NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
यूपी जल निगम: 4 महीने से सैलरी नहीं, डेढ़ साल से रिटायर्ड कर्मचारियों को पेंशन नहीं, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे कर्मचारी
कर्मचारियों की यूनियन ने कहा है ''प्रबन्ध निदेशक से कई दौर की बैठकों, वार्ताओं के बावजूद एक-डेढ़ साल से सेवानिवृत्त/मृतक कर्मचारियों के परिजनों को पेंशन नहीं दी जा रही है।''
न्यूजक्लिक रिपोर्ट
20 Sep 2021
UP Jal Nigam

उत्तर प्रदेश जल निगम के कर्मचारियों ने एक बार फिर से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस बारे में जानकारी देते हुए उ.प्र. जल निगम जल संस्थान मजदूर यूनियन ने कहा है ''उत्तर प्रदेश जल निगम में 30-35 वर्षों से कार्यरत नियमित फील्ड कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर, जल निगम प्रशासन द्वारा उन्हें पेंशन एवं पेंशनरी लाभों से वंचित करने से, उनका परिवार भुखमरी, लाचारी एवं इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर मरने को विवश हैं”।

यूनियन ने कहा है ''प्रबन्ध निदेशक से कई दौर की बैठकों, वार्ताओं के बावजूद एक-डेढ़ साल से सेवानिवृत्त/मृतक कर्मचारियों के परिजनों को पेंशन नहीं दी जा रही है। उ.प्र. जल निगम जल संस्थान मजदूर यूनियन द्वारा 20 सितम्बर 1995 के विजयी संघर्ष की 26वीं वर्षगांठ पर संगठन के प्रतिनिधियों, सेवानिवृत्त कर्मियों एवं मृतक कर्मचारियों की विधवाओं और परिजनों ने आज से अनिश्चितकालीन धरना एवं प्रदेश व्यापी सत्याग्रह प्रारम्भ कर दिया है।''

कार्यक्रम का आगाज यूनियन के संस्थापक डा. वेद प्रकाश श्रीवास्तव के क्रान्ति गीत के साथ शुरू हुआ।

यूनियन के अध्यक्ष राम सनेही यादव ने बताया ''मा. सर्वोच्च न्यायालय ने दिनांक 02.09.2019 को पारित आदेश में सभी कार्मिकों को नियुक्ति की तारीख से गणना करते हुए पेंशनरी लाभ दिये जाने के निर्देश जारी किये हैं, लेकिन 30-35 वर्ष की सेवा करने वाले कार्मिकों को जल निगम प्रशासन पेंशन नहीं दे रहा है।''

आपको बता दें कि वेतन को लेकर भी जलनिगम के कर्मचारी बेहद परेशान रहते हैं, इससे पहले वे कई मर्तबा प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन कर चुके हैं, हर बार सरकार वेतन देने का वायदा करती है, कर्मचारी अपना धरना प्रदर्शन रोक देते हैं, लेकिन एक दो महीने की तनख्वाह देकर कर्मचारियों को बहलाया जाता है।

यूनियन के अध्यक्ष राम सनेही यादव ने आगे बताया ''अभी अप्रैल की सैलरी मिली थी। लेकिन मई 2021 से लेकर अभी सितंबर तक कोई वेतन या पेंशन नहीं दी गई।''

यूनियन के महामंत्री सतीश कुमार शर्मा ने भी विभाग में आर्थिक संकट के नाम पर पेयजल योजनाओं, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों में कार्यरत 1238 फील्ड कर्मचारियों को मनमानें तरीके से नगर निकायों में समायोजित करने की तानाशाही पूर्ण कार्यवाही का पुरजोर विरोध किया।

यूनियन के संरक्षक वीरेन्द्र सिंह ने चार महीने के बकाया वेतन-पेंशन का तुरन्त भुगतान करने की मांग की। ऐसे ही पूर्व संरक्षक आरएस गिरि ने पेंशनर्स को 189 प्रतिशत महंगाई राहत दिये जाने की मांग की।

UttarPradesh
UP Jal Nigam
delay in salary
Yogi Adityanath
UP Government

Related Stories

बदायूं : मुस्लिम युवक के टॉर्चर को लेकर यूपी पुलिस पर फिर उठे सवाल

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

यूपी में  पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन

UPSI भर्ती: 15-15 लाख में दरोगा बनने की स्कीम का ऐसे हो गया पर्दाफ़ाश

क्या वाकई 'यूपी पुलिस दबिश देने नहीं, बल्कि दबंगई दिखाने जाती है'?

मलियाना नरसंहार के 35 साल, क्या मिल पाया पीड़ितों को इंसाफ?

यूपी: बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के बीच करोड़ों की दवाएं बेकार, कौन है ज़िम्मेदार?

उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव का समीकरण

ख़ान और ज़फ़र के रौशन चेहरे, कालिख़ तो ख़ुद पे पुती है


बाकी खबरें

  • Jalandhar
    न्यूज़क्लिक टीम
    जालंधर टू अमृतसरः सुनो तो, क्या बोले है पंजाब
    19 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने जालंधर से लेकर अमृतसर में अलग-अलग पेशों से जुड़े लोगों से बातचीत की और चुनावी मुद्दों का जायजा लिया। लेखक, फिल्ममेकर, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्रों,…
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी का रण, तीसरा चरण:  बीजेपी को उसके पिछले प्रदर्शन से रोक पाएंगे अखिलेश?
    19 Feb 2022
    तीसरे चरण के चुनाव बेहद अहम होने वाले हैं, क्योंकि यहां कई ऐसे दिग्गज चेहरे मैदान में हैं जिनकी साख दांव पर लगी है। इसके अलावा हाथरस, बिकरू कांड और आलू किसान चुनावी गणित को और ज्यादा कठिन बना सकते…
  • Channi
    नीलू व्यास
    पंजाब चुनाव: क्या चन्नी की 'भैया' वाली टिप्पणी हताशा की निशानी है या...?
    19 Feb 2022
    पंजाब के मुख्यमंत्री के इस बयान को कांग्रेस की अंदरूनी कलह और मतदाताओं का विकल्प के तौर पर आम आदमी पार्टी की ओर रुख़ करने के सिलसिले में उनके तरकश के आख़िरी तीर के तौर पर देखा जा रहा है।
  • Punjab elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाब चुनावः बेलगाम अवैध खनन, लोग परेशान
    19 Feb 2022
    पंजाब में चुनावी शोरगुल के बीच अवैध खनन को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच चर्चा ग़ायब है. राज्य को वित्तीय घाटे के साथ साथ यह बात भी अब स्पष्ट है कि लोगों और जानवरों की सेहत को जानलेवा नुकसान हो रहा…
  • Kairana Assembly constituency
    भाषा
    कैराना; चुनाव में लापरवाही:  मजिस्ट्रेट के ख़िलाफ़ कार्रवाई की सिफ़ारिश, पुलिस कांस्टेबल व होमगार्ड सस्पेंड
    19 Feb 2022
    पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव ने कहा कि 10 फरवरी को कैराना में मतदान के बाद क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट के वाहन में एक अतिरिक्त ईवीएम मशीन मिली थी। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीन को एक वाहन में बाहर लावारिस छोड़…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License