NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
भारत
राजनीति
यूपी: बलात्कार पीड़िता ने आत्महत्या की, परिवार का आरोप- आरोपी की गिरफ़्तारी न होने से निराश थी
पुलिस ने कहा कि मृतक बीबी नगर थानांतर्गत एक इलाके की निवासी थी और फरवरी 2019 में जब वह नाबालिग थी, तब उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया गया था।
भाषा
11 Jul 2020
Rape Case
Image Credit: iStaunch

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 18 वर्षीय बलात्कार पीड़िता ने कथित रूप से घटना के एक साल बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किये जाने से मायूस होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीड़िता के परिवार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि मृतक बीबी नगर थानांतर्गत एक इलाके की निवासी थी और फरवरी 2019 में जब वह नाबालिग थी, तब उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया गया था।

उन्होंने कहा कि जब उसका परिवार घर से बाहर गया हुआ था, तो उसने मौत को गले लगा लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि परिवार के अनुसार वह घटना के एक साल बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने की वजह मानसिक रूप से निराश थी। परिवार ने आरोप लगाया कि उन पर इस मामले में समझौता करने के लिये दबाव डाला जा रहा था।

पुलिस ने कहा कि उसी गांव में रहने वाले दूसरी जाति के एक व्यक्ति ने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। इस मामले में उच्च न्यायालय ने स्थगन आदेश जारी किया था। आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। मामला विचाराधीन है। आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया जा चुका है।

UttarPradesh
rape case
crimes against women
violence against women
yogi sarkar

Related Stories

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

तेलंगाना एनकाउंटर की गुत्थी तो सुलझ गई लेकिन अब दोषियों पर कार्रवाई कब होगी?

यूपी : महिलाओं के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा के विरोध में एकजुट हुए महिला संगठन

2023 विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र तेज़ हुए सांप्रदायिक हमले, लाउडस्पीकर विवाद पर दिल्ली सरकार ने किए हाथ खड़े

प्रयागराज में फिर एक ही परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या, दो साल की बच्ची को भी मौत के घाट उतारा

प्रयागराज: घर में सोते समय माता-पिता के साथ तीन बेटियों की निर्मम हत्या!

बिहार: आख़िर कब बंद होगा औरतों की अस्मिता की क़ीमत लगाने का सिलसिला?

उत्तर प्रदेश: योगी के "रामराज्य" में पुलिस पर थाने में दलित औरतों और बच्चियों को निर्वस्त्र कर पीटेने का आरोप

बिहार: 8 साल की मासूम के साथ बलात्कार और हत्या, फिर उठे ‘सुशासन’ पर सवाल

यूपी: अयोध्या में चरमराई क़ानून व्यवस्था, कहीं मासूम से बलात्कार तो कहीं युवक की पीट-पीट कर हत्या


बाकी खबरें

  • कैग
    भाषा
    कैग रिपोर्ट : एफसीआई के कुप्रबंधन से हुआ 55 करोड़ से अधिक का वित्तीय नुकसान
    25 Mar 2021
    कैग ने बुधवार को वित्त वर्ष 2018-19 में 56.65 करोड़ रुपये राशि के वित्तीय प्रबंधन में चूक के लिए भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की खिंचाई की।
  • तमिलनाडु
    श्रुति एमडी
    तमिलनाडु चुनाव: लोकलुभावन वादे नाकाफ़ी, घटती महिला कार्यबल से निपटने की ज़रूरत
    25 Mar 2021
    ढेर सारी योजनाएं समाज में महिलाओं की यथास्थिति को  सुदृढ़ बनाएं रखीं हैं। महिला श्रमशक्ति की भागीदारी की दर में तेज गिरावट ने भी यथास्थिति को मजबूत करने का काम किया है, जिसके चलते ज्यादा से ज्यादा…
  • आरक्षण
    अजय कुमार
    बीच बहस: आरक्षण हर मर्ज़ की दवा नहीं!
    25 Mar 2021
    ...सामाजिक न्याय के विचार को ताक़तवर राजनीतिक सत्ता ने तोड़ मरोड़ दिया है। अर्थव्यवस्था का आकार बढ़ रहा है और आरक्षण की मांग भी, लेकिन सामाजिक न्याय की परिधि सिमटती जा रही है।
  • ईडी के विरूद्ध प्राथमिकी के आधार पर जबरिया कार्रवाई नहीं की जाएगी: केरल सरकार ने अदालत से कहा
    भाषा
    ईडी के विरूद्ध प्राथमिकी के आधार पर जबरिया कार्रवाई नहीं की जाएगी: केरल सरकार ने अदालत से कहा
    25 Mar 2021
    जब ईडी के वकील ने ईडी अधिकारियों के विरूद्ध जबरिया कार्रवाई रोकने के लिए अदालत के दखल का अनुरोध किया तब राज्य ने कहा कि प्राथमिकी के आधार पर जबरिया कार्रवाई की आशंका की कोई जरूरत नहीं है।
  • कर्नाटक : 6000 से ज़्यादा जेनु कुरुबा आदिवासियों ने टाइगर रिज़र्व के ख़िलाफ़ प्रदर्शन शुरू किया
    सुमेधा पाल
    कर्नाटक : 6000 से ज़्यादा जेनु कुरुबा आदिवासियों ने टाइगर रिज़र्व के ख़िलाफ़ प्रदर्शन शुरू किया
    25 Mar 2021
    आदिवासी समुदाय का कहना है कि वे राज्य के वन विभाग द्वारा ज़बरदस्ती ज़मीन ख़ाली करवाए जाने और प्रताड़ना के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License