NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
साहित्य-संस्कृति
भारत
राजनीति
तिरछी नज़र: कोरोना का समझदार वायरस
बताया जाता है कि कोरोना के इस समझदार वायरस की अब सरकार से बहुत ही अच्छी सैटिंग हो गई है। कोरोना के वायरस को जल्द ही समझ में आ गया कि अगर भारत में प्रोग्रेस करनी है तो सरकार से सैटिंग बहुत जरूरी है।
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
27 Dec 2020
तिरछी नज़र
Image courtesy: GSTV

देश में कोरोना के एक करोड़ से अधिक मरीज हो चुके हैं। डेढ़ लाख के करीब लोग मृत्यु को भी प्राप्त कर चुके हैं। हमारे देश की वर्ष 2020 की यह सबसे बड़ी ‘उपलब्धि’ रही है। यह ‘उपलब्धि’ सरकार की कोशिशों के साथ-साथ हमारे सहयोग के बिना संभव नहीं थी। वर्ष 2020 हमारे देश में ही नहीं पूरे विश्व में कोरोना के साल के रूप में मनाया जायेगा। 

कोरोना का वायरस बड़ा समझदार वायरस लगता है, दिमाग वाला। यह वायरस हमारे देश में आया तो देखा कि यहाँ तो स्वास्थ्य व्यवस्था पहले से ही चरमराई हुई हैं तो उसे हमारे देश की जनता पर तरस आया। वह बहुत ही धीरे-धीरे बढ़ा, कि भाई मैं धीरे-धीरे बढ़ता हूँ, तुम भी धीरे-धीरे संभल जाओ, सुधर जाओ, अपनी स्वास्थ्य सेवाओं को भी सुधार लो। वह जनवरी से मार्च तक एक से सिर्फ पाँच सौ तक पहुंचा। पर हमें जहाँ सँभल सँभल कर चलना था वहाँ हम तेजी से दौड़ने लगे। सुधारने थे अस्पताल पर कर्फ्यू लगा बैठे, लॉकडाउन लगा बैठे। सब कुछ बंद कर बैठे। 

कोरोना के इस समझदार वायरस को लगा कि शासक भले ही बेवकूफ़ है, जनता तो समझदार होगी। शासक ने समय से पहले लॉकडाउन लगाया तो वायरस शांत रहा। सोचा, शासक की गलती की सजा जनता को क्यों देनी। पर जब देखा कि शासक के साथ-साथ जनता भी बेवकूफ़ है। जनता भी गौमूत्र पी रही है, गोबर पोत रही है, थाली-ताली बजा रही है, दिया-बाती जला रही है, तो  कोरोना के समझदार वायरस को गुस्सा आ गया। अनलॉक शुरू होते ही ऐसे बढा़ कि जो वायरस मार्च में पाँच सौ लोगों में था, पंद्रह सितंबर तक पचास लाख और अब एक करोड़ तक पहुंच गया है। 

बताया जाता है कि कोरोना के इस समझदार वायरस की अब सरकार से बहुत ही अच्छी सैटिंग हो गई है। कोरोना के वायरस को जल्द ही समझ में आ गया कि अगर भारत में प्रोग्रेस करनी है तो सरकार से सैटिंग बहुत जरूरी है। तो उसने सरकार से सैटिंग कर ली। जब सरकार कहती है कि शादी-ब्याह में पचास लोगों तक मत फैलना तो वह फौरन शर्त रख देता है कि अंतिम संस्कार में तो बीस के ऊपर होते ही फैल जाऊंगा। सरकार भी उसी के हिसाब से नियम बना देती है। 

जब सरकार कोरोना के वायरस से पीक समय में, सितंबर में संसद चलाने की अनुमति मांगती है तो कोरोना का वायरस फौरन शर्त रख देता है कि मैं तुम्हारा मान रख रहा हूँ, तुम भी मेरा मान रखना। शीतकालीन सत्र मत चलाना भले ही तब तक मैं कम हो जाऊँ। सरकार मान जाती है। इस बार इसीलिए इस समय कोविड की बीमारी सितंबर से कम होने के बावजूद कोरोना के कारण से ही संसद का शीतकालीन सत्र नहीं हो रहा है। सरकार तो कम से कम यही बता रही है। 

