NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
ट्यूनीशियाः नई सरकार को मंज़ूरी देने से राष्ट्रपति के इनकार के बाद राजनीतिक संकट गहराया
सत्तारूढ़ पार्टी एन्नाहदा ने सरकार के समर्थन में एक विशाल रैली आयोजित की है और इस मुद्दे को हल करने के लिए सभी पक्षों की संयुक्त बातचीत का आह्वान किया है।
पीपल्स डिस्पैच
02 Mar 2021
ट्यूनीशिया

ऐसा लगता है कि ट्यूनीशिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी एन्नाहदा जिसने पिछले हफ्ते देश के प्रधानमंत्री हिचेम मेचिची के समर्थन में एक विशाल रैली आयोजित की थी वह अपने रुख में कुछ नरमी ला रही है। पार्टी ने देश में जारी राजनीतिक संकट का हल निकालने के लिए प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति कैस सैयद के बीच "संयुक्त वार्ता" का आह्वान किया है।

प्रधानमंत्री मेचिची ने इस साल की शुरुआत में अपने मंत्रिमंडल में 11 नए मंत्रियों को नियुक्त किया था और इसके बाद फरवरी में पांच और मंत्रियों को बर्खास्त किया और प्रतिस्थापित किया था। राष्ट्रपति ने इस फेरबदल का विरोध किया और मंत्रियों पर भ्रष्टाचार और हितों के टकराव का आरोप लगाया। नए मंत्रियों को ट्यूनीशियाई संसद में बहुमत से मंजूरी मिलने के बावजूद उन्होंने नए मंत्रियों को मंजूरी देने और शपथ दिलाने से भी इनकार कर दिया।

राजधानी के केंद्र में आयोजित प्रधानमंत्री के समर्थन में राजनीतिक रैली के दौरान एन्नाहदा पार्टी के नेता व संसद के स्पीकर रैचड घन्नौची ने वर्तमान राजनीतिक संकट को हल करने और गतिरोध को समाप्त करने के लिए सभी पक्षों के बीच संयुक्त वार्ता का आह्वान किया। उन्होंने यूनिटी के लिए रैली में लोगों से एक भावुक अपील करते हुए कहा कि "राष्ट्रवादियों, इस्लामवादियों, लोकतंत्रवादियों और कम्युनिस्टों, हम तानाशाही काल में एक साथ इकट्ठा हुए थे... और हमें फिर से एकजुटय होना चाहिए।"

ट्यूनीशिया में मौजूदा राजनीतिक विवाद बेरोजगार युवाओं के महीनों के विरोध प्रदर्शनों और वामपंथी दलों द्वारा पिछले एक दशक से उत्तरोत्तर सरकारों की विफलता के खिलाफ बढ़ा है।

अस्थायी सरकार, भ्रष्टाचार, कुप्रबंधन के चलते पिछले एक दशक यानी वर्ष 2011 से ट्यूनीशियाई अर्थव्यवस्था में तेजी से गिरावट आई है वहीं कोरोनावायरस महामारी ने इस गिरावट को और बढ़ा दिया है। ट्यूनीशियाई लोगों ने गरीबी, बेरोजगारी, मुद्रास्फीति जैसे मुद्दों के चलते अपनी पीड़ा में भारी वृद्धि देखी है। 2020 में इसका जीडीपी 8.2% तक पहुंच गया था। देश में बेरोजगारी का स्तर पिछले साल सितंबर में 16.2 प्रतिशत तक बढ़ गया था।

Tunisia
Hichem Mechichi
COVID-19

Related Stories

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

महामारी के दौर में बंपर कमाई करती रहीं फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

विश्व खाद्य संकट: कारण, इसके नतीजे और समाधान

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

कोविड मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर मोदी सरकार का रवैया चिंताजनक

महंगाई की मार मजदूरी कर पेट भरने वालों पर सबसे ज्यादा 

जनवादी साहित्य-संस्कृति सम्मेलन: वंचित तबकों की मुक्ति के लिए एक सांस्कृतिक हस्तक्षेप

कोरोना अपडेट: देश में एक हफ्ते बाद कोरोना के तीन हज़ार से कम मामले दर्ज किए गए

दिल्लीः एलएचएमसी अस्पताल पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया का ‘कोविड योद्धाओं’ ने किया विरोध

WHO और भारत सरकार की कोरोना रिपोर्ट में अंतर क्य़ों?


बाकी खबरें

  • Budget 2022
    भरत डोगरा
    जलवायु बजट में उतार-चढ़ाव बना रहता है, फिर भी हमेशा कम पड़ता है 
    18 Feb 2022
    2022-23 के केंद्रीय बजट में जलवायु परिवर्तन, उर्जा नवीनीकरण एवं पर्यावरणीय संरक्षण के लिए जिस मात्रा में समर्थन किये जाने की आवश्यकता है, वैसा कर पाने में यह विफल है।
  • vyapam
    भाषा
    व्यापमं घोटाला : सीबीआई ने 160 और आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया
    18 Feb 2022
    केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने वर्ष 2013 के प्री-मेडिकल टेस्ट (पीएमटी) में धांधली करने के आरोप में 160 और आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया है। आरोपियों में प्रदेश के तीन निजी मेडिकल…
  • Modi
    बी सिवरमन
    मोदी के नेतृत्व में संघीय अधिकारों पर बढ़ते हमले
    18 Feb 2022
    मोदी सरकार द्वारा महामारी प्रबंधन के दौरान अनुच्छेद 370 का निर्मम हनन हो, चाहे राज्यों के अधिकारों का घोर उल्लंघन हो या एकतरफा पूर्ण तालाबंदी की घोषणा हो या फिर महामारी के शुरुआती चरणों में अत्यधिक…
  • kannauj
    तारिक़ अनवर
    यूपी चुनाव: कन्नौज के पारंपरिक 'इत्र' निर्माता जीवनयापन के लिए कर रहे हैं संघर्ष
    18 Feb 2022
    कच्चे माल की ऊंची क़ीमतें और सस्ते, सिंथेटिक परफ्यूम के साथ प्रतिस्पर्धा पारंपरिक 'इत्र' निर्माताओं को पहले से कहीं अधिक प्रभावित कर रही है।
  • conteniment water
    सौरभ शर्मा
    यूपी चुनाव: कथित तौर पर चीनी मिल के दूषित पानी की वजह से लखीमपुर खीरी के एक गांव में पैदा हो रही स्वास्थ्य से जुड़ी समस्यायें
    18 Feb 2022
    लखीमपुर खीरी ज़िले के धरोरा गांव में कथित तौर पर एक चीनी मिल के कारण दूषित होते पानी के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गांव के लोग न सिर्फ़ स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं, बल्कि…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License