NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
महामारी से निपटने लिए युद्ध की नहीं सहकार की भाषा दरकार है
जीवन बचाने के लिए युद्ध जैसी शब्दावली अपने आप में अंतर्विरोधी है। लेकिन जैसे जीवन में बहुत विरोधाभास होते हैं यह भी हमारे जीवन का एक गंभीर विरोधाभास है शायद। अपने वजूद के एहसास के लिए क्या एक दुश्मन होना ज़रूरी ही है?
सत्यम श्रीवास्तव
19 Apr 2020
महामारी
Image courtesy: Business Today

बीते 14 अप्रैल 2020 को हावर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने कोविड-19 के दूसरे चरण की संभावनाओं पर एक आंकलन पेश किया है।

इसके अनुसार इस वायरस से संक्रमण को पूरी तरह रोकने के लिए 2022 तक सोशल डिस्टेन्सिंग (मतलब दो लोगों के बीच शारीरिक दूरी, अब शब्द बदलना तो संभव नहीं रहा और उसे शब्द्श: ग्रहण किया जाने लगा है जो भारत जैसे छुआ-छूत मनाने वाले देश में बहुत गंभीर मामला बनता जा रहा है) बरतने की ज़रूरत होगी और 2024 तक इस पर बारीक निगरानी रखे जाने की ज़रूरत होगी। हालांकि इस निगरानी के गंभीर राजनैतिक मायने भी हैं लेकिन इस सूरत में कोई नागरिक इससे इंकार भी नहीं कर पाएगा।

यह अध्ययन अंतिम निष्कर्ष नहीं है लेकिन इसके उलट भी अभी हमारे सामने कुछ नहीं है। संभव है कि बहुत जल्द एक भयानक सपने की तरह यह वायरस नींद खुलते ही खत्म हो जाये और लोगों के दिमाग से उतर जाये। कुछ भी कहना अभी अंतिम नहीं है। हालांकि महामारियाँ ऐसी ही होती हैं। उनके निशान इतिहास की लंबी अवधि पर अंकित रहते हैं।

अगर हावर्ड का यह आंकलन सच होने की एक प्रतिशत भी संभावना है तो दुनिया को इस वायरस से निपटने की अपनी रणनीति बदलनी होगी। इसे युद्ध की तरह तो कम से कम नहीं लड़ा जाना होगा। ऐसे में एक लंबी अवधि के लिए कार्य-योजना दरकार होगी।

हाल ही में कोलकाता रिसर्च ग्रुप ने बॉर्डर्स ऑफ एन अपेड्मिक शीर्षक से कोविड -19 और अप्रवासी मजदूरों के मुद्दों पर एक निहायत ज़रूरी सामग्री सामने लायी है। इसका संपादन रणबीर सम्मदर ने किया है। इस किताब की भूमिका में रणबीर ने बहुत ज़रूरी पहलू पर ध्यान दिलाया है कि युद्ध और महामारी से निपटना दो निहायत अलग-अलग मौजूँ हैं। जहां युद्ध की अंतिम परिणति मौतों में होती है वहीं महामारी के दौरान सारा ध्यान इंसानों की ज़िंदगियाँ बचाने में होता है। 

अगर महामारी से निपटने को उससे युद्ध भी मान लिया जाता है तब भी एक पारंपरिक युद्ध और इसमें एक बुनियादी और सैद्धान्तिक अंतर है और वो है सुरक्षा का। पहले यानी दो समूहों, दो कबीलों, दो नस्लों, दो राजाओं, दो राष्ट्रीयताओं के बीच जो युद्ध मानव सभ्यता के इतिहास में हमें देखने मिलते हैं उनमें मौत एक ‘सैद्धान्तिक आधार’ है। शत्रु पर विजय पाने के लिए उसे मार देना जायज़ है। लेकिन इस ‘युद्ध’ में जीवन की सुरक्षा ही एकमात्र सैद्धान्तिक आधार है। पहले में जो भी संगठन हैं यानी सरकार, सेना, नागरिक वो सब मौत के लिए कार्रवाइयां आयोजित करते हैं जबकि दूसरे में जो भी संगठन हैं वो जीवन बचाने के लिए हर तरह की कार्रवाइयां करते हैं।

जीवन बचाने के लिए युद्ध जैसी शब्दावली अपने आप में अंतर्विरोधी है। लेकिन जैसे जीवन में बहुत विरोधाभास होते हैं यह भी हमारे जीवन का एक गंभीर विरोधाभास है शायद। अपने वजूद के एहसास के लिए क्या एक दुश्मन होना ज़रूरी ही है?

