NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
चुनाव 2022
विधानसभा चुनाव
भारत
राजनीति
जनादेश 2022:  तीसरे चरण की 59 सीटों के साथ यूपी की 172 सीटों का भविष्य ईवीएम में लॉक
निर्वाचन आयोग की ओर से अभी शाम 5 बजे तक के आंकड़े जारी किए हैं। जिसके अनुसार शाम 5 बजे तक कुल औसतन मतदान 57.58% रहा। इनमें ललितपुर में सबसे ज़्यादा 67.38 प्रतिशत वोट पड़े जबकि सबसे कम कानपुर नगर में कुल 50.76 प्रतिशत मतदान हुआ। अंतिम आंकड़ों का इंतज़ार है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
20 Feb 2022
up elections

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत राज्य के 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों के लिये आज शाम 6 बजे मतदान संपन्न हो गया। 6 बजे के बाद उन्हीं लोगों ने मतदान किया जो 6 बजे तक मतदान केंद्रों के अंदर पहुंच गए थे। अभी शाम 5 बजे तक के आंकड़े जारी किए हैं। जिसके अनुसार शाम 5 बजे तक कुल औसतन मतदान 57.58% रहा। अंतिम आंकड़ों का इंतज़ार है। जो देर रात या कल सुबह तक हासिल होंगे।

आज मतदान की गति को मापना हो तो देखिए कि  दोपहर 3 बजे तक 48.81 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 35.88 प्रतिशत और पूर्वाह्न 11 बजे तक औसतन 21.18 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

शाम पांच बजे तक के आंकड़ों के हिसाब से देखें तो ललितपुर में सबसे ज़्यादा 67.38 प्रतिशत वोट पड़े जबकि सबसे कम कानपुर नगर में कुल 50.76 प्रतिशत मतदान हुआ।

उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022

तीसरे चरण के अंतर्गत 16 जनपदों में सायं 05 बजे तक कुल औसतन मतदान 57.58% रहा।#ECI#विधानसभाचुनाव2022#AssemblyElections2022 #GoVoteUP#GoVoteUP_Phase3 pic.twitter.com/eZnzLX1z3h

— CEO UP #DeshKaMahaTyohar (@ceoup) February 20, 2022

तीसरे चरण में प्रदेश में 16 जिलों के कुल 59 विधानसभा क्षेत्रों में 627 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से 97 महिला प्रत्याशी हैं। तीसरे चरण में दो करोड़ 16 लाख मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करना था। इनमें एक करोड़ 16 लाख से अधिक पुरुष मतदाता, 99 लाख से ज्यादा महिला मतदाता और एक हजार से अधिक तृतीय लिंग के मतदाता शामिल थे।

मतदान संपन्न होने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के तीसरे चरण मतदान के संदर्भ में प्रेसवार्ता करते मुख्य निर्वाचन अधिकारी@ECISVEEP#ECI#AssemblyElections2022 #विधानसभाचुनाव2022 #GoVote #GoVoteUP #GoVoteUP_Phase3 https://t.co/QREzU9rlDN

— CEO UP #DeshKaMahaTyohar (@ceoup) February 20, 2022

आयोग के अनुसार, तीसरे चरण के चुनाव में कुल 25,794 मतदेय स्थल तथा 15,557 मतदान केन्द्र बनाये गये थे। मतदान प्रक्रिया पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए आयोग ने 52 सामान्य प्रेक्षक, 16 पुलिस प्रेक्षक तथा 19 व्यय प्रेक्षक तैनात किये हैं और इसके अलावा 2,235 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 273 जोनल मजिस्ट्रेट, 832 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 3,069 सूक्ष्म पर्यवेक्षण भी तैनात किये थे। तृतीय चरण में कुल 641 आदर्श मतदान केन्द्र तथा 129 महिला मतदेय स्थल बनाए गए।

तीसरे चरण में मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट भी शामिल है, जहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एस पी सिंह बघेल और मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आमने-सामने हैं। अखिलेश मैनपुरी जिले के करहल क्षेत्र से पहली बार विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं। वर्ष 2017 में भाजपा की लहर में भी सपा के सोबरन सिंह यादव ने इस सीट पर अपनी जीत बरकरार रखी थी। अखिलेश के चाचा शिवपाल सिंह यादव अपनी पारंपरिक जसवंतनगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

तीसरे चरण वाले क्षेत्रों में कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश के मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी ने कानपुर, हमीरपुर और जालौन में घर-घर जाकर प्रचार और रोड शो किया। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने औरैया एवं जालौन में जनसभा को संबोधित किया।

तीसरे चरण में जो 627 उम्मीदवार मैदान में हैं, उनमें राज्या सरकार के मंत्री सतीश महाना (महाराजपुर-कानपुर) एवं आबकारी मंत्री राम नरेश अग्निहोत्री (भोगांव-मैनपुरी), पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय (हाथरस - सादाबाद) भाजपा से चुनाव मैदान में हैं, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद फर्रुखाबाद सदर से कांग्रेस की उम्मीदवार हैं।

