NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
SC ST OBC
शिक्षा
यूपीः मिड-डे मील भोजन के दौरान दलित बच्चों से भेदभाव का आरोप
अभिभावकों ने शिक्षिका पर आरोप लगाया है कि स्कूल में मिड-डे मील का खाना देते समय उनके बच्चों की अलग लाइन लगवाई जाती है। घटना उत्तर प्रदेश के अमेठी ब्लॉक के संग्रामपुर के गडेरी गांव के प्राथमिक विद्यालय की है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
29 Sep 2021
यूपीः मिड-डे मील भोजन के दौरान दलित बच्चों से भेदभाव का आरोप
साभारः दैनिक जागरण

दलित बच्चों से सामाजिक भेदभाव का मामला एक बार फिर सामने आया है। अभिभावकों ने शिक्षिका पर आरोप लगाया है कि स्कूल में मिड-डे मील का खाना देते समय उनके बच्चों की अलग लाइन लगवाई जाती है। घटना उत्तर प्रदेश के अमेठी ब्लॉक के संग्रामपुर के गडेरी गांव के प्राथमिक विद्यालय की है। अभिवावकों का कहना है कि मिड डे मील का भोजन करते समय दलित बच्चों के साथ भेदभाव का विरोध करने पर मारपीट की जाती है। इस घटना की जानकारी मिलने का बाद बीएसए और बीडीओ ने गांव जाकर अभिवावकों से इस संबंध में जानकारी ली।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गडेरी के प्राथमिक विद्यालय वनपुरवा की शिक्षिका कुसुम सोनी के खिलाफ अभिवावकों ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि शिक्षिका हमारे बच्चों से सामाजिक भेदभाव करती हैं। दलित बच्चों के अभिवावकों ने प्रधान विनय कुमार जायसवाल से इसकी शिकायत की तो सोमवार को प्रधान और प्रधान प्रतिनिधि पवन दूबे अभिवावकों के साथ विद्यालय पहुंचे। वहां शिक्षिका उपस्थित नहीं थी।

मंगलवार को मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई। बीएसए अरविंद पाठक, प्रखंड विकास अधिकारी राजीव अस्थाना, प्रखंड शिक्षा अधिकारी हरिनाथ सिंह गांव पहुंचकर अभिवावकों से बात की। सभी अभिवावकों ने शिक्षिका पर भेदभाव के लगाए गए आरोपों की पुष्टि की। अभिवावकों ने अधिकारियों से कहा कि इससे हमारे बच्चों का मनोबल गिरा है। बच्चे खुद को असहज महसूस कर रहे हैं। बच्चों पर इतना दबाव बनाया गया कि वह घर पर कई दिनों तक इस घटना के बारे में नहीं बताए।

संग्रामपुर के प्रभारी निरीक्षक अंगद सिंह ने कहा कि अभिवावक, बच्चे, प्रधान और शिक्षिका ने शिकायती पत्र दिया है। विद्यालय जाकर इसकी जांच कर कार्रवाई की जायेगी। 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अरविंद पाठक ने कहा कि मैं गांव गया था। अभिवावकों से बात की गई है। घटना की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर शिक्षिका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

वर्ष 2019 के अगस्त महीने में उत्तर प्रदेश के बलिया में स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील के तहत दिए जाने वाले भोजन के दौरान कथित भेदभाव का मामला सामने आया था। इसकी घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी और बाद में टीवी चैनलों पर दिखाया गया था जिसमें दलित बच्चों के साथ खाना खाने को लेकर कथित भेदभाव नजर आ रहा था। इस घटना को कई मीडिया संस्थानों ने प्रकाशित किया था।

वायरल वीडियो में बलिया नगर के रामपुर का प्राथमिक विद्यालय दिख रहा था जहां सामान्य वर्ग के बच्चे दलित बच्चों के साथ भोजन नहीं करते और दलित बच्चे स्कूल से मिलने वाली थाली में भोजन नहीं करते। दलित बच्चे थाली अपने घर से लेकर आते हैं। वीडियो में मिड-डे मील का भोजन दलित बच्चे अलग बैठकर करते दिखाई दे रहे थें। पिछड़ी जाति के बच्चों का कहना था कि वे थाली घर से लाते हैं। हालांकि स्कूल के प्रधानाध्यापक पुरुषोत्तम गुप्ता का कहना था कि थोड़ा बहुत भेदभाव बच्चे रखते हैं।

dalit
Primary School
Mid-Day-Meal
student
Children
UP
Amethi

Related Stories

यूपी: सफ़ाईकर्मियों की मौत का ज़िम्मेदार कौन? पिछले तीन साल में 54 मौतें

बिहार: "मुख्यमंत्री के गृह जिले में दलित-अतिपिछड़ों पर पुलिस-सामंती अपराधियों का बर्बर हमला शर्मनाक"

राजस्थान : दलितों पर बढ़ते अत्याचार के ख़िलाफ़ DSMM का राज्यव्यापी विरोध-प्रदर्शन

बिहारः भूमिहीनों को ज़मीन देने का मुद्दा सदन में उठा 

चुनाव 2022: उत्तराखंड में दलितों के मुद्दे हाशिये पर क्यों रहते हैं?

उत्तर प्रदेश चुनाव : हौसला बढ़ाते नए संकेत!

क़ानून और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद बिना सुरक्षा उपकरण के सीवर में उतारे जा रहे सफाईकर्मी

राजस्थान: घोड़ी पर चढ़ने के कारण दलित दूल्हे पर पुलिस की मौजूदगी में हमला

एमपीः रीवा में मज़दूरी मांगने गए दलित मज़दूर का मालिक ने काटा हाथ, आईसीयू में भर्ती

मासूम दलित के मंदिर में प्रवेश पर परिवार पर 25 हज़ार रूपये का जुर्माना!


बाकी खबरें

  • bhasha singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाब में मामला सिर्फ आप-कांग्रेस के बीच ही नहीं, सुलगते हैं सवाल
    15 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह पहुंची डेरा बस्सी, जहां कड़ी टक्कर है मुद्दों और दावों के बीच। यहां उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के नौजवान प्रत्याशी सरबजीत सिंह रॉकी वाल्मीकि से…
  • प्रतीकात्मक फोटो
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हिजाब विवाद: हिंदू लड़की को स्कूल में नथुनी पहनने के अधिकार वाले अफ्रीकी अदालत के फैसले को अदालत में संदर्भित किया गया
    15 Feb 2022
    वरिष्ठ अधिवक्ता देवदत्त कामत ने अपनी दलीलें रखते हुए अदालत से अपने अंतरिम आदेश को खत्म करने का आग्रह किया।
  • Hardik
    भाषा
    विसनगर दंगा मामले में अदालत पहुँचे हार्दिक पटेल, दोषसिद्धि पर रोक की माँग
    15 Feb 2022
    अदालत ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 28 फरवरी की तारीख तय की है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    गुजरात : एबीजी शिपयार्ड ने 28 बैंकों को लगाया 22,842 करोड़ का चूना, एसबीआई बोला - शिकायत में नहीं की देरी
    15 Feb 2022
    नई दिल्ली: पिछले 75 सालों में देश का सबसे बड़ा बैंक घोटाला हुआ है। 22,842 करोड़ रुपए के इस घोटाले में गुजरात स्थित कंपनी एबीजी शिपयार्ड के खिलाफ़ सीबीआई में शिकायत दर्ज करने में एसबीआई ने किसी भी त
  • संदीपन तालुकदार
    फ्रांस की गुफा से मिले प्राचीन अवशेषों ने आदिमानव और निएंडरथल के बारे में किए नए खुलासे
    15 Feb 2022
    एक फ्रांसीसी गुफा में नए पुरातात्विक निष्कर्षों ने आधुनिक मनुष्यों और निएंडरथल की नई समझ को जन्म दिया है। नए निष्कर्ष 9 फरवरी को साइंस एडवांस में प्रकाशित हुए थे
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License