NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
अंतरराष्ट्रीय
'अमरीकियों की रक्षा' के लिए ट्रंप ने 60 दिनों तक लंबी अवधि के इमिग्रेशन पर प्रतिबंध लगाया
अमेरिका में बढ़े बेरोज़गारी संकट के चलते ये फ़ैसला लिया गया है। उधर ट्रंप प्रशासन महामारी से संबंधित प्रतिबंधों को जल्द उठाने पर ज़ोर दे रहा है।
पीपल्स डिस्पैच
22 Apr 2020
pu

अमेरिकी राष्ट्रपति राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 21 अप्रैल को देश में दीर्घकालिक इमिग्रेशन को दो महीने तक रोकने का फ़ैसला किया है। व्हाइट हाउस में किए गए एक संवाददाता सम्मेलन में, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन साठ दिनों तक के लिए अमेरिका में स्थायी निवास के लिए सभी आवेदनों को निलंबित कर देगा।

 

इस फ़ैसले की घोषणा पहले ट्विटर पर सोमवार को राष्ट्रपति द्वारा की गई थी, जहां उन्होंने लिखा था कि उनका प्रशासन "सस्पेंड इमिग्रेशन" पर विचार कर रहा है। इस फ़ैसले के पीछे दिए गए तर्क में कहा गया कि यह COVID-19 महामारी को रोकने और "हमारे महान अमेरिकी नागरिकों की नौकरियों की रक्षा करने की आवश्यकता" को लेकर है।

 

चूंकि देश की स्वास्थ्य प्रणाली पर महामारी के चलते भारी बोझ है साथ ही अमेरिका भीषण आर्थिक संकट से जूझ रहा है क्योंकि पिछले एक महीने में लाखों नौकरियां चली गईं। संघीय सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बेरोज़गारी मदद के लिए आवेदन करने वालों की संख्या में पिछले महीने की तुलना में 20 मिलियन से अधिक की वृद्धि हुई है।

 

लेकिन कई लोगों ने नवीनतम फैसले की प्रभावशीलता पर संदेह व्यक्त किया है जो वास्तव में नौकरी के नुकसान में इज़ाफ़ा करता है।

पोलिटिको के अनुसार, अमेरिका में इमिग्रेशन का एक बड़ा हिस्सा अस्थायी कार्य वीजा से आता है, जो हालिया फैसले से अप्रभावित रहेगा। इसके अलावा, कोरोनोवायरस के प्रकोप के कारण लंबी अवधि के वीजा को मार्च से संघीय सरकार द्वारा पहले ही प्रतिबंधित कर दिया गया था।

 

अमेरिकन फ़ेडरेशन ऑफ़ लेबर एंड कांग्रेस ऑफ इंडस्ट्रियल ऑर्गेनाइजेशन (एएफएल-सीआईओ) के अध्यक्ष ने इस फ़ैसले को "ध्यान खींचने वाला" बताया है। उन्होंने कहा, "हर बार जब हमें किसी चीज की जरूरत होती है और वह स्पष्ट रूप से इसे प्रदान नहीं करते है, फिर वे कोई दूसरा ध्यान खींचने वाला बयान देने की कोशिश करते है, और यही वे अभी कर रहे है।"

 

विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के कई नेताओं ने सरकार कीअक्षमता से ध्यान हटाने की कोशिश में इस तरह के फ़ैसले की निंदा की है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ट्रम्प ने सार्वजनिक स्वास्थ्य और राजकोषीय संकट की आड़ मेंइमिग्रेशन प्रतिबंध की अपनी दीर्घकालिक नीति को पूरा कर रहे हैं।

 

अमेरिका इस समय महामारी से सबसे ज़्यादा प्रभावित देश है। यहां 21 अप्रैल तक 8,19,000 के क़रीब संक्रमण मामले सामने आ चुके हैं। देश में अब तक COVID-19 के कारण 45,000 से अधिक मौत भी हो गई है।

 

USA
Helath Care
COVID-19

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी


बाकी खबरें

  • पब्लिक का पैसा, सेठों के हाथ
    न्यूज़क्लिक टीम
    पब्लिक का पैसा, सेठों के हाथ
    16 Jul 2021
    पिछले दो दशकों में कई कंपनियों ने सरकारी बैंकों से करोड़ों रूपये का क़र्ज़ लिया और उसे कभी लौटाया नहींI अब सरकारी बैंक कुछ पैसा वापस लेकर इस कर्ज़े को रफादफा कर रहे हैंI इससे जनता का पैसा बड़े…
  • सरकार बनाने में विफल रहने के बाद लेबनान के नवनियुक्त प्रधानमंत्री हरीरी का इस्तीफ़ा
    पीपल्स डिस्पैच
    सरकार बनाने में विफल रहने के बाद लेबनान के नवनियुक्त प्रधानमंत्री हरीरी का इस्तीफ़ा
    16 Jul 2021
    केवल सात महीने सत्ता में रहे प्रधानमंत्री हसन दिआब द्वारा बेरूत विस्फोटों के बाद अपने पद से इस्तीफ़ा देने के बाद लेबनान में पिछले साल अगस्त से कार्यवाहक सरकार थी।
  • "दिल्ली 2041 के लिए डीडीए का मास्टर प्लान कामगार वर्ग की समस्याओं का समाधान करने में नाकाम"
    रौनक छाबड़ा
    "दिल्ली 2041 के लिए डीडीए का मास्टर प्लान कामगार वर्ग की समस्याओं का समाधान करने में नाकाम"
    16 Jul 2021
    गुरुवार को 'मैं भी दिल्ली' कैंपेन ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस बुलाकर दिल्ली-2041 के मसौदे पर चर्चा की। यह एक क़ानूनी दस्तावेज़ है, जिसके पास दिल्ली में शहरी विकास को बदलने की ताक़त है।
  • इंटरकल्चरल एजुकेशन लॉ लागू करने की मांग को लेकर इक्वाडोर के शिक्षक भूख हड़ताल पर
    पीपल्स डिस्पैच
    इंटरकल्चरल एजुकेशन लॉ लागू करने की मांग को लेकर इक्वाडोर के शिक्षक भूख हड़ताल पर
    16 Jul 2021
    इस क़ानून में शिक्षा क्षेत्र के लिए बजट में वृद्धि का प्रावधान है, ये समावेशी और गुणवत्तापूर्ण सरकारी शिक्षा की गारंटी देता है, शिक्षकों के मूल वेतन में वृद्धि करता है। इसमें कोविड-19 महामारी के कारण…
  • अल्जीरिया में 100 से अधिक हिरक प्रदर्शनकारी रिहा
    पीपल्स डिस्पैच
    अल्जीरिया में 100 से अधिक हिरक प्रदर्शनकारी रिहा
    16 Jul 2021
    इस सामूहिक रिहाई से पहले, सरकार विरोधी हिरक विरोध प्रदर्शनों या अन्य विपक्षी समूहों में समर्थन या भाग लेने के लिए अल्जीरियाई सरकार द्वारा 300 से अधिक राजनीतिक क़ैदियों को हिरासत में लिया गया था।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License