NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
इस साल यूपी को ज़्यादा बिजली की ज़रूरत
उत्तर प्रदेश की गर्मी ने जहां बिजली की खपत में इज़ाफ़ा कर दिया है तो दूसरी ओर बिजली कर्मचारी निजीकरण के खिलाफ आंदोलन छेड़े हुए हैं। देखना होगा कि सरकार और कर्मचारी के बीच कैसे समन्वय होता है।
रवि शंकर दुबे
01 Apr 2022
electricity
Image courtesy : The Economic Times

अप्रैल का महीना अभी शुरु ही हुआ है, लेकिन देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी के तेवर मई वाले हैं। ऐसे में केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। क्योंकि 19वें इलेक्ट्रिक पावर सर्वे के अनुसार इस साल उत्तर प्रदेश में बिजली की खपत बेहिसाब होने वाली है। सर्वे के मुताबिक साल 2022-23 में प्रदेश में 1.59 लाख मिलियन यूनिट से ज्यादा बिजली की आवश्यकता का आकलन किया गया है। जबकि खास बात ये है कि पावर कॉर्पोरेशन ने विद्युत नियामक आयोग में दाखिल साल 2022-23 के वार्षिक राजस्व आवश्यकता प्रस्ताव में 1.20 लाख मिलियन यूनिट बिजली की ज़रूरत बताई है।

एक अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष 2022-23 की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण यानी सीईए भारत सरकार की ओर से 19वां इलेक्ट्रिक पावर सर्वे किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के साथ पूरे देश में राज्यवार बिजली की आवश्यकता का आकलन किया गया। इस वित्तीय वर्ष के लिए पूरे भारत के लिए 16 लाख 50 हजार 594 मिलियन यूनिट बिजली की आवश्यकता साल 2022-23 के लिए आकलित की गई है।

देश के पांच राज्य जहां बिजली की आवश्यकता का आकलन लाखों में होता है, उसमें इस बार उत्तर प्रदेश देश का दूसरा ऐसा राज्य है, जहां साल 2022 -23 के लिए सबसे ज्यादा 1 लाख 59 हजार 412 मिलियन यूनिट बिजली की आवश्यकता का आकलन किया गया है। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस बार उत्तर प्रदेश में जो आकलन सामने आया है, वह अब तक का सबसे बड़ा आकलन है। वैसे वर्तमान में उत्तर प्रदेश में लगभग 1 लाख 15 हजार मिलियन यूनिट से लेकर 1 लाख 20 हजार मिलियन यूनिट बिजली की आवश्यकता साल में होती है। उत्तर प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र को सबसे ज्यादा 2 लाख 288 मिलियन यूनिट बिजली की ज़रूरत होगी।

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक पुराने आंकड़ों पर नज़र डालें तो हर साल यूपी में बिजली की मांग में औसतन 7 से 8 फीसदी की बढ़ोतरी होती है लेकिन इस बार 30 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश देश का बड़ा राज्य है। 25 करोड़ जहां देश में उपभोक्ताओं की संख्या है तो वहीं उत्तर प्रदेश में ही केवल 3 करोड़ से ऊपर विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या है। ऐसे में अगर आकलन के अनुसार बिजली की आवश्यकता पड़ती है तो निश्चित ही इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर देना चाहिए। आंकडों को देखने से जो आकलन सामने आ रहा हैं, उससे यह बात तो सिद्ध है कि सभी बिजली कंपनियों के प्रबंधन और डिस्कॉम के अभियंता अधिकारियों को अभी से कमर कस लेना चाहिए और पूरी ईमानदारी और निष्ठा से उपभोक्ता सेवा में सुधार और अच्छी गुणवत्ता की विद्युत आपूर्ति के लिए जुट जाना चाहिए। जिससे आने वाले इस वित्तीय वर्ष में प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता की विद्युत आपूर्ति हो सके और उपभोक्ताओं को कोई समस्या ना उठानी पड़े।

अब सवाल ये है कि एक ओर जहां सीईए का सर्वे विद्युत विभाग को चेतावनी दे रहा है तो दूसरी ओर विद्युत विभाग के कर्मचारी सरकार के निजिकरण के खिलाफ प्रदर्शन करने का मन बनाए बैठे हैं। जिसका एक नमूना पिछले दिनों 28 और 29 मार्च को हुई देशव्यापी हड़ताल में दिखाई पड़ा था। ऐसे में फिलहाल कर्मचारियों की ये नाराज़गी फिलहाल कम होती नहीं दिखाई दे रही है। दूसरी ओर लखनऊ में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन के खिलाफ बिजली अभियंताओं के आंदोलन के समर्थन का ऐलान किया है। समिति ने सरकार को ये चेतावनी भी दे दी है कि अगर आंदोलन के कारण किसी भी अभियंता, अवर अभियंता या कर्मचारी का उत्पीड़न हुआ तो बिजली निगमों के कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर और अभियंता बिना किसी सूचना के सीधी कार्रवाई के लिए बाध्य होंगे।

