NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
साहित्य-संस्कृति
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
कोरोना संकट और संडे टास्क : कुछ नहीं तो आइए सम्मान करें!
इस बार मोदी जी ने कोई टास्क नहीं दिया है। हमें लगा इस संडे को हम फ्री हैं। पर जनता ने कहा कि भई, संडे को फ्री रहने की कोई जरूरत नहीं है। तो जनता ने अपने आप ही अपने को काम दे दिया, मोदी जी को धन्यवाद देने का।
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
12 Apr 2020
संडे टास्क
Image courtesy: Navodaya Times

कोरोना का कहर जारी है। जारी ही नहीं है बल्कि बढ़ भी रहा है। जहां शुरू हुआ था वहां सामान्य जीवन शुरू हो चुका है पर पूरा विश्व ठहरा हुआ है। हमारे देश में भी लॉकडाउन है। अभी लॉकडाउन के दो तीन दिन बाकी हैं पर पूरे आसार हैं कि इसे आगे बढ़ाया ही जायेगा। साथ ही उम्मीद है कि इससे हम कोरोना के प्रकोप पर काबू पा लेंगे।

tirchhi nazar_2.PNG_1.jpeg

लॉकडाउन में जब सब कुछ बंद है और हम सब बोर हो रहे हैं। करने के लिए कुछ है ही नहीं। हफ्ते में एक बार, रविवार को तो मोदी जी कुछ करने के लिए दे देते हैं पर इस बार मोदी जी ने भी अभी तक कुछ भी कार्य नहीं दिया है करने के लिए। जब मोदी जी कुछ कार्य (टास्क) दे देते हैं करने के लिए तो तीन चार दिन अच्छी तरह गुजर जाते हैं। रविवार तक तो उस कार्य की तैयारी में और उसका औचित्य सोचने में। उसके बाद उसका असर देखने में।

इस बार मोदी जी ने कोई टास्क नहीं दिया है। हमें लगा इस संडे को हम फ्री हैं। पर जनता ने कहा कि भई, संडे को फ्री रहने की कोई जरूरत नहीं है। तो जनता ने अपने आप ही अपने को काम दे दिया, मोदी जी को धन्यवाद देने का। आखिर हमें एक अभूतपूर्व प्रधानमंत्री मिला है। उसने हमें कोरोना से बचा लिया। उसी की वजह से कोरोना को भारत में पैर पसारने के लिए लोहे के चने चबाने पड़ रहे हैं।

देश में प्रधानमंत्री जी देश की जनता का बहुत ही अच्छी तरह खयाल रखते हैं। जब लॉकडाउन किया तो देश की जनता को पूरे चार घंटे का टाइम दिया। कि भई, जो जहां है, वहां से अपने अपने ठिकाने पर लग जाये। चाहते तो उसी क्षण से, या फिर घंटे भर बाद से भी लॉकडाउन लगा सकते थे। कि भई, जो जहां है, वहीं खडा़ रहे। कोई बस स्टेंड पर खड़ा है तो वहीं खड़ा रहे। सरकार आयेगी और वहीं उसकी रिहायश बना देगी। वहीं खाने पीने का इंतजाम कर देगी और हाजत का भी। पर मोदी जी ने पूरे चार घंटे दिये। आखिर मोदी जी जनता द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए प्रधानमंत्री हैं, कोई तानाशाह थोड़ी न हैं।

मोदी जी आम जनता को चार घंटे ही देते हैं। नोटबंदी के समय भी चार घंटे ही दिये थे। इस बार भी सीधी गणना थी। अगर अधिक समय दे दिया जाता, मसलन चार की बजाय चौबीस घंटे या चौरासी घंटे, तो वो जो जनता कर्फ्यू और थाली ढोल नगाड़ों से जो कोरोना की कमर मोदी जी ने तोड़ी थी, वह फिर खड़ा हो उठता। और अधिक ताकत से उठता और अधिक ताकत से लड़ता।

तो मित्रों....., ये जो मोदी जी हैं न, सब कुछ आपके भले के लिए ही करते हैं। कोरोना से लड़ भी रहे हैं न तो आपके लिए ही। मोदी जी का क्या है। न कोई आगे है न पीछे। फकीर आदमी हैं। कोरोना हो भी गया तो क्या, झोला लेकर निकल जायेंगे। उन्हें तो सिर्फ आपकी चिंता है। तो उनका अभिनंदन बनता ही है, और बीच लड़ाई में ही बनता है।

