NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका
ट्रंप दिन भर - कुछ अहम करार और बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच दिल्ली में हैदराबाद हाउस में मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त बयान भी जारी किया।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
25 Feb 2020
Modi trump

डोनाल्ड ट्रंप अपनी 36 घंटे की भारत यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को दिल्ली पहुंचे। लेकिन इस दौरान दिल्ली सुलग रही है। दिमाग के एक कोने में दिल्ली की हिंसा को रखते हुए ट्रंप की यात्रा की चमक-दमक देखिये। अपने हिंदुस्तान की तस्वीर देखिये। ये तस्वीर दर्द से भरी होगी।

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच दिल्ली में हैदराबाद हाउस में मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त बयान भी जारी किया। मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच 3 साल में व्यापार में डबल डिजिट में बढ़ोतरी हुई है। बाइलेटरल ट्रेड के क्षेत्र में भी दोनों देशों के बीच सकारात्मक वार्ता हुई। हम एक बड़ी ट्रेड डील पर भी सहमत हुए हैं। इसके सकारात्मक परिणाम निकलेंगे।

- भारत और अमेरिका के बीच करीब 3 अरब डॉलर की डिफेंस डील पर मुहर लगी है। इन सौदे में अमेरिका से 24 एमएच-60 रोमियो हेलिकॉप्टर और 6 एच 64ई अपाचे हेलीकॉप्टर भारत लेगा।

- भारतीय नौसेना इस तरह के मल्टीरोल हेलीकॉप्टर की मांग बहुत पहले से कर रही थी। एमएच-60 रोमियो सी हॉक हेलीकॉप्टर पनडुब्बियों और पोतों पर अचूक निशाना साधने में सक्षम हैं। यह हेलीकॉप्टर समुद्र में तलाश एवं बचाव कार्यों में भी उपयोगी है।

- एमएच 60 रोमियो हेलीकॉप्टर दुश्मन के जंगी जहाजों को ट्रैक कर उनके हमलों को रोकने के लिए परिष्कृत लड़ाकू प्रणालियों- सेंसर, मिसाइल और टॉरपीडो से लैस हैं।  भारत ने एमएच-60 रोमियो को 2.6 अरब अमेरिकी डॉलर में डील किया है।भारतीय वायु सेना ने 22 अपाचे हेलीकॉप्टरों की खरीद के लिए अमेरिकी सरकार के साथ समझौता किया।

- मोदी ने कहा कि इंडो पैसिफिक में हमें एक ऐसे साझेदार की जरूरत है जो नियमों को मानता है। हमने इस बात पर सहमति जतायी है कि बुनियादी ढाँचों से जुड़े प्रोजेक्ट के लिए स्थायी और पारदर्शी वित्तपोषण (फंडिग) की जरुरत पर सहमत हुए हैं।

- देश कनेक्टिविटी इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास पर भी सहमत हैं। यह एक-दूसरे के ही नहीं, बल्कि दुनिया के हित में है। रक्षा, तकनीक, ग्लोबल कनेक्टिविटी, ट्रेड और पीपुल टू पीपुल टाई-अप पर दोनों देशों के बीच सकारात्मक चर्चा हुई।

- मोदी ने कहा तेल और गैस के लिए भारत के लिए अमेरिका के लिए महत्वपूर्ण स्रोत बन गया है। फ्यूल हो या न्यूक्लियर एनर्जी, हमें नई ऊर्जा मिल रही है।

-साझा बयान में ट्रंप ने कहा कि मोदी के साथ बातचीत में 21.5 हजार करोड़ रुपए के रक्षा सौदे को सहमति दी है। दोनों देश आतंकवाद को खत्म करने के लिए काम करेंगे।

-ट्रंप ने कहा कि हम ऑस्ट्रलिया, इंडिया, जापान और यूनाइटेड स्टेटस के आपसी सहयोग से बनने वाले क्वाड ( quad) के लिए प्रतिबद्ध है।

