NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका
बाइडन की जीत को पलटने के ट्रंप के प्रयास जारी, कुछ और सांसदों को अपने साथ लिया
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभी तक अपनी हार नहीं मानी है और किसी भी तरह परिणाम बदलने की कोशिश कर रहे हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
04 Jan 2021
cartoon click

अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के अनेक सांसद हाल ही में हुए राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को पलटने की वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कोशिशों में उनका साथ दे रहे हैं।

समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक ट्रंप यह प्रयास कर रहे हैं कि औपचारिक तौर पर ‘इलेक्टोरल कॉलेज’ वोट की गिनती और जो बाइडन की जीत पर मोहर लगाने के लिए अगले सप्ताह जब कांग्रेस का सत्र आयोजित किया जाएगा तब इन परिणामों को खारिज कर दिया जाए।

सीनेटर टेड क्रूज ने शनिवार को 11 सांसदों और नवनिर्वाचित सांसदों के गठबंधन की घोषणा की जो ट्रंप की लड़ाई में उनका साथ देने के लिए अधिसूचित किए गए हैं।

इस घोषणा से पहले मिसौरी से सांसद जोश हॉवले ने कहा था कि वह बुधवार को कांग्रेस के संयुक्त सत्र में राज्यों की गणना का विरोध करने में प्रतिनिधिसभा में रिपब्लिकन सदस्यों का साथ देंगे।

राष्ट्रपति चुनाव में मिली हार को स्वीकार नहीं करने के ट्रंप के रुख से पार्टी दो फाड़ होने लगी है। गठबंधन के 11 सांसदों ने हालांकि शनिवार को यह स्वीकार किया कि वह बाइडन को 20 जनवरी को शपथ लेने से रोक नहीं पाएंगे, लेकिन उन्हें चुनौती देने वाले और प्रतिनिधिसभा में रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य गृहयुद्ध के बाद से राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों को पलटने का सर्वाधिक व्यापक प्रयास कर रहे हैं।

क्रूज और अन्य सांसदों ने एक संयुक्त बयान में कहा, ‘‘हम इस कार्रवाई को हल्के में नहीं ले रहे हैं।’’

इसके अलावा अमेरिका में एक ऑडियो टेप ने भी हड़कंप मचा रखा है। आरोप है कि राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने जॉर्जिया के चुनाव अधिकारी को फोन करके चुनाव परिणाम 'बदलने' का दबाव डाला था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप का एक टेप सामने आया है, जिसमें ट्रंप ने जॉर्जिया के सेक्रटरी ऑफ स्‍टेट और रिपब्लिकन नेता ब्राड रफेनस्‍पेर्गर को फोन करके चुनाव परिणाम बदलने का दबाव डाला था। टेप में डोनाल्ड ट्रंप को जवाब देते हुए रफेनस्‍पेर्गर कह रहे हैं कि जॉर्जिया के नतीजे सही हैं, अब कुछ नहीं हो सकता। इसी टेप में डोनाल्ड ट्रंप, रफेनस्‍पेर्गर को धमकी भी दे रहे हैं कि अगर वह उनका काम करने में विफल रहता है, तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

America Election
Donand Trump
Joe Biden

Related Stories

बाइडेन ने यूक्रेन पर अपने नैरेटिव में किया बदलाव

सऊदी अरब के साथ अमेरिका की ज़ोर-ज़बरदस्ती की कूटनीति

गर्भपात प्रतिबंध पर सुप्रीम कोर्ट के लीक हुए ड्राफ़्ट से अमेरिका में आया भूचाल

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

नाटो देशों ने यूक्रेन को और हथियारों की आपूर्ति के लिए कसी कमर

यूक्रेन में छिड़े युद्ध और रूस पर लगे प्रतिबंध का मूल्यांकन

रूस पर बाइडेन के युद्ध की एशियाई दोष रेखाएं

'सख़्त आर्थिक प्रतिबंधों' के साथ तालमेल बिठाता रूस  

ज़ेलेंस्की ने बाइडेन के रूस पर युद्ध को बकवास बताया

रूस-यूक्रेन युद्ध अपडेट: कीव के मुख्य टीवी टावर पर बमबारी; सोवियत संघ का हिस्सा रहे राष्ट्रों से दूर रहे पश्चिम, रूस की चेतावनी


बाकी खबरें

  • cpim
    न्यूज़क्लिक टीम
    जहांगीरपुरी हिंसा: वाम दलों ने जारी की फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट
    18 Apr 2022
    दिल्ली के उत्तर पश्चिम इलाके में जहांगीरपुरी में 16 अप्रैल को हुई हिंसा को लेकर दिल्ली में वाम दलों ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता की और फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट पेश की। इस रिपोर्ट में विस्तार से पूरा…
  • पीपल्स डिस्पैच
    इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल
    18 Apr 2022
    इज़रायली सुरक्षाबलों ने गुरुवार, 14 अप्रैल को अल-अक़्सा परिसर में सुबहर की प्रार्थना के वक़्त जबरदस्ती दाखिला लिया और करीब़ 400 फिलिस्तीनी लोगों को गिरफ़्तार किया है। उन्होंने परिसर में मौजूद हज़ारों…
  • मुकुंद झा
    जहांगीरपुरी हिंसा: वाम दलों ने जारी की फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट, पुलिस की भूमिका पर सवाल
    18 Apr 2022
    ये घटना पुलिस प्रशासन की विफलता है। इतने बड़े जुलूस जिसमें लोग हथियार लिए हुए चल रहे थे, उसे कैसे अनुमति दी गई। पूरे जुलूस में केवल सिर्फ़ दो ही पुलिस की गाड़ियां थीं। जिसमें ड्राइवर के अलावा एक या…
  • तान्या वाधवा
    वेनेज़ुएला ने ह्यूगो शावेज़ के ख़िलाफ़ असफल तख़्तापलट की 20वीं वर्षगांठ मनाई
    18 Apr 2022
    विफल तख्तापलट 21वीं शताब्दी में अमेरिकी साम्राज्यवाद के खिलाफ वेनेजुएला के लोगों की पहली जीत थी। इसने अमेरिकी हमलों के खिलाफ वेनेजुएला के प्रतिरोध की शुरुआत की, जो आज तक जारी है।
  • अनिल अंशुमन
    झारखंड : हेमंत सोरेन शासन में भी पुलिस अत्याचार बदस्तूर जारी, डोमचांच में ढिबरा व्यवसायी की पीट-पीटकर हत्या 
    18 Apr 2022
    थाना प्रभारी व अन्य पुलिसवालों पर गंभीर आरोप है कि उन्होंने मारपीट का विरोध करने पर अर्जुन को बंदूक के कुंदों और लोहे की छड़ से बुरी तरह मारकर उनकी एक आँख तक फोड़ दी थी। पुलिस पर पेट्रोल डालकर अर्जुन…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License