NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
भारत
राजनीति
यूपी: बलात्कार पीड़िता ने आत्महत्या की, परिवार का आरोप- आरोपी की गिरफ़्तारी न होने से निराश थी
पुलिस ने कहा कि मृतक बीबी नगर थानांतर्गत एक इलाके की निवासी थी और फरवरी 2019 में जब वह नाबालिग थी, तब उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया गया था।
भाषा
11 Jul 2020
Rape Case
Image Credit: iStaunch

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 18 वर्षीय बलात्कार पीड़िता ने कथित रूप से घटना के एक साल बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किये जाने से मायूस होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीड़िता के परिवार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि मृतक बीबी नगर थानांतर्गत एक इलाके की निवासी थी और फरवरी 2019 में जब वह नाबालिग थी, तब उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया गया था।

उन्होंने कहा कि जब उसका परिवार घर से बाहर गया हुआ था, तो उसने मौत को गले लगा लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि परिवार के अनुसार वह घटना के एक साल बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने की वजह मानसिक रूप से निराश थी। परिवार ने आरोप लगाया कि उन पर इस मामले में समझौता करने के लिये दबाव डाला जा रहा था।

पुलिस ने कहा कि उसी गांव में रहने वाले दूसरी जाति के एक व्यक्ति ने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। इस मामले में उच्च न्यायालय ने स्थगन आदेश जारी किया था। आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। मामला विचाराधीन है। आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया जा चुका है।

UttarPradesh
rape case
crimes against women
violence against women
yogi sarkar

Related Stories

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

तेलंगाना एनकाउंटर की गुत्थी तो सुलझ गई लेकिन अब दोषियों पर कार्रवाई कब होगी?

यूपी : महिलाओं के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा के विरोध में एकजुट हुए महिला संगठन

2023 विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र तेज़ हुए सांप्रदायिक हमले, लाउडस्पीकर विवाद पर दिल्ली सरकार ने किए हाथ खड़े

प्रयागराज में फिर एक ही परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या, दो साल की बच्ची को भी मौत के घाट उतारा

प्रयागराज: घर में सोते समय माता-पिता के साथ तीन बेटियों की निर्मम हत्या!

बिहार: आख़िर कब बंद होगा औरतों की अस्मिता की क़ीमत लगाने का सिलसिला?

उत्तर प्रदेश: योगी के "रामराज्य" में पुलिस पर थाने में दलित औरतों और बच्चियों को निर्वस्त्र कर पीटेने का आरोप

बिहार: 8 साल की मासूम के साथ बलात्कार और हत्या, फिर उठे ‘सुशासन’ पर सवाल

यूपी: अयोध्या में चरमराई क़ानून व्यवस्था, कहीं मासूम से बलात्कार तो कहीं युवक की पीट-पीट कर हत्या


बाकी खबरें

  • उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के बाद हिंसा का तांडव, ज़िम्मेदार कौन?
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के बाद हिंसा का तांडव, ज़िम्मेदार कौन?
    08 May 2021
    कांग्रेस नेता ने कहा कि लोकतंत्र का गला घोंटने व जनादेश को अपमानित करने के लिये भाजपा षड्यंत्र रचकर अपनी विजय का झूठा दावा कर रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता के बल पर भाजपा द्वारा की गई धांधली का खेल…
  • मोदी
    ओंकार पूजारी
    कोविड-19: क्या नौजवान मोदी सरकार से मुंह मोड़ रहे हैं ?
    08 May 2021
    बीजेपी की हमेशा चुनावी अभियान के अंदाज़ में रहने’ की आज़माई और सोची-परखी रणनीति अभी हाल ही में उल्टी पड़ती दिख रही है। यह कुछ ऐसे ही सबक हैं, जिन्हें बीजेपी ने सीखा नहीं है।
  • उच्चतम न्यायालय
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    उच्चतम न्यायालय कोविड-19 की भयावह स्थिति के चलते जेलों में भीड़ कम करने पर आदेश करेगा पारित
    08 May 2021
    उच्चतम न्यायालय ने देश में महामारी की स्थिति को ‘‘अत्यंत भयावह’’ करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि वह कोविड-19 के मामलों में वृद्धि की वजह से जेलों में भीड़ कम करने के लिए कैदियों की रिहाई सुनिश्चित…
  • कोविड-19 महज फेफड़े की बीमारी नहीं है, इससे खतरनाक तरीके से खून का थक्का भी जम सकता है : विशेषज्ञ
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोविड-19 महज फेफड़े की बीमारी नहीं है, इससे ख़तरनाक तरीके से खून का थक्का भी जम सकता है : विशेषज्ञ
    08 May 2021
    डीवीटी एक गंभीर स्थिति है जिसमें शरीर के अंदर स्थित नाड़ियों में रक्त थक्का जम जाता है। आर्टेरियल थ्रोम्बोसिस धमनियों में थक्का जमने से जुड़ा हुआ है।
  • सिद्दीकी कप्पन
    सबरंग इंडिया
    सिद्दीकी कप्पन को "चुपके से" एम्स से छुट्टी देकर मथुरा जेल ले जाया गया
    08 May 2021
    भारत के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना और जस्टिस सूर्य कांत और ए एस बोपन्ना की सुप्रीम कोर्ट बेंच ने उत्तर प्रदेश सरकार को केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन को बेहतर चिकित्सा के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License