NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
SC ST OBC
अपराध
भारत
राजनीति
आदिवासी महिलाओं से मारपीट, गर्भ में बच्चे की मौत, नहीं हुई एफआईआर
नया साल मनाने के लिए इकट्ठा हुए एक आदिवासी परिवार के घर पर गांव के बाहर के कुछ दबंगों ने हमला कर दिया जिससे एक महिला के गर्भ में आठ महीने के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस पर एफआईआर दर्ज न करने का आरोप है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
18 Feb 2021
आदिवासी महिलाओं से मारपीट, गर्भ में बच्चे की मौत, नहीं हुई एफआईआर

आदिवासी संगठनों ने महिलाओं से छेड़छाड़ और मारपीट को लेकर बडवानी में रैली निकाली जिसमें भारी संख्या में आदिवासी महिलाएं शामिल हुईं। आरोप है कि 20-25 दबंगों ने 31 दिसंबर को

देवड़ा गांव में एक आदिवासी परिवार पर हमला कर दिया जहां लोग नया साल मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे। दबंगों ने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए वहां मौजूद लोगों और महिलाओं से मारपीट की। इस हमले में एक महिला के गर्भ में आठ महीने के बच्चे की मौत हो गई। गर्भपात होने के बावजूद पुलिस-प्रशासन द्वारा आरोपियों पर कार्यवाही नहीं की गई है और न ही एफआईआर दर्ज की गई है।

आदिवासी संगठन का कहना है कि पीड़ित महिला के परिवार एवं आदिवासी संगठनों द्वारा की गई कई शिकायतों के बावजूद भी पुलिस द्वारा हमलावारों पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई| संगठनों का कहना है कि आदिवासी परिवार के घर में घुस कर हिंसक हमला करने के बावजूद बड़वानी पुलिस गुंडों और दबंगों को संरक्षण दे रहा है। साथ ही संगठन ने कहा कि इस तरह की गुंडागर्दी और गुंडों का बचाव आदिवासियों और महिलाओं के संवैधानिक एवं मौलिक अधिकारों पर सीधा हमला है| पीड़िता लीलाबाई के लिए न्याय की मांग करते हुए महिलाओं ने सरकार से सवाल पूछा है कि आखिर आदिवासी महिलाओं की सरकार कहां है?

इस घटना में पुलिस की उदासीनता को शर्मनाक बताते हुए महिलाओं ने कहा कि धर्म के बहाने किसी के घर में घुस कर महिलाओं के साथ छेड़–छाड़ करना, गर्भवती महिला के साथ बदसलूकी कर उसके अजन्मे शिशु की हत्या करना धर्म नहीं अत्याचार है। कोई भी धर्म इस प्रकार की गुंडागर्दी को छूट नहीं देता है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि एक तरफ शिवराज सरकार कहती है कि कोई हमारी भांजियों पर हमला नहीं कर सकता वहीं दूसरी तरफ इस तरह गर्भवती महिला पर हमला करने वाले आरोपियों को बचा रही है।

महिलाओं ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की और साथ ही शिकायत करने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने को लेकर दोषी पुलिस पर कार्रवाई करने की मांग की। घटना की शिकायत करने पर पीड़ित परिवार को लगातार धमकियां मिल रहीं हैं।

मुख्यमंत्री एवं प्रमुख सचिव के नाम ज्ञापन प्रशासन के माध्यम से आदिवासी एकता परिषद्, जय आदिवासी युवा शक्ति, आदिवासी छात्र संगठन एवं जागृत आदिवासी दलित संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा सौंपा गया |

Tribal women
Aadiwasi Protests
Tribal organization
Attack on dalits
Shivraj Singh Chauhan
crimes against women
violence against women
women safety

Related Stories

दलितों पर बढ़ते अत्याचार, मोदी सरकार का न्यू नॉर्मल!

कॉर्पोरेटी मुनाफ़े के यज्ञ कुंड में आहुति देते 'मनु' के हाथों स्वाहा होते आदिवासी

दलित किशोर की पिटाई व पैर चटवाने का वीडियो आया सामने, आठ आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान : दलितों पर बढ़ते अत्याचार के ख़िलाफ़ DSMM का राज्यव्यापी विरोध-प्रदर्शन

अनुसूचित जाति के छात्रों की छात्रवृत्ति और मकान किराए के 525 करोड़ रुपए दबाए बैठी है शिवराज सरकार: माकपा

'सोहराय' उत्सव के दौरान महिलाओं के साथ होने वाली अभद्रता का जिक्र करने पर आदिवासी महिला प्रोफ़ेसर बनीं निशाना 

पड़ताल: पश्चिमी यूपी में दलितों के बीजेपी के ख़िलाफ़ वोट करने की है संभावना

दलितों के ख़िलाफ़ हमले रोकने में नाकाम रही योगी सरकार

शर्मनाक: वोट नहीं देने पर दलितों के साथ बर्बरता!

सामूहिक वन अधिकार देने पर MP सरकार ने की वादाख़िलाफ़ी, तो आदिवासियों ने ख़ुद तय की गांव की सीमा


बाकी खबरें

  • cartoon
    सोनिया यादव
    यूपी चुनाव : क्या ग़ैर यादव ओबीसी वोट इस बार करेंगे बड़ा उलटफेर?
    14 Jan 2022
    2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लगभग 39 प्रतिशत वोट शेयर में कुर्मी और कोइरी के साथ-साथ नॉन डॉमिनेंट ओबीसी ने भी भारी संख्या योगदान दिया था। हालांकि इस बार समाजवादी पार्टी की ग़ैर यादव ओबीसी वोट…
  • North Bengal
    डॉ सुखबिलास बर्मा
    उत्तर बंगाल के राजबंशियों पर खेली गई गंदी राजनीति
    14 Jan 2022
    भाजपा और टीएमसी दोनों ही राजबंशी के उच्च मध्यम वर्ग के एक तबके की भावनाओं को भुनाने की कोशिश कर रहे हैं, जो अक्सर राजनीतिक नेताओं द्वारा निभाए गए झांसों में विश्वास करते हैं। 
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    नफरती धर्म संसद पर कार्रवाई क्यों नहीं ?
    14 Jan 2022
    आज के एपिसोड में अभिसार बात कर रहे हैं कि जिस तरह धर्म संसद में नफरती बयान दिए गए और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया गया, सरकार ने अब तक इस मुद्दे पर चुप्पी क्यों साध रखी है ?
  • Michael Lobo Resignation
    राज कुमार
    गोवा चुनावः डेढ़ महीने में एक चौथाई विधायकों का इस्तीफ़ा
    14 Jan 2022
    गोवा में दिसंबर 2021 से लेकर अब तक 10 विधायक इस्तीफा देकर दल बदल कर चुके हैं। इस समय गोवा में क्या चुनावी हलचल है? क्या घटनाक्रम चल रहा है? आइये! नज़र डालते हैं।
  • south africa
    पवन कुलकर्णी
    श्रमिक संघों ने दक्षिण अफ्रीकी डेयरी दिग्गज पर पेट्रोल बम हमले करवाने और धमकाने के आरोप लगाये
    14 Jan 2022
    इन धमकियों और खतरों के बीच, क्लोवर में श्रमिकों की कार्यवाई को कर्मचारी एकजुटता के साथ-साथ नागरिक समाज की ओर से इसके बहिष्कार अभियान को मिलते बढ़ते समर्थन से और अधिक मजबूती प्राप्त हुई है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License