NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
विधानसभा चुनाव
भारत
राजनीति
यूपी चुनाव पांचवा चरण:  दाग़ी और करोड़पति प्रत्याशियों पर ज्यादा विश्वास करती हैं राजनीतिक पार्टियां
उत्तर प्रदेश के चुनाव जारी हैं, ऐसे में ADR ने पांचवे चरण के लिए प्रत्याशियों की कुंडली खंगालकर लोगों के सामने रख दी। भाजपा से लेकर सपा तक सभी पार्टियों में दाग़ी और करोड़पति प्रत्याशियों की भीड़ है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
22 Feb 2022
party

राजनीतिक दलों में आपराधिक और दागी छवि के उम्मीदवारों की संख्या बढ़ती जा रही है, ये दागी उम्मीदवार न केवल बड़ी संख्या में चुनाव जीत रहे हैं बल्कि दूसरे प्रत्याशियों की जीत-हार पर भी असर डालते हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में भी अपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवारों की तादाद 185, यानी कुल 685 उम्मीदवारों का 27 फीसद है। इनमें 21 फीसदी यानी 141 उम्मीदवार हत्या, हत्या का प्रयास और रेप या महिलाओं के प्रति गंभीर अपराधों के आरोपी हैं। पहले चरण से पांचवे चरण तक दागी उम्मीदवारों पर एक नज़र डालते हैं

यूपी इलेक्शन वॉच व एसोसिएशन फ़ॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म यानी एडीआर ने पांचवें चरण के प्रत्याशियों के शपथपत्र के विश्लेषण के आधार पर रिपोर्ट जारी की है। इस चरण में 185 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मुकदमे घोषित किए हैं। इसमें 141 के खिलाफ गंभीर अपराधों के आरोप हैं। समाजवादी पार्टी से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक ने दागी और करोड़पति उम्मीदवारों को टिकट बांटा है।

पांचवें चरण में 12 उम्मीदवारों के ऊपर महिलाओं से अत्याचार के जुड़े मुकदमे भी हैं। सुलतानपुर से सपा के उम्मीदवार अनूप सांडा पर बलात्कार का मुकदमा है। 8 उम्मीदवारों के ऊपर हत्या का आरोप है। कुंडा से उम्मीदवार गुलशन यादव, गोसाईगंज से अभय सिंह, चायल से पूजा पाल, रुधौली से आनंद सेन और तिलोई से उम्मीदवार मोहम्मद नईम पर हत्या के आरोप हैं। यह सभी सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। लंभुआ से बसपा प्रत्याशी अविनाश कुमार सिंह पर भी हत्या का मुकदमा है।

 31 उम्मीदवारों के ऊपर हत्या के प्रयास का आरोप है।

सपा के 49 फीसदी, भाजपा के 42 फीसदी, बसपा व कांग्रेस के 28-28 फीसदी उम्मीदवारों पर गंभीर अपराध के आरोप हैं। आप के 14 फीसदी और अपना दल सोनेलाल के 29 फीसदी उम्मीदवारों पर गंभीर अपराधों के मुकदमे दर्ज हैं। इस चरण की 61 फीसदी विधानसभाएं ऐसी हैं, जहां 3 या उससे अधिक उम्मीदवारों के दामन पर अपराध के आरोपों का दाग है।

करोड़पतियों को टिकट देने में भाजपा अव्वल

भाजपा के 90% प्रत्याशी करोड़पति हैं। इनकी संपत्ति एक करोड़ या इससे अधिक है। इस मामले में भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही अपना दल सोनेलाल दूसरे नंबर पर है। अपना दल सोनेलाल के 86 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं। समाजवादी पार्टी तीसरे, बहुजन समाज पार्टी चौथे और कांग्रेस पांचवे स्थान पर है। सपा के 83%, बसपा के 72% और कांग्रेस के 49% प्रत्याशी करोड़पति हैं।

प्रत्याशियों की शैक्षिक योग्यता

  • 231 यानी 34% प्रत्याशियों ने पांचवी से 12वीं तक की पढ़ाई की है।
  • 407 यानी 59% प्रत्याशियों के पास स्नातक तक की योग्यता है।
  • छह उम्मीदवार अशिक्षित हैं, जबकि 32 उम्मीदवारों ने खुद को केवल शिक्षित बताया है।

प्रत्याशियों के बारे में और क्या जानकारी?

