NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक के एनेक्सेशन को लेकर यूएन की इज़रायल को चेतावनी
25 से अधिक यूरोपीय देशों के 1000 से अधिक सांसदों ने भी इज़रायल की एनेक्सेशन योजना की निंदा की।
पीपल्स डिस्पैच
25 Jun 2020
इज़रायल को चेतावनी

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की एक वर्चुअल बैठक में 24 जून को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इज़रायल से कहा कि वह क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में बस्तियों (सेटलमेंट) और जॉर्डन वैली के अपने प्रस्तावित एनेक्सेशन प्रक्रिया को आगे न बढ़ाए क्योंकि यह "द्वि-राष्ट्र समाधान को नुकसान पहुंचा सकता है"।

गुटेरेस ने कहा, “अगर इसे लागू किया जाता है तो ये एनेक्सेशन अंतरराष्ट्रीय क़ानून का सबसे गंभीर उल्लंघन होगा जो द्वि-राष्ट्र समाधान की संभावना को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकता है और बातचीत की नई संभावनाओं को कम कर सकता है। मैं इज़रायली सरकार से आह्वान करता हूं कि वे इस योजना को छोड़ दें।”

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृ्त्व में इज़रायल की नई गठबंधन सरकार ने पिछले महीने घोषणा की है कि वह उन क्षेत्रों के लिए एनेक्सेशन प्रक्रिया शुरू करेगी जिनमें क़ब्ज़े वाले फिलिस्तीनी वेस्ट बैंक में जॉर्डन घाटी के अलावा बस्तियां स्थित हैं। नेतन्याहू सरकार का कहना है कि इस साल जनवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा प्रस्तावित तथाकथित "प्लान ऑफ द सेंचुरी" में इन क्षेत्रों को इज़रायल के लिए चिन्हित किया गया था।

फिलिस्तीनियों और अधिकांश अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने ट्रम्प की इस योजना को एकतरफा और इज़रायल के प्रति पूरी तरह से पक्षपाती बताते हुए ख़ारिज कर दिया है। पैलेस्टिनियन अथॉरिटी (पीए) और अन्य फिलिस्तीनी समूहों ने चेतावनी दी है कि इस एनेक्सेशन प्रक्रिया से बड़े पैमाने पर विद्रोह होगा। पीए ने इज़रायल सरकार के साथ सभी प्रकार का समन्वय ख़त्म करने की भी घोषणा की है।

इस बीच 25 से अधिक यूरोपीय देशों के 1000 से अधिक सांसदों ने इज़रायल को लिखे एक संयुक्त पत्र पर हस्ताक्षर किया जिसमें कहा गया है कि वह क़ब्ज़े वाले क्षेत्रों को मिलाने की अपनी योजना को छोड़ दे।

क़ब्ज़े वाले पूर्वी येरुशलम में अपने कार्यालय से बोलते हुए मध्य पूर्व के संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत निकोले म्लादेनोव ने कहा कि “यह समझते हुए कि दोनों तरफ के लोगों को अपने पैतृक आवास में रहने का अधिकार है, 27 साल पहले इज़रायली और फिलिस्तीनी नेता बिना किसी एकतरफा कार्रवाई के बातचीत के ज़रिए इस झगड़े के समाधान के लिए और शांति के लिए समझौते करने के लिए बेहतर लेकिन कठिन मार्ग में प्रक्रिया को प्रारंभ किया था।" उन्होंने कहा कि इज़रायल का एकतरफा फैसला हमें "पहले की तुलना में उस लक्ष्य से आगे" ले जाएगा।

इज़रायल ने यूएनएससी के प्रस्तावों का बार-बार उल्लंघन करते हुए जून 1967 से सीरिया के गोलन हाइट्स के साथ साथ फिलिस्तीनी वेस्ट बैंक, गाजा और पूर्वी यरुशलम पर क़ब्ज़ा कर लिया। यूएन का ये प्रस्ताव क़ब्ज़ा को समाप्त करने पर बल देता है। इज़रायल ने अवैध रूप से 1967 में पूर्वी येरुशलम और 1981 में गोलन हाइट्स पर क़ब्ज़ा कर लिया। इसने 1967 से पूर्वी येरुशलम और वेस्ट बैंक सहित फिलिस्तीनी ज़मीनों पर सैकड़ों अवैध इज़रायली बस्तियों का निर्माण किया है।

Annexation
israel annexation plan
Gaza
Palestine
West Bank

Related Stories

फ़िनलैंड-स्वीडन का नेटो भर्ती का सपना हुआ फेल, फ़िलिस्तीनी पत्रकार शीरीन की शहादत के मायने

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया

शता ओदेह की गिरफ़्तारी फ़िलिस्तीनी नागरिक समाज पर इस्राइली हमले का प्रतीक बन गया है

141 दिनों की भूख हड़ताल के बाद हिशाम अबू हव्वाश की रिहाई के लिए इज़रायली अधिकारी तैयार

इज़राइल, फ़लस्तीन के बीच नए सिरे से हिंसा भड़कने की आशंका : संयुक्त राष्ट्र दूत

फ़िलिस्तीनी प्रशासनिक बंदी लोय अल-अश्क़र ने रिहाई पर हुए समझौते के बाद भूख हड़ताल ख़त्म की

फ़िलिस्तीनियों के खिलाफ़ नई बसाहटों वाले इज़रायलियों द्वारा 451 हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया गया


बाकी खबरें

  • राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष: मोदी जी, कश्मीरी पंडितों के आंसू हर्गिज़ सूखने नहीं देंगे!
    19 Mar 2022
    “कश्मीर पंडितों के आंसुओं की याद दिलाने में विशेष योगदान के लिए मोदी जी, कश्मीरी पंडितों के आंसू दिखाने वाली हरेक फिल्म का देश भर में टैक्स माफ करा देंगे और भगवाशासित राज्यों में सरकारी कर्मचारियों…
  • jheel
    नाज़मा ख़ान
    वादी-ए-शहज़ादी कश्मीर किसकी है : कश्मीर से एक ख़ास मुलाक़ात
    19 Mar 2022
    कैसा है कश्मीर? किसका है कश्मीर ?  क्या कश्मीर वह है जो फ़िल्मों में दिखाई देने वाली तिलिस्मी ख़ूबसूरती वाला होता है? या फिर किताबों वाला, टीवी डिबेट में सनसनी फैलाने वाला, सरकारी फ़ाइलों वाला या फिर…
  • नीलांजन मुखोपाध्याय
    भाजपा की जीत के वे फैक्टर, जिसने भाजपा को बनाया अपराजेय, क्यों विपक्ष के लिए जीतना हुआ मुश्किल?
    19 Mar 2022
    यूपी में, भाजपा ने बढ़ती कीमतों और बेरोजगारी की तुलना में कानून-व्यवस्था के मुद्दे को कहीं अधिक महत्वपूर्ण होने पर जोर दिया। 
  • आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: इमरान की पारी संकट में
    19 Mar 2022
    क्रिकेटर से राजनेता और फिर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने इमरान ख़ान की पारी फ़िलहाल ख़तरे में दिखाई दे रही है। विपक्ष इमरान सरकार के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव ला रहा है। इसी बीच इमरान ने शुक्रवार को…
  • अरुण कुमार त्रिपाठी
    मुद्दा: …तो क्या ख़त्म हो जाएगी कांग्रेस?
    19 Mar 2022
    ऐसे में कांग्रेस अपनी नए सिरे से खोज भी कर सकती है और इतिहास के क्रूर हाथों में अपना विनाश भी कर सकती है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License