NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
सीआरपीएफ जवानों के बीच गोलीबारी में दो की मौत, दो घायल
सीआरपीएफ की यह इकाई झारखंड में चुनावी ड्यूटी पर तैनात थी। यहां दो चरण के चुनाव हो चुके हैं और तीन चरण के चुनाव अभी होने हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
10 Dec 2019
CRPF
प्रतीकात्मक फोटो। साभार : Odishatv

छत्तीसगढ़ में आईटीबीपी के जवान द्वारा अंजाम दिए गए हत्याकांड के बाद अब झारखंड में सीआरपीएफ के जवानों के बीच गोलीबारी में दो अधिकारियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना बोकारो में सुरक्षा बल की 226वीं बटालियन की ‘चार्ली’ कंपनी में सोमवार रात साढ़े नौ बजे की है। इसमें सहायक कमांडेंट रैंक के एक अधिकारी और एक सहायक उप निरीक्षक की मौत हो गई और दो जवान घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से एक जवान ने ही इस घटना को अंजाम दिया।

सीआरपीएफ की यह इकाई राज्य में चुनावी ड्यूटी पर तैनात थी। यहां दो चरण के चुनाव हो चुके हैं और तीन चरण के चुनाव अभी होने हैं।
घायल जवानों को राज्य की राजधानी लाया गया है। सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी और राज्य पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
सीआरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ इस घटना के पीछे क्या वजह रही यह अभी पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में जांच के आदेश दिए गए हैं।’’

आपको बता दें कि अभी छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) के एक जवान ने गोलीबारी की थी जिसमें कुल छह जवानों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए थे। मरने वालों में हमला करने वाला जवान भी शामिल था। बताया जाता था कि हमला करने वाले जवान का कुछ अन्य जवानों से विवाद था जिस वजह से उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया।

इसे पढ़ें :आईटीबीपी के जवान ने गोलीबारी की, छह जवानों की मौत

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

crpf jawan
CRPF
Jharkhand
jharkhand elections
Chattisgarh
ITBP

Related Stories

झारखंड: बोर्ड एग्जाम की 70 कॉपी प्रतिदिन चेक करने का आदेश, अध्यापकों ने किया विरोध

झारखंड : नफ़रत और कॉर्पोरेट संस्कृति के विरुद्ध लेखक-कलाकारों का सम्मलेन! 

झारखंड की खान सचिव पूजा सिंघल जेल भेजी गयीं

झारखंडः आईएएस पूजा सिंघल के ठिकानों पर छापेमारी दूसरे दिन भी जारी, क़रीबी सीए के घर से 19.31 करोड़ कैश बरामद

खबरों के आगे-पीछे: अंदरुनी कलह तो भाजपा में भी कम नहीं

आदिवासियों के विकास के लिए अलग धर्म संहिता की ज़रूरत- जनगणना के पहले जनजातीय नेता

‘मैं कोई मूक दर्शक नहीं हूँ’, फ़ादर स्टैन स्वामी लिखित पुस्तक का हुआ लोकार्पण

जन आंदोलनों के आयोजन पर प्रतिबंध अलोकतांत्रिक, आदेश वापस लें सरकार : माकपा

झारखंड: पंचायत चुनावों को लेकर आदिवासी संगठनों का विरोध, जानिए क्या है पूरा मामला

झारखंड : हेमंत सोरेन शासन में भी पुलिस अत्याचार बदस्तूर जारी, डोमचांच में ढिबरा व्यवसायी की पीट-पीटकर हत्या 


बाकी खबरें

  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    सुप्रीम कोर्ट लखीमपुर मामले में कार्रवाई से नाख़ुश, फ़ेसबुक के ख़िलाफ़ बड़ा खुलासा और अन्य ख़बरें
    08 Oct 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी आशीष मिश्रा नहीं हुए पुलिस के सामने पेश, फ़ेसबुक के ख़िलाफ़ बड़े खुलासे और अन्य ख़बरों पर।
  • Poor Left Miserable in the Wake of Rising Fuel Prices
    न्यूज़क्लिक टीम
    पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से ग़रीब हुआ बेहाल
    08 Oct 2021
    हमें बताया जाता है कि पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से गरीबों पर कोई असर नहीं पड़ता। पर क्या यह सच है? जवाब ढूंढ रहे हैं ऑनिंद्यो
  • CITU
    संदीप चक्रवर्ती
    पश्चिम बंगाल: सीटू के नेतृत्व वाले त्योहारी बोनस अभियान से श्रमिकों को मिले बड़े लाभ
    08 Oct 2021
    कोरोना महामारी की वजह से त्योहारी सीजन में मिलने वाले बोनस को झटका लगा था, लेकिन इस साल कर्मचारी इसे पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
  • Lakhimpur Kheri
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    लखीमपुर कांड: मंत्री का बेटा नहीं हुआ पुलिस के सामने पेश, सुप्रीम कोर्ट सरकार की कार्रवाई से नाख़ुश
    08 Oct 2021
    सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा ‘‘ आप (राज्य) क्या संदेश दे रहे हैं। ...क्या अन्य आरोपी, जिनके खिलाफ धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया जाता है, उसके साथ भी ऐसा ही व्यवहार होता है।”
  • dap fertilizer
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्यप्रदेश में खाद की किल्लत: 11 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा किसान आंदोलन
    08 Oct 2021
    केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के चलते लगभग प्रतिवर्ष रबी की फसल के सीजन में डीएपी खाद की कमी व किल्लत हमेशा बनी रहती है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License