NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
साहित्य-संस्कृति
राजनीति
अमेरिका
तिरछी नज़र: 'अलविदा ट्रम्प, वेलकम बाइडेन'
वोटिंग मतपत्रों से। आविष्कार वेस्ट करे और लाभ उठाये ईस्ट। ये चुनाव इसी का उदाहरण है। पश्चिम वाले, चाहे अमेरिका हो या यूरोप, ईवीएम ईज़ाद तो कर दी, पर चुनाव करवाते हैं मतपत्रों से।
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
08 Nov 2020
'अलविदा ट्रम्प, वेलकम बाइडेन'
फोटो साभार : यूट्यूब

हमें तो लगता था कि अमेरिका बहुत ही उन्नत देश है। सारी आधुनिक वैज्ञानिक शोधों में सबसे आगे। जितने नोबेल पुरस्कार विजेता हमारे सारे देश में अब तक हुए हैं उतने तो वहाँ के प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों के एक एक विभाग में ही हैं। सबके सपनों का संसार है अमेरिका।

लेकिन इस बार के राष्ट्रपति चुनाव ने अमेरिका की सारी पोल खोल दीं। वैसे भी चुनावों के समय ये सारे तथाकथित आधुनिक देश भी पुरातनपंथी बन जाते हैं। अब अमेरिका में देखो। चुनाव हुए कितने दिन गुजर गये। अब जाकर पता चला कि कौन राष्ट्रपति बनेगा। वैसे अभी भी ट्रम्प जी का कुछ भरोसा नहीं। वे तो हार मानने को तैयार ही नहीं।

चलो, बाकायदा रिजल्ट घोषित करने के आलसीपने को तो छोड़ो, वोट डालने में भी आलस्य। इतने सारे लोगों ने पोस्टल वोट दिया कि गिनते ही नहीं बन रहा है। हमारे यहाँ तो गिनती के पोस्टल वोट होते हैं। ऐसे खास लोग ही पोस्टल वोट दे सकते हैं जो अपनी सरकारी ड्यूटी नहीं छोड़ सकते हैं जैसे चुनाव में लगे लोग या फौजी जवान। और वहाँ अमेरिका में कोई भी डाक से वोट डाल सकता है। क्या बेहूदगी है! लोकतंत्र का कैसा मजाक है! 

वोटिंग मतपत्रों से। आविष्कार वेस्ट करे और लाभ उठाये ईस्ट। ये चुनाव इसी का उदाहरण है। पश्चिम वाले, चाहे अमेरिका हो या यूरोप, ईवीएम ईज़ाद तो कर दी, पर चुनाव करवाते हैं मतपत्रों से। हम ही हैं तकनीकी का लाभ उठाने वाले असली लोग। चाहे कोई भी कितनी भी उंगली उठा ले, चुनाव करवायेंगे ईवीएम से ही। ईवीएम से फायदा ही फायदा है। मैनिपुलेशन का लाभ तो है ही, परिणाम भी जल्दी ही आ जाता है। अब देख लेना, बिहार में दस को सुबह गिनती शुरू होगी और शाम तक सभी परिणाम बाहर। 

वीडियो देखी, अमेरिका में जगह जगह बूथ लगे हैं सड़क के किनारे। लोग उनमें ही वोट की पर्ची डाल रहे हैं। कहीं कहीं पोलिंग बूथ भी बने थे। पर पुलिस, फौज नदारद थी। लोगों में डर पैदा नहीं करोगे तो काहे की वोटिंग, काहे का बूथ। हमारे यहाँ वोट डालने में सस्पेंस रहता है। आप पोलिंग बूथ पर गये तो पता चला कि आप का नाम तो वोटर लिस्ट में शामिल ही नहीं है। अब आप लाख कागजात दिखा दो, वहाँ बैठे बाबू को तो एक ही बात पता है। या फिर आपका नाम तो वोटर लिस्ट में तो शामिल है पर आपकी वोट पड़ चुका है। ऐसा नहीं है कि वोटर लिस्ट में सिर्फ आपका नाम ही है, आपके नाम के साथ आपके चेहरे की फोटो भी है और आपका चेहरा आपके ही पास है, आपने किसी को उधार भी नहीं दिया है फिर भी आपका वोट पड़ जाता है। यह भारत के लोकतंत्र में ही संभव है।

कई जगह तो और भी अधिक सस्पेंस रहता है। ऐसा सस्पेंस ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक होता है। आप वोट डालने गये हैं। दो घंटे लाइन में लग कर बस अब आपका नम्बर आने ही वाला है। तभी बूथ कैप्चर हो जाता है। सबको भगा दिया जाता है। जाओ, सब के वोट डल गये हैं। आप घंटों लाइन में लग मुंह लटका वापस आ जाते हैं। वैसे ऐसा रोमांच अब धीरे धीरे कम होता जा रहा है। 

