NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
कैरिबियाई देशों में तबाही मचाने के बाद ट्रॉपिकल स्टॉर्म एल्सा से फ़्लोरिडा में लैंडफ़ॉल
एल्सा अटलांटिक बेसिन में इस साल का पांचवां स्टॉर्म है और पहला हरिकेन है। पिछले हफ़्ते कैरिबियाई देशों से गुज़रते हुए इसने कम से कम तीन लोगों की जान ले ली है।
पीपल्स डिस्पैच
08 Jul 2021
कैरिबियाई देशों में तबाही मचाने के बाद ट्रॉपिकल स्टॉर्म एल्सा से फ़्लोरिडा में लैंडफ़ॉल

विभिन्न कैरिबियाई देशों में तबाही मचाने के बाद अब कमजोर पड़ गए उष्णकटिबंधीय तूफान एल्सा के चलते 7 जुलाई को फ्लोरिडा के टेलर काउंटी में लैंडफॉल हुआ। यूएस नेशनल हरिकेन सेंटर ने फ्लोरिडा के उत्तरी खाड़ी तट के लिए उष्णकटिबंधीय तूफान में वृद्धि की चेतावनी जारी की। ये विशेष रूप से सेंट्रल फ्लोरिडा, लेक, मैरियन और सुमेर काउंटियों के लिए जारी किए गए। ये तूफान 65 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चला और जैसा कि अनुमान लगाया गया कि अंतःस्थलीय रुख होने के बाद इसकी शक्ति कम हो गई।

पिछले हफ्ते 2 जुलाई को जब कैरेबियन देश बारबाडोस से हरिकेन के रूप में गुजरते समय एल्सा से कई घरों को गंभीर नुकसान पहुंचा और देश के दक्षिणी हिस्से में कई पेड़ को गिर गए। इस द्वीप के मध्य भाग को बिजली और पानी की कमी का सामना करना पड़ा। इसके कारण पड़ोसी देश ग्रेनाडा और सेंट लूसिया में भी भारी बारिश और तेज़ हवाएं चलीं।

3 जुलाई को एल्सा सेंट विंसेंट और ग्रेनाडाइन्स पहुंचा और पड़ोसी देश हैती, डोमिनिकन रिपब्लिक और प्यूर्टो रिको में भारी बारिश हुई। सेंट विंसेंट और ग्रेनाडाइन्स में इसने देश के उत्तरी भाग में पशुधन, केला और केले की फसलों और घरों को व्यापक नुकसान पहुंचाया। इस क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बिजली प्रभावित हो गई और कई सड़कें भीषण बाढ़ के कारण अवरुद्ध हो गईं।

5 जुलाई को ये तूफान क्यूबा में भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ दस्तक दी। यह देर रात तक इसी देश में रहा और बड़े बुनियादी ढांचे या अधिक कृषि क्षति के बिना क्षेत्रों को पार कर गया। राष्ट्रपति मिगुएल डियाज़-कैनेल की सरकार ने तटीय और निचले इलाकों से 100,000 से अधिक लोगों को समय पर खाली करा दिया था।

पूर्वी कैरेबियाई देशों से एल्सा के पार करने से डोमिनिकन रिपब्लिक में दो और सेंट लूसिया में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

एल्सा इस अटलांटिक बेसिन में इस साल का पांचवां स्टॉर्म और पहला हरिकेन है। इससे पहले इस अटलांटिक क्षेत्र में उष्णकटिबंधीय तूफान एना, बिल, क्लाउडेटे और डैनी भी आया था। इस साल इस क्षेत्र में एल्सा अपने समय से पहले आया है। आमतौर पर पांचवां तूफान अगस्त से पहले नहीं आता है। यह किसी खतरनाक घटना को दर्शाता है जिसे जलवायु परिवर्तन के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि इस हरिकेन का मौसम सामान्य से ऊपर रहेगा लेकिन पिछले साल के 30 के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाएगा।

Tropical Storm Elsa
Caribbean region
Florida

Related Stories

लैटिन अमेरिका और कैरिबियाई क्षेत्र COVID-19 का हॉटस्पॉट बना


बाकी खबरें

  • RBI
    न्यूज़क्लिक टीम
    RBI, वित्तीय नीतियों ने अनियंत्रित मुद्रास्फीति से असमानता को बढ़ाया
    07 Apr 2022
    वित्त सचिव राजीव महऋषि ने भारतीय रिज़र्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन पर विदेशी उद्योगपतियों को फ़ायदा पहुँचाने का आरोप क्यों लगाया? क्या RBI अपने ही तैयार किए गए उन क़ानूनों का उल्लंघन कर रहा है…
  • संदीपन तालुकदार
    संयुक्त राष्ट्र के IPCC ने जलवायु परिवर्तन आपदा को टालने के लिए, अब तक के सबसे कड़े कदमों को उठाने का किया आह्वान 
    07 Apr 2022
    आईपीसीसी की ताजातरीन रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025 तक वैश्विक उत्सर्जन अपने चरम पर होगा।
  • मुकुंद झा
    सालवा जुडूम के कारण मध्य भारत से हज़ारों विस्थापितों के पुनर्वास के लिए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग 
    07 Apr 2022
    विस्थापितों के संगठन ने केंद्र की सरकार से मिजोरम में हिंसा के कारण पलायन कर त्रिपुरा जाने वाले ब्रू आदिवासियों के लिए ब्रू पुनर्वास योजना की तर्ज पर सालवा जुडूम पीड़ित आदिवासियों के पुनर्वास के लिये…
  • सरोजिनी बिष्ट
    ग्राउंड रिपोर्ट: ‘पापा टॉफी लेकर आएंगे......’ लखनऊ के सीवर लाइन में जान गँवाने वालों के परिवार की कहानी
    07 Apr 2022
    बीते 29 मार्च को लखनऊ के सहादतगंज के गुलाब नगर बस्ती से खबर आती है कि सीवर लाईन की सफाई के लिए मैनहोल में उतरे दो सफाई कर्मियों की ज़हरीली गैस के चपेट में आने से मौत हो गई। उनके परिवार से न्यूजक्लिक…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    आज़ादी के 75वर्ष: 9 अप्रैल से इप्टा की ‘‘ढाई आखर प्रेम की सांस्कृतिक यात्रा’’
    07 Apr 2022
    भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) आज़ादी के 75 साल के मौके पर ‘‘ढाई आखर प्रेम की सांस्कृतिक यात्रा’’ निकालने जा रहा है। यह यात्रा 9 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के रायपुर से शुरू होकर तमाम राज्यों में होती हुई 22 मई…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License