और मोदी जी में मानवता भी कूट कूट कर भरी है। अब एक दवा है, हाईड्रोक्सीक्लोरोक्वीन। कोरोना के इलाज में काम आ सकती है। मोदी जी ने मानवता के नाते अमेरिका को निर्यात कर दी है। हमारी मानवता भी हड़काने पर ही जागती है। सो जिसने हड़काया और जो आगे भी हड़का सकता है, उसके लिए मानवता जागी। जिन्हें हम हड़का सकते हैं, हड़काते रहते हैं और आगे भी हड़कायेंगे, उनके लिए मानवता जगाने का क्या लाभ। मानवता जागनी भी उनके लिए ही चाहिए जो हमें हड़का सकें।

पर यह सिर्फ मानवता का ही मामला नहीं था। पता यह भी चला है कि भारत को अमेरिका का कर्ज भी उतारना था। अरे वही, सत्तर साल पुराना गेहूं का कर्ज, जो नेहरू ने लिया था। अब क्या करें, बेचारे मोदी जी तो नेहरू के कर्ज उतारते उतारते ही मर जायेंगे। नेहरू ने न जाने कितनी गलतियां की सत्रह साल के शासन में। सब मोदी जी को ही सुधारनी पड़ रही हैं।

ऐसे समय में मोदी जी का अभिनंदन तो किया ही जाना चाहिए। भले ही लड़ाई बाकी है, अभिनंदन करने में क्या बुराई है। हालांकि मोदी जी ने इसे एक खुराफात बताया है। उन्होंने कहा है कि ये उन्हें विवादों में घसीटने की एक खुराफात लगती है। वैसे ऐसा कहना उनका बड़प्पन ही है। अब प्रभु अपने मुंह से थोड़ी कहते हैं कि मेरी पूजा करो, सम्मान करो। ये तो भक्त खुद समझ लेते हैं। जो प्रभु के मन की बात समझे वही तो है सच्चा भक्त।

वैसे मोदी जी ने यह भी कहा है, 'हो सकता है कि यह किसी की सदिच्छा हो, तो भी मेरा आग्रह है कि यदि सचमुच में आपके मन में इतना प्यार है और मोदी को सम्मानित ही करना है तो एक गरीब परिवार की जिम्मेदारी कम से कम तब तक उठाइए, जब तक कोरोना वायरस का संकट है। मेरे लिए इससे बड़ा सम्मान कोई हो ही नहीं सकता।'

लेकिन भक्त अब प्रभु के मन की इतनी थाह भी नहीं रखता कि हर बात सुन और समझ सके।

जैसे पहले हमने ताली और थाली बजा डाक्टरों, नर्सों और अस्पताल के अन्य स्टाफ का अभिनंदन किया था और फिर उन्हें दसियों जगह दौड़ा दौड़ा कर मारा। उसके बाद एकता, सामूहिकता, भाईचारा दिखाने के लिए दीये जलाये, पटाखे फोड़े। पर साथ ही साथ खबरिया चैनलों पर, व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी में मुसलमानों की धज्जियां उड़ाते रहे। तो हम प्रधानमंत्री जी का अभिनंदन भी कर देंगें पर आदेशों का उल्लंघन भी करते रहेंगे।

तो भक्तों और आम जनता, इस 12 अप्रैल को, इसी रविवार को शाम पांच बजे सब लोग अपनी बॉलकनी में आ कर मोदी जी के अभिनंदन में तालियां बजायेंगे। जिनके पास तालियां न हों वे कुछ और भी बजा सकते हैं। क्योंकि बॉलकनी का विजन और विजुअल पश्चिम से आया है, और हमारे देश में अस्सी प्रतिशत घरों में बॉलकनी होती ही नहीं है। तो जिनके यहां बॉलकनी नहीं है, वे सड़कों पर आ सकते हैं और लॉकडाउन की धज्जियां भी उड़ा सकते हैं।

