NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अफ़ग़ानिस्तान में संयुक्त, समावेशी और नई प्रतिनिधि सरकार का यूएन का आह्वान
तालिबान ने मंगलवार को सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए आम माफ़ी जारी की। इसने जल्द ही नई सरकार के गठन का भी वादा किया।
पीपल्स डिस्पैच
17 Aug 2021
अफ़ग़ानिस्तान में संयुक्त, समावेशी और नई प्रतिनिधि सरकार का यूएन का आह्वान

काबुल में तालिबान के सत्ता हासिल करने के एक दिन बाद सोमवार 16 अगस्त को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने एक आपातकालीन बैठक की जिसमें उसने समावेशी वार्ता के माध्यम से अफगानिस्तान में एक नई संयुक्त और प्रतिनिधि सरकार के गठन के लिए कहा। इसने यह भी कहा कि नई सरकार में महिलाओं की भागीदारी होनी चाहिए।

संयुक्त बयान में देश में हर तरह की दुश्मनी को समाप्त करने और व्यवस्था की बहाली और "अफगान के नेतृत्व वाली, राष्ट्रीय समन्वय की अफगान स्वामित्व वाली प्रक्रिया" के माध्यम से एक शांतिपूर्ण समाधान के लिए भी कहा गया।

इस बैठक में बोलते हुए संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने परिषद के सदस्यों और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से "अफगानिस्तान में वैश्विक आतंकवादी खतरे को दबाने और बुनियादी मानवाधिकारों का सम्मान करने की गारंटी देने" के लिए एक साथ खड़े होने के लिए कहा। उन्होंने यह भी कहा कि, "चाहे जो भी सत्ता में हो, इन दो मूलभूत सिद्धांतों को... बरकरार रखा जाना चाहिए"।

संयुक्त राष्ट्र में रूसी राजदूत वेसेली नेबेंजिया ने कहा कि तालिबान के कब्जे के दौरान नागरिकों के बीच बड़े पैमाने पर रक्तपात से बचा गया था। उन्होंने आग्रह किया कि, घबराने के बजाय, सभी अफगान पक्षों को "शांतिपूर्वक समझौता करना चाहिए"।

सुरक्षा परिषद की बैठक में चीनी प्रतिनिधि ने तालिबान से आतंकवादी संगठनों से स्पष्ट रूप से नाता तोड़ने का आह्वान किया।

इस बीच, तालिबान के डिप्टी लीडर मुल्ला अब्दुल गनी बरादर ने संवाददाताओं से कहा कि समूह अफगानिस्तान में नई सरकार के गठन पर चर्चा कर रहा है जिसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी। टोलो न्यूज इस रिपोर्ट को प्रकाशित किया। काबुल में तालिबान अधिकारियों ने कहा कि वे नई सरकार के गठन की घोषणा करने से पहले विदेशी सैनिकों के देश छोड़ने का इंतजार कर रहे हैं।

तालिबान ने सभी सरकारी कर्मचारियों को आम माफी जारी की और सामान्य स्थिति बनाने के लिए उन्हें मंगलवार से अपने ड्यूटी में शामिल होने के लिए कहा। इसके प्रतिनिधियों ने विदेशी नागरिकों सहित कई अन्य स्टेकहोल्डर्स से भी मुलाकात की और उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया।

काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सोमवार को अफरा-तफरी मच गई थी और इसे क्लियर कर दिया गया है और कुछ उड़ानों का परिचालन शुरू हो गया है। सोमवार को उस वक्त करीब सात लोगों की मौत हो गई जब सैकड़ों लोगों ने एक अमेरिकी वायु सेना के विमान में चढ़ने की कोशिश की जब वह इस देश से जाने के लिए उड़ान भर रहा था।

Afghanistan
TALIBAN
UN
Ashraf Ghani

Related Stories

यूक्रेन युद्ध से पैदा हुई खाद्य असुरक्षा से बढ़ रही वार्ता की ज़रूरत

भोजन की भारी क़िल्लत का सामना कर रहे दो करोड़ अफ़ग़ानी : आईपीसी

तालिबान को सत्ता संभाले 200 से ज़्यादा दिन लेकिन लड़कियों को नहीं मिल पा रही शिक्षा

रूस पर बाइडेन के युद्ध की एशियाई दोष रेखाएं

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने रूस को शीर्ष मानवाधिकार संस्था से निलंबित किया

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया

काबुल में आगे बढ़ने को लेकर चीन की कूटनीति

बाइडेन ने फैलाए यूक्रेन की सीमा की ओर अपने पंख

यमन के लिए यूएन का सहायता सम्मेलन अकाल और मौतों की चेतावनियों के बीच अपर्याप्त साबित हुआ

यूक्रेन-रूस अपडेट: चीन ने की यूक्रेन को मदद की पेशकश, रूस पर प्रतिबंधों को भी बताया गलत


बाकी खबरें

  • yogi
    एम.ओबैद
    सीएम योगी अपने कार्यकाल में हुई हिंसा की घटनाओं को भूल गए!
    05 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में एक बार फिर कहा कि पिछली सरकारों ने राज्य में दंगा और पलायन कराया है। लेकिन वे अपने कार्यकाल में हुए हिंसा को भूल जाते हैं।
  • Goa election
    न्यूज़क्लिक टीम
    गोवा चुनाव: राज्य में क्या है खनन का मुद्दा और ये क्यों महत्वपूर्ण है?
    05 Feb 2022
    गोवा में खनन एक प्रमुख मुद्दा है। सभी पार्टियां कह रही हैं कि अगर वो सत्ता में आती हैं तो माइनिंग शुरु कराएंगे। लेकिन कैसे कराएंगे, इसका ब्लू प्रिंट किसी के पास नहीं है। क्योंकि, खनन सुप्रीम कोर्ट के…
  • ajay mishra teni
    भाषा
    लखीमपुर घटना में मारे गए किसान के बेटे ने टेनी के ख़िलाफ़ लोकसभा चुनाव लड़ने का इरादा जताया
    05 Feb 2022
    जगदीप सिंह ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने उन्हें लखीमपुर खीरी की धौरहरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि वे 2024 के लोकसभा…
  • up elections
    भाषा
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पहला चरण: 15 निरक्षर, 125 उम्मीदवार आठवीं तक पढ़े
    05 Feb 2022
    239 उम्मीदवारों (39 प्रतिशत) ने अपनी शैक्षणिक योग्यता कक्षा पांच और 12वीं के बीच घोषित की है, जबकि 304 उम्मीदवारों (49 प्रतिशत) ने स्नातक या उससे ऊपर की शैक्षणिक योग्यता घोषित की है।
  • election
    न्यूज़क्लिक टीम
    "चुनाव से पहले की अंदरूनी लड़ाई से कांग्रेस को नुकसान" - राजनीतिक विशेषज्ञ जगरूप सिंह
    05 Feb 2022
    पंजाब में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के दावेदार की घोषणा करना राहुल गाँधी का गलत राजनीतिक निर्णय था। न्यूज़क्लिक के साथ एक खास बातचीत में राजनीतिक विशेषज्ञ जगरूप सिंह ने कहा कि अब तक जो मुकाबला…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License