NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
साहित्य-संस्कृति
भारत
राजनीति
तिरछी नज़र : सरकार की कोशिश है कि ग़रीब ईश्वर के नज़दीक रहें
ये पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दाम, ये खाने पीने की चीजों के बढ़ते दाम, बढ़ता हुआ रेल भाड़ा, ये सब देश की जनता को आध्यात्मिक ऊंचाई पर पहुंचाने का, ईश्वर के नज़दीक ले जाने का सरकारी प्रयास है।
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
07 Mar 2021
तिरछी नज़र : सरकार की कोशिश है कि ग़रीब ईश्वर के नज़दीक रहें

देश में महंगाई दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करती जा रही है। जिस गति से महंगाई तरक्की कर रही है उस गति से तो बुलेट ट्रेन भी नहीं चलेगी। बुलेट ट्रेन, अगर चलेगी, और जब भी चलेगी, जहाँ भी चलेगी, उसे देख लोगों को महंगाई ही याद आयेगी। हमारे देश की धरती पर सबसे तेजी से बढ़ने वाली चीज़ महंगाई ही है।

यह महंगाई को बढ़ाना सरकार द्वारा हमारी उन्नति के लिए ही किया जा रहा है। आध्यात्मिक उन्नति के लिए। हमें पता ही है कि धन के साथ, अमीरी के साथ, माया के साथ, लोभ, मोह, लालच जैसे दुर्गुण भी आते हैं। जैसे जैसे पैसा बढ़ता है, पैसे की हवस भी बढ़ती जाती है। पैसा तो सभी दुर्गुणों की खान है। इसीलिये सरकार चाहती है कि आम जनता के पास पैसा न रहे। वह दुर्गुणों से दूर रह सदाचारी बनी रहे। ये अंबानी अडानी जैसे भले ही जहन्नुम में जायें, पर सरकार को तो आम जनता की चिंता है। आम जनता को तो बस जन्नत ही नसीब होना चाहिए।

यह तो हम जानते ही हैं कि ग़रीब के यहाँ ईश्वर का वास होता है। ईश्वर अमीरों के महलों में नहीं, गरीबों की झोंपड़ी में रहता है। भगवान अंबानी की अट्टालिका में नहीं, गंगू तेली के तीन बाई छह के कमरे में रहता है। जिस कमरे में गंगू तेली को अपनी कमर सीधी करने की जगह भी नसीब नहीं होती है, ईश्वर भी वहीं पसरा रहता है, डेरा जमाये रहता है। 

यह भी प्रचलित है कि निर्धन के रखवाले राम। अमीरों की, बड़े बड़े नेताओं की, ट्विटर पर एक्टिंग करने वाले अभिनेता-अभिनेत्रियों की रक्षा तो वाई प्लस, जेड प्लस सीक्योरिटी वाली संस्थायें करती ही हैं पर ग़रीब की रक्षा तो स्वयं भगवान राम करते हैं। अब आप स्वयं बताओ, आप क्या चाहते हो? आपकी रक्षा देश की पुलिस करे, ब्लैक कमांडो करें या फिर स्वंय भगवान करें। इसीलिए सरकार महंगाई बढ़ा प्रयास कर रही है कि देश की अधिकांश जनता ग़रीब बनी रह ईश्वर के नज़दीक रहे। जिससे उसकी रक्षा सरकार की नहीं, स्वंय भगवान राम करें। 

सरकार जानती है कि सिर्फ महंगाई बढ़ाने मात्र से गरीबी नहीं बढ़ेगी। महंगाई बढ़ने के साथ साथ कमाई भी बढ़ती रहे तो गरीबी बढ़ेगी कैसे। ऐसे में लोगों को राम मिलेंगे तो मिलेंगे कैसे। तो उसके लिए जरूरी है कि लोगों की कमाई पर भी डाका डाला जाये। लोगों को रोज़गार मत दो, बेरोज़गारी बढ़ाओ। जिनके पास रोज़गार है, उनसे रोज़गार छीन लो। जो अपने छोटे मोटे रोज़गार में लगे हैं, उनकी भी कमाई बंद कर दो या कम करवा दो। जब गरीबी बढ़ेगी तभी तो अधिक से अधिक लोग ईश्वर के नज़दीक आयेंगे। और ईश्वर के नज़दीक बने रहने के लिए जरूरी है कि ग़रीब बने रहें। 

सरकार को हमारी, आम जनता की बहुत ही चिंता है। वह रेल के टिकट की कीमत बढ़ाती है तो बताती है कि लोग अनावश्यक यात्रा न करें इसीलिए टिकट की कीमत बढ़ाई गई है। वैसे भी यात्रा नहीं करेंगे तो सुरक्षित रहेंगे, दुर्घटना नहीं घटेगी। अभी कल ही समाचार था कि रेलवे के प्लेटफॉर्म टिकट के दाम भी इसीलिये बढ़ाये गये हैं जिससे कि प्लेटफॉर्म पर भीड़ कम रहे। हो सकता है कि पेट्रोल, डीजल के दाम भी इसीलिए बढा़ये गये हों कि लोग पैदल अधिक चलें और स्वस्थ्य रहें। और खाने पीने की चीजों के दाम इसलिए कि लोग अनाप-शनाप खा पी कर बीमार न पड़ें। पर ये सब तो बहाने हैं। असलियत में तो सरकार कीमतें इसीलिए बढ़ाती है जिससे कि भारत में गरीबी बढ़ी रहे और लोग भगवान के करीब रहें। 

