NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
साहित्य-संस्कृति
भारत
राजनीति
'सेल' पर है देश, बोलो क्या ख़रीदोगे!
यह बजट पिछले सौ वर्षों के किसी भी बजट से इसलिए महान है क्योंकि इसमें भारत बेचने की कोशिश अंग्रेज़ों के द्वारा भारत को बेचने की कोशिश से भी अधिक शिद्दत से की गई है।
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
07 Feb 2021
cartoon click

इस सरकार में यह खासियत है कि एक ही सप्ताह में व्यंग्य लिखने के लिए कई सारे विषय दे देती है। साप्ताहिक कॉलम लिखने बैठो तो समझ ही नहीं आता है कि किस विषय पर लिखो। अब इस सप्ताह की ही बात लो। समझ नहीं आता है कि किसानों की कील बंदी पर लिखें, पत्रकारों की लिखने/बोलने की आजादी पर लिखें, रेयाना और ग्रेटा के ट्वीट पर लिखें या फिर सरकार के ऐतिहासिक बजट पर लिखें। फिर लगा कि बजट पर ही लिखते हैं। बाकी सब पर लिखने का तो मौका इस सरकार के रहते बार बार मिलेगा पर बजट पर लिखने का मौका तो पूरे बावन सप्ताह बाद ही मिलेगा।

यह बजट ऐतिहासिक है। सरकार जी ने बजट प्रस्तुत होने से कई दिन पहले ही बता दिया था कि इस बार का बजट ऐतिहासिक होगा। बजट ऐसा होगा जैसा कि पिछले सौ साल में नहीं प्रस्तुत किया गया है। यह बजट पिछले सौ वर्षों के किसी भी बजट से इसलिए महान है क्योंकि इसमें भारत बेचने की कोशिश अंग्रेजों के द्वारा भारत को बेचने की कोशिश से भी अधिक शिद्दत से की गई है।

मेरे घर से कुछ ही किलोमीटर दूर, नोयडा में मॉल आफ इंडिया है। सभी बड़े शहरों में इससे मिलते-जुलते नाम के मॉल/मार्केट होंगे ही। इन मॉलों/बाजारों में सेल, महासेल लगती ही रहती है और हम खरीददारी करते ही रहते हैं। समाचार पत्रों, एफएम रेडियो आदि में विज्ञापन भी आता रहता है। ऑफ सीजन सेल, सीजन की ग्रेंड सेल, दीवाली धमाका, होली हुल्लड़, स्वतंत्रता दिवस की बम्पर सेल, गणतंत्र दिवस की महासेल। यहाँ तक कि तीज तक की सेल। सेल का कोई भी मौका नहीं छोड़न चाहते हैं ये मॉल ऑफ इंडिया वाले लोग।

मॉल ऑफ इंडिया में तो साल की सबसे बड़ी सेल भी लगती है। पर इस बार बजट ऑफ इंडिया में लगी है सदी की सबसे बड़ी सेल। उस सेल ने किसी भी सेल को पीछे छोड़ दिया है। इसीलिए हमारे मोदी जी ने इसे सदी का सबसे अलग बजट बताया था। इस बजट में है कि सब कुछ बेच डालेंगे। इस बजट में सब कुछ सेल पर है। मौका है, खरीद डालिये। ऐसा मौका फिर कभी नहीं मिलेगा, कम से कम इस जीवन काल में तो नहीं ही मिलेगा। देश की संपदा खरीदने का इतना सुनहरा मौका। वन्स इन लाइफ टाइम। वन्स इन सेंचुरी। सौ सालों में एक बार।

अभी तक आप भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) से पॉलिसी खरीदते हैं, अब एलआईसी को ही खरीद डालिये। बैंक में पैसा रखते हैं, बैंक से पैसे लोन लेते हैं, बैंक के मालिक ही बन जाईये। अगर लगता है ये छोटी मोटी चीजें हैं, कुछ बड़ा करने का मन है तो भारत के आणविक कार्यक्रम में हिस्सेदारी कर लीजिए। दो चार एटम बम आपके हिस्स में भी आ जायेंगे। या फिर अंतरिक्ष कार्यक्रम खरीद कर एक आध अंतरिक्ष यान ही उड़ा डालिये।

पैसे कम हैं तो भी चिंता मत कीजिए। कम बजट के खरीदारों के लिए भी सामान है सेल में। कोई हाईवे खरीद लो, गेल (GAIL) की पाइप लाइन खरीद लो। कोई रेलगाड़ी खरीद लो। लम्बी दूरी की न सही, छोटी दूरी की ही खरीद लो। और कुछ नहीं तो किसी हाइवे पर कोई टोल टैक्स का बूथ ही खरीद लो। कोई छोटा मोटा हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन या फिर खेल का मैदान खरीद लो। पर कुछ न कुछ खरीद जरुर लो।

