NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका
ट्रम्प को हटाया जाना चाहिए: महाभियोग प्रबंधक शिफ
ट्रम्प ने राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए खुलेआम और खतरनाक तरीके से अपनी ताकत का दुरुपयोग किया।
एएफपी
24 Jan 2020
trump

वाशिंगटन: प्रतिनिधि सभा के मुख्य महाभियोग प्रबंधक एडम शिफ ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को पद से बर्खास्त किए जाने की अपील करते हुए कहा कि अमेरिकी नेता ने अपने हितों को देश के हित से ऊपर रखा इसलिए उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

शिफ ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘अमेरिकी लोगों को ऐसे राष्ट्रपति की आवश्यकता है, जिस पर वे भरोसा कर सकें कि वह उनके हित को प्राथमिकता देगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप जानते हैं कि आप इस राष्ट्रपति पर इस बात के लिए भरोसा नहीं कर सकते कि वह वही काम करेगा जो इस देश के लिए सही होगा। आप यह भरोसा कर सकते हैं कि वह उस काम को करेंगे जो डोनाल्ड ट्रम्प के लिए सही होगा।’’

शिफ ने कहा, ‘‘वह अब ऐसा करेंगे। उन्होंने पहले ऐसा किया है। वह आगामी कई महीनों में ऐसा करेंगे। यदि उन्हें अनुमति दी जाती है तो वह चुनाव में भी ऐसा करेंगे। इसी लिए, यदि आप उन्हें दोषी पाते हैं, तो उन्हें हटाया जाना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘क्योंकि सही बात मायने रखती है और सच्चाई मायने रखती है। अन्यथा हम सभी का नुकसान होगा।’’

शिफ की अभियोजन टीम ने दलीलें पेश करते हुए विस्तार से यह बताने की कोशिश की कि ट्रम्प ने राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए किस प्रकार ‘‘खुलेआम और खतरनाक तरीके’’ से अपनी ताकत का दुरुपयोग किया।

ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग की सुनवाई के दूसरे दिन सदन के अभियोग प्रबंधकों ने दलीलें पेश करते हुए रिपब्लिकन पार्टी के इस दावे को खारिज करने की कोशिश की कि ट्रम्प ने कुछ गलत नहीं किया।

न्यायाधीशों के रूप में बैठे 100 सीनेटरों के बीच अभियोजकों ने पुराने वीडियो दिखाए जिनमें राष्ट्रपति के दो निकट बचावकर्ता कह रहे हैं कि सत्ता का दुरुपयोग निश्चित ही ऐसा अपराध है जिसके खिलाफ महाभियोग चलाया जा सकता है। इन वीडियो से व्हाइट हाउस के इस दावे की हवा निकल गई कि कोई विशेष अपराध करने पर ही अमेरिकी संविधान के तहत राष्ट्रपति को हटाया जा सकता है।

महाभियोग प्रबंधकों में से एक और प्रतिनिधि सभा की न्यायिक समिति के अध्यक्ष जेरी नाडलर ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपने निजी हित की खातिर किसी अन्य देश से हमारे चुनाव में हस्तक्षेप करने के लिए कह कर अपने कार्यालय की शक्तियों का दुरुपयोग किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ने बार-बार, खुलेआम अपनी शपथ का उल्लंघन किया... राष्ट्रपति का आचरण गलत है। यह अवैध और खतरनाक है।’’
सीनेट में अभियोजन पक्ष शुक्रवार तक और ट्रम्प का बचाव पक्ष शनिवार से मंगलवार तक अपना पक्ष रखेगा। 

डेमोक्रिटक पार्टी के नेता इस बात से वाकिफ हैं कि ट्रम्प को व्हाइट हाउस से बाहर निकालने में उनके सफल होने की संभावना कम है क्योंकि 100 सदस्यीय सीनेट में 53 रिपब्लिकन और 47 डेमोक्रेट हैं।

ट्रम्प के खिलाफ अपने पद का दुरुपयोग करते हुए यूक्रेन पर डेमोक्रेटिक नेता जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन के खिलाफ जांच के लिए दबाव बनाने और कांग्रेस की जांच को बाधित करने के आरोप लगे हैं।

