NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
अंतरराष्ट्रीय
यूएन महासचिव ने COVID-19 वैक्सीन की "असमान" वैश्विक उपलब्धता की आलोचना की
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि अभी तक कुल टीकाकरण का 75% केवल दस देशों में दिया गया है जबकि 130 देशों को इसकी एक भी खुराक नहीं मिली है।
पीपल्स डिस्पैच
18 Feb 2021
एंटोनियो गुटेरेस

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने विश्व भर में कोरोनावायरस वैक्सीन के "असमान और अनुचित" उपलब्धता को लेकर तीखी आलोचना की। बुधवार 17 फरवरी को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक उच्च स्तरीय बैठक में बोलते हुए उन्होंने ऐसे समय में ये बात कही जब 130 देशों को वैक्सीन की एक भी खुराक नहीं मिली है जबकि केवल 10 देशों ने कुल टीका का 75% हासिल कर लिया है।

उन्होंने कहा कि संघर्ष क्षेत्रों में अधिकांश लोग पीछे रह जाते हैं और उन्होंने जी-20 देशों से आग्रह किया कि वे COVID-19 के टीकों के वैश्विक उत्पादन और वितरण में तेजी लाने की व्यवस्था के लिए तत्काल कदम उठाएं।

गुटेरेस ने "आवश्यक शक्ति, विशेषज्ञता और उत्पादन क्षमता वाले उन सभी को एक साथ लाने के लिए वैश्विक टीकाकरण योजना" की तत्काल आवश्यकता को रेखांकित किया, ताकि "हर किसी को, हर जगह, जितनी जल्दी हो सके टीकाकरण किया जाए।"

कोरोनावायरस ने विश्व भर में 109 मिलियन से अधिक लोगों को संक्रमित किया है और इससे 2.4 मिलियन से अधिक लोगों की मौत हुई। प्रभावित लोगों की बड़ी संख्या गरीब देशों में है जिनके पास उच्च लागत और सीमित उत्पादन के कारण विकसित देशों के निर्माताओं से उत्पादन किए गए टीकों को खरीदने के लिए संसाधनों की कमी है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का कोवैक्स कार्यक्रम (Covax program) जो गरीब देशों को टीके प्रदान करने की एक पहल है वह उत्पादकों द्वारा फंड और मदद की कमी के कारण इसका वितरण शुरू करने के लिए अपने डेडलाइन को पूरा करने के लिए जूझ कर रहा है।

डब्ल्यूएचओ और यूएन द्वारा कई देशों पर उनके द्वारा नियंत्रित गरीब देशों को टीका देने से इनकार करने को लेकर "वैक्सीन राष्ट्रवाद" या यहां तक कि "वैक्सीन रंगभेद" जैसा व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है। इजरायल जहां विश्व की तुलना में सबसे ज़्यादा प्रतिशत में टीकाकरण किया गया है उस पर एक्टिविस्टों ने इसके नियंत्रण वाले क्षेत्र फिलिस्तीन को जानबूझकर नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है।

बैठक में बोलते हुए चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने बढ़ते "प्रतिरक्षा विभाजन" की आलोचना की और दुनिया के देशों को गरीब देशों और संघर्षरत क्षेत्रों में लोगों की मदद करने के लिए एकजुट होने के लिए कहा है। उन्होंने इन देशों से अपने "वैक्सीन राष्ट्रवाद" को छोड़ने का भी आग्रह किया। उन्होंने जोर दिया कि चीन पहले ही 53 देशों को वैक्सीन दान कर चुका है और कम से कम 10 देशों के साथ मिलकर टीका विकसित कर रहा है। वांग यी ने प्रारंभिक योगदान के तौर पर कोवैक्स कार्यक्रम के लिए अपने टीके की 10 मिलियन खुराक देने की भी घोषणा की।

COVID-19
United nations
Antonio Guterres

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • किसान नाकाम करेगा नफरती सियासत
    न्यूज़क्लिक टीम
    किसान नाकाम करेगा नफरती सियासत
    06 Sep 2021
    किसान ने अपनी महापंचायत में साम्प्रदायिक सौहार्द की अपील की है। और अगर ये कामयाब होता है तो उत्तर प्रदेश में फिर से सत्ता हासिल करने के भाजपा के सपनेको झटका लग सकता है। अभिसार शर्मा पूछ रहे हैं के…
  • बिहार: बाढ़़ प्रभावित इलाकों में कैसे होगा पंचायत का चुनाव; कैसी हैं चुनाव आयोग की तैयारियां
    राहुल कुमार गौरव
    बिहार: बाढ़़ प्रभावित इलाकों में कैसे होगा पंचायत का चुनाव; कैसी हैं चुनाव आयोग की तैयारियां
    06 Sep 2021
    बिहार में 11 चरणों में पंचायत चुनाव कराए जाने पर मुहर लग गई है। 24 सितम्बर से शुरू होने वाले पंचायत चुनाव के लिए आखिरी चरण का मतदान 12 दिसंबर को होगा।
  • पूर्व राज्यपाल अज़ीज़ क़ुरैशी के ख़िलाफ़ राजद्रोह का मुक़दमा
    असद रिज़वी
    पूर्व राज्यपाल अज़ीज़ क़ुरैशी के ख़िलाफ़ राजद्रोह का मुक़दमा
    06 Sep 2021
    रामपुर में आज़म ख़ान का हालचाल जानने गए क़ुरैशी ने भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश की योगी सरकार को लेकर कुछ ऐसी टिप्पणियां कीं जो सरकार और भाजपा को नागवार गुज़रीं।
  • थाईलैंडः प्रयुत के अविश्वास प्रस्ताव जीतने के बाद राजधानी में "कार रैली" और प्रदर्शन
    पीपल्स डिस्पैच
    थाईलैंडः प्रयुत के अविश्वास प्रस्ताव जीतने के बाद राजधानी में "कार रैली" और प्रदर्शन
    06 Sep 2021
    4 सितंबर को सरकार द्वारा जीते गए विश्वास मत के बाद और इससे पहले थाईलैंड में सोशल मूवमेंट्स और जमीनी स्तर के संगठनों द्वारा नियमित रुप से विरोध प्रदर्शन किया रहा है।
  • मानवाधिकार समूहों और नागरिक समाज के सदस्यों का इज़रायल पर पूर्ण हथियार प्रतिबंध का आह्वान
    पीपल्स डिस्पैच
    मानवाधिकार समूहों और नागरिक समाज के सदस्यों का इज़रायल पर पूर्ण हथियार प्रतिबंध का आह्वान
    06 Sep 2021
    हस्ताक्षरकर्ताओं ने शस्त्र नियंत्रण संधि के सदस्यों को मानवाधिकारों के उल्लंघन और फ़िलिस्तीनियों के ख़िलाफ़ इज़रायल द्वारा किए गए युद्ध अपराधों में उनकी मिलीभगत की चेतावनी दी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License