ये पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दाम, ये खाने पीने की चीजों के बढ़ते दाम, बढ़ता हुआ रेल भाड़ा, ये सब देश की जनता को आध्यात्मिक ऊंचाई पर पहुंचाने का, ईश्वर के नज़दीक ले जाने का सरकारी प्रयास है। देख लीजियेगा ग़रीब भाइयों, आप भले ही यहाँ नर्क झेलें, वहाँ आपको स्वर्ग ही मिलेगा। स्वर्ग में हिन्दूओं को अप्सराएँ मिलेंगी और मुसलमानों को हूरें। और ये जो अमीर हैं न, अम्बानी अडानी और बाकी के अमीर, यहाँ भले ही स्वर्ग भोग लें, वहाँ तो नर्क में ही सड़ेंगे। 

(‘तिरछी नज़र’ एक व्यंग्य स्तंभ है। लेखक पेशे से चिकित्सक हैं।)

Satire
Political satire
tirchi nazar
poverty
Hunger Crisis
Modi government
BJP

Related Stories

सारे सुख़न हमारे : भूख, ग़रीबी, बेरोज़गारी की शायरी

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने कथित शिवलिंग के क्षेत्र को सुरक्षित रखने को कहा, नई याचिकाओं से गहराया विवाद

हिजाब बनाम परचम: मजाज़ साहब के नाम खुली चिट्ठी

उर्दू पत्रकारिता : 200 सालों का सफ़र और चुनौतियां

तिरछी नज़र: सरकार-जी, बम केवल साइकिल में ही नहीं लगता

विज्ञापन की महिमा: अगर विज्ञापन न होते तो हमें विकास दिखाई ही न देता

तिरछी नज़र: बजट इस साल का; बात पच्चीस साल की

…सब कुछ ठीक-ठाक है

तिरछी नज़र: ‘ज़िंदा लौट आए’ मतलब लौट के...

राय-शुमारी: आरएसएस के निशाने पर भारत की समूची गैर-वैदिक विरासत!, बौद्ध और सिख समुदाय पर भी हमला


बाकी खबरें

  • Ludhiana
    न्यूज़क्लिक टीम
    ग्राउंड रिपोर्ट; लुधियानाः क्या दलित कार्ड पार लगाएगा नैया या भारी दूसरे दांव
    18 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह पहुंची लुधियाना और भगत सिंह के भांजे प्रो. जगमोहन सिंह से लेकर सफाई कर्मचारी समाज, नौजवानों से मिलकर जाना चुनावी मौसम का हाल
  • Udupi Ground Report
    शिवम चतुर्वेदी
    उडुपी ग्राउंड रिपोर्ट : हिजाब के समर्थन में हैं कॉलेज की हिंदू लड़कियां, पर उन्हें मीडिया से बात करने की इजाज़त नहीं
    18 Feb 2022
    कुसुम ने कहा, "हिंदू लड़के कभी भी भगवा गमछा पहन कर पहले नहीं आया करते थे शायद वह किसी के उकसावे में आकर भगवा गमछा पहन कर आ रहे हैं।"
  • narendra modi
    पार्थ एस घोष
    क्या यह मोदी लहर के ख़ात्मे की शुरूआत है?
    18 Feb 2022
    अब राजनीतिक प्रतिद्वंदी बीजेपी से खौफ़ नहीं खाते हैं, ना ही वह धारणा रही है कि बीजेपी को हराया नहीं जा सकता। अब बीजेपी को समझ आ रहा है कि लोग अच्छे प्रशासन की अपेक्षा रखते हैं।
  • Modi channi kejriwal
    रवीश कुमार
    चन्नी का बयान ग़लत है लेकिन निंदा करने वाले उससे भी ज़्यादा ग़लत हैं
    18 Feb 2022
    प्रधानमंत्री मोदी बताएं कि तालाबंदी के समय यूपी और बिहार के मज़दूर जब दर-दर भटक रहे थे तब वे क्या कर रहे थे? पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह ने तो बयान दिया है लेकिन हरियाणा की खट्टर सरकार ने तो…
  • yogi
    भाषा
    सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध जारी 274 भरपाई नोटिस वापस लिए गए: उप्र सरकार
    18 Feb 2022
    न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति सूर्यकान्त की पीठ ने कहा कि राज्य सरकार करोड़ों रुपये की पूरी राशि वापस करेगी जो 2019 शुरू की गई कार्रवाई के तहत कथित प्रदर्शनकारियों से वसूली गई थी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License