और अंत में: कोरोना जैसी विश्वव्यापी बीमारी से लड़ाई सरकार और अन्य विभागों से सहयोग कर के ही लड़ी जा सकती है। अतः लॉकडाउन के निर्देशों का पालन करें। अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। आपस में छह फीट की दूरी बनाये रखें। बार बार हाथ धोयें। हाथों को आंख, नाक और मूंह से दूर रखें। खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज अन्य लोगों से अलग रहें। कोरोना से लडा़ई में ये कदम आवश्यक हैं।

(लेखक पेशे से चिकित्सक हैं।)

tirchi nazar
Satire
Political satire
Coronavirus
Corona Crisis
COVID-19
Sunday Task
Narendra modi

Related Stories

जनवादी साहित्य-संस्कृति सम्मेलन: वंचित तबकों की मुक्ति के लिए एक सांस्कृतिक हस्तक्षेप

लॉकडाउन-2020: यही तो दिन थे, जब राजा ने अचानक कह दिया था— स्टैचू!

तिरछी नज़र: सरकार-जी, बम केवल साइकिल में ही नहीं लगता

विज्ञापन की महिमा: अगर विज्ञापन न होते तो हमें विकास दिखाई ही न देता

तिरछी नज़र: बजट इस साल का; बात पच्चीस साल की

…सब कुछ ठीक-ठाक है

तिरछी नज़र: ‘ज़िंदा लौट आए’ मतलब लौट के...

बना रहे रस: वे बनारस से उसकी आत्मा छीनना चाहते हैं

तिरछी नज़र: ओमीक्रॉन आला रे...

कटाक्ष: नये साल के लक्षण अच्छे नजर नहीं आ रहे हैं...


बाकी खबरें

  • srilanka
    न्यूज़क्लिक टीम
    श्रीलंका: निर्णायक मोड़ पर पहुंचा बर्बादी और तानाशाही से निजात पाने का संघर्ष
    10 May 2022
    पड़ताल दुनिया भर की में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने श्रीलंका में तानाशाह राजपक्षे सरकार के ख़िलाफ़ चल रहे आंदोलन पर बात की श्रीलंका के मानवाधिकार कार्यकर्ता डॉ. शिवाप्रगासम और न्यूज़क्लिक के प्रधान…
  • सत्यम् तिवारी
    रुड़की : दंगा पीड़ित मुस्लिम परिवार ने घर के बाहर लिखा 'यह मकान बिकाऊ है', पुलिस-प्रशासन ने मिटाया
    10 May 2022
    गाँव के बाहरी हिस्से में रहने वाले इसी मुस्लिम परिवार के घर हनुमान जयंती पर भड़की हिंसा में आगज़नी हुई थी। परिवार का कहना है कि हिन्दू पक्ष के लोग घर से सामने से निकलते हुए 'जय श्री राम' के नारे लगाते…
  • असद रिज़वी
    लखनऊ विश्वविद्यालय में एबीवीपी का हंगामा: प्रोफ़ेसर और दलित चिंतक रविकांत चंदन का घेराव, धमकी
    10 May 2022
    एक निजी वेब पोर्टल पर काशी विश्वनाथ मंदिर को लेकर की गई एक टिप्पणी के विरोध में एबीवीपी ने मंगलवार को प्रोफ़ेसर रविकांत के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया। उन्हें विश्वविद्यालय परिसर में घेर लिया और…
  • अजय कुमार
    मज़बूत नेता के राज में डॉलर के मुक़ाबले रुपया अब तक के इतिहास में सबसे कमज़ोर
    10 May 2022
    साल 2013 में डॉलर के मुक़ाबले रूपये गिरकर 68 रूपये प्रति डॉलर हो गया था। भाजपा की तरफ से बयान आया कि डॉलर के मुक़ाबले रुपया तभी मज़बूत होगा जब देश में मज़बूत नेता आएगा।
  • अनीस ज़रगर
    श्रीनगर के बाहरी इलाक़ों में शराब की दुकान खुलने का व्यापक विरोध
    10 May 2022
    राजनीतिक पार्टियों ने इस क़दम को “पर्यटन की आड़ में" और "नुकसान पहुँचाने वाला" क़दम बताया है। इसे बंद करने की मांग की जा रही है क्योंकि दुकान ऐसे इलाक़े में जहाँ पर्यटन की कोई जगह नहीं है बल्कि एक स्कूल…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License