दुकानदार सेल लगाता है तो नया सामान दुकान में डालता है। कोई आम आदमी सम्पत्ति बेचता है तो नई सम्पत्ति बनाता है। पर चिंता मत कीजिए। सरकार की ऐसी कोई दकियानूसी मंशा नहीं है। सरकार यह सब बेच कर कुछ खरीदने या बनाने नहीं जा रही है। सरकार इतनी बेवकूफ़ नहीं है कि आज वह कुछ खरीदे या बनाये और फिर दस, बीस, पचास साल बाद उसे बेच डाले। सरकार तो जो भी कुछ बेच रही है, बस अपना खर्चा चलाने के लिए बेच रही है।

हां! तो मेहरबानों, कद्रदानों, खरीददारों। देसी हों या फिर विदेशी। अंतिम मौका है। फिर मत कहना कि खबर भी नहीं हुई और मौका हाथ से निकल गया। भारत सेल के लिये हाजिर है। भारत की सरकार बेच रही है। सब कुछ कानूनी है। जागो भारत वासियों, जो खरीद सकते हो, खरीद लो। नहीं तो आने वाले समय में पोते पूछेंगे, कि दादा जी, क्या तब सो रहे थे जब मोदी जी देश बेच रहे थे। दादा जी ने कुछ भी जो नहीं खरीदा। 

(इस व्यंग्य स्तंभ के लेखक पेशे से चिकित्सक हैं।)

Satire
Political satire
tirchi nazar
Union Budget 2021-22
Nirmala Sitharaman
privatization
Modi government

Related Stories

हिजाब बनाम परचम: मजाज़ साहब के नाम खुली चिट्ठी

तिरछी नज़र: सरकार-जी, बम केवल साइकिल में ही नहीं लगता

विज्ञापन की महिमा: अगर विज्ञापन न होते तो हमें विकास दिखाई ही न देता

तिरछी नज़र: बजट इस साल का; बात पच्चीस साल की

…सब कुछ ठीक-ठाक है

तिरछी नज़र: ‘ज़िंदा लौट आए’ मतलब लौट के...

तिरछी नज़र: ओमीक्रॉन आला रे...

तिरछी नज़र: ...चुनाव आला रे

चुनावी चक्रम: लाइट-कैमरा-एक्शन और पूजा शुरू

कटाक्ष: इंडिया वालो शर्म करो, मोदी जी का सम्मान करो!


बाकी खबरें

  • beedi worker
    सतीश भारतीय
    बीड़ी कारोबार शरीर को बर्बाद कर देता है, मगर सवाल यह है बीड़ी मजदूर जाएं तो जाएं कहां?
    05 Feb 2022
    मध्यप्रदेश का सागर जिला जिसे बीड़ी उद्योग का घर कहा जाता है, वहां बीड़ी कारोबार नशा से बढ़कर गरीब आवाम की रोजी-रोटी का सहारा है। उन्हें बीड़ी कारोबार से बाहर निकालकर गरिमा पूर्ण जीवन मुहैया करवाने के…
  • handloom
    मोहम्मद ताहिर
    ग्राउंड रिपोर्ट : जिस ‘हैंडलूम और टेक्सटाइल इंडस्ट्री' को PM ने कहा- प्राइड, वो है बंद होने की कगार पर
    05 Feb 2022
    देश के प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ दिन पहले हैंडलूम सेक्टर को मेरठ का ’प्राइड’ कहा था। न्यूज़क्लिक ने जब इस सेक्टर की पड़ताल की तो पता चला कि ये सेक्टर अपने सबसे ख़राब दिनों से गुजर रहा है। जिसकी…
  • up elections
    एस एन साहू 
    यूपी चुनाव: क्या पश्चिमी यूपी कर सकता है भाजपा का गणित ख़राब?
    05 Feb 2022
    पश्चिमी यूपी में 10 फरवरी, 2022 को होने वाला पहले चरण का चुनाव, शेष चरणों के लिए भी काफी महत्व रखता है क्योंकि ऐतिहासिक रूप से, पश्चिमी यूपी में अधिकांश विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने वाला राजनीतिक…
  • up chunav
    सौरभ शर्मा
    यूपी चुनाव: कांस्य युग में फंसा एक द्वीपनुमा गांव
    05 Feb 2022
    उत्तरप्रदेश में चुनाव प्रचार चल रहा है, लेकिन ग्रामीणों को अभी तक उनके क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के बारे में पता तक नहीं चल पाया है। इसके पीछे की वजह है-बुनियादी सुविधाओं का अभाव। 21वीं…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 1.28 लाख नए मामले, 1,059 मरीज़ों की मौत
    05 Feb 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,27,952 नए मामले सामने आए हैं | देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 20 लाख 80 हज़ार 664 हो गयी है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License