सरकार और कोरोना के समझदार वायरस में सांठ-गांठ चलती ही रहती है। सरकार जहाँ चुनाव करवाती है, जहाँ रोड शो में, चुनावी सभाओं में हजारों-लाखों लोग पहुँचते हैं वहाँ नहीं फैलता है पर वहाँ फैल जाता है जहाँ चुनाव या रोड शो न हों। प्रतियोगी परीक्षाओं में नहीं फैलता है पर विश्वविद्यालयों की, कालेज की, स्कूलों की परीक्षाओं में फैलने का डर दिखाता है। सरकार किसान आंदोलन को कोरोना का डर दिखाती है पर खुद किसान सम्मेलन आराम से करवाती है। तो विश्व गुरु भारत में आते ही कोरोना का वायरस भी समझदार हो गया है। वायरस सरकार के हिसाब से चलने लगा है और सरकार वायरस के हिसाब से। 

सुना है अब इस कोविड वायरस ने अपने कपड़े बदल लिए हैं। दक्षिण अफ्रीका और ब्रिटेन में बदले कपड़ों में प्रकोप ढा रहा है। पर हे कोरोना के समझदार वायरस! तुम भले ही कितने भी वस्त्र बदल लो, तुम हमें धोखा नहीं दे सकते हो। हमारे प्रधानमंत्री जी तो कपड़ो से ही पहचान लेते हैं।  

(लेखक पेशे से चिकित्सक हैं।)

tirchi nazar
Satire
Political satire
COVID-19
Coronavirus
Narendra modi
BJP
Modi government

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • सत्यम् तिवारी
    वाद-विवाद; विनोद कुमार शुक्ल : "मुझे अब तक मालूम नहीं हुआ था, कि मैं ठगा जा रहा हूँ"
    16 Mar 2022
    लेखक-प्रकाशक की अनबन, किताबों में प्रूफ़ की ग़लतियाँ, प्रकाशकों की मनमानी; ये बातें हिंदी साहित्य के लिए नई नहीं हैं। मगर पिछले 10 दिनों में जो घटनाएं सामने आई हैं
  • pramod samvant
    राज कुमार
    फ़ैक्ट चेकः प्रमोद सावंत के बयान की पड़ताल,क्या कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार कांग्रेस ने किये?
    16 Mar 2022
    भाजपा के नेता महत्वपूर्ण तथ्यों को इधर-उधर कर दे रहे हैं। इंटरनेट पर इस समय इस बारे में काफी ग़लत प्रचार मौजूद है। एक तथ्य को लेकर काफी विवाद है कि उस समय यानी 1990 केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी।…
  • election result
    नीलू व्यास
    विधानसभा चुनाव परिणाम: लोकतंत्र को गूंगा-बहरा बनाने की प्रक्रिया
    16 Mar 2022
    जब कोई मतदाता सरकार से प्राप्त होने लाभों के लिए खुद को ‘ऋणी’ महसूस करता है और बेरोजगारी, स्वास्थ्य कुप्रबंधन इत्यादि को लेकर जवाबदेही की मांग करने में विफल रहता है, तो इसे कहीं से भी लोकतंत्र के लिए…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    फ़ेसबुक पर 23 अज्ञात विज्ञापनदाताओं ने बीजेपी को प्रोत्साहित करने के लिए जमा किये 5 करोड़ रुपये
    16 Mar 2022
    किसी भी राजनीतिक पार्टी को प्रश्रय ना देने और उससे जुड़ी पोस्ट को खुद से प्रोत्सान न देने के अपने नियम का फ़ेसबुक ने धड़ल्ले से उल्लंघन किया है। फ़ेसबुक ने कुछ अज्ञात और अप्रत्यक्ष ढंग
  • Delimitation
    अनीस ज़रगर
    जम्मू-कश्मीर: परिसीमन आयोग ने प्रस्तावों को तैयार किया, 21 मार्च तक ऐतराज़ दर्ज करने का समय
    16 Mar 2022
    आयोग लोगों के साथ बैठकें करने के लिए ​28​​ और ​29​​ मार्च को केंद्र शासित प्रदेश का दौरा करेगा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License