NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
साहित्य-संस्कृति
भारत
राजनीति
वाकई! दाग़ भी अच्छे होते हैं
किसी व्यक्ति के कपड़ों पर लगा सरसों के तेल का दाग़ अच्छा होता है और देशवासियों का स्विस बैंक में जमा रकम बढ़ने का दाग़ भी। पहला दाग़ बताता है कि घर में मुफ़लिसी नहीं है...। दूसरा दाग़ बताता है कि देश में अमीरी चालू है।
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
27 Jun 2021
वाकई! दाग़ भी अच्छे होते हैं
प्रतीकात्मक तस्वीर। साभार: DNA India

खबर है कि स्विट्जरलैंड के बैंकों में भारतीयों का जमा धन बढ़ गया है और पिछले कई सालों के मुकाबले सबसे अधिक हो गया है। लोग-बाग कह रहे हैं कि ये धन काला धन है। पगला गए हैं, मोदी जी के राज़ में काला धन। क्या बात करते हो!

मोदी जी के शासन काल से पहले धन दो ही रंग का होता था। सफेद और काला। मोदी जी ने 2016 में सारा काला धन समाप्त कर दिया। लगभग सारा पैसा बैंकों में जमा हो गया। सारा धन सफेद हो गया। सफेद तो सफेद था ही, काला धन भी सफेद हो गया। उसके बाद तो काले धन का उत्पादन ही बंद हो गया है। 

मोदी जी रंगीन तबीयत के इंसान हैं। कपड़े भी रंग-बिरंगे ही पहनते हैं। उस पर यह श्वेत-श्याम का जमाना भी बीते दिनों की बात है, कांग्रेस के शासन की बात है। अब तो कई सालों से फिल्में भी रंगीन बनने लगी हैं और फोटुएं भी रंगीन खिंचने लगी हैं। अब मोदी जी ठहरे तकनीकी पसंद। उन्होंने तो कोई पैंतीस साल पहले ही, जब डिजिटल कैमरा और इंटरनेट संसार में शायद आया ही नहीं था, अपने डिजिटल कैमरे से रंगीन फोटो खींच इंटरनेट से दिल्ली भेज दी थी। तो उन्हें भारतीय इकोनॉमी में भी यह श्वेत-श्याम का चक्कर पसंद नहीं आया। वैसे भी विज्ञान की नजर में काले रंग का अर्थ होता है रंग विहीन और सफेद रंग में सभी रंग समाहित होते हैं। तो मोदी जी ने पहले तो, आनन-फानन में रंग विहीन काले धन को समाप्त कर सारे धन को सफेद बनाया, बैंकों में जमा करवाया और फिर रंग-बिरंगी मुद्रा छपवाई।

तो भाईयों और बहनों, मित्रों, यह श्याम वर्ण का धन ईस्वी 2016 के बाद तो बिल्कुल भी नहीं है। न देश में और न देशवासियों का विदेश में। मोदी जी ने काला धन बिल्कुल ही समाप्त कर दिया है। वापस लाए बिना ही समाप्त कर दिया है। हम सबके खातों में पंद्रह पंद्रह लाख आये बिना ही काले धन को समाप्त कर दिया गया है। प्रश्न यह उठता है कि विदेशों में जमा भारतीयों का धन बढ़ क्यों रहा है, बढ़ कैसे रहा है। इस आपदा में भी, जहां हम सभी भारतीयों के पास धन घट रहा है, कुछ भारतीयों का स्विस बैंकों में जमा धन बढ़ रहा है। इसके कई कारण हैं। आइये, समझते हैं।

सबसे पहली बात तो यह है कि जब से मोदी जी प्रधानमंत्री बने हैं तब से विदेशों में भारत की साख और शान बढ़ी है। भारतीयों को विदेशों का वीजा बड़ी आसानी से मिल जाता है। मोदी भाई, मेहुल भाई, माल्या भाई, और भी बहुत से भाई आसानी से विदेश भाग जाते हैं। इतनी आसानी से भागते हैं कि हवाई अड्डे पर बैठे स्टाफ को भी नहीं पता चलता है कि कौन अंदर रहा और कौन बाहर गया। कोई कोई तो बकायदा इन्फॉर्म कर के भी जाते हैं। और विदेशों में जा कर छिप जाते हैं। उससे भी आसानी से छिप जाते हैं जितनी आसानी से हम बचपन में छुपम-छुपाई या चोर-सिपाही खेलते हुए छिप जाते थे। हम तो मिल ही जाते थे पर वे ईडी को, सीबीआई को तब ही मिलते हैं जब वे स्वयं ही बताते हैं कि हम यहां हैं। माना जाता है कि यह स्विस बैंकों में जमा पैसा उन्हीं का है।

एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि 2016 में जब नोटबंदी हुई तो सभी लोगों ने अपने नोट बैंकों में जमा करवा दिए। अब भारतीय बैंक इतनी भारी रकम सम्हाल नहीं सके। तो उन्होंने अंधाधुंध, फटा-फट लोन बांटना शुरू कर दिया। जिन्हें मिला उनमें से कुछ ने उसे विदेशी बैंकों में जमा करवा दिया। इस तरह से भी स्विस बैंक में जमा रकम बढ़ी।

स्विस बैंक में जमा पैसे का एक राज़ मोदी जी की दरियादिली भी है। मोदी जी जब भी देते हैं, छप्पड़ फाड़ कर देते हैं। हजारों-लाखों करोड़ में देते हैं। दूसरी बात यह भी है कि जब भी देते हैं, गुप्त रूप से देते हैं। इतना गुप्त रूप से देते हैं कि दाएं-बाएं हाथ की बात तो छोड़ो, जिसे मिलता है उसे भी पता नहीं चलता है कि उसे मिला है। मोदी जी ने जो बीस लाख करोड़ पहले और अब पैंतीस हजार करोड़ (टीके के लिए) दिये, वो किसी को भी न दिखे और न मिले। भाईयों और बहनों बताओ, दिखे क्या? क्या आप में से किसी ने उन पैसों को देखा? क्या किसी को वो पैसे दिखाई दिए? क्या किसी को भी वे पैसे मिले? नहीं दिखे न! नहीं मिले न। भाईयों और बहनों, जब वो पैसे स्विस बैंक में जमा हो गए तो दिखते कैसे, मिलते कैसे!

एक और कारण है स्विस बैंकों में रकम जमा होने का। सरकार जी ने कहा कि आपदा में अवसर ढूंढ़ो। अब जिन बड़े लोगों ने आपदा में बड़ा अवसर ढूंढ़ा, प्रधानमंत्री जी के कहने से अवसरवादी बने, कोरोना काल में भी पूंजी बनाई, अमीरी के पायदान पर ऊपर चढ़े, उन्होंने भी अपना पैसा वहीं जमा करवाया जहां जमा करवाना चाहिए था- स्विस बैंक में। बाकी छोटे-मोटे अवसरवादियों को, जिन्होंने ब्लैक कर, छोटी-मोटी बेईमानी कर थोड़ा बहुत पैसा कमा लिया, उनके पास इतना कहां था कि वे स्विस बैंक में जमा करवा पाते। उन्होंने यहीं खर्च किया और यहीं जमा कराया।

कुछ दाग अच्छे होते हैं। किसी व्यक्ति के कपड़ों पर लगा सरसों के तेल का दाग अच्छा होता है और देशवासियों का स्विस बैंक में जमा रकम बढ़ने का दाग भी। पहला दाग बताता है कि घर में मुफलिसी नहीं है, कमाई चल रही है, अमीरी अभी बाकी है, घर में सरसों का तेल पक रहा है! दूसरा दाग बताता है कि देश में अमीरी चालू है। देश के लोग इंटरेस्ट देने वाले भारतीय बैंकों में इंटरेस्ट न रख इंटरेस्ट न देने वाले, खाता रखने का चार्ज तक वसूल करने वाले स्विस बैंकों में इंटरेस्ट रख रहे हैं। क्या इतनी उन्नति, इतना विकास ही काफी नहीं है। क्या यह दाग सचमुच ही अच्छा नहीं है?

(इस व्यंग्य स्तंभ के लेखक पेशे से चिकित्सक हैं।)

tirchi nazar
Satire
Political satire
Swiss Bank
black money
Rich getting richer
Poverty in India

Related Stories

तिरछी नज़र: सरकार-जी, बम केवल साइकिल में ही नहीं लगता

विज्ञापन की महिमा: अगर विज्ञापन न होते तो हमें विकास दिखाई ही न देता

तिरछी नज़र: बजट इस साल का; बात पच्चीस साल की

…सब कुछ ठीक-ठाक है

तिरछी नज़र: ‘ज़िंदा लौट आए’ मतलब लौट के...

तिरछी नज़र: ओमीक्रॉन आला रे...

तिरछी नज़र: ...चुनाव आला रे

चुनावी चक्रम: लाइट-कैमरा-एक्शन और पूजा शुरू

कटाक्ष: इंडिया वालो शर्म करो, मोदी जी का सम्मान करो!

तिरछी नज़र: विश्व गुरु को हंसना-हंसाना नहीं चाहिए


बाकी खबरें

  • Nisha Yadav
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    चंदौली: निशा यादव हत्या मामले में सड़क पर उतरे किसान-मज़दूर, आरोपियों की गिरफ़्तारी की माँग उठी
    14 May 2022
    प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा- निशा यादव का कत्ल करने के आरोपियों के खिलाफ दफ़ा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
  • Delimitation
    रश्मि सहगल
    कैसे जम्मू-कश्मीर का परिसीमन जम्मू क्षेत्र के लिए फ़ायदे का सौदा है
    14 May 2022
    दोबारा तैयार किये गये राजनीतिक निर्वाचन क्षेत्रों ने विवाद के लिए नए रास्ते खोल दिए हैं, जो इस बात का संकेत देते हैं कि विधानसभा चुनाव इस पूर्ववर्ती राज्य में अपेक्षित समय से देर में हो सकते हैं।
  • mnrega workers
    सरोजिनी बिष्ट
    मनरेगा मज़दूरों के मेहनताने पर आख़िर कौन डाल रहा है डाका?
    14 May 2022
    "किसी मज़दूर ने 40 दिन, तो किसी ने 35, तो किसी ने 45 दिन काम किया। इसमें से बस सब के खाते में 6 दिन का पैसा आया और बाकी भुगतान का फ़र्ज़ीवाड़ा कर दिया गया। स्थानीय प्रशासन द्वारा जो सूची उन्हें दी गई है…
  • 5 वर्ष से कम उम्र के एनीमिया से ग्रसित बच्चों की संख्या में वृद्धि, 67 फीसदी बच्चे प्रभावित: एनएफएचएस-5
    एम.ओबैद
    5 वर्ष से कम उम्र के एनीमिया से ग्रसित बच्चों की संख्या में वृद्धि, 67 फीसदी बच्चे प्रभावित: एनएफएचएस-5
    14 May 2022
    सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, 2015-16 में किए गए सर्वेक्षण में 5 वर्ष से कम उम्र (6-59 महीने) के 58.6 प्रतिशत बच्चे इससे ग्रसित थे जबकि एनएफएचएस-5 के 2019-21 के सर्वे में इस बीमारी से ग्रसित बच्चों की…
  • masjid
    विजय विनीत
    ज्ञानवापी मस्जिद: कड़ी सुरक्षा के बीच चार तहखानों की वीडियोग्राफी, 50 फीसदी सर्वे पूरा
    14 May 2022
    शनिवार को सर्वे का काम दोपहर 12 बजे तक चला। इस दौरान ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के करीब आधे हिस्से का सर्वे हुआ। सबसे पहले उन तहखानों की वीडियोग्राफी कराई गई, जहां हिन्दू धर्म के देवी-देवताओं की…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License