लेकिन अमेरिका वासियों ने चुनाव से पहले की सरगर्मियों का लुत्फ भारतवासियों की तरह से ही उठाया। विरोधियों को बदनाम करना, उन्हें अजीब अजीब नाम से बुलाना और आक्षेप लगाना। सभी में अमेरिकी चुनाव भारतीय चुनावों से पीछे नहीं रहे। यहां तक कि ट्रम्प जी ने तो ठुमके भी लगा दिये। मनोरंजन के मामले में भारत हो या अमेरिका, चुनाव बराबर ही ठहरते हैं। 

लिखते लिखते : जो बाइडेन अमेरिका के राष्ट्रपति चुन लिए गए। एक मुसीबत है। वह जो ह्यूस्टन में मोदी जी ने 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में ट्रम्प के पक्ष में नारे लगवाये थे, 'अबकी बार ट्रम्प सरकार' बुलवाया था, वह जो अहमदाबाद में 'नमस्ते ट्रम्प' किया था, सब बेकार गया। अगर बाइडेन ने उन चीजों को दिल में रखा हुआ हो तो, अगर उन्हें बुरा लगा हो तो। लेकिन चिंता न करें, सब राजनेता मोदी नहीं होते हैं। मोदी जी बाइडेन को खुश करने के लिए बाइडेन को बुला कर 'अलविदा ट्रम्प, वैलकम बाइडेन' कार्यक्रम भी कर सकते हैं। 

(लेखक पेशे से चिकित्सक हैं।)

tirchi nazar
Satire
Political satire
US Elections 2020
Joe Biden
Donand Trump

Related Stories

तिरछी नज़र: सरकार-जी, बम केवल साइकिल में ही नहीं लगता

विज्ञापन की महिमा: अगर विज्ञापन न होते तो हमें विकास दिखाई ही न देता

तिरछी नज़र: बजट इस साल का; बात पच्चीस साल की

…सब कुछ ठीक-ठाक है

तिरछी नज़र: ‘ज़िंदा लौट आए’ मतलब लौट के...

तिरछी नज़र: ओमीक्रॉन आला रे...

तिरछी नज़र: ...चुनाव आला रे

चुनावी चक्रम: लाइट-कैमरा-एक्शन और पूजा शुरू

कटाक्ष: इंडिया वालो शर्म करो, मोदी जी का सम्मान करो!

तिरछी नज़र: विश्व गुरु को हंसना-हंसाना नहीं चाहिए


बाकी खबरें

  • kashmir jammu
    सुहैल भट्ट
    विशेषज्ञों के मुताबिक़ कश्मीर में मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति अपने कगार पर है
    27 Dec 2021
    जम्मू-कश्मीर में तनाव से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिसका बड़ा कारण साल 2019 में हटाई गई धारा 370 को मुख्य माना जा रहा है, खुद को कैदी जैसा महसूस कर रहे जम्मू-कश्मीर के लोगों में…
  • Ethiopia
    पीपल्स डिस्पैच
    अमेरिका समर्थित टीपीएलएफ़ ने इथियोपिया में जंग हारने के बाद संयुक्त राष्ट्र से सुरक्षा की गुहार लगाई
    27 Dec 2021
    संघीय सरकार की फ़ौज ने टीपीएलएफ़ को टिगरे राज्य में वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया, अब टीपीएलएफ़ शांति प्रक्रिया के लिए बातचीत शुरू करने की गुहार लगा रहा है। सरकार ने समूह के नि:शस्त्रीकरण और इसके…
  • Mental health
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड: मानसिक सेहत गंभीर मामला लेकिन इलाज के लिए जाएं कहां?
    27 Dec 2021
    फ़रवरी 2019 में उत्तराखंड में मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण का गठन करने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। ये प्राधिकरण काग़ज़ों में भी पूरी तरह तैयार नहीं हो पाया है। प्राधिकरण में मानसिक स्वास्थ्य के लिए…
  •  Muzaffarpur
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मुज़फ़्फ़रपुर: हादसा या हत्याकांड!, मज़दूरों ने कहा- 6 महीने से ख़राब था बॉयलर, जबरन कराया जा रहा था काम
    27 Dec 2021
    बॉयलर छह महीने से ख़राब था। कामगारों ने ख़तरे की आशंका जताई थी। बॉयलर का सेफ्टी वाल्व भी ख़राब था। इसके विरोध में दो दिन तक मज़दूरों ने काम भी बंद रखा था लेकिन प्रबंधन ने इसको ठीक नहीं कराया था।
  • haridwar
    वसीम अकरम त्यागी
    राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग: आख़िर तुम किस मर्ज़ की दवा हो?
    27 Dec 2021
    हरिद्वार, आगरा से लेकर गुरुग्राम तक, त्रिपुरा से लेकर कर्नाटक तक, नमाज़ से लेकर चर्च की प्रार्थना सभा तक अल्पसंख्यकों पर लगातार हमले हो रहे हैं, लेकिन अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिये बना…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License