-राष्ट्रपति ट्रंप ने मादक पदार्थ और इससे जुड़ी परेशानियों से निपटने को प्राथमिकता दी है। हमारे बीच मादक पदार्थों की तस्करी, मादक पदार्थ से जुड़े आतंकवाद और संगठित अपराध जैसी गम्भीर परेशानियों को लेकर एक नए तंत्र पर भी सहमति बनी।

- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारतीय सीईओज के साथ भी मुलाकात की। इनसे मिलने के बाद ट्रम्प ने कहा- जब मैं दोबारा चुनाव जीतूंगा, तो मुझे लगता है कि बाजार में रॉकेट की तरह उछाल आएगा। चुनाव आ रहे हैं। हमें लगता है कि हम चुनाव जीत जाएंगे, क्योंकि हमने हेल्थकेयर, जॉब्स और मिलिट्री के क्षेत्र में बहुत काम किया है। हमने टैक्स की दरें घटाई हैं, रेगुलेशन कम किया है। जहां तक नौकरियों की बात है, सरकार सिर्फ इसमें मदद कर सकती है। असली नौकरियां तो प्राइवेट सेक्टर देता है। अगर मैं चुनाव नहीं जीता तो आप ऐसी गिरावट देखेंगे, जाे आपने पहले कभी नहीं देखी होगी।

Narendra modi
Donand Trump
Trump Visit
Defense deal
Economic Deal
Helicopter deal
India-America
Modi-trump

Related Stories

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"

भाजपा के लिए सिर्फ़ वोट बैंक है मुसलमान?... संसद भेजने से करती है परहेज़

हिमाचल में हाती समूह को आदिवासी समूह घोषित करने की तैयारी, क्या हैं इसके नुक़सान? 


बाकी खबरें

  • tourism sector
    भाषा
    कोरोना के बाद से पर्यटन क्षेत्र में 2.15 करोड़ लोगों को रोज़गार का नुकसान हुआ : सरकार
    15 Mar 2022
    पर्यटन मंत्री ने बताया कि सरकार ने पर्यटन पर महामारी के प्रभावों को लेकर एक अध्ययन कराया है और इस अध्ययन के अनुसार, पहली लहर में 1.45 करोड़ लोगों को रोजगार का नुकसान उठाना पड़ा जबकि दूसरी लहर में 52…
  • election commission of India
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली नगर निगम चुनाव टाले जाने पर विपक्ष ने बीजेपी और चुनाव आयोग से किया सवाल
    15 Mar 2022
    दिल्ली चुनाव आयोग ने दिल्ली नगर निगम चुनावो को टालने का मन बना लिया है। दिल्ली चुनावो की घोषणा उत्तर प्रदेश और बाकी अन्य राज्यों के चुनावी नतीजों से पहले 9 मार्च को होनी थी लेकिन आयोग ने इसे बिल्कुल…
  • hijab
    सीमा आज़ाद
    त्वरित टिप्पणी: हिजाब पर कर्नाटक हाईकोर्ट का फ़ैसला सभी धर्मों की औरतों के ख़िलाफ़ है
    15 Mar 2022
    इस बात को दरअसल इस तरीके से पढ़ना चाहिए कि "हर धार्मिक रीति का पालन करना औरतों का अनिवार्य धर्म है। यदि वह नहीं है तभी उस रीति से औरतों को आज़ादी मिल सकती है, वरना नहीं। "
  • skm
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    एमएसपी पर फिर से राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा
    15 Mar 2022
    एसकेएम ने फ़ैसला लिया है कि अगले महीने 11 से 17 अप्रैल के बीच एमएसपी की क़ानूनी गारंटी सप्ताह मना कर राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरूआत की जाएगी। 
  • Karnataka High Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हिजाब  मामला: हिजाब इस्लाम का अभिन्न हिस्सा नहीं, कर्नाटक उच्च न्यायालय ने खारिज की याचिका
    15 Mar 2022
    अदालत ने अपना फ़ैसला सुनते हुए यह भी कहा कि शिक्षण संस्थानों में यूनिफ़ॉर्म की व्यवस्था क़ानूनी तौर पर जायज़ है और इसे संविधान के तहत दी गई अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन नहीं कहा जा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License