NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
भारत
राजनीति
यूपी: बलात्कार पीड़िता ने आत्महत्या की, परिवार का आरोप- आरोपी की गिरफ़्तारी न होने से निराश थी
पुलिस ने कहा कि मृतक बीबी नगर थानांतर्गत एक इलाके की निवासी थी और फरवरी 2019 में जब वह नाबालिग थी, तब उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया गया था।
भाषा
11 Jul 2020
Rape Case
Image Credit: iStaunch

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 18 वर्षीय बलात्कार पीड़िता ने कथित रूप से घटना के एक साल बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किये जाने से मायूस होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीड़िता के परिवार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि मृतक बीबी नगर थानांतर्गत एक इलाके की निवासी थी और फरवरी 2019 में जब वह नाबालिग थी, तब उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया गया था।

उन्होंने कहा कि जब उसका परिवार घर से बाहर गया हुआ था, तो उसने मौत को गले लगा लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि परिवार के अनुसार वह घटना के एक साल बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने की वजह मानसिक रूप से निराश थी। परिवार ने आरोप लगाया कि उन पर इस मामले में समझौता करने के लिये दबाव डाला जा रहा था।

पुलिस ने कहा कि उसी गांव में रहने वाले दूसरी जाति के एक व्यक्ति ने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। इस मामले में उच्च न्यायालय ने स्थगन आदेश जारी किया था। आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। मामला विचाराधीन है। आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया जा चुका है।

UttarPradesh
rape case
crimes against women
violence against women
yogi sarkar

Related Stories

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

तेलंगाना एनकाउंटर की गुत्थी तो सुलझ गई लेकिन अब दोषियों पर कार्रवाई कब होगी?

यूपी : महिलाओं के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा के विरोध में एकजुट हुए महिला संगठन

2023 विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र तेज़ हुए सांप्रदायिक हमले, लाउडस्पीकर विवाद पर दिल्ली सरकार ने किए हाथ खड़े

प्रयागराज में फिर एक ही परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या, दो साल की बच्ची को भी मौत के घाट उतारा

प्रयागराज: घर में सोते समय माता-पिता के साथ तीन बेटियों की निर्मम हत्या!

बिहार: आख़िर कब बंद होगा औरतों की अस्मिता की क़ीमत लगाने का सिलसिला?

उत्तर प्रदेश: योगी के "रामराज्य" में पुलिस पर थाने में दलित औरतों और बच्चियों को निर्वस्त्र कर पीटेने का आरोप

बिहार: 8 साल की मासूम के साथ बलात्कार और हत्या, फिर उठे ‘सुशासन’ पर सवाल

यूपी: अयोध्या में चरमराई क़ानून व्यवस्था, कहीं मासूम से बलात्कार तो कहीं युवक की पीट-पीट कर हत्या


बाकी खबरें

  • covid
    संदीपन तालुकदार
    भारत में कोरोना के म्यूटेंट वेरिएंट: अब तक हम क्या जानते हैं?
    13 May 2021
    दुनियाभर की आबादी में कोरोना वायरस के कई वेरिएंट तबाही मचा रहे हैं। भारत में संकट पैदा करने वाला नया स्ट्रेन इस क्रम में नया प्रवेश है।
  • doctor strike
    भाषा
    सरकारी डॉक्टरों ने अभद्रता का आरोप लगाते हुये दिया इस्तीफा
    13 May 2021
    सीमित संसाधनों में काम करने के बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों पर अभद्रता और शोषण का आरोप लगाते हुये प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ से जुड़े 14 डॉक्टरों ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सामूहिक रूप से इस्तीफा…
  •  गाज़ा के स्थानीय लोगों का सवाल, ‘हम कहां जाएं?’
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    गाज़ा के स्थानीय लोगों का सवाल, ‘हम कहां जाएं?’
    13 May 2021
    बढ़े हुए इजरायली हमले के डर ने कई फिलिस्तीनी परिवारों को अपना घर खाली करने और सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर कर दिया है।
  • Central Vista
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    सेंट्रल विस्टा परियोजना : कोरोना क़हर के बीच मज़दूरों की जान को जोखिम डालकर निर्माण जारी!
    13 May 2021
    सेंट्रल विस्टा पुनर्निर्माण परियोजना को लेकर आलोचना के बीच केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) ने इंडिया गेट के पास निर्माण स्थल पर फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग को प्रतिबंधित कर दिया है।…
  • Political Prisoners
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    एल्गार मामला : परिजनों ने मुख्यमंत्री से की कार्यकर्ताओं को रिहा करने की मांग
    13 May 2021
    एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले में जेल में बंद कार्यकर्ताओं के परिजनों ने बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर मांग की कि महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर आरोपियों को रिहा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License