NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
यूपी: उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के राष्ट्रपति को पत्र लिखने के बाद , बीजेपी ने अपना जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बदला
उन्नाव जिले के चर्चित मांखी बलात्कार कांड की पीड़िता द्वारा राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र लिखे जाने के बाद भाजपा ने बृहस्पतिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार बदल दिया।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
24 Jun 2021
बीजेपी

उन्नाव जिले के चर्चित मांखी बलात्कार कांड की पीड़िता द्वारा राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र लिखे जाने के बाद भाजपा ने बृहस्पतिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार बदल दिया।

आपको बता दे भाजपा ने अरुण सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया था। लेकिन मांखी बलात्कार कांड की पीड़िता ने अरुण को अपने बलात्कार के जुर्म में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का करीबी साथी करार देते हुए कहा था कि अरुण को उम्मीदवार बनाए जाने से उसकी जान को खतरा और बढ़ जाएगा। उसने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर किसी अन्य को भाजपा उम्मीदवार बनाने की मांग की थी, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए भाजपा ने अपना प्रत्याशी बदल दिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष राज किशोर रावत ने यहां जारी एक बयान में कहा 'पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर अरुण सिंह की उम्मीदवारी समाप्त कर दी गयी है। अब दिवंगत पूर्व विधायक अजीत सिंह की पत्नी शकुन सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी होंगी।' उन्नाव जिले के मांखी इलाके की रहने वाली इस युवती ने वर्ष 2017 में उन्नाव की बांगरमऊ सीट से भाजपा विधायक रहे कुलदीप सिंह सेंगर पर बलात्कार का आरोप लगाया था। दिल्ली की एक अदालत ने दिसंबर 2019 में इस मामले में सेंगर को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
 
उन्नाव जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा द्वारा औरास द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य अरूण सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित जाने का विरोध करते हुए मांखी बलात्कार पीड़िता ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखा है।

साथ ही, पीड़िता ने भाजपा नेतृत्व से सिंह के बजाय किसी अन्य को प्रत्याशी बनाने का अनुरोध किया है।

उल्लेखनीय है कि उन्नाव जिले के मांखी इलाके की रहने वाली युवती ने वर्ष 2017 में उन्नाव की बांगरमऊ सीट से भाजपा विधायक रहे कुलदीप सिंह सेंगर पर बलात्कार का आरोप लगाया था। दिल्ली की एक अदालत ने दिसंबर 2019 में इस मामले में सेंगर को उम्र कैद की सजा सुनाई थी।

पीड़िता ने राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को बृहस्पतिवार को भेजे गए पत्र में उन्नाव जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशी अरुण सिंह को कुलदीप सिंह सेंगर का खास बताते हुए अपने पिता की हत्या और जुलाई 2019 में खुद के साथ रायबरेली में हुए सड़क हादसे की घटना का आरोपी बताया है। पीडिता ने पार्टी नेतृत्व से अरुण के बजाय किसी और को प्रत्याशी बनाने का अनुरोध किया है।

पीड़िता ने टेलीफोन पर 'पीटीआई-भाषा' से बातचीत में कहा, "भाजपा और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार वैसे तो आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की बात करती है, लेकिन मेरे मामले में सरकार ने मेरे पिता की हत्या व मेरे साथ रायबरेली में घटित घटना में नामजद अभियुक्त को जिला पंचायत अध्यक्ष का अपना प्रत्याशी घोषित किया है।"

पीडिता ने आरोप लगाया, ‘‘ भाजपा सरकार कुलदीप सिंह सेंगर का अब भी साथ दे रही है।’’

भगवा पार्टी ने जिले के नवाबगंज ब्लॉक के निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख एवं औरास द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य अरूण सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को अपना प्रत्याशी घोषित किया था ।

पीड़िता ने टेलीफोन पर 'भाषा' से कहा था, "भाजपा और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार वैसे तो आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की बात करती है, लेकिन मेरे मामले में सरकार मेरे पिता की हत्या और मेरे साथ रायबरेली में घटित घटना में नामजद अभियुक्त को अपना जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी घोषित करती है।" उसने आरोप लगाते हुए कहा था कि भाजपा सरकार कुलदीप सिंह सेंगर का अब भी साथ दे रही है तथा अगर अरुण सिंह चुनाव जीत गया तो उसकी जान को खतरा और बढ़ जाएगा। पार्टी और सरकार से उसकी मांग है कि अरुण सिंह का टिकट वापस लेकर किसी अन्य को प्रत्याशी घोषित किया जाए।  

पीड़िता ने यह भी कहा कि उसके चाचा पुलिस हिरासत में हैं और पैरोल की मांग कर रहे हैं, लेकिन कुलदीप सिंह के रुसूख की वजह से पैरोल नहीं मिल पा रहा है और घर में किसी पुरूष सदस्य के न होने से बहनों की शादी रूकी हुयी है।

उम्मीदवार बदलने के फैसले से पहले प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पीड़िता के पत्र को लेकर मिर्जापुर में संवाददाताओं से कहा कि उन्हें अभी सूचना मिली है, बाकी जो भी होगा उसपर विचार करके निर्णय लिया जाएगा।

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ )

Unnao Rape Case
Unnao gangrape victim
BJP

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • yogi bulldozer
    सत्यम श्रीवास्तव
    यूपी चुनाव: भाजपा को अब 'बाबा के बुलडोज़र' का ही सहारा!
    26 Feb 2022
    “इस मशीन का ज़िक्र जिस तरह से उत्तर प्रदेश के चुनावी अभियानों में हो रहा है उसे देखकर लगता है कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से इसे स्टार प्रचारक के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।”
  • Nagaland
    अजय सिंह
    नगालैंडः “…हमें चाहिए आज़ादी”
    26 Feb 2022
    आफ़्सपा और कोरोना टीकाकरण को नगालैंड के लिए बाध्यकारी बना दिया गया है, जिसके ख़िलाफ़ लोगों में गहरा आक्रोश है।
  • women in politics
    नाइश हसन
    पैसे के दम पर चल रही चुनावी राजनीति में महिलाओं की भागीदारी नामुमकिन
    26 Feb 2022
    चुनावी राजनीति में झोंका जा रहा अकूत पैसा हर तरह की वंचना से पीड़ित समुदायों के प्रतिनिधित्व को कम कर देता है। महिलाओं का प्रतिनिधित्व नामुमकिन बन जाता है।
  • Volodymyr Zelensky
    एम. के. भद्रकुमार
    रंग बदलती रूस-यूक्रेन की हाइब्रिड जंग
    26 Feb 2022
    दिलचस्प पहलू यह है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने ख़ुद भी फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से सीधे पुतिन को संदेश देने का अनुरोध किया है।
  • UNI
    रवि कौशल
    UNI कर्मचारियों का प्रदर्शन: “लंबित वेतन का भुगतान कर आप कई 'कुमारों' को बचा सकते हैं”
    26 Feb 2022
    यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया ने अपने फोटोग्राफर टी कुमार को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कई पत्रकार संगठनों के कर्मचारी भी मौजूद थे। कुमार ने चेन्नई में अपने दफ्तर में ही वर्षों से वेतन न मिलने से तंग आकर…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License