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) छोड़कर राजनीति में उतरे असीम अरुण भी इसी चरण में कन्नौज के सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर अपनी राजनीतिक किस्मत आजमा रहे हैं। वर्ष 2017 में भाजपा ने तीसरे चरण की 59 सीट में से कुल 49 सीट जीती थी, जबकि सपा को सिर्फ नौ सीट से संतोष करना पड़ा था। कांग्रेस को एक सीट मिली थी, जबकि बहुजन समाज पार्टी को एक भी सीट नहीं मिल सकी थी।

पहले चरण में 10 फरवरी को 58 और दूसरे चरण में 14 फरवरी को 55 सीट पर मतदान हुआ और आज तीसरे चरण की 59 सीटों को मिलाकर यूपी विधानसभा की कुल 403 सीटों में से अब तक 172 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। चौथे चरण में बुधवार को 9 ज़िलों की 60 सीटों पर मतदान होगा। राज्य में सात चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के सातवें चरण का मतदान सात मार्च को होगा। परिणाम 10 मार्च को आएंगे।

UP Assembly Elections 2022
Election Update
3rd phase voting
BJP
SAMAJWADI PARTY

Related Stories

यूपी : आज़मगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा की साख़ बचेगी या बीजेपी सेंध मारेगी?

त्रिपुरा: सीपीआई(एम) उपचुनाव की तैयारियों में लगी, भाजपा को विश्वास सीएम बदलने से नहीं होगा नुकसान

हार के बाद सपा-बसपा में दिशाहीनता और कांग्रेस खोजे सहारा

यूपीः किसान आंदोलन और गठबंधन के गढ़ में भी भाजपा को महज़ 18 सीटों का हुआ नुक़सान

BJP से हार के बाद बढ़ी Akhilesh और Priyanka की चुनौती !

जनादेश-2022: रोटी बनाम स्वाधीनता या रोटी और स्वाधीनता

पंजाब : कांग्रेस की हार और ‘आप’ की जीत के मायने

यूपी चुनाव : पूर्वांचल में हर दांव रहा नाकाम, न गठबंधन-न गोलबंदी आया काम !

उत्तराखंड में भाजपा को पूर्ण बहुमत के बीच कुछ ज़रूरी सवाल

गोवा में फिर से भाजपा सरकार


बाकी खबरें

  • daily round up
    न्यूज़क्लिक टीम
    कृषि क़ानूनों की वापसी को कैबिनेट में मंज़ूरी, दिल्ली वायु प्रदूषण और अन्य ख़बरें
    24 Nov 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी कैबिनेट ने दी कृषि क़ानून वापसी को मंज़ूरी, दिल्ली वायु प्रदूषण और अन्य ख़बरों पर।
  • यूरोप और अन्य देशों में कोरोना से बढ़ती मौतें और उसकी वजह
    यूरोप और अन्य देशों में कोरोना से बढ़ती मौतें और उसकी वजह
    24 Nov 2021
    आज हम डॉ. सत्यजीत के साथ यूरोप और अन्य देशों में बढ़ते काेरोना के मामले और उसके कारण हो रहे मौतें पर बात करेंगे और यह समझने की कोशिश करेंगे कि इसके पीछे क्या कारण हैं। टीकाकरण को लेकर जो आशंकाएँ हैं…
  • k
    भाषा
    14 राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों में आधी से अधिक महिलाओं, बच्चों में ख़ून की कमी : सर्वेक्षण
    24 Nov 2021
    भारत एवं 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए जनसंख्या, प्रजनन और बाल स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, पोषण और अन्य विषयों के प्रमुख संकेतकों से जुड़े तथ्य बुधवार को सरकार द्वारा 2019-21 एनएफएचएस -5…
  • School
    भाषा
    वायु प्रदूषण: दिल्ली में स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय 29 नवंबर से फिर खुलेंगे
    24 Nov 2021
    गैर ज़रूरी सामान लेकर आने वाले ट्रकों के प्रवेश पर रोक तीन दिसंबर तक जारी रहेगी।
  • CBI
    भाषा
    नौसेना लीक मामला: सीबीआई ने नौसेना के दो कमांडर के ख़िलाफ़ आरोप-पत्र दाख़िल किया
    24 Nov 2021
    अधिकारियों ने बताया कि नए आरोप-पत्र में एजेंसी ने ‘‘आईएनएस सिंधुरत्न-एमआरएलसी परियोजना के भुगतान से संबंधित सूचना लीक करने’’ के कथित मामले में कमांडर अजीत पांडे और सेवानिवृत्त नौसैन्य अधिकारी कोमोडोर…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License