24 मार्च को रात 8 बजे जब हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री ने 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया था तब इसकी तुलना युद्ध से की थी। ‘महाभारत’ जैसे युद्ध से। जो एक ही परिवार के बीच लड़ा गया था। उनका आशय शायद यह रहा होगा कि जब महाभारत जैसा संग्राम 18 दिन में खत्म हो गया था तब यह 21 दिन का लॉकडाउन इस कोरोना वायरस से युद्ध के लिए ज़रूर कारगर साबित होगा। हालांकि अब यह लॉकडाउन 19 दिन और आगे बढ़ाया जा चुका है। 21 दिन नाकाफी साबित हुए।

इस तुलना में या महाभारत का हवाला देने में प्रधानमंत्री यह भूल गए शायद कि महाभारत का युद्ध 18 दिनों में समाप्त ज़रूर हो गया था पर इस युद्ध की समाप्ति पर कोई जीवित नहीं बचा था सिवा पाँच पांडवों और एक द्रोपदी के जो अपने वफादार कुत्ते को लेकर हिमालय के रास्ते स्वर्ग की तरफ जाते हुए वहीं खेत हो गए।

महाभारत भी एक युद्ध ही था और जिसकी बुनियादी प्रेरणा मृत्यु थी। ऐसे युद्ध मृत्यु के लिए आयोजित होते हैं। यही उनका मूल सिद्धान्त है। महाभारत चूंकि एक पौराणिक कथा है अत: इसमें समयबद्ध युद्ध भी संभव हो सका वरना मानव सभ्यता का इतिहास तो हमें यही सिखाता है कि युद्ध शुरू होने के बाद उनका खत्म होना किसी के हाथ में नहीं रह जाता। बहरहाल।

जीवन बचाने की प्रेरणा और उद्देश्य से की जाने वाली कार्यवाहियों के लिए युद्ध की बजाय किसी और रूपक की तलाश करना होगी। इस वायरस को निष्क्रिय या बेअसर करने के लिए उससे युद्ध की नहीं बल्कि उसे वश में करने की ज़रूरत है। जो काम विज्ञान करता है। विज्ञान उसे हराने की नहीं उसे वश में करने की तरकीबें तलाश कर रहा है।

इतिहास में ऐसे कई वायरसों को विज्ञान ने उन्हें समग्रता में जानकर, समझकर वश में किया है और मानव शरीर पर बेअसर बना दिया है। वायरस आज भी हैं और मानव शरीर में हैं लेकिन या तो वो मित्र बना लिए गए या उन्हें निष्प्रभावी बना दिया गया। इसके लिए युद्ध की तरह उन्माद और उत्तेजना की नहीं धैर्य और अनुशासन की ज़रूरत है। इसलिए भी यह युद्ध से नितांत भिन्न है। 

महामारी अकेले नहीं आती। अपने साथ इतना कुछ लाती है जिसके असरात कई पीढ़ियों तक लोगों के जीवन के हर पहलू पर रहते हैं। आज इस महामरी के सामने दुनिया के तमाम ताकतवर देश बेबस नज़र आ रहे हैं।

विकसित देशों की स्वास्थ्य सेवाएँ सवालों के घेरे में हैं जिन्हें आज की नव –उदरवादी अर्थव्यवस्था के आक्रामक दबाव में पिछले एक –दो दशकों में कमजोर किया गया।

