NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
साहित्य-संस्कृति
भारत
राजनीति
तिरछी नज़र: विश्व गुरु को हंसना-हंसाना नहीं चाहिए
अब अगर हम हंसने-हंसाने में ही लगे रहेंगे तो विश्व गुरु कैसे बनेंगे। विश्व गुरु बनने के लिए हमें इस हंसने और हंसाने की आदत को बिल्कुल ही छोड़ना होगा।
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
05 Dec 2021
cartoon

देश में हंसना मना है। और हंसने से ज्यादा तो हंसाना मना है। जब देश विश्व गुरु बनने की कगार पर है तो ऐसे में हंसना-हंसाना और भी अधिक मना है। अब अगर हम हंसने-हंसाने में ही लगे रहेंगे तो विश्व गुरु कैसे बनेंगे। विश्व गुरु बनने के लिए हमें इस हंसने और हंसाने की आदत को बिल्कुल ही छोड़ना होगा। विश्व गुरु को हंसना-हंसाना तो बिल्कुल ही नहीं चाहिए।

देश में पहले भी हंसाने वाले राजाओं के दरबार में होते थे और वजीर का रुतबा पाते थे। राज्य की प्रजा भी उनकी कहानियां खूब सुना करती थी और आज तक सुनती है। अकबर के दरबार में बीरबल थे, तो राजा कृष्णदेव के दरबार में तेनालीराम थे। तब के जमाने में इन लोगों को इतनी स्वतंत्रता थी कि राजा पर भी चुटकुले बना देते थे। बीरबल तो अकबर को आम की गुठलियां तक खिला देते थे। पर आजकल, सरकार जी का जमाना है।

आजकल स्टैंड अप कॉमेडी यानी खड़े होकर कॉमेडी करने का जमाना है। सरकार जी और सभी नेता भी खड़े होकर ही बोलते हैं, चाहे चुनावी सभा में बोलें या फिर चुनाव से पहले की सभाओं में बोलें। बस अफसर लोग ही कभी-कभी बैठे बैठे बोल देते हैं। हां तो, स्टैंड अप कॉमेडी में कॉमेडी करने वाला बंदा एक बंद कमरे में खड़ा होकर बोलता है और सैकड़ों लोग पैसे दे कर, टिकट ले कर उसे देखने सुनने जाते हैं। लेकिन अब यह बंद कमरे में स्टैंड अप कॉमेडी नहीं चलेगी, जो भी कॉमेडी चलेगी, चुनावी सभाओं में ही चलेगी। लोग पैसा खर्च करें और वह भी हंसने के लिए। ऐसा अब नहीं चलेगा। अरे भाई अगर पैसा है तो शेयर मार्केट में लगाओ। उसे हंसने हंसाने पर क्यों बर्बाद कर रहे हो। तुम्हारे लिए ही तो सरकार जी ने गिरती इकोनॉमी में भी शेयर मार्केट इतना ऊपर पहुंचा रखा है।

अब मुनव्वर फारुकी को ही देखो। बंदा कॉमेडी करने के चक्कर में मध्यप्रदेश में गिरफ्तार भी हो गया। जेल में भी बंद रहा। पर फिर भी कॉमेडी बंद नहीं की। लोगों को हंसाना जारी ही रखा। पर अब बेंगलुरु की सरकार चेती है। बेंगलुरु में वहां की सरकार ने उसका कॉमेडी शो बंद ही करा दिया है। पर वह भी पात-पात निकला। उसने कहा कि वह आगे से कॉमेडी करेगा ही नहीं। कॉमेडी छोड़ ही देगा। अपना काम बदल लेगा। कोई और धंधा कर लेगा, पर अब लोगों को हंसाने का काम नहीं करेगा। वैसे भी अगर मुन्नवर हंसाने की बजाय रुलाने का धंधा करें तो सरकार को कोई दिक्कत नहीं होगी। सरकार भी तो यही काम कर रही है।

एक और कॉमेडियन है, वीर दास। वह भी कॉमेडी शो ही करता है। इधर सरकार जी तो देश को एक-एक करके थक गए। एक देश, एक खानपान, एक वेशभूषा, एक धर्म, एक चुनाव। सब कुछ एक ही। 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत'। पर उधर अमरीका में वीर दास दो-दो भारत की बात करने लगा। अरे भाई! भारत में ही दो-दो भारत की बात कर लेते। यहां, भारत में तो आप दो-दो स्वतंत्रता दिवस भी मना सकते हैं। स्वयं सरकार जी मना चुके हैं। पहला स्वतंत्रता दिवस पंद्रह अगस्त को मनाया और दूसरा स्वतंत्रता दिवस जीएसटी लागू करने के दिन। वह जीएसटी लागू करने का दिन बिल्कुल ठीक पंद्रह अगस्त 1947 की तरह ही तो मनाया गया था न। वही रात को बारह बजे। वही संसद के सेंट्रल हॉल में। आप यहां भारत में दो-दो आजादी की बात भी कर सकते हैं। और वह सब देशभक्ति ही होता है। पर वहां अमरीका में दो-दो भारत की बात, विदेश में जा कर ऐसी बातें, इतना देशद्रोह, ना बाबा ना। 

अरे! हंसना है, कॉमेडी देखनी है, तो पैसा खर्च करने की क्या जरूरत है। कॉमेडियन की जरूरत ही क्या है। इतने सारे नेता हैं न, बड़े-बड़े अफसर हैं न, सरकार के छोटे-बड़े वजीर हैं, और सबसे बढ़कर सरकार जी भी तो हैं न। क्या आपको उनकी बातों पर हंसी नहीं आती है जो आपको स्टैंड अप कॉमेडी की जरूरत है।

क्या आपको तब हंसी नहीं आती है जब कोई अफसर कहता है कि शराब पीने वाले लोग झूठ नहीं बोलते हैं। या फिर तब जब आपको कोई बताता है कि मोरनी मोर के आंसू पीने से गर्भवती हो जाती है? या फिर क्या आपको तब हंसी नहीं आती है जब पता चलता है कि पुलिस द्वारा जब्त बोतल में बंद शराब को चूहे ही पी गए? हंसी तो इस बात पर भी आती है कि गाय सांस लेने में आक्सीजन ही अंदर लेती है और आक्सीजन ही छोड़ती है। पर आप डर की वजह से अंदर ही अंदर हंस लेते हैं। फिर कॉमेडी की जरूरत ही क्या है? 

