NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
तिरछी नज़र: हैप्पी न्यू ईयर सरकार जी!
एक व्यंग्यकार के लिए नव वर्ष के अवसर पर व्यंग्य लिखते हुए शुभकामनाएं देना बहुत ही मुश्किल काम है। यह इतना ही मुश्किल काम है जितना मुश्किल काम है सरकार जी के लिए कुछ भी करना।
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
02 Jan 2022
cartoon
प्रतीकात्मक तस्वीर। कार्टून साभार: मंजुल

हैप्पी न्यू ईयर, हैप्पी न्यू ईयर 2022। सभी मित्रों को, सभी सुधीजनों को, सभी पाठकों को मेरी ओर से नववर्ष की शुभकामनाएं।

एक व्यंग्यकार अपने पाठकों को शुभकामनाएं दे तो कैसे दे। कवि हो तो नववर्ष पर कोई नई नवेली कविता लिख सकता है। कोई लेखक हो तो नववर्ष की संभावनाओं पर लेख लिख सकता है, पुराने वर्ष का लेखा जोखा लिख सकता है। सरकार हो तो अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए नववर्ष की शुभकामनाएं दे सकती है, और उपलब्धियों पर गर्व भी कर सकती है। और विरोधी हों तो सरकार की कमियां निकालते हुए आने वाले वर्ष की बधाइयां दे सकते हैं। पर एक व्यंग्यकार के लिए नव वर्ष के अवसर पर व्यंग्य लिखते हुए शुभकामनाएं देना बहुत ही मुश्किल काम है। 

यह इतना ही मुश्किल काम है जितना मुश्किल काम है सरकार जी के लिए कुछ भी करना। सरकार जी के लिए कुछ भी करना बहुत ही मुश्किल काम है। सरकार जी जो कुछ करते हैं, उसके लिए तो उनकी आलोचना होती ही है, जो नहीं करते हैं, उसके लिए भी उन्हें आलोचना झेलनी पड़ती है। वास्तव में ही सरकार जी बनना बहुत ही मुश्किल काम है।

सरकार जी अपना सब कुछ छोड़ कर, अपना बसा बसाया घर बार छोड़कर, सरकार जी बनने आए। ऐसा मैं नहीं, सरकार जी बार बार स्वयं कहते हैं। सोचो जरा, सरकार जी सरकार जी बनने से पहले कितनी एशो आराम की जिंदगी जीते थे। घर में उनके नीचे सैकड़ों नौकर चाकर थे, दसियों कारों का बेड़ा खड़ा रहता था। और तीन चार तो हवाई जहाज ही खड़े रहते थे। और अब सरकार जी सरकार जी बनकर कितनी बेचारगी की जिंदगी जी रहे हैं। अब जाकर, सात साल बाद अपने लिए बामुश्किल पंद्रह करोड़ रुपए की एक साधारण सी कार का इंतजाम कर पाए हैं। और एक हम हैं कि सरकार जी की आलोचना किए जाते हैं।

सोचो जरा, सरकार जी बनना कितना मुश्किल काम है। सरकार जी जो करते हैं उसकी तो आलोचना होती ही है, जो नहीं करते हैं उसकी भी आलोचना होती है। अब नोटबंदी की तो उसकी तो आलोचना हुई ही, रोजगार नहीं दे पाए तो उसकी भी आलोचना हो रही है। जीएसटी लागू किया तो उसकी बुराई तो होती ही रहती है कि ढंग से लागू नहीं किया, अभी तक फेरबदल किये जा रहे हैं। और जीडीपी नहीं बढ़ा पाए तो उसका दंश भी झेलना पड़ रहा है। यह अजीब बात है जो करो उसकी भी आलोचना हो और जो ना करो उसकी भी आलोचना झेलो।

अब कोरोना काल में ही देखो, पीएम केयर्स फंड बनाया तो उसकी आलोचना हुई। और जब पीएम केयर्स फंड का हिसाब ही नहीं दिया तो उसकी भी आलोचना। जल्दबाजी में लोगों को लॉकडाउन कर दिया तो उससे भी लोगों को चैन नहीं और बेड और ऑक्सीजन नहीं दिये तो उसकी इतनी आलोचना हुई कि पूछो ही मत। मतलब सरकार जी को किसी भी तरह चैन नहीं। न काम करने पर और न काम न करने पर। सरकार जी ने जब श्मशान घाटों को अच्छा, सुविधा संपन्न बनाने की बात की तो लोगों ने वोट तो दे दिया पर जब उन नये बनवाये गये सुविधा संपन्न श्मशान घाटों पर सरकार जी लाइन लगवाने लगे तो लोगों में हाहाकार मच गया।

सरकार जी बहुत ही धार्मिक व्यक्ति हैं। पूजा अर्चना भी करते हैं। सरकार जी की आलोचना तब भी हुई जब उन्होंने केदारनाथ में कैमरे के सामने ध्यान लगाया और तब तो और भी अधिक हुई जब लाखों लोगों के कोरोना से मरने का ग़म समाप्त होने से पहले ही काशी विश्वनाथ में कैमरों के सामने पूजा पाठ किया। जो किया उसकी तो आलोचना हुई ही, पर जो नहीं किया उसकी भी आलोचना तब हुई जब सरकार जी ने हरिद्वार में हुई धर्म संसद में दिए गए भाषणों की आलोचना नहीं की।

पर हम तो बात नववर्ष पर शुभकामनाओं की कर रहे हैं। हमारी सरकार जी को नववर्ष की बहुत बहुत शुभकामनाएं। शुभकामनाएं हैं कि वे ऐसे काम करें जिन्हें करने पर आलोचनाएं न हो। और ऐसे काम जरूर करें जिनके नहीं करने पर उनकी आलोचना हो। और हम जनता को नववर्ष पर यह शुभकामना है कि सरकार जी में यह बदलाव आ जाये कि वे हम जनता भले के लिए ही काम करें।

उम्मीद है वर्ष 2021 से सरकार जी ने और हमने कुछ सीखा हो और 2022 में हमें वर्ष इक्कीस जैसा दौर देखने को न मिले। हम सब अपनों में, अपनों के साथ खुश और स्वस्थ रहें। 2022 के लिए मेरी यही शुभकामनाएं हैं।

(लेखक पेशे से चिकित्सक हैं।)

tirchi nazar
Satire
Political satire
Narendra modi
New Year 2022

Related Stories

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"

भाजपा के लिए सिर्फ़ वोट बैंक है मुसलमान?... संसद भेजने से करती है परहेज़

हिमाचल में हाती समूह को आदिवासी समूह घोषित करने की तैयारी, क्या हैं इसके नुक़सान? 


बाकी खबरें

  • Sudan
    पवन कुलकर्णी
    कड़ी कार्रवाई के बावजूद सूडान में सैन्य तख़्तापलट का विरोध जारी
    18 Jan 2022
    सुरक्षा बलों की ओर से बढ़ती हिंसा के बावजूद अमेरिका और उसके क्षेत्रीय और पश्चिमी सहयोगियों के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र भी बातचीत का आह्वान करते रहे हैं। हालांकि, सड़कों पर "कोई बातचीत नहीं, कोई समझौता…
  • CSTO
    एम. के. भद्रकुमार
    कज़ाख़िस्तान में पूरा हुआ CSTO का मिशन 
    18 Jan 2022
    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बुधवार को क्रेमलिन में रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु के साथ कज़ाख़िस्तान मिशन के बारे में कलेक्टिव सिक्योरिटी ट्रीट ऑर्गनाइजेशन की “वर्किंग मीटिंग” के बाद दी गई चेतावनी…
  • election rally
    रवि शंकर दुबे
    क्या सिर्फ़ विपक्षियों के लिए हैं कोरोना गाइडलाइन? बीजेपी के जुलूस चुनाव आयोग की नज़रो से दूर क्यों?
    18 Jan 2022
    कोरोना गाइडलाइंस के परवाह न करते हुए हर राजनीतिक दल अपनी-अपनी तरह से प्रचार में जुटे हैं, ऐसे में विपक्षी पार्टियों पर कई मामले दर्ज किए जा चुके हैं लेकिन बीजेपी के चुनावी जुलूसों पर अब भी कोई बड़ी…
  • Rohit vemula
    फ़र्रह शकेब
    स्मृति शेष: रोहित वेमूला की “संस्थागत हत्या” के 6 वर्ष बाद क्या कुछ बदला है
    18 Jan 2022
    दलित उत्पीड़न की घटनायें हमारे सामान्य जीवन में इतनी सामान्य हो गयी हैं कि हम और हमारी सामूहिक चेतना इसकी आदी हो चुकी है। लेकिन इन्हीं के दरमियान बीच-बीच में बज़ाहिर कुछ सामान्य सी घटनाओं के प्रतिरोध…
  • bank
    प्रभात पटनायक
    पूंजीवाद के अंतर्गत वित्तीय बाज़ारों के लिए बैंक का निजीकरण हितकर नहीं
    18 Jan 2022
    बैंकों का सरकारी स्वामित्व न केवल संस्थागत ऋण की व्यापक पहुंच प्रदान करता है बल्कि पूंजीवाद की वित्तीय प्रणाली की स्थिरता के लिए भी आवश्यक है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License