NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
साहित्य-संस्कृति
भारत
राजनीति
तिरछी नज़र : म्यूटेट होती जनता और म्यूटेट होता कोरोना का समझदार वायरस
कोरोना के समझदार वायरस को जल्दी ही समझ में आ गया कि यहाँ, भारत में तो अजीब घालमेल है। यहाँ बसना है तो डबल म्यूटेट क्या ट्रिपल म्यूटेट भी करना पड़ सकता है। यहाँ तो सभी म्यूटेशन करते हैं...।
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
18 Apr 2021
तिरछी नज़र : म्यूटेट होती जनता और म्यूटेट होता कोरोना का समझदार वायरस
Image courtesy : TOI

कोरोना देश में बहुत जोर शोर से फैल रहा है। पहली लहर से दुगुनी तिगुनी रफ्तार से फैल रहा है। कहते हैं वायरस में डबल म्यूटेशन हो गया है। मतलब उसने अपनी प्रवृत्ति और प्रकृति बदल ली है। अब तक दो दो बार बदल ली है। भारत में रहना है, बसना है तो बदलना ही पड़ता है, म्यूटेट करना पड़ता है। वायरस म्यूटेट कर पा रहा है इसीलिए तो वह अधिक तेजी से बढ़ पा रहा है, फैल पा रहा है। 

जहाँ पर कोरोना का वायरस पैदा हुआ था, पला-बढ़ा था, जहाँ से पूरे विश्व में फैला था, वहाँ, बताते हैं, धर्म नहीं है। वहाँ अगर धर्म है भी तो व्यक्ति का है, परिवार का है, सरकार का नहीं है। इसलिये कोरोना का वायरस जब भारत में आया तो धरम-वरम नहीं मानता था। तिरुपति में फंसे हिन्दुओं में फैला तो नांदेड़ के गुरुद्वारे में फंसे सिखों में भी फैला और निजामुद्दीन मरकज में फंसे मुसलमानों से भी। पर जब वायरस ने देखा कि हमने मरकज में फंसे लोगों से कोरोना फैलने को इतना सीरियसली लिया था कि उन दिनों रोजाना के स्वास्थ्य बुलेटिन में भी यह बात अलग से बताई जाने लगी, तो उसे कुछ अचरज ही हुआ। उस समय की गई एक देसी रिसर्च भी यह बताती थी कि कोरोना वायरस सिर्फ मुसलमान तीर्थ यात्रियों से फैलता है, हालांकि अचानक लगे लॉकडाउन में फंसे तो सभी धर्मों के तीर्थ यात्री थे। खैर शुरुआत में ही घटी इस घटना से कोरोना के वायरस को हमारे देश को समझने की और म्यूटेट करने में बहुत सहायता मिली। 

खैर अब भारत में रहते रहते कोरोना का वायरस धार्मिक हो गया है। वह भी अब धर्म-कर्म मानने लगा है। अब उसको रोकने के लिए न धार्मिक आयोजनों को रोकने की जरूरत है और न ही मंदिरों-मस्जिदों को बंद करने की। वह पापी वायरस जब घूमते घूमते हरिद्वार पहुंचा तो गंगा जी में डुबकी लगा अपने पाप धोने लगा। अब अपने पाप धोते धोते यह वायरस दो चार हजार लोगों को लग भी गया तो क्या हुआ। वे लोग भी तो, वहाँ कुम्भ में, गंगा जी में डुबकी लगा अपने पाप धोने ही गये थे। 

लेकिन इससे भी बड़ा बदलाव, बड़ी म्यूटेशन, दूसरी म्यूटेशन यह हुई कि भारत में रह कर कोरोना का वायरस लोकतांत्रिक भी हो गया। वायरस लोकतंत्र में विश्वास करने लगा। जहाँ से आया था, वहाँ हमारी तरह लोकतंत्र तो था नहीं। तब कोरोना का वायरस तानाशाही ही समझता था। इसीलिए उससे निपटने के लिए सरकार जी को भी तानाशाही ही दिखानी पड़ी, लगानी पड़ी। जबरदस्ती जबरदस्त लॉकडाउन लगाया गया। उतनी जबरदस्त तानाशाही देख एक बार तो चीन से आया कोरोना का भयंकर वायरस भी कांप उठा। पर अब जब वह यहाँ का हो गया है तो यहीं का हो कर रह गया है, यहीं के रंग रूप में ढल गया है। यहीं की तरह म्यूटेट हो गया है।

कोरोना के समझदार वायरस को जल्दी ही समझ में आ गया कि यहाँ, भारत में तो अजीब घालमेल है। तानाशाही और लोकतंत्र का घालमेल है, धर्म और राजनीति का घालमेल है, अमीरी और गरीबी का घालमेल है। यहाँ बसना है तो डबल म्यूटेट क्या ट्रिपल म्यूटेट भी करना पड़ सकता है। यहाँ तो सभी म्यूटेशन करते हैं, जनता भी म्यूटेट करती है तो वायरस क्यों न करे।

