NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
चुनाव 2022
विधानसभा चुनाव
भारत
राजनीति

यूपी का रण—छठा चरण: पूर्वांचल की लड़ाई,10 ज़िलों की 57 सीटों पर मतदान

आज के बाद यूपी का फ़ैसला बस एक क़दम दूर रह गया है। आज छठे चरण में पूर्वांचल के 10 ज़िलों की 57 सीटों पर मतदान हुआ।
03 Mar 2022

यूपी चुनावों के छठे चरण की एक-एक सीट बेहद महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इस बार ख़ुद योगी आदित्यनाथ विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि माहौल पिछली बार से बिल्कुल अलग है, ऐसे में भाजपा के लिए विपक्षियों से पार पाना आसान नहीं होगा।

Live blog

10 ज़िले—57 सीटें

8:42 IST, Mar 03

बलरामपुर ज़िला- तुलसीपुर, गैसड़ी, उतरौला, बलरामपुर (एससी)

सिद्धार्थनगर ज़िला- शोहरतगढ़, कपिलवस्तु (एससी), बांसी, इटवा, डुमरियागंज

महाराजगंज ज़िला- फरेंदा, नौतनवा, सिसवा, महराजगंज (एससी)

कुशीनगर ज़िला- खड्डा, पडरौना, तमकुहीराज, फाजिलनगर, कुशीनगर, हाटा, रामकोला (एससी)

बस्ती ज़िला- हरैया, कप्तानगंज, रुधौली, बस्ती सदर, महादेवा (एससी)

संत कबीर नगर ज़िला- मेहदावल, खलीलाबाद, धनघटा (एससी),

अम्बेडकर नगर ज़िला- कटेहरी, टांडा, आलापुर (एससी), जलालपुर, अकबरपुर

गोरखपुर ज़िला- कैम्पियारगंज, पिपराइच, गोरखपुर शहर, गोरखपुर ग्रामीण, सहजनवा, खजनी (एससी), चौरी-चौरा, बांसगांव (एससी), चिल्लूमपार

देवरिया ज़िला- रुद्रपुर, देवरिया, पथरदेवा, रामपुर कारखाना, भाटपार रानी, सलेमपुर (एससी), बरहज

बलिया ज़िला- बेल्थरा रोड (एससी), रसड़ा, सिकंदरपुर, फेफना, बलिया नगर, बांसडीह, बैरिया

66 महिलाओं समेत कुल 676 उम्मीदवार

8:43 IST, Mar 03

छठे चरण के तहत मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक चलेगा। इस चरण में एक करोड़ महिलाओं समेत करीब 2.15 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। जो मतदाता मतदेय स्थलों पर शाम छह बजे उपस्थित रहेंगे, वे सभी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इस चरण में 66 महिलाओं समