NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
यूपी: बेटे की मौत को लेकर अस्पताल के ख़िलाफ़ शिकायत तक दर्ज नहीं करा पा रहा भाजपा विधायक
विधायक का कहना है कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से लेकर स्वास्थ्य मंत्री तक गुहार लगा चुके हैं लेकिन 26 अप्रैल को दी गई तहरीर पर अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया।
भाषा
29 May 2021
Rajkumar Aggarwal

हरदोई (उप्र), हरदोई जिले के भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजकुमार अग्रवाल ने शनिवार को पुलिस पर आरोप लगाया कि बेटे की मौत के मामले में लखनऊ के एक निजी अस्पताल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए वह 26 अप्रैल से लगातार चक्कर लगा रहे हैं लेकिन अभी तक मामला दर्ज नहीं हो सका।

हरदोई के संडीला से भाजपा विधायक के बेटे आशीष अग्रवाल (30) की 26 अप्रैल को लखनऊ के काकोरी स्थित एक अस्पताल में मौत हो गई थी। विधायक का आरोप है कि उनके बेटे की मौत अस्पताल की लापरवाही से हुई थी।

भाजपा विधायक के बेटे को कोरोना वायरस का संक्रमण हुआ था और 22 अप्रैल को उसे लखनऊ में काकोरी स्थित एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल को सुबह बेटे का ऑक्सीजन स्तर 94 था, वह खाना-पीना खा रहा था और सबसे बातचीत कर रहा था लेकिन शाम को अचानक चिकित्सकों ने बताया कि उसका ऑक्सीजन स्तर कम हो रहा है।

विधायक का आरोप है कि उनके दो अन्य बेटे बाहर से ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर आए तो चिकित्सकों ने यह ऑक्सीजन मरीज तक नहीं पहुंचने दी और काफी सिफारिश के बाद भी ऑक्सीजन नहीं ली गई और थोड़ी देर बाद बेटे आशीष की मौत हो गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल की लापरवाही से उनके बेटे की जान चली गई और किसी और के साथ ऐसा न हो इसलिए अस्पताल के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के लिए उन्होंने काकोरी थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी (सीएमओ) की जांच के बिना रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया।

उनका कहना है कि इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर स्वास्थ्य मंत्री तक गुहार लगा चुके हैं लेकिन 26 अप्रैल को दी गई तहरीर पर अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया।

वहीं, काकोरी के पुलिस निरीक्षक बृजेश सिंह ने कहा कि तीन दिन पहले ही मैंने कार्यभार संभाला है और पुराने थाना प्रभारी ने विधायक की तहरीर उन्हें नहीं दी है। दूसरी तहरीर लेकर मामला दर्ज किया जाएगा और इसके बाद मामले की जांच की जाएगी।

Rajkumar Aggarwal
Bjp Mla
COVID-19
UP police

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

ग्राउंड रिपोर्ट: चंदौली पुलिस की बर्बरता की शिकार निशा यादव की मौत का हिसाब मांग रहे जनवादी संगठन

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपी: अयोध्या में चरमराई क़ानून व्यवस्था, कहीं मासूम से बलात्कार तो कहीं युवक की पीट-पीट कर हत्या
    19 Mar 2022
    कुछ दिनों में यूपी की सत्ता पर बीजेपी की योगी सरकार दूसरी बार काबिज़ होगी। ऐसे में बीते कार्यकाल में 'बेहतर कानून व्यवस्था' के नाम पर सबसे ज्यादा नाकामी का आरोप झेल चुकी बीजेपी के लिए इसे लेकर एक बार…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    ट्रेड यूनियनों की 28-29 मार्च को देशव्यापी हड़ताल, पंजाब, यूपी, बिहार-झारखंड में प्रचार-प्रसार 
    19 Mar 2022
    दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी ट्रेड यूनियन जुट गए हैं। देश भर में इन संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठकों का सिलसिला जारी है।
  • रवि कौशल
    पंजाब: शपथ के बाद की वे चुनौतियाँ जिनसे लड़ना नए मुख्यमंत्री के लिए मुश्किल भी और ज़रूरी भी
    19 Mar 2022
    आप के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान के सामने बढ़ते क़र्ज़ से लेकर राजस्व-रिसाव को रोकने, रेत खनन माफ़िया पर लगाम कसने और मादक पदार्थो के ख़तरे से निबटने जैसी कई विकट चुनौतियां हैं।
  • संदीपन तालुकदार
    अल्ज़ाइमर बीमारी : कॉग्निटिव डिक्लाइन लाइफ़ एक्सपेक्टेंसी का प्रमुख संकेतक है
    19 Mar 2022
    आम तौर पर अल्ज़ाइमर बीमारी के मरीज़ों की लाइफ़ एक्सपेक्टेंसी 3-12 सालों तक रहती है।
  • पीपल्स डिस्पैच
    स्लोवेनिया : स्वास्थ्य कर्मचारी वेतन वृद्धि और समान अधिकारों के लिए कर रहे संघर्ष
    19 Mar 2022
    16 फ़रवरी को स्लोवेनिया के क़रीब 50,000 स्वास्थ्य कर्मचारी काम करने की ख़राब स्थिति, कम वेतन, पुराने नियम और समझौते के उल्लंघन के ख़िलाफ़ हड़ताल पर चले गए थे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License