यहाँ का लोकतंत्र भी वायरस को रास आ गया है। उसने देखा यहाँ के चुनाव कितने लोकतांत्रिक हैं, चुनाव कराने वाला चुनाव आयोग तो लोकतांत्रिक है ही, चुनावों में होने वाली रैलियां, सभाएँ और रोड शो भी बहुत ही अधिक लोकतांत्रिक हैं। यह इतना अधिक लोकतांत्रिक हैं कि वहाँ सभाओं में, रैलियों में, रोड शो में कोई मास्क लगाये, न लगाये, सोशल डिस्टेंसिंग माने, न माने सब चलता है। और तो और विश्व के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री, सबसे चतुर गृहमंत्री और सबसे कठोर माने जाने वाले मुख्यमंत्री, दिन भर लोकतंत्र के उत्सव में बिना मास्क रहते हैं और शाम को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग पर उपदेश पिलाते हैं।

वायरस तो यहाँ की लोकतांत्रिक प्रक्रिया से अभीभूत ही हो गया है। चुनाव ही नहीं, चुनाव बाद भी लोकतंत्र जीवित रहता है, जीवंत रहता है। चुनाव के दौरान धांधलियों में तो लोकतंत्र दिखाई देता ही है, चुनाव के बाद भी लोकतांत्रिक ढंग से चुने गए विधायकों की खरीद-फरोख्त में, और लोकतांत्रिक ढंग से चुनी गई सरकारों को गिराने में भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पूरा पालन देख तानाशाह देश से आया कोरोना का यह तानाशाह वायरस भारत में पूरी तरह से लोकतांत्रिक वायरस में तब्दील हो गया। 

और देश का कानून, उसने तो कोरोना के वायरस को और भी अधिक म्यूटेट करने के लिए प्रोत्साहित कर दिया है। जहाँ हजारों-लाखों की रैलियों-सभाओं और मेलों पर कानून कुछ नहीं कहता है, पुलिस शांति से देखती रहती है, कोर्ट कोई संज्ञान नहीं लेता है। वहीं वही कानून, पुलिस और कोर्ट कार में जा रही अकेली सवारी को भी मास्क लगाने पर मजबूर करता है। और मौका लगता है तो उसे पीट पीट कर अधमरा कर देता है।

खैर, वायरस इस देश में जीना सीख गया है, रहना और बसना सीख गया है। यहाँ बढ़ना सीख गया है। और यह सब उसने हम सब भारतीयों से ही सीखा है। जैसे हम भारतीय हर चीज को नियति मान लेते हैं। उसे नहीं बदलते, स्वयं बदल जाते हैं। उसी तरह से जीना सीख जाते हैं। हमारा भी म्यूटेशन हो जाता है। उसी तरह से कोरोना का समझदार वायरस भी भारत में आ कर यहाँ से यही सीख रहा है। यहाँ की आदतों, स्थितियों और परिस्थितियों में खुद को ढाल रहा है। यहाँ रहने, बसने और बढऩे के लिए वायरस खुद को म्यूटेट कर रहा है। 

(इस व्यंग्य स्तंभ के लेखक पेशे से चिकित्सक हैं।)

tirchi nazar
Satire
Political satire
COVID-19
Coronavirus

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • tikoniya
    लाल बहादुर सिंह
    मोदी भारी राजनीतिक कीमत चुका कर ही अब अजय मिश्रा टेनी को मंत्री बनाये रख सकते हैं
    12 Oct 2021
    आज अंतिम अरदास के मौके पर पूरा देश लखीमपुर खीरी के शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दे रहा है तथा घटनास्थल तिकोनिया में पूरे देश से आये किसानों का विराट संगम हो रहा है।
  • New Service Rules in Jammu and Kashmir
    डॉ राधा कुमार
    ज़ुल्म के दरवाज़े खोलते जम्मू-कश्मीर के नये सेवा नियम
    12 Oct 2021
    बर्ख़ास्त किये गये ज़्यादातर लोगों के ख़िलाफ़ जो आरोप क़ायम किये गये हैं, वे गंभीर हैं, लेकिन चूंकि आम लोगों के सामने इसे लेकर कोई सबूत नहीं रखा गया है, इसलिए यह साफ़ नहीं है कि इन आरोपों में दम है…
  • facebook
    प्रबीर पुरकायस्थ
    एक व्हिसलब्लोअर की जुबानी: फेसबुक का एल्गोरिद्म कैसे नफ़रती और ज़हरीली सामग्री को बढ़ावा देता है
    12 Oct 2021
    बेशक, यह सवाल पूछा जा सकता है कि जब फेसबुक के सिलसिले में ये सभी सवाल पहले भी उठाए जाते रहे हैं, तो इसमें नया क्या है। इस सब में बड़ी खबर यह है कि अब हमारे पास इसके सबूत हैं कि फेसबुक को इसकी पूरी…
  • Fb
    सोनाली कोल्हटकर
    समझिए कैसे फ़ेसबुक का मुनाफ़ा झूठ और नफ़रत पर आधारित है
    12 Oct 2021
    फ़ेसबुक की पूर्व कर्मचारी फ़्रांसेस हौगेन द्वारा किए गए खुलासों से पता चलता है कि दुनिया का सबसे बड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अच्छी तरह जानता है कि उसके प्लेटफॉर्म का समाज पर किस तरह नकारात्मक प्रभाव…
  • attack on dalit
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    राजस्थान में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या, तमिलनाडु में चाकू से हमला कर ली जान
    12 Oct 2021
    दलित समाज के लोगों पर हमलों की घटना लगातार सामने आ रही हैं। एक तरफ जहां राजस्थान के हुनुमानगढ़ जिले में दलित युवक जगदीश की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, वहीं तमिलनाडु के तंजावुर में दलित युवक प्रभाकरण की…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License