भारत जैसे विकासशील देशों की हालत तो और भी खराब है क्योंकि यहाँ सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाएँ 1990 में लागू हुए आर्थिक विकास के नए मॉडल में प्राथमिकता ही नहीं पा सकीं। निजीकरण के दबाव में स्वाथ्य सेवाओं को राज्य के अनिवार्य दायित्यों से हटाकर एक कमोडिटी में बदल दिया गया और निजी अस्पतालों की चेन खड़ी की गईं।

यह बहुत दिलचस्प है कि दिसंबर 2019 तक जब तक चीन में इस वायरस का असर नहीं हुआ तब तक सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाएँ अर्थव्यवस्था की बलि चढ़ गईं और आज पूरी दुनिया की मजबूत अर्थव्यवस्थाएँ इस सार्वजनिक स्वास्थ्य पर मँडराते खतरे की बलि चढ़ रही हैं।

आज वही देश अपनी अर्थव्यवस्था भी बचा सकेंगे जो अपनी जनसंख्या के स्वास्थ्य की देखभाल ठीक से कर पाएंगे। ऐसे में दोनों को वश में करने की कवायदें तमाम सरकारों द्वारा किए जाने की ज़रूरत है। 

भारत जैसे देश में दोनों ही मोर्चों पर स्थिति नाज़ुक है और अगर हावर्ड के आंकलन थोड़े ही पैमाने पर सही साबित होते हैं तो परिस्थितियाँ बहुत चिंताजनक होने वाली हैं। ऐसे में अगर युद्ध और उसके लिए ज़रूरी उन्माद की भाषा इसी तरह शीर्ष नेता की तरफ से जारी रही तो हालात और चिंताजनक होंगे।

यह ऐसी अदृश्य और अब तक अबूझ शक्ति है जिससे युद्ध करने की सलाहियतें किसी के भी पास नहीं हैं। यहाँ जनसंख्या दो भागों में बँट रही है। एक जो कोरोना वायरस से संक्रमित हैं या संभावित हैं और दूसरी जो इससे संक्रमित नहीं हैं। परिस्थितियाँ ऐसी हैं कि हर कोई अपने से अलग खड़े व्यक्ति को संक्रमित मान सकता है और खुद को उससे अप्रभावित। ऐसे में हर कोई एक दूसरे की जान जोखिम में डाल सकता है।

हमें संभावित संक्रमित व्यक्ति के साथ एक मोहल्ले, एक सोसायटी, एक कार्यस्थल में रहने की काबिलियतें पैदा करना होंगीं और जो युद्ध की शब्दावली और युद्ध का वातावरण बनाने से पैदा नहीं होंगीं बल्कि इसके लिए बड़ा हृदय और निर्भय मन तैयार करने की ज़रूरत होगी।

हिंदुस्तान की 138 करोड़ जनता ने जिस परिपक्वता से लॉकडाउन का पालन अब तक किया है वो न केवल काबिले तारीफ है बल्कि इससे धीरे धीरे वो सामूहिक चेतना भी तैयार हो रही है कि खुद की सुरक्षा में ही दूसरों की सुरक्षा निहित है। अपवाद हैं। अपवाद नियमों को पुख्ता करते हैं ऐसा विज्ञान मानती है। ज़रूरत है इन अपवादों को आपराधिक नहीं बनाने की।

अप्रवासी मजदूरों की मजबूरियों को समझने की ज़रूरत है। उन्हें अपराधी बना दिये जाने की नहीं। कोरोना के अलावा जो अन्य बीमारियों से ग्रसित हैं उनकी जरूरतों को समझने की। किसी एक धर्म या मजहब या क्षेत्र के लोगों पर सारी तोहमतें मढ़ने की बजाय ज़रूरत है उन्हें सहानुभूति देने की। यह महज़ एक बीमारी है और इसके वाहक हम सब हो सकते हैं इसलिए सबको सब में और खुद को भी देखने की।