सरकार जी भी कम हंसोड़ नहीं हैं। बादलों को न भेद पाने वाली रेडार, वह भी आज के जमाने में, सुन हंसी भले ही न आये परन्तु चेहरे पर मुस्कान तो आ ही जाती है। जब सरकार जी गंदी नाली की गैस से चाय बनाने और रोजगार में पकोड़े तलने की बात कहते हैं तो भले ही डर कर ठहाके न लगाएं पर ठहाके लगाने को मन तो करता ही है। सरकार जी के तो बहुत सारे किस्से हैं जिन पर आप जी भर कर ठहाके लगा सकते हैं।

अंग्रेजी में कहावत है 'लाफ्टर इज बेस्ट मेडिसिन'। पर यह कहावत अंग्रेजों के लिए ही है। हमें तो हंसी-वंसी की कोई जरूरत ही नहीं है। 'बेस्ट मेडिसिन' के नाम पर हमारे पास गाय का पेशाब (गौमूत्र) और गाय का पाखाना (गोबर) तो है ही न। तो हमें इस हंसने-हंसाने की क्या जरूरत? यह हंसना-हंसाना तो उन विदेशियों के लिए ही है जिनके पास गाय तो हमारे से ज्यादा हैं, पर गौमूत्र और गोबर बिल्कुल भी नहीं। इन सब कॉमेडी करने वालों को तो पाकिस्तान या फिर अफगानिस्तान भेज देना चाहिए। और हमें जितनी हंसी की जरूरत है उससे अधिक तो हमें हमारे नेता और अफसर दे ही देते हैं।

(लेखक पेशे से चिकित्सक हैं।)

tirchi nazar
Satire
Political satire
Narendra modi
Modi Govt

Related Stories

तिरछी नज़र: सरकार-जी, बम केवल साइकिल में ही नहीं लगता

विज्ञापन की महिमा: अगर विज्ञापन न होते तो हमें विकास दिखाई ही न देता

तिरछी नज़र: बजट इस साल का; बात पच्चीस साल की

…सब कुछ ठीक-ठाक है

तिरछी नज़र: ‘ज़िंदा लौट आए’ मतलब लौट के...

बना रहे रस: वे बनारस से उसकी आत्मा छीनना चाहते हैं

तिरछी नज़र: ओमीक्रॉन आला रे...

तिरछी नज़र: ...चुनाव आला रे

चुनावी चक्रम: लाइट-कैमरा-एक्शन और पूजा शुरू

कटाक्ष: इंडिया वालो शर्म करो, मोदी जी का सम्मान करो!


बाकी खबरें

  • राजा मुज़फ़्फ़र भट
    जम्मू-कश्मीर में उपभोक्ता क़ानून सिर्फ़ काग़ज़ों में है 
    28 Mar 2022
    सैंकड़ों उपभोक्ताओं की शिकायतों का अभी तक कोई हल नहीं हुआ है। अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद से एक भी नया मामला दर्ज नहीं किया गया है। क़ानूनों को बड़ी तेज़ी से निरस्त और लागू किया जा रहा है, लेकिन…
  • सोनिया यादव
    'राइटिंग विद फायर’ को नहीं मिला ऑस्कर, लेकिन 'खबर लहरिया' ने दिल ज़रूर जीत लिया
    28 Mar 2022
    खबर लहरिया देश का अकेला ऐसा न्यूज़ नेटवर्क है जिसे सिर्फ़ महिलाएं चलाती हैं। यह महिलाएं दलित, मुस्लिम, आदिवासी और पिछड़ी माने जाने वाली जातियों से हैं, जिन्होंने पिछले 20 साल में सुदूर ग्रामीण इलाकों…
  • एम.ओबैद
    बिहार में आम हड़ताल का दिखा असर, किसान-मज़दूर-कर्मचारियों ने दिखाई एकजुटता
    28 Mar 2022
    देश भर में जारी ट्रेड यूनियनों की दो दिवसीय आम हड़ताल का व्यापक असर बिहार में भी देखने को मिला है। इस हड़ताल का सभी वर्गों ने समर्थन किया और इसमें शामिल हुए।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    संसद अपडेट: लोकसभा में मतविभाजन के जरिये ‘दंड प्रक्रिया (पहचान) विधेयक’ पेश, राज्यसभा में उठा महंगाई का मुद्दा
    28 Mar 2022
    लोकसभा में सोमवार को ‘दंड प्रक्रिया (पहचान) विधेयक, 2022’ और संविधान (अनुसूचित जातियां और अनुसूचित जनजातियां) आदेश (दूसरा संशोधन) विधेयक पेश किया गया।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    ऑस्कर 2022: स्मिथ और जेसिका सर्वश्रेष्ठ अभिनेता व अभिनेत्री, ‘ड्राइव माय कार’ सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म
    28 Mar 2022
    सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर के लिए ‘एनकैंटो’ ने ऑस्कर जीता जबकि भारतीय वृत्तचित्र ‘राइटिंग विद फायर’ को ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र की श्रेणी में ‘समर ऑफ सोल’ ने मात दे दी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License