NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
दिल्ली के खजूरी खास इलाके में पुलिस मुठभेड़ में दो वांछित अपराधी ढेर
पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद के लोनी का निवासी खान पूर्व में सात आपराधिक मामलों में शामिल रहा था और वजीरपुर औद्योगिक इलाके का रहनेवाला रहमान पांच आपराधिक मामलों में शामिल था।
भाषा
12 Aug 2021
दिल्ली के खजूरी खास इलाके में पुलिस मुठभेड़ में दो वांछित अपराधी ढेर
'प्रतीकात्मक फ़ोटो'

नयी दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में दो वांछित अपराधी पुलिस के साथ एक मुठभेड़ में मारे गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार खजूरी खास थाना प्रभारी को बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात श्री राम कालोनी में वांछित अपराधियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी।

पुलिस उपायुक्त (उत्तरपूर्वी दिल्ली) संजय कुमार सेन ने बताया कि दो आरोपी आमिर खान और रमजान घनी आबादी वाले क्षेत्र श्रीराम कालोनी की एक इमारत की दूसरी मंजिल के एक कमरे में छुपे हुए थे।

उन्होंने बताया, ‘‘ खजूरी खास और बेगमपुर पुलिस थानों की टीमों ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एक संयुक्त अभियान चलाया। जब हमारी टीम घटनास्थल पर पहुंची और दरवाजा खोलने के लिए कहा तो उन्होंने ऐसा करने के बजाय धमकी देनी शुरू कर दी।’’

सेन ने बताया कि पुलिस ने उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज करते हुए पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बगल के कमरे में रहने वाले परिवार समेत इमारत के अन्य लोगों को वहां से बाहर निकाल लिया गया।

पुलिस ने बताया, ‘‘ एक घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी वांछित अपराधियों ने पुलिस के आग्रह पर कोई ध्यान नहीं दिया तो पुलिस की टीम दरवाजा तोड़कर कमरे में जा घुसी।’’

पुलिस उपायुक्त ने बताया, ‘‘ आरोपी ने अंदर से गोलीबारी शुरू कर दी तो पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं। और दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में कांस्टेबल सचिन खोकर और कांस्टेबल कालिक तोमर तथा दोनों आरोपियों को गोली लगी। सभी घायलों को तत्काल जेपीसी अस्पताल में भेजा गया लेकिन दोनों आरोपियों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।’’

उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से दो स्वचालित पिस्तौल, चार कारतूस, बड़ी संख्या में गोली और एक लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद के लोनी का निवासी खान पूर्व में सात आपराधिक मामलों में शामिल रहा था और वजीरपुर औद्योगिक इलाके का रहनेवाला रहमान पांच आपराधिक मामलों में शामिल था।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम के साथ फॉरेसिंक विभाग के विशेषज्ञों ने आगे की जांच के लिए मुठभेड़ स्थल से सबूत जमा किए हैं।

Delhi
North east delhi
delhi police
Police encounter
Khajuri Khas

Related Stories

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

दिल्ली: रामजस कॉलेज में हुई हिंसा, SFI ने ABVP पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिसिया कार्रवाई पर भी उठ रहे सवाल

धनशोधन क़ानून के तहत ईडी ने दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ़्तार किया

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

क्या पुलिस लापरवाही की भेंट चढ़ गई दलित हरियाणवी सिंगर?

बग्गा मामला: उच्च न्यायालय ने दिल्ली पुलिस से पंजाब पुलिस की याचिका पर जवाब मांगा

मुंडका अग्निकांड के लिए क्या भाजपा और आप दोनों ज़िम्मेदार नहीं?

मुंडका अग्निकांड: लापता लोगों के परिजन अनिश्चतता से व्याकुल, अपनों की तलाश में भटक रहे हैं दर-बदर

मुंडका अग्निकांड : 27 लोगों की मौत, लेकिन सवाल यही इसका ज़िम्मेदार कौन?


बाकी खबरें

  • putin
    अब्दुल रहमान
    मिन्स्क समझौते और रूस-यूक्रेन संकट में उनकी भूमिका 
    24 Feb 2022
    अति-राष्ट्रवादियों और रूसोफोब्स के दबाव में, यूक्रेन में एक के बाद एक आने वाली सरकारें डोनबास क्षेत्र में रूसी बोलने वाली बड़ी आबादी की शिकायतों को दूर करने में विफल रही हैं। इसके साथ ही, वह इस…
  • russia ukrain
    अजय कुमार
    यूक्रेन की बर्बादी का कारण रूस नहीं अमेरिका है!
    24 Feb 2022
    तमाम आशंकाओं के बाद रूस ने यूक्रेन पर हमला करते हुए युद्ध की शुरुआत कर दी है। इस युद्ध के लिए कौन ज़िम्मेदार है? कौन से कारण इसके पीछे हैं? आइए इसे समझते हैं। 
  • up elections
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    उत्तर प्रदेश चुनाव: ज़मीन का मालिकाना हक़ पाने के लिए जूझ रहे वनटांगिया मतदाता अब भी मुख्यधारा से कोसों दूर
    24 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान इस इलाक़े में होना है। ज़मीन के मालिकाना हक़, बेरोज़गारी और महंगाई इस क्षेत्र के कुछ अहम चुनावी मुद्दे हैं।
  • ayodhya
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    यूपी चुनाव: अयोध्यावादियों के विरुद्ध फिर खड़े हैं अयोध्यावासी
    24 Feb 2022
    अयोध्या में पांचवे दौर में 27 फरवरी को मतदान होना है। लंबे समय बाद यहां अयोध्यावादी और अयोध्यावासी का विभाजन साफ तौर पर दिख रहा है और धर्म केंद्रित विकास की जगह आजीविका केंद्रित विकास की मांग हो रही…
  • mali
    पवन कुलकर्णी
    माली से फ़्रांसीसी सैनिकों की वापसी साम्राज्यवाद के ख़िलाफ़ ऐतिहासिक जीत है
    24 Feb 2022
    माली से फ़्रांसीसी सैनिकों को हटाने की मांग करने वाले बड़े पैमाने के जन-आंदोलनों का उभार 2020 से जारी है। इन आंदोलनों की पृष्ठभूमि में, माली की संक्रमणकालीन सरकार ने फ़्रांस के खिलाफ़ लगातार विद्रोही…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License