NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
राजनीति
यूपी : चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों की कोरोना से मौत पर बिफरा विपक्ष, 50-50 लाख के मुआवजे की मांग
'कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते यदि उत्तर प्रदेश सरकार पंचायत चुनाव टाल देती, अर्थात उन्हें थोड़ा आगे बढ़ा देती, तो यह उचित होता और चुनाव ड्यूटी में लगे कई कर्मचारियों की मौत नहीं होती। इन कमियों की मौत होना अत्यंत दुःखद है।'
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
30 Apr 2021
यूपी : चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों की कोरोना से मौत पर बिफरा विपक्ष, 50-50 लाख के मुआवजे की मांग
Image courtesy : News Express

समाजवादी पार्टी (सपा), कांग्रेस और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव में ड्यूटी पर लगे कई कर्मियों की मृत्यु को दुखद बताते हुए मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है। जबकि बहुजन समाज पार्टी ने आश्रितों को स्थाई नौकरी की मांग रखी है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर कहा "पंचायत चुनावों में ड्यूटी पर जिन अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों की मृत्यु कोरोना संक्रमण से हुई है उनके परिवारों को उत्तर प्रदेश सरकार तत्काल 50 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करे।" उन्होंने इसी ट्वीट में आगाह किया "भाजपा सरकार सुरक्षा दे अन्यथा सरकारी कर्मी व शिक्षक मतगणना का बहिष्कार करने पर बाध्य हो जाएँगे।" कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान 500 शिक्षकों की मौत होने का दावा करते हुए ड्यूटी करने वालों की सुरक्षा प्रबंधों पर सवाल उठाए।

उन्होंने ट्वीट में कहा "यूपी पंचायत चुनावों की ड्यूटी में लगे लगभग 500 शिक्षकों की मृत्यु की खबर दुखद और डरावनी है। चुनाव ड्यूटी करने वालों की सुरक्षा का प्रबंध लचर था तो उनको क्यों भेजा?" प्रियंका ने कहा "सभी शिक्षकों के परिवारों को 50 लाख रुपये मुआवजा तथा आश्रितों को नौकरी की मांग का मैं पुरजोर समर्थन करती हूँ।" इस बीच राष्ट्रीय लोक दल के सचिव अनिल दुबे ने भी सरकार से पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमण के कारण मृत अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा पत्रकारों के परिजन को 50-50 लाख रुपए की सहायता देने की मांग की।

दुबे ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण की भयावहता को देखते हुए आगामी दो मई को होने वाली पंचायत चुनाव की मतगणना कड़े प्रोटोकॉल के तहत कराई जाए। सरकार मतगणना ड्यूटी करने वाले अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा कवरेज कर रहे पत्रकारों को संक्रमण से बचाने के लिए पूरा सुरक्षा कवच प्रदान करे। अगर सरकार को सुरक्षा देने में जरा सी भी असमर्थता महसूस हो तो मतगणना को फिलहाल स्थगित कर दे।

संक्रमण के कारण मारे गए कर्मियों के आश्रितों को नौकरी दे सरकार: मायावती

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने राज्य सरकार से शुक्रवार को मांग की कि वह उन सरकारी कर्मियों के आश्रितों को नौकरी एवं आर्थिक मदद मुहैया कराए, जिनकी पंचायत चुनाव में तैनाती के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण मौत हो गई।

मायावती ने उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, 'कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते यदि उत्तर प्रदेश सरकार पंचायत चुनाव टाल देती, अर्थात उन्हें थोड़ा आगे बढ़ा देती, तो यह उचित होता और चुनाव ड्यूटी में लगे कई कर्मचारियों की मौत नहीं होती। इन कमियों की मौत होना अत्यंत दुःखद है।'

मायावती ने मांग की कि राज्य सरकार उन सरकारी कर्मियों के आश्रितों को नौकरी एवं आर्थिक मदद मुहैया कराए, जिनकी पंचायत चुनाव में तैनाती के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण मौत हो गई।

उन्होंने कहा, 'इसके साथ ही, अब कोरोना वायरस प्रकोप के गांव-देहात में भी काफी फैलने की आशंका है। ऐसी स्थिति में बसपा की सलाह है कि उत्तर प्रदेश सरकार शहरों के साथ-साथ देहात में भी कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाए।'

राहुल ने इलाज के अभाव में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की
 
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में इलाज के अभाव में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए शुक्रवार को कहा कि पूरे देश की सहानुभूति उनके साथ है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘इलाज की कमी के चलते अपने प्रियजन खो रहे देशवासियों को मेरी संवेदनाएं। इस त्रासदी में आप अकेले नहीं हैं- देश के हर राज्य से प्रार्थना व सहानुभूति आपके साथ है। साथ हैं तो आस है।’’

गौरतलब है कि देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3,86,452 नए मामले आने से शुक्रवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,87,62,976 हो गई तथा संक्रमण से 3,498 और लोगों की मौत होने से कुल मृतक संख्या बढ़कर 2,08,330 हो गई।

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ )

UttarPradesh
UP elections
UP Panchayat Elections 2021
BJP
Yogi Adityanath
COVID-19

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • सत्यम् तिवारी
    वाद-विवाद; विनोद कुमार शुक्ल : "मुझे अब तक मालूम नहीं हुआ था, कि मैं ठगा जा रहा हूँ"
    16 Mar 2022
    लेखक-प्रकाशक की अनबन, किताबों में प्रूफ़ की ग़लतियाँ, प्रकाशकों की मनमानी; ये बातें हिंदी साहित्य के लिए नई नहीं हैं। मगर पिछले 10 दिनों में जो घटनाएं सामने आई हैं
  • pramod samvant
    राज कुमार
    फ़ैक्ट चेकः प्रमोद सावंत के बयान की पड़ताल,क्या कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार कांग्रेस ने किये?
    16 Mar 2022
    भाजपा के नेता महत्वपूर्ण तथ्यों को इधर-उधर कर दे रहे हैं। इंटरनेट पर इस समय इस बारे में काफी ग़लत प्रचार मौजूद है। एक तथ्य को लेकर काफी विवाद है कि उस समय यानी 1990 केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी।…
  • election result
    नीलू व्यास
    विधानसभा चुनाव परिणाम: लोकतंत्र को गूंगा-बहरा बनाने की प्रक्रिया
    16 Mar 2022
    जब कोई मतदाता सरकार से प्राप्त होने लाभों के लिए खुद को ‘ऋणी’ महसूस करता है और बेरोजगारी, स्वास्थ्य कुप्रबंधन इत्यादि को लेकर जवाबदेही की मांग करने में विफल रहता है, तो इसे कहीं से भी लोकतंत्र के लिए…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    फ़ेसबुक पर 23 अज्ञात विज्ञापनदाताओं ने बीजेपी को प्रोत्साहित करने के लिए जमा किये 5 करोड़ रुपये
    16 Mar 2022
    किसी भी राजनीतिक पार्टी को प्रश्रय ना देने और उससे जुड़ी पोस्ट को खुद से प्रोत्सान न देने के अपने नियम का फ़ेसबुक ने धड़ल्ले से उल्लंघन किया है। फ़ेसबुक ने कुछ अज्ञात और अप्रत्यक्ष ढंग
  • Delimitation
    अनीस ज़रगर
    जम्मू-कश्मीर: परिसीमन आयोग ने प्रस्तावों को तैयार किया, 21 मार्च तक ऐतराज़ दर्ज करने का समय
    16 Mar 2022
    आयोग लोगों के साथ बैठकें करने के लिए ​28​​ और ​29​​ मार्च को केंद्र शासित प्रदेश का दौरा करेगा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License