NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
मज़दूर-किसान
भारत
सैकड़ों बीघा गेहूं की तैयार फसल जलकर ख़ाक, किसानों की सालभर की मेहनत बर्बाद
10 अप्रैल को डुमरियागंज तहसील के परसा हुसैन गाँव में कंबाइन से गेहूं काटते समय खेत में आग लग गई। देखते ही देखते 36 किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलकर ख़ाक हो गई।
रिज़वाना तबस्सुम
13 Apr 2020
सैकड़ों बीघा गेहूं की तैयार फसल जलकर ख़ाक

सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश) : "हम किसान हैं, किसानों की ज़िंदगी खेती होती है, जब खेती बर्बाद होती है तो हमारी पूरी ज़िंदगी बर्बाद होती है। एक किसान की खेती तबाह होने से केवल एक किसान तबाह नहीं होता है उसके साथ उसका पूरा परिवार तबाह हो जाता है। मेरे घर में ग्यारह लोग हैं, हम करीब तीन बीघे जमीन पर खेती करते हैं, उसी खेती से सालभर की तैयारी करते हैं। इस समय गेहूं की फसल बिलकुल तैयार थी, बस दो चार दिन में काटना ही था, लेकिन पूरी फसल में आग लग गई, पूरी खेती जलकर खाक हो गई। न हमारे पास कुछ खाने के लिए है न अगली खेती के लिए कोई तैयारी। सलभर हम क्या करेंगे, अपने परिवार को कैसे खिलाएँगे...नहीं मालूम।” इतना कहते ही डुमरियागंज तहसील के परसा हुसैन गाँव के किसान फूलचंद का गला भारी हो जाता है और वो शांत हो जाते हैं।

बीते 10 अप्रैल को डुमरियागंज तहसील के परसा हुसैन गाँव में कंबाइन (गेहूं काटने की मशीन) से गेहूं काटते समय खेत में आग लग गई। देखते ही देखते सैकड़ों बीघा फसल जलकर खाक हो गई। किसान फूलचंद कहते हैं कि, 'मशीन गरम हो गया था और उससे चिंगारी निकली जो खेतों में चली गई, जिसकी वजह से खेतों में आग लग गई। आग लगने की वजह से लगभग 36 किसानों की फसल जल गई।'

इसी गाँव के किसान मोहम्मद अकरम बताते हैं, 'हम दो भाई हैं, दोनों भाई मिलकर लगभग सवा तीन बीघा जमीन पर खेती करते हैं, ये खेती ही हमारी रोजी-रोटी है, इसी से हम गुजर-बसर करते हैं। आग लगने की वजह से हम लोगों की पूरे साल की मेहनत बर्बाद हो गया है। इस आग से हम दोनों भाइयों का लगभग चालीस हज़ार रुपए का नुकसान हुआ है। हम उम्मीद लगाए थे कि हमारी खेती हो जाएगी तो हम इसी से आगे की तैयारी करेंगे, अब न खेती बचा न पैसा रहा।' 

यहाँ की महिला किसान शहनाज़ बताती हैं कि, 'हम लोग तीन भाई साथ रहते हैं, सबका मिलाकर 6 बीघे की खेती है। एक चिंगारी से सबकी फसल जलकर खाक हो गई। हम लोगों ने दमकल वाले को फोन भी किया था लेकिन दमकल वाला समय पर नहीं आया। हम लोगों ने बहुत कॉल किया लेकिन जब आग बुझ गया तब दमकल वाला आया। चार गाँव के आदमी लोग मिलकर खुद से आग बुझाये।' महिला किसान शहनाज बताती हैं कि, 'अलग-अलग जगह पर ट्रैक्टर लगाया गया तब जाकर आग बुझी। शहनाज के पति सलाउद्दीन कहते हैं कि, 'बस सराकर हमारे नुकसान की भरपाई कर दे, और कुछ नहीं।'

शहनाज महिला किसान.jpg

खेती जलने के बाद आजीविका कैसे चलाएँगे के बारे में पूछने पर अकरम बताते हैं कि, 'अब जो हो गया वो तो हो गया, जो अल्लाह ताला लिखे हैं वही होगा।' मुआवजा के बारे में पूछने पर अकरम कहते हैं कि, 'ये जमीन हमारे मामू की है, हम लोग उन्हीं की जमीन पर खेती करते हैं, जिसकी जमीन होती है उसको मुआवजा मिलेगा, मुआवजा को लेकर हमें ज्यादा उम्मीद नहीं है।' 

एक अन्य किसान बताते हैं कि, 'बिलकुल तैयार फसल और जल गई, कैसे हम सब्र कर रहे हैं हमीं जानते हैं, जो खेती कट रही थी उसके बाद मेरी फसल कटनी थी लेकिन आग लगकर जल गई, कई गाँव के लोग इकट्ठा होकर आग बुझाये लेकिन तब तक लाखों की फसल जलकर राख़ हो चुकी थी।' किसान कहते हैं कि, 'जिस फसल से हम गेहूं की उम्मीद कर रहे थे आज वो जलकर राख़ हो चुकी है। मुआवजा के बारे में किसान कहते हैं कि, कितना मुआवजा मिल जाएगा, जितना नुकसान हुआ है उतना थोड़ी मिलेगा, कब मिलेगा ये भी तो नहीं पता।' 

करीब 60 साल के किसान फूलचंद बताते हैं कि, हमारे यहाँ एक बीघा में लगभग सात क्विंटल गेहूं होता है। गेहूं जब खेत में होता है तभी व्यापारी खरीद लेते हैं। पूरी गेहूं की खेती पैतीस हज़ार से कम का नहीं बिकता। उसी पैसे से गृहस्थी का बाकी सामान खरीदते, कपड़े खरीदते, लेकिन अब तो सब खत्म हो गया। मैं बूढ़ा हो गया हूँ, कोई साग-सब्जी नहीं बेच सकता। शरीर में इतना ताकत भी नहीं है कि पुलिस का चार लाठी खाकर कोई और काम कर लें। कोई सहारा भी नहीं है।

किसान कहते हैं कि, 'खेती से हम केवल पेट पालते हैं कोई नफ़ा (फायदा) तो होता नहीं है, एक बार की खेती में आधे से ज्यादा पूंजी लगा होता है तो जो घर में था वो भी चला गया और मिलने का जो उम्मीद था वो भी चला गया। अब तो भगवान ही सहारा है क्या कहें।' मुआवजा के नाम पर फूलचंद किसान कहते हैं कि, 'हम लोग उम्मीद कर रहे थे कि कुछ सरकार सहायता कर देगी, कुछ विधायक हमारे विधायक निधि से सहायता कर देंगे तो कुछ हम लोगों का सहायता हो जाएगा, लेकिन उन्होंने कुछ कहा नहीं, केवल मंडी समिति वाले है, जो दो हज़ार चार हज़ार देंगे, वही एक आश्वासन देकर गए हैं। देखो, कितना क्या देते हैं।

किसानों की बर्बाद फसल की मुआवजा के बारे में जब डुमरियागंज से बीजेपी विधायक और हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह से बात की गई तो उन्होंने ठीक से बात नहीं की। मुआवजा के सवाल पर बीजेपी विधायक ने कहा कि, 'जो भी करना होगा हम किसानों को बता देंगे।' बताया जाता है कि राघवेंद्र प्रताप सिंह प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के बेहद करीबी लोगों में से एक हैं।

इसके बारे में जब डुमरिया के तहसीलदार राजेश प्रताप सिंह से बात की गई तो उन्होने कहा कि, 'मंडी परिषद पैसा देता है, हम रिपोर्ट जल्दी-जल्दी बनाकर मंडी परिषद भेज रहे हैं, तहसीलदार ने कहा कि 11 अप्रैल को मंडी परिषद के अधिकारियों से मीटिंग भी हुई थी, ताकि जल्दी से जल्दी मुआवजा मिल सके।  

 (रिज़वाना तबस्सुम स्वतंत्र पत्रकार हैं।)

UttarPradesh
farmer
farmer crises
wheat crop burn
Yogi Adityanath
poverty

Related Stories

बिहार: पांच लोगों की हत्या या आत्महत्या? क़र्ज़ में डूबा था परिवार

प्रयागराज: घर में सोते समय माता-पिता के साथ तीन बेटियों की निर्मम हत्या!

