NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
यूपी विधानसभा उपचुनाव: 2022 के चुनाव से पहले ताक़त दिखाने की कोशिश में सभी दल
उत्तर प्रदेश विधानसभा की 7 सीटों पर 3 नवंबर को वोटिंग होगी। चुनाव नतीजे 10 नवंबर को जारी किए जाएंगे। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में इन सात सीटों में एक पर सपा का कब्जा था, शेष 6 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी।
अमित सिंह
24 Oct 2020
यूपी विधानसभा उपचुनाव
प्रतीकात्मक तस्वीर। साभार : गूगल

दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा की सात सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होना है। चुनाव नतीजे 10 नवंबर को जारी किए जाएंगे। जिन 7 सीटों पर उपचुनाव होना है उनमें टूंडला (फिरोजाबाद), बुलंदशहर, नौगांवा सादात (अमरोहा), घाटमपुर (कानपुर नगर), बांगरमऊ (उन्नाव) और मल्हनी (जौनपुर), देवरिया सदर सीटें शामिल हैं।

इस उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपने-अपने तरीके से तैयारियों में जुटी हैं। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में इन सात सीटों में एक पर सपा यानी समाजवादी पार्टी का कब्जा था, शेष 6 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत दर्ज की थी।

इस बार के चुनाव की खास बात यह है कि चारों प्रमुख दल भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा ने अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं। उपचुनाव में भाजपा और सपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। वहीं, कांग्रेस और बसपा के पास खोने को कुछ नहीं है, लेकिन उपचुनाव से उम्मीदें जरूर हैं। कांग्रेस और बसपा को अगर एक सीट पर भी कामयाबी मिल जाती है, तो 2022 के चुनाव में दोंनों के पास सरकार पर निशाना साधने और अपनी ताकत बताने का एक आधार मिल जाएगा।

आपको बता दें कि जिन सात विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है उसमें से पांच सीटें निर्वाचित विधायकों की मृत्यु की वजह से रिक्त हैं। विधायक कमला रानी वरुण, पारसनाथ यादव, वीरेंद्र सिरोही, जनमेजय सिंह, चेतन चौहान का निधन इस वर्ष ही हुआ है। बंगारमऊ से विधायक कुलदीप सेंगर रेप मामले में उम्रकैद की काट रहे हैं। जिसके चलते उनकी विधायकी निरस्त की गई है। फिरोजाबाद की टूंडला विधानसभा सीट एसपी सिंह बघेल के सांसद बनने के बाद से खाली है।

विधानसभा चुनाव 2022 से पहले सात सीटों पर हो रहे इस उपचुनाव को सेमीफाइनल माना जा रहा है। इसलिए यह प्रदेश की सत्तारूढ़ योगी सरकार के लिए परीक्षा की घड़ी है तो बाकी दल भी जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। इस सबके अलावा ये उपचुनाव कोरोना संकट, राम मंदिर निर्माण, हाथरस कांड और बेहाल होती कानून व्यवस्था के प्रति मतदाताओं के रुख को दर्शाएगा।

फिलहाल इस सबसे इतर हर सीट के अपने भी समीकरण हैं। वैसे इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में देवरिया सदर सीट की हो रही है। भाजपा विधायक जनमेजय सिंह के निधन से खाली हुई इस सीट पर सभी प्रमुख दलों ने ब्राह्मण प्रत्याशियों को टिकट दिया है और सभी का सरनेम त्रिपाठी है। यहां भाजपा ने सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, सपा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, बसपा ने अभयनाथ त्रिपाठी और कांग्रेस ने मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी को चुनाव में उतारा है। दिवंगत जनमेजय के बेटे पिंटू सिंह यहां पर बीजेपी से बगावत करके चुनाव लड़ रहे हैं। उपचुनाव में बीजेपी के लिए यह परेशानी वाली बात है। बता दें कि जनमेजय सिंह 2012 से लगातार दूसरी बार देवरिया सीट से भाजपा के विधायक चुने गये थे। इसी साल अगस्त के महीने में जनमेजय सिंह का निधन हो गया था।

हाथरस कांड के बाद से उन्नाव की बांगरमऊ सीट भी चर्चा में है। यह भाजपा से विधायक रहे कुलदीप सिंह सेंगर की सदस्यता जाने के कारण खाली हुई है। यह सीट बरकरार रखना बीजेपी के लिए चुनौती है। बीजेपी ने यहां से उन्नाव के पूर्व जिलाअध्यक्ष श्रीकांत कटियार को उतारा है। समाजवादी पार्टी ने सुरेश कुमार पाल और बीएसपी ने महेश प्रसाद को टिकट दिया है। कांग्रेस ने बांगरमऊ से आरती बाजपेयी को प्रत्याशी बनाया है।

सपा के लिए जौनपुर की मल्हली सीट भी प्रतिष्ठा का विषय बनी हुई है। जिन सीटों पर उपचुनाव हो रहा है उसमें से इसी एकमात्र सीट पर 2017 के चुनाव में उनकी पार्टी ने जीत दर्ज की थी। सपा ने यहां से दिवंगत विधायक पारसनाथ के पुत्र लकी यादव को प्रत्याशी बनाया है। उनके सामने भाजपा ने मनोज सिंह को टिकट दिया है। मनोज सिंह इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष रहे हैं। बसपा ने जयप्रकाश दुबे और कांग्रेस ने राकेश मिश्रा को मैदान में उतारा है। इस सीट पर दो बार विधायक रहे धंनजय सिंह भी मैदान पर ताल ठोककर लड़ाई को रोचक बना रहे हैं।