जिन्हें अपने घरों में बैठे हुए, सड़क पर मजबूरी में आए लोगों को देखकर गुस्सा आ रहा है उन्हें यह याद रखने की ज़रूरत है जब ब्रिटिश राज में 1897 में पूना शहर में इसी तरह के संक्रामक रोग ‘प्लेग’ के सामुदायिक फैलाव को रोकने के लिए तत्कालीन प्लेग कमिश्नर वाल्टर चार्ल्स रैंड की हत्या चापेकर भाइयों (तीन भाई) ने कर दी थी। उल्लेखनीय है कि यह हत्या इस बात को लेकर की गयी थी क्योंकि वाल्टर चार्ल्स रैंड ने आपदा से निपटने के लिए शहर में आर्मी तैनात करा दी थी। हमें नहीं भूलना चाहिए कि वह गुलाम भारत था।

आज इक्कीसवीं सदी में देश का हर व्यक्ति एक संप्रभु राष्ट्र का जिम्मेदार नागरिक है और जो अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझता है। एक राष्ट्र के तौर पर इसकी तमाम सरकारों को भी उतनी ही परिपक्वता व ज़िम्मेदारी से काम लेना होगा। युद्ध की शब्दावली से बाहर निकलकर सहकार और सहयोग की साझा समझ और संयमित भाषा गढ़ने की।

(लेखक सत्यम श्रीवास्तव पिछले 15 सालों से सामाजिक आंदोलनों से जुड़कर काम कर रहे हैं। विचार व्यक्तिगत हैं।)

इसे भी पढ़ें : क्या है ‘फंसे होने’ और ‘छिपे होने’ के पीछे की राजनीति

Coronavirus
COVID-19
Epidemic corona Virus
Social Distancing
Narendra modi
Lockdown

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • रवि कौशल
    डीयूः नियमित प्राचार्य न होने की स्थिति में भर्ती पर रोक; स्टाफ, शिक्षकों में नाराज़गी
    24 May 2022
    दिल्ली विश्वविद्यालय के इस फैसले की शिक्षक समूहों ने तीखी आलोचना करते हुए आरोप लगाया है कि इससे विश्वविद्यालय में भर्ती का संकट और गहरा जाएगा।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पश्चिम बंगालः वेतन वृद्धि की मांग को लेकर चाय बागान के कर्मचारी-श्रमिक तीन दिन करेंगे हड़ताल
    24 May 2022
    उत्तर बंगाल के ब्रू बेल्ट में लगभग 10,000 स्टाफ और सब-स्टाफ हैं। हड़ताल के निर्णय से बागान मालिकों में अफरा तफरी मच गयी है। मांग न मानने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल का संकेत दिया है।
  • कलिका मेहता
    खेल जगत की गंभीर समस्या है 'सेक्सटॉर्शन'
    24 May 2022
    एक भ्रष्टाचार रोधी अंतरराष्ट्रीय संस्थान के मुताबिक़, "संगठित खेल की प्रवृत्ति सेक्सटॉर्शन की समस्या को बढ़ावा दे सकती है।" खेल जगत में यौन दुर्व्यवहार के चर्चित मामलों ने दुनिया का ध्यान अपनी तरफ़…
  • आज का कार्टून
    राम मंदिर के बाद, मथुरा-काशी पहुँचा राष्ट्रवादी सिलेबस 
    24 May 2022
    2019 में सुप्रीम कोर्ट ने जब राम मंदिर पर फ़ैसला दिया तो लगा कि देश में अब हिंदू मुस्लिम मामलों में कुछ कमी आएगी। लेकिन राम मंदिर बहस की रेलगाड़ी अब मथुरा और काशी के टूर पर पहुँच गई है।
  • ज़ाहिद खान
    "रक़्स करना है तो फिर पांव की ज़ंजीर न देख..." : मजरूह सुल्तानपुरी पुण्यतिथि विशेष
    24 May 2022
    मजरूह सुल्तानपुरी की शायरी का शुरूआती दौर, आज़ादी के आंदोलन का दौर था। उनकी पुण्यतिथि पर पढ़िये उनके जीवन से जुड़े और शायरी से जुड़ी कुछ अहम बातें।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License