नहीं मिलनी चाहिए। यह कहां की बात हुई। हमें ऐसी देवी नहीं चाहिए जो बिना कुछ देखे न्याय करे। जिसकी आंखों पर पट्टी बंधी हो। जो अभियुक्त को सजा उसका धर्म, जाति, रुतबा, कुछ भी देखे बिना सुना दे। यह विदेशी सोच अब हमारे यहां नहीं चलेगी। जब तक चल रहा थी, चल ली पर अब नहीं चलेगी।

इसलिए हमें ऐसा देवता चाहिए था जो न्याय करने से पहले ही सब कुछ देख ले। जो सजा सुनाने से पहले ही देख ले कि अभियुक्त का धर्म क्या है, जाति क्या है, ओहदा क्या है और रुतबा कितना है। और यह भी कि अभियुक्त की माली हालत कैसी है, वह अमीर है या गरीब। अभियुक्त को अपराधी घोषित करने से पहले, सजा देने से पहले इन चीजों को देखा ही न जाए तो ऐसे देवता का क्या लाभ। तो हमें बुलडोजर देवता के रूप में अब ऐसा देवता मिल ही गया है जो सब कुछ देखता है। 

न्याय के नए देवता, बुलडोजर देवता का यही लाभ है कि वे हिन्दुओं के अन्य देवताओं की तरह धर्म, जाति और व्यक्ति की हैसियत का पूरा ध्यान रखते हैं। भले ही बुलडोजर देवता लोहे के बने हैं पर उनके पास बड़ी बड़ी आंखें हैं। बुलडोजर देवता न्याय की देवी की तरह आंखों पर पट्टी बांध कर नहीं बैठे हैं। न्याय के नए देवता, बुलडोजर देवता न्याय करने से पहले ही देख लेते हैं कि अभियुक्त का धर्म क्या है, जाति क्या है। वे अभियुक्त को अपराधी घोषित करने से पहले उसकी हैसियत और उसका राजनैतिक रुझान भी देख लेते हैं। यह सब कुछ देख भाल कर, सब कुछ सोच समझ कर ही बुलडोजर देवता किसी को अपराधी घोषित करते हैं, उसे सजा सुनाते हैं।

इतना सब देखने के बाद भी बुलडोजर देवता न्याय बहुत ही जल्दी करते हैं। इधर अपराध हुआ नहीं कि उधर बुलडोजर देवता न्याय करने निकल पड़ते हैं। बुलडोजर देवता तो बिना अदालत का मुंह देखे ही फैसला सुना देते हैं। न्याय की जल्दी में अन्याय हो जाये, इसकी उनको कोई परवाह नहीं है। वे न्याय करने के दकियानूसी सिद्धांतों से वे बहुत ही दूर हैं। न्याय करते हुए उनके नीचे अपराधी आये या निरपराध, वे इसकी तनिक भी चिंता नहीं करते हैं। 

बुलडोजर देवता की इन्हीं खासियतों की वजह से, क्या बाबा, क्या मामा, क्या मोटा भाई, सभी बुलडोजर देवता के मुरीद हो गए हैं। आम जनता से भी अनुरोध है कि वह भी बुलडोजर देवता के महत्व को स्वीकार करे और उनकी आराधना कर अपना जीवन सफल बनाए। बुलडोजर देवता की आराधना करने के लिए घर के मंदिर में बुलडोजर देवता की फोटो रखें। अगर पास में नहीं है तो किसी भी नवीनतम अखबार की प्रति में मिल जायेगी। बुलडोजर देवता की फोटो के सामने रोज, प्रातः और सायं दिया बाती करें और नीचे दी गई आरती गाएं।

जय, जय, जय बुलडोजर देवता,

न्यायालय बिना, न्याय कर जाता।

विधर्मियों के ऊपर मंडराता,

जय, जय, जय बुलडोजर देवता।।

 

राह में उसकी जो भी आता,

टूटता फूटता सब, कुछ नहीं बच पाता।

विरोधियों पर ही मंडराता,

जय, जय, जय बुलडोजर देवता।।

 

बुलडोजर देवता की आरती,

जो कोई नर गावे, 

स्वामी प्रेम सहित गावे।

दिन प्रतिदिन गावे,

कहत द्रोण जी स्वामी, 

मकान दुकान बच जावे।।

 

ऊं जय बुलडोजर देवता,

जय, जय, जय बुलडोजर देवता।

(व्यंग्य स्तंभ ‘तिरछी नज़र’ के लेखक पेशे से चिकित्सक हैं।)

tirchi nazar
Satire
Political satire
Bulldozer Politics
jahangirpuri
BJP
Yogi Adityanath
Madhya Pradesh
Shivraj Singh Chouhan

Related Stories

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

कटाक्ष:  …गोडसे जी का नंबर कब आएगा!

तिरछी नज़र: ये कहां आ गए हम! यूं ही सिर फिराते फिराते

तिरछी नज़र: 2047 की बात है

कटाक्ष: महंगाई, बेकारी भुलाओ, मस्जिद से मंदिर निकलवाओ! 

ताजमहल किसे चाहिए— ऐ नफ़रत तू ज़िंदाबाद!

तिरछी नज़र: ...ओह माई गॉड!

कटाक्ष: एक निशान, अलग-अलग विधान, फिर भी नया इंडिया महान!

तिरछी नज़र: हम सहनशील तो हैं, पर इतने भी नहीं


बाकी खबरें

  • Uttarakhand
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड: वन अधिकारियों के तबादले, कार्बेट प्रकरण और प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट
    03 Dec 2021
    “.....ये कम से कम 150 करोड़ रुपये का घोटाला है। जब ये सारे जांच और तथ्य ऑन रिकॉर्ड हैं। तो आरोपी व्यक्ति पर कोई एक्शन नहीं लिया गया। ये दुर्भाग्य की बात है। राजीव भरतरी ने प्रमुख रहते हुए मामले की…
  • Agriculture
    अजय कुमार
    MSP की लीगल गारंटी मिलने से पर्यावरण को नुक़सान नहीं बल्कि फ़ायदा पहुंचेगा !
    03 Dec 2021
    क्यों यह तर्क झूठ के प्रचार की तरह है कि MSP की लीगल गारंटी मिलने से पर्यावरण को नुक़सान पहुंचेगा?
  • poverty
    सोनिया यादव
    यूपी: आख़िर ''ग़रीबी' बड़ा चुनावी मुद्दा क्यों नहीं है? 
    03 Dec 2021
    उत्तर प्रदेश में 37.78 फ़ीसदी आबादी ग़रीब है। इसके अलावा प्रदेश की 60 फ़ीसदी से ज़्यादा आबादी के पास बेसिक सुविधाएँ उपलब्ध नहीं हैं। इसके बावजूद ग़रीबी सूचकांक की चर्चा जाति, जिन्ना, हिंदू, मुसलमान…
  • cartoon
    आज का कार्टून
    केजरीवाल का 'धार्मिक-टर्न' : आज से चलेगी अयोध्या की ट्रेन
    03 Dec 2021
    मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत शुक्रवार शाम को पहली ट्रेन दिल्ली से अयोध्या के लिए रवाना होगी।
  • Bhopal
    काशिफ काकवी
    भोपाल गैस त्रासदी के 37 साल : ब्रिटेन के LGBT+ एक्टिविस्ट ने डाउ से अन्याय का ख़ात्मा करने की अपील की
    03 Dec 2021
    पीटर टेचेल ने डाउ केमिकल के प्रमुख जिम फ़िटरलिंग से यूनियन कार्बाइड को भारतीय कोर्ट में पेश करने की अपील की।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License