आपको बता दें कि दो बार से इस सीट पर सपा का कब्जा रहा है। पारसनाथ यादव की मजबूत पकड़ और जिले में अपनी बिरादरी का छत्रप होने के कारण भरपूर कोशिशों के बावजूद इस सीट पर भाजपा एक बार भी जीत दर्ज नहीं कर सकी। पारसनाथ यादव के न रहने के कारण बदली हुई स्थितियों में भाजपा इस सीट को अपना बनाने की पूरी कोशिश में है। इसके लिए पार्टी ने अपनी पूरी ताकत लगा रखी है। इसी सीट के लिए पूर्व बसपा सांसद धनंजय सिंह भी निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनौती दे रहे हैं। वे‌ जौनपुर संसदीय क्षेत्र से एक बार सांसद और इसी विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक चुने जा चुके हैं।

इसके अलावा फिरोजाबाद की टूंडला सुरक्षित सीट योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल के सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई है। इस सीट पर भाजपा ने प्रेमपाल धनगर को मैदान में उतारा है। इनके सामने सपा के महाराज सिंह धनगर चुनाव मैदान में हैं। बसपा ने संजीव कुमार चक को और कांग्रेस ने यहां से स्नेहलता को प्रत्याशी बनाया है।

इसी तरह कानपुर की घाटमपुर सुरक्षित सीट योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री कमलारानी वरुण के दिवंगत होने से खाली हुई है। भाजपा ने यहां से कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र पासवान को प्रत्याशी बनाया है। सपा ने इंद्रजीत कोरी, बसपा ने कुलदीप कुमार संखवार और कांग्रेस ने कृपा शंकर को टिकट दिया है।

अमरोहा की नौगांवा सादात सीट पर कैबिनेट मंत्री रहे चेतन चौहान के निधन के कारण चुनाव हो रहे हैं। इस सीट पर भाजपा ने दिवंगत मंत्री चेतन चौहान की पत्नी संगीता चौहान को टिकट दिया है। इनका मुकाबला सपा के सैयद जावेद अब्बास, बसपा के मोहम्मद फुरकान अहमद और कांग्रेस के कमलेश सिंह से है।

इसी तरह बुलंदशहर की सीट बीजेपी विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही के निधन से रिक्त हुई है। बीजेपी ने यहां भी सिरोही की पत्नी ऊषा को प्रत्याशी बनाया है। सपा रालोद गठबंधन से यहां प्रवीण सिंह, बसपा से मोहम्मद युनूस और कांग्रेस से सुशील चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं।

UttarPradesh
UP Assembly by-election
BJP
Congress
BSP
SP
Yogi Adityanath
PRIYANKA GANDHI VADRA
MAYAWATI
AKHILESH YADAV

Related Stories

बदायूं : मुस्लिम युवक के टॉर्चर को लेकर यूपी पुलिस पर फिर उठे सवाल

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !


बाकी खबरें

  • protest
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    अर्बन कंपनी की महिला कर्मचारी नई कार्यप्रणाली के ख़िलाफ़ कर रहीं प्रदर्शन
    21 Dec 2021
    अर्बन कंपनी की महिला कर्मचारी सोमवार 20 दिसंबर की देर शाम से अर्बन कंपनी के गुड़गाँव दफ़्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। भीषण ठंड में भी महिलाएं रात भर वहीं रहीं और अभी भी उनका प्रदर्शन जारी है।
  • cartoon
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: विपक्ष कहे 'टेनी' हटाओ, मोदी जी कहें तुम शाह के साथ रैली में आओ
    21 Dec 2021
    विपक्ष गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को हटाने की लगातार मांग कर रहा है लेकिन मोदी जी पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। और फर्क पड़े भी क्यों...अरे भई एक तो उत्तर प्रदेश में चुनाव... दूसरा, टेनी जी "…
  • SSC GD 2018
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: एसएससी जीडी भर्ती 2018 के अभ्यर्थियों की नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन
    21 Dec 2021
    प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का आरोप है कि एसएससी जीडी 2018 भर्ती में 60210 पदों पर भर्ती निकली थी। लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी अभी भी हज़ारों पदों पर नियुक्ति नहीं की गई है। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों…
  • Kuldeep Sengar
    भाषा
    अदालत ने पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर को उन्नाव पीड़िता के दुर्घटना कांड में आरोप मुक्त किया
    21 Dec 2021
    जुलाई, 2019 में एक ट्रक ने एक वाहन को टक्कर मार दी थी जिससे उन्नाव बलात्कार पीड़िता अपने चाचा एवं वकील के साथ रायबरेली जा रही थी। इस दुर्घटना में पीड़िता के चाचा की मौत हो गयी जबकि पीड़िता एवं उनके…
  • omicron
    संदीपन तालुकदार
    ओमिक्रोन : नई बातें सामने आईं, मगर कुछ सवाल अब भी बरक़रार
    21 Dec 2021
    अस्पताल में भर्ती होने की दर, बच्चों में संक्रमण, वैक्सीन सुरक्षा आदि के बारे में निर्णायक समझ बनाने के लिए ओमाइक्रोन संस्करण के बारे में मौजूद जानकारी अभी भी अधूरी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License