अब ऐसे में जहां एक ओर कर्मचारी और बिजली विभाग की तमाम समितियां सरकार के खिलाफ लामबंदी के लिए तैयार हैं तो ज़ाहिर है कि इतनी बड़ी बिजली की ज़रूरत की पूर्ति करना टेढ़ी खीर साबित होगा। ऐसे में देखना होगा कि सरकार की ओर से कर्मचारियों की मांगे मानी जाती हैं या फिर हमेशा की तरह काम चलाऊ योजनाएं बनाकर उनसे काम निकलवाया जाएगा।

UttarPradesh
UP Electricity
Electricity workers protest
privatization
Yogi Adityanath
yogi government

Related Stories

बदायूं : मुस्लिम युवक के टॉर्चर को लेकर यूपी पुलिस पर फिर उठे सवाल

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

यूपी में  पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन

UPSI भर्ती: 15-15 लाख में दरोगा बनने की स्कीम का ऐसे हो गया पर्दाफ़ाश

क्या वाकई 'यूपी पुलिस दबिश देने नहीं, बल्कि दबंगई दिखाने जाती है'?

मलियाना नरसंहार के 35 साल, क्या मिल पाया पीड़ितों को इंसाफ?

यूपी: बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के बीच करोड़ों की दवाएं बेकार, कौन है ज़िम्मेदार?

उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव का समीकरण

ख़ान और ज़फ़र के रौशन चेहरे, कालिख़ तो ख़ुद पे पुती है


बाकी खबरें

  • कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 7,554 नए मामले, 223 मरीज़ों की मौत
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 7,554 नए मामले, 223 मरीज़ों की मौत
    02 Mar 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.20 फ़ीसदी यानी 85 हज़ार 680 हो गयी है।
  • एम. के. भद्रकुमार
    यूक्रेन युद्ध ने यूरोपियन यूनियन और अमेरिका को ईरान सौदे पर सोचने को मजबूर किया
    02 Mar 2022
    क्या नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) के विस्तार पर अमेरिका-रूस टकराव और यूक्रेन के आसपास बने हालात वियना में चल रही ईरान परमाणु वार्ता को पटरी से उतार देगी?
  • ukraine
    एपी/भाषा
    रूस-यूक्रेन युद्ध अपडेट: कीव के मुख्य टीवी टावर पर बमबारी; सोवियत संघ का हिस्सा रहे राष्ट्रों से दूर रहे पश्चिम, रूस की चेतावनी
    02 Mar 2022
    रूसी बलों ने मंगलवार को यूक्रेन के घनी आबादी वाले शहरी इलाकों पर हमले तेज करते हुए यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर के मध्य स्थित एक मुख्य चौराहे और कीव के मुख्य टीवी टावर पर बमबारी की। वहीं भारत ने…
  • बिहार : सीटेट-बीटेट पास अभ्यर्थी सातवें चरण की बहाली को लेकर करेंगे आंदोलन
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार : सीटेट-बीटेट पास अभ्यर्थी सातवें चरण की बहाली को लेकर करेंगे आंदोलन
    02 Mar 2022
    पालीगंज विधानसभा क्षेत्र से सीपीआई माले विधायक संदीप सौरभ ने कहा कि वह सीटेट और बीटेटट उत्तीर्ण सभी अभ्यर्तियों के लिए सातवें चरण की बहाली के लिए 2014-21 तक सभी रिक्तियों को जोड़कर मार्च महीने में…
  • लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव: पश्चिम से चली बदलाव की हवा के पूर्वांचल में आंधी में तब्दील होने के आसार
    02 Mar 2022
    वैसे तो हर इलाके की और हर फेज के चुनाव की अपनी विशिष्ठतायें हैं, लेकिन सच यह है कि इस चुनाव में-किसानों की तबाही, बेरोजगारी, महंगाई, सामाजिक न्याय, बुलडोजर राज का आतंक- कुछ ऐसे कॉमन मुद्दे उभर गए हैं…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License