बनारस: आग लगने से साड़ी फिनिशिंग का काम करने वाले 4 लोगों की मौत

कौन हैं ओवैसी पर गोली चलाने वाले दोनों युवक?, भाजपा के कई नेताओं संग तस्वीर वायरल

भारत में हर दिन क्यों बढ़ रही हैं ‘मॉब लिंचिंग’ की घटनाएं, इसके पीछे क्या है कारण?

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सड़क दुर्घटना में 15 लोगों की मौत

बसों में जानवरों की तरह ठुस कर जोखिम भरा लंबा सफ़र करने को मजबूर बिहार के मज़दूर?

बाराबंकी में सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत, 25 अन्य घायल

यूपी: आज़मगढ़ में पुलिस पर दलितों के घर तोड़ने, महिलाओं को प्रताड़ित करने का आरोप; परिवार घर छोड़ कर भागे

गैस सिलिंडर फटने से दोमंजिला मकान ढहा, आठ लोगों की मौत


बाकी खबरें

  • farmers
    चमन लाल
    पंजाब में राजनीतिक दलदल में जाने से पहले किसानों को सावधानी बरतनी चाहिए
    10 Jan 2022
    तथ्य यह है कि मौजूदा चुनावी तंत्र, कृषि क़ानून आंदोलन में तमाम दुख-दर्दों के बाद किसानों को जो ताक़त हासिल हुई है, उसे सोख लेगा। संयुक्त समाज मोर्चा को अगर चुनावी राजनीति में जाना ही है, तो उसे विशेष…
  • Dalit Panther
    अमेय तिरोदकर
    दलित पैंथर के 50 साल: भारत का पहला आक्रामक दलित युवा आंदोलन
    10 Jan 2022
    दलित पैंथर महाराष्ट्र में दलितों पर हो रहे अत्याचारों की एक स्वाभाविक और आक्रामक प्रतिक्रिया थी। इसने राज्य के राजनीतिक परिदृश्य को बदल दिया था और भारत की दलित राजनीति पर भी इसका निर्विवाद प्रभाव…
  • Muslim Dharm Sansad
    रवि शंकर दुबे
    हिन्दू धर्म संसद बनाम मुस्लिम धर्म संसद : नफ़रत के ख़िलाफ़ एकता का संदेश
    10 Jan 2022
    पिछले कुछ वक्त से धर्म संसदों का दौर चल रहा है, पहले हरिद्वार और छत्तीसगढ़ में और अब बरेली के इस्लामिया मैदान में... इन धर्म संसदों का आखिर मकसद क्या है?, क्या ये आने वाले चुनावों की तैयारी है, या…
  • bjp punjab
    डॉ. राजू पाण्डेय
    ‘सुरक्षा संकट’: चुनावों से पहले फिर एक बार…
    10 Jan 2022
    अपने ही देश की जनता को षड्यंत्रकारी शत्रु के रूप में देखने की प्रवृत्ति अलोकप्रिय तानाशाहों का सहज गुण होती है किसी निर्वाचित प्रधानमंत्री का नहीं।
  • up vidhan sabha
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी: कई मायनों में अलग है यह विधानसभा चुनाव, नतीजे तय करेंगे हमारे लोकतंत्र का भविष्य
    10 Jan 2022
    माना जा रहा है कि इन चुनावों के नतीजे राष्ट्रीय स्तर पर नए political alignments को trigger करेंगे। यह चुनाव इस मायने में भी ऐतिहासिक है कि यह देश-दुनिया का पहला चुनाव है जो महामारी के साये में डिजिटल…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License