  • 248 यानी 36% प्रत्याशियों की उम्र 25 से 40 साल के बीच है।
  • 368 यानी 54% प्रत्याशी 41 से 60 साल की उम्र के हैं।
  • 69 यानी 10% उम्मीदवार ऐसे हैं जिनकी उम्र 61 से 80 साल के बीच है।

आंकड़ो से साफ है ग़रीबों को अधिकार दिलाने और कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की बातें करने वाली राजनीतिक पार्टियों की पहली पसंद करोड़पति और दागी नेता ही हैं।

UP Assembly Elections 2022
Political Party
BJP
SP
BSP
Congress
ADR Report

Related Stories

हार्दिक पटेल का अगला राजनीतिक ठिकाना... भाजपा या AAP?

लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों में औंधे मुंह गिरी भाजपा

ख़बरों के आगे-पीछे: गुजरात में मोदी के चुनावी प्रचार से लेकर यूपी में मायावती-भाजपा की दोस्ती पर..

हार के बाद सपा-बसपा में दिशाहीनता और कांग्रेस खोजे सहारा

विश्लेषण: विपक्षी दलों के वोटों में बिखराव से उत्तर प्रदेश में जीती भाजपा

बसपा की करारी हार पर क्या सोचता है दलित समाज?

‘’पोस्टल बैलेट में सपा को 304 सीटें’’। क्या रंग लाएगा अखिलेश का दावा?

आर्थिक मोर्चे पर फ़ेल भाजपा को बार-बार क्यों मिल रहे हैं वोट? 

पांचों राज्य में मुंह के बल गिरी कांग्रेस अब कैसे उठेगी?

विचार: क्या हम 2 पार्टी सिस्टम के पैरोकार होते जा रहे हैं?


बाकी खबरें

  • सोनिया यादव
    यूपी : आज़मगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा की साख़ बचेगी या बीजेपी सेंध मारेगी?
    31 May 2022
    बीते विधानसभा चुनाव में इन दोनों जगहों से सपा को जीत मिली थी, लेकिन लोकसभा उपचुनाव में ये आसान नहीं होगा, क्योंकि यहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है तो वहीं मुख्य…
  • Himachal
    टिकेंदर सिंह पंवार
    हिमाचल में हाती समूह को आदिवासी समूह घोषित करने की तैयारी, क्या हैं इसके नुक़सान? 
    31 May 2022
    केंद्र को यह समझना चाहिए कि हाती कोई सजातीय समूह नहीं है। इसमें कई जातिगत उपसमूह भी शामिल हैं। जनजातीय दर्जा, काग़जों पर इनके अंतर को खत्म करता नज़र आएगा, लेकिन वास्तविकता में यह जातिगत पदानुक्रम को…
  • रबीन्द्र नाथ सिन्हा
    त्रिपुरा: सीपीआई(एम) उपचुनाव की तैयारियों में लगी, भाजपा को विश्वास सीएम बदलने से नहीं होगा नुकसान
    31 May 2022
    हाई-प्रोफाइल बिप्लब कुमार देब को पद से अपदस्थ कर, भाजपा के शीर्षस्थ नेतृत्व ने नए सीएम के तौर पर पूर्व-कांग्रेसी, प्रोफेसर और दंत चिकित्सक माणिक साहा को चुना है। 
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कर्नाटक पाठ्यपुस्तक संशोधन और कुवेम्पु के अपमान के विरोध में लेखकों का इस्तीफ़ा
    31 May 2022
    “राज्य की शिक्षा, संस्कृति तथा राजनीतिक परिदृ्श्य का दमन और हालिया असंवैधानिक हमलों ने हम लोगों को चिंता में डाल दिया है।"
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    जब "आतंक" पर क्लीनचिट, तो उमर खालिद जेल में क्यों ?
    31 May 2022
    न्यूज़चक्र के इस एपिसोड में आज वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा चर्चा कर रहे हैं उमर खालिद के केस की। शुक्रवार को कोर्ट ने कहा कि उमर खालिद का भाषण अनुचित था, लेकिन यह यह आतंकवादी कृत्य नहीं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License