NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
व्यंग्य
साहित्य-संस्कृति
विज्ञान
भारत
…सब कुछ ठीक-ठाक है
"क्यों, क्या सब ठीक-ठाक नहीं हैं? क्या सब ख़ैरियत से नहीं है? क्या हम हिंदू राष्ट्र नहीं बन रहे हैं? ठीक है भाई! बेरोज़गारी है, महंगाई है, शिक्षा बरबाद हो रही है और अस्पताल बदहाल। पर देश में क्या सबको सब कुछ ठीक-ठाक नहीं लग रहा है?”
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
23 Jan 2022
cartoon

इसी सप्ताह मेरे एक मित्र का जन्मदिन था। मैंने शुभकामनाएं देने के लिए फोन किया। मैंने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शुभकामनाएं लीं और धन्यवाद दिया।  

मैंने बात आगे बढ़ाई, "कैसे हो"।

वे बोले, "मजे में हूं, तीसरी बार कोविड हुआ हुआ है। वैसे तो सारी दुनिया घर पर है परन्तु मैं जरा ज्यादा ही घर पर हूं। लगता है देश में हर लहर मेरे ऊपर से ही गुजरती है। तीनों बार मुझे कोविड जरूर हुआ। पहले सितंबर 2020 की पहली लहर में, फिर मई 21 में दूसरी लहर में और अब तीसरी लहर में भी। बाकी सब ठीक है। मैं तो अब कहता हूं कि मुझे कोविड हो तो सरकार लहर घोषित कर दे"।

मैंने कहा, "तीन तीन बार कोविड हो गया। खैरियत से तो हो ना"। वे बोले, "हां, हां! खैरियत से हूं। खैरियत से नहीं होता तो तुम्हारे से बात कैसे करता। यहीं मृत्युलोक से ही बोल रहा हूं, स्वर्ग या नरक से नहीं। दूसरी लहर में जरुर जाते जाते बचा। ऑक्सीजन कम हो गई थी। अस्पताल में बिस्तर किसी को भी नहीं मिल रहा था, वीआईपी लोगों को भी नहीं तो मुझे ही कहां से मिलता। भइया, बस समझ लो, लोगों को तो एक ही बार जीवन मिलता है, मुझे दूसरी बार मिला है"। 

"यह कोविड चला तो गया पर अपनी निशानी छोड़ गया है। कमजोरी बहुत आ गई है। भूलने भी लगा हूं, बात करते करते अटक जाता हूं। क्या कह रहा था,याद ही नहीं रहता है। पहले टेलीप्रॉम्पटर पर देख कर तो पढ़ लेता था परन्तु अब वह भी साथ नहीं देता है। इसके अलावा जरा सा चले नहीं कि सांस फूलने लगता है। डाक्टर फैंफड़े खराब हो गये बताते हैं। भइया, अब तो पूरा ठीक होना मुश्किल है। और अब यह तीसरी बार भी कोविड हो गया। बाकी सब ठीक है"। उन्होंने बात आगे जारी रखी।

"और भाभी जी, उनका क्या हाल है" मैंने पूछा। मित्र बोले, "अरे कहां! उस भाग्यवान को तो दूसरी लहर ही लील गई। उसे तो ढंग से श्मशान भी नसीब नहीं हुआ। मैं अभागा ही गया था उसको लेकर, पीपीई किट में। साथ में चार म्युनिसिपैलिटी वाले थे बस। वहां तो इतनी लंबी लाइन लगी थी कि गुजरे जमाने की राशन की लाइन भी उसके सामने शरमा जाए। उसकी चिता बुझी भी नहीं थी कि उन्होंने उस पर दूसरी लाश रख दी। उस भाग्यवान को तो चिता मिल भी गई, पर कइयों को तो वह भी नसीब नहीं हुई। बाकी सब ठीक-ठाक है"।

"तो फिर तो अकेले रहते होगे घर पर"। 

"अरे नहीं, बिटिया इंदू और उसके बाल बच्चे यहीं पर हैं। साथ ही रह रहे हैं"। 

"इंदू, उसकी तो तुमने कई वर्ष पहले शादी कर दी थी। उसका आदमी तो बैंक में अफसर है ना। क्या उसका यहीं ट्रांसफर हो गया है"। मैंने पूछा। "अरे नहीं, उसका अपने आदमी से तलाक हो गया है। तब से वह अपने दोनों बच्चों के साथ यहीं रह रही है। वही घर संभालती है"। 

"और बेटा बहू। वे तो ठीक हैं ना, वहां मुम्बई में"। 

"अरे कहां! बहू भी कहां रही। बेटे की नौकरी तो पहले ही छूट गई थी, पहले लॉकडाउन में ही। नौकरी नहीं रही थी तो मैंने उसे यहीं बुला लिया था। पत्नी उसकी बची नहीं। दूसरी लहर ने उसको भी नहीं छोड़ा। उसे अस्पताल में बिस्तर तो मिल गया था पर बच न सकी। बेटा तब से डिप्रेशन में ही है। क्या करे, बस दिन भर अपने कमरे में बंद रहता है। किसी से बोलता तक नहीं है। मेरी छोड़ो, तुम अपनी सुनाओ यार। हमारे यहां तो बाकी सब ठीक है”।

"खाक ठीक है तुम्हारे यहां। बीवी, बहू रही नहीं। बेटे की नौकरी चली गई। वह डिप्रेशन में है। बेटी का तलाक हो गया। वह बच्चों के साथ तुम्हारे यहां है। और तुम कह रहे हो, सब ठीक-ठाक है, सब खैरियत से है, सब अच्छा है"।

"क्यों, क्या सब ठीक-ठाक नहीं हैं? क्या सब खैरियत से नहीं है? क्या हम हिंदू राष्ट्र नहीं बन रहे हैं? ठीक है भाई! बेरोजगारी है, महंगाई है, शिक्षा बरबाद हो रही है और अस्पताल बदहाल। पर देश में क्या सबको सब कुछ ठीक-ठाक नहीं लग रहा है? चीन बाउंड्री पर ही नहीं, देश के अंदर तक आ कर कालोनी बना रहा है। प्रधानमंत्री जी अपने जिंदा बच आने का थैंक्स कह रहे हैं। पर देश में सब ठीक-ठाक है क्योंकि देश हिन्दू राष्ट्र जो बन रहा है। जब देश में खाने के लाले पड़े हों, सरकार देश बेचने को पूरी तरह तैयार बैठी हो और फिर भी सब कुछ ठीक-ठाक लग रहा हो तो क्या मुझे सब कुछ लुटने के बाद भी ठीक-ठाक नहीं लग सकता है। और मैं नहीं, सभी ऐसे ही हैं"।

मैंने फोन रख दिया । मैं निरुत्तर था। 

(‘तिरछी नज़र’ एक व्यंग्य स्तंभ है। इसके लेखक पेशे से चिकित्सक हैं।)

Satire
Political satire
tirchi nazar
Hindutva
Inflation
unemployment
poverty
Modi government

Related Stories

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

कटाक्ष:  …गोडसे जी का नंबर कब आएगा!

तिरछी नज़र: ये कहां आ गए हम! यूं ही सिर फिराते फिराते

तिरछी नज़र: 2047 की बात है

कटाक्ष: महंगाई, बेकारी भुलाओ, मस्जिद से मंदिर निकलवाओ! 

ताजमहल किसे चाहिए— ऐ नफ़रत तू ज़िंदाबाद!

तिरछी नज़र: ...ओह माई गॉड!

कटाक्ष: एक निशान, अलग-अलग विधान, फिर भी नया इंडिया महान!

तिरछी नज़र: हम सहनशील तो हैं, पर इतने भी नहीं


बाकी खबरें

  • muzaffarpur Motiabind Operation
    एम.ओबैद
    बिहारः डॉक्टरों की लापरवाही से 26 लोगों की गई आंखों की रोशनी, आंख निकालने की नौबत
    30 Nov 2021
    मुज़फ़्फ़रपुर आंखों के हॉस्पिटल में 60 लोगों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ था, जिनमें 26 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई। संक्रमण इतना बढ़ गया है कि कुछ लोगों की आंख निकालनी पड़ सकती है।
  • UP TET
    भाषा
    टीईटी पेपर लीक मामला: उप्र एसटीएफ ने एक प्रिंटिंग प्रेस के मालिक को गिरफ़्तार किया
    30 Nov 2021
    एसटीएफ की नोएडा इकाई के एसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि जांच में पता चला है कि कोलकाता, नोएडा, दिल्ली में स्थित विभिन्न प्रिंटिंग प्रेस में टीईटी की परीक्षा के प्रश्न पत्र छपवाए गए थे। 
  • Indian team
    भाषा
    दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के लिए सुरक्षित बायो-बबल का वादा किया
    30 Nov 2021
    भारत ए मंगलवार से ब्लोमफोंटेन में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ दूसरा अनौपचारिक टेस्ट खेलेगा। विराट कोहली और उनकी टीम नौ दिसंबर को यहां पहुंचेगी लेकिन देश में कोविड का ओमीक्रोन प्रारूप मिलने के बाद दौरे…
  • MGNREGA
    रवीन्द्र नाथ सिन्हा
    पश्चिम बंगाल में मनरेगा का क्रियान्वयन खराब, केंद्र के रवैये पर भी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उठाए सवाल
    30 Nov 2021
    मनरेगा जॉब कार्ड दिए जाने में पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस समर्थकों को ही प्रायः वरीयता दी जाती है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने यह भी शिकायत की है कि केंद्र सरकार भी इस योजना के कार्यान्वयन…
  • Pushkar Singh Dhami
    भाषा
    लगातार विरोध के चलते उत्तराखंड सरकार ने चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड भंग किया
    30 Nov 2021
    अस्तित्व में आने के ठीक दो साल बाद देवस्थानम बोर्ड के भंग होने का जहां तीर्थ पुरोहितों और साधु संतों ने स्वागत किया। वहीं, मुख्य विपक्षी कांग्रेस ने इसे आगामी विधानसभा चुनावों में हार के डर से लिया…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License