NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री इस महीने के अंत में भारत आ सकते हैं
जॉनसन की भारत यात्रा 22 अप्रैल के आसपास हो सकती है। पिछले साल कोविड-19 महामारी के कारण दो बार ब्रिटेन के प्रधानमंत्री को भारत का दौरा रद्द करना पड़ा था। 
भाषा
05 Apr 2022
Boris Johnson

लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इस महीन के अंत में भारत का दौरा करने की योजना बना रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान वह भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत की पृष्ठभूमि में द्विपक्षीय गठजोड़ को और मजबूत करने का प्रयास करेंगे। 

जॉनसन की भारत यात्रा 22 अप्रैल के आसपास हो सकती है। पिछले साल कोविड-19 महामारी के कारण दो बार ब्रिटेन के प्रधानमंत्री को भारत का दौरा रद्द करना पड़ा था। 

हालांकि, डाउनिंग स्ट्रीट से अभी तक इस यात्रा के संबंध में कोई पुष्टि नहीं की गई है। गत माह जॉनसन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर हुई बातचीत के दौरान मुलाकात को लेकर चर्चा की गई थी। 

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के एक प्रवक्ता ने 22 मार्च को कहा था, “दोनों नेताओं ने भारत और ब्रिटेन के मजबूत तथा समृद्ध संबंधों का स्वागत किया तथा आगामी महीनों में व्यापार, सुरक्षा और व्यावसायिक गठजोड़ को मजबूत करने पर सहमति जताई। दोनों नेताओं ने यथाशीघ्र मुलाकात करने की इच्छा भी जाहिर की।” 

गत सप्ताह डाउनिंग स्ट्रीट के सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया था कि जॉनसन अपने भारतीय समकक्ष के साथ वार्ता करने के लिए भारत दौरे को लेकर “बेहद उत्साहित” हैं, लेकिन उनकी यात्रा का कार्यक्रम अभी निर्धारित नहीं हुआ है। 

britain
Boris Johnson

Related Stories

कटाक्ष : बुलडोज़र के डंके में बज रहा है भारत का डंका

डोनबास में हार के बाद अमेरिकी कहानी ज़िंदा नहीं रहेगी 

बुलडोजर पर जनाब बोरिस जॉनसन

युद्ध के प्रचारक क्यों बनते रहे हैं पश्चिमी लोकतांत्रिक देश?

सरकार ने विदेश से आने वाले लोगों के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए 

बोरिस जॉनसन ने मोदी पर एक एहसान किया है

भारत को फ़ाइव आइज़ देशों के साथ नहीं होना चाहिए

कोरोना अपडेट : ओडिशा में पहली मौत, भारत में अब तक 114 लोगों की जान गईं

पैसे और 'पहचान' का जोर ब्रिटिश चुनाव में भी चलता है !


बाकी खबरें

  • facebook
    प्रबीर पुरकायस्थ
    मेटा: क्या यह सिर्फ फेसबुक की दागदार छवि बदलने का प्रयास है?
    07 Nov 2021
    फेसबुक की छवि को व्हिसिलब्लोअर फ्रांसिस हाउजेन और सोफी झांग के रहस्योद्घाटनों से काफी चोट लगी है। क्या यह उसकी अपने दागदार अतीत तथा वर्तमान से भी पीछा छुड़ाकर एक वैकल्पिक जगत में, फेसबुक द्वारा रचे…
  • world temperature rises
    अजय कुमार
    दुनिया के तापमान में 3 सेंटीग्रेड की बढ़ोतरी हो जाए तो क्या होगा?
    07 Nov 2021
    जिस तरह से दुनिया अपना विकास कर रही है, उस तरह से जलवायु सम्मेलन में घोषित किए जाने वाले लक्ष्य कभी हासिल नहीं हो पाएंगे। जलवायु विशेषज्ञों का मानना है कि दुनिया का तापमान साल 2030 के भीतर ही 1.5…
  • Tripura issue
    डॉ. राजू पाण्डेय
    त्रिपुरा: सांप्रदायिक हिंसा पर हमारा मौन घातक
    07 Nov 2021
    साम्प्रदायिक वैमनस्य का कोई इतिहास न होते हुए भी त्रिपुरा अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में साम्प्रदायिक हिंसा की आग में झुलसता रहा।
  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    भाजपा जीतने के लिए और कांग्रेस हारने के लिए कुछ भी कर सकती है!
    06 Nov 2021
    इस बार #HafteKiBaat के नये एपिसोड में चार खास खबरों की चर्चा और विश्लेषण. दिवाली के मौके पर पीएम मोदी के सैनिकों के बीच नौशेरा जाने का क्या मतलब है? पंजाब में कांग्रेस क्या सेल्फ़ गोल करेगी?
  • Michael Vaughan
    भाषा
    नस्लवाद के आरोपों के बाद वॉन बीबीसी के शो से बाहर
    06 Nov 2021
    वॉन बीबीसी फाइव लाइव्स के शो ‘ द टफर्स एंड वॉन क्रिकेट शो ’ पर पिछले 12 साल से विशेषज्ञ के तौर पर काम कर रहे थे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License