NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
लीबिया में अंतरिम सरकार के लिए उम्मीदवारों की घोषणा का यूएन ने स्वागत किया
कार्यवाहक यूएनएसएमआईएल के प्रमुख स्टेफनी विलियम्स ने लीबिया के विभिन्न राजनीतिक गुटों की यूनिटी टॉक के समापन और अंतरिम प्रशासन का चयन करने के लिए समझौता करने की सराहना की।
पीपल्स डिस्पैच
02 Feb 2021
लीबिया में अंतरिम सरकार के लिए उम्मीदवारों की घोषणा का यूएन ने स्वागत किया

लीबिया के विभिन्न राजनीतिक गुटों ने 1-5 फरवरी से स्विट्जरलैंड के जिनेवा में पांच दिवसीय बैठक शुरू की है ताकि यह तय किया जा सके कि दिसंबर में होने वाले राष्ट्रीय चुनावों से पहले अंतरिम कार्यकाल के लिए देश का नेतृत्व कौन करेगा। इस बैठक में 45 उम्मीदवारों की पूर्व-चयनित सूची में से एक अंतरिम प्रधानमंत्री और तीन सदस्यीय प्रेसिडेंसी काउंसिल का चयन होगा। इन उम्मीदवारों में 24 प्रेसिडेंसी काउंसिल के लिए और 21 प्रधानमंत्री पद के लिए हैं।

30 जनवरी को 75 राजनीतिक गुटों से जुड़े लीबिया के प्रतिनिधियों के बीच तीन महीने से अधिक समय की बातचीत के बाद उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की गई थी।

यूएनएसएमआईएल (लीबिया में संयुक्त राष्ट्र मिशन) के कार्यवाहक प्रमुख स्टेफ़नी विलियम्स ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए एक बयान में कहा कि लीबियन पॉलिटिकल डायलॉग फॉरम द्वारा ट्यूनिस में इस रोडमैप को अपनाना “लीबिया के लोगों की मांग और आकांक्षाओं” और एक संप्रभु और एकीकृत लीबिया को साकार करने के संबंध में एक महत्वपूर्ण प्रगतिशील कदम है।

नॉर्थ अफ्रीका पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार विभिन्न पदों के लिए चुने गए 45 उम्मीदवार लीबिया के तीनों क्षेत्रों अर्थात् पूर्व, पश्चिम और दक्षिण के हैं। वे सभी विभिन्न राजनीतिक समूहों के साथ-साथ देश के सभी हिस्सों के विभिन्न स्थानीय लीबियाई जनजातियों का भी प्रतिनिधित्व करेंगे। उम्मीदवारों की इस सूची में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

24 दिसंबर 2021 को होने वाले लीबिया के राष्ट्रीय चुनावों तक अंतिम रूप से चुनी जाने वाली अंतरिम सरकार अगले 10 महीनों तक देश पर शासन करेगी। सरकार चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री फैज अल सराज के नेतृत्व वाली त्रिपोली स्थित जीएनए (गवर्नमेंट ऑफ नेशनल एकॉर्ड) और विद्रोही खलीफा हफ्तार के नेतृत्व वाले पूर्व-आधारित एनएलए (लिबियन नेशनल आर्मी) और संबंधित प्रतिनिधि सभा का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। इन 45 उम्मीदवारों में से एक उम्मीदवार जो अंत में अंतरिम पदों के लिए चुने जाएंगे उन्हें भी यह कहते हुए एक कानूनी सहमति पर हस्ताक्षर करना होगा कि वे दिसंबर में चुनाव नहीं लड़ेंगे और वे मौजूदा लीबिया राष्ट्रीयता कानून का पालन करेंगे।

libya
United nations
UNSMIL
International news

Related Stories

दुनिया भर की: कोलंबिया में पहली बार वामपंथी राष्ट्रपति बनने की संभावना

जलवायु परिवर्तन : हम मुनाफ़े के लिए ज़िंदगी कुर्बान कर रहे हैं

अमेरिका में महिलाओं के हक़ पर हमला, गर्भपात अधिकार छीनने की तैयारी, उधर Energy War में घिरी दुनिया

रूस-यूक्रैन संघर्षः जंग ही चाहते हैं जंगखोर और श्रीलंका में विरोध हुआ धारदार

दुनिया भर की: सोमालिया पर मानवीय संवेदनाओं की अकाल मौत

अफ़्रीकी देश अपनी मुद्रायें यूरोप से क्यों छपवाते हैं

क्या यूक्रेन मामले में CSTO की एंट्री कराएगा रूस? क्या हैं संभावनाएँ?

पुतिन को ‘दुष्ट' ठहराने के पश्चिमी दुराग्रह से किसी का भला नहीं होगा

रूस-यूक्रेन युद्ध अपडेट: संयुक्त राष्ट्र ने द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद इसे यूरोप का सबसे बड़ा शरणार्थी संकट बताया 

कोविड -19 के टीके का उत्पादन, निर्यात और मुनाफ़ा


बाकी खबरें

  • मंत्री के.सुधाकर
    सोनिया यादव
    महिलाओं के शरीर पर सिर्फ और सिर्फ उनका हक़ है, पितृसत्तात्मक समाज का नहीं!
    13 Oct 2021
    आधुनिक दौर में महिलाएं आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं लेकिन सत्ता में बैठे महिला विरोधी सोच के लोग उन्हें बार-बार धर्म, परंपरा और पारिवारिक मूल्यों के नाम पर पीछे धकेलने की कोशिश में लगे हैं। कर्नाटक…
  • बिहारः सेहत के लिए ख़तरनाक 'यूरेनियम' ग्राउंडवाटर में मिला, लोगों की चिंताएं बढ़ी
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः सेहत के लिए ख़तरनाक 'यूरेनियम' ग्राउंडवाटर में मिला, लोगों की चिंताएं बढ़ी
    13 Oct 2021
    डब्ल्यूएचओ के मानक के मुताबिक पानी में इसकी मात्रा 30 माइक्रो ग्राम प्रति लीटर या इससे कम होनी चाहिए लेकिन बिहार के इन छह जिलों में इसकी मात्रा 85 माइक्रो ग्राम प्रति लीटर तक पाई गई है जिससे सेहत पर…
  • eviction
    श्रुति एमडी
    तमिलनाडु: दलदली या रिहायशी ज़मीन? बेथेल नगर के 4,000 परिवार बेदखली के साये में
    13 Oct 2021
    एक एनजीओ ने बेथेल नगर के निवासियों के खिलाफ दलदली क्षेत्र के अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए दूसरी जनहित याचिका दायर की है और उन्हें यहां से बेदखल करने की मांग की है। इससे पीड़ित होने वाले परिवार इसके…
  • modi
    विनीत भल्ला
    “भारत के सबसे लोकतांत्रिक नेता” के नेतृत्व में सबसे अलोकतांत्रिक कानून-निर्माण पर एक नज़र
    13 Oct 2021
    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे अधिक लोकतांत्रिक नेता के तौर पर व्याख्यायित किया था।
  • cartoon
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: नो नो...कोई किल्लत नहीं, कोई परेशानी नहीं
    13 Oct 2021
    केंद्र सरकार लगातार दावा कर रही है कि देश में कोयला की कोई कमी नहीं है और न ही बिजली का संकट है। लेकिन इसके बावजूद दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत देश के कई राज्यों में बिजली आपूर्ति…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License