महाभियोग सुनवाई की अध्यक्षता उच्चतम न्यायालय के चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स कर रहे हैं।

Donand Trump
USA
Impeachment against Trump
Trump Impeachment
People’s Democratic Party
republican party

Related Stories

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शक्ति संतुलन में हो रहा क्रांतिकारी बदलाव

अमेरिकी आधिपत्य का मुकाबला करने के लिए प्रगतिशील नज़रिया देता पीपल्स समिट फ़ॉर डेमोक्रेसी

छात्रों के ऋण को रद्द करना नस्लीय न्याय की दरकार है

गर्भपात प्रतिबंध पर सुप्रीम कोर्ट के लीक हुए ड्राफ़्ट से अमेरिका में आया भूचाल

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

पश्चिम बनाम रूस मसले पर भारत की दुविधा

पड़ताल दुनिया भर कीः पाक में सत्ता पलट, श्रीलंका में भीषण संकट, अमेरिका और IMF का खेल?

क्यों बाइडेन पश्चिम एशिया को अपनी तरफ़ नहीं कर पा रहे हैं?

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई


बाकी खबरें

  • महामारी काल और स्वास्थ्य सुविधाओं तक महिलाओं की कम पहुंच
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    महामारी काल और स्वास्थ्य सुविधाओं तक महिलाओं की कम पहुंच
    17 Jun 2021
    संस्थान ने अपनी तमाम जांच-परिणाम के बाद ये सुझाव दिया है कि गर्भवती महिलाएं जरूर टीका लगवाएं। हालांकि सरकार ने क्लीनिकल ट्रायल के आंकड़ों की कमी का हवाला देते हुए गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण की अब तक…
  • यूपी : राम मंदिर की ज़मीन ख़रीद में 'घोटाले' के ख़िलाफ़ कांग्रेस का प्रदर्शन
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपी : राम मंदिर की ज़मीन ख़रीद में 'घोटाले' के ख़िलाफ़ कांग्रेस का प्रदर्शन
    17 Jun 2021
    कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के सभी ज़िला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। इस कड़ी में राजधानी लखनऊ में भी कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतड़े और 'चंदा चोर गद्दी छोड़' के नारे लगाए। पुलिस ने…
  • फ़िलीपींस : सेना की गोलीबारी में एक नाबालिग़ सहित 3 आदिवासी मारे गए
    पीपल्स डिस्पैच
    फ़िलीपींस : सेना की गोलीबारी में एक नाबालिग़ सहित 3 आदिवासी मारे गए
    17 Jun 2021
    मारे गए तीन लोगों विली रोड्रिग्ज, लेनी रिवास और एक 12 वर्षीय लड़की एंजेल रिवास को तीसरे एसएफबी द्वारा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ फिलीपींस (सीपीपी) की सशस्त्र शाखा न्यू पीपुल्स आर्मी (एनपीए) के विद्रोही के…
  • दक्षिण अफ़्रीकी अदालत ने सऊदी अरब और यूएई को हथियारों के निर्यात के परमिट की न्यायिक समीक्षा का आदेश दिया
    पीपल्स डिस्पैच
    दक्षिण अफ़्रीकी अदालत ने सऊदी अरब और यूएई को हथियारों के निर्यात के परमिट की न्यायिक समीक्षा का आदेश दिया
    17 Jun 2021
    अदालत ने देश के नेशनल कन्वेंशनल आर्म्स कंट्रोल एक्ट को लागू करने के लिए जिम्मेदार सरकारी निकाय को उन सभी कंपनियों का सार्वजनिक रूप से खुलासा करने का भी आदेश दिया जिन्होंने दो अरब देशों को हथियार…
  • मदद के नाम पर सरकार ने बंद किए कान, तो बिहार में एक गांव डूब गया!
    अजय कुमार
    मदद के नाम पर सरकार ने बंद किए कान, तो बिहार में एक गांव डूब गया!
    17 Jun 2021
    बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से बार-बार कहने पर भी तटबंध नहीं बनाया गया। इस विभाग में अधिकारी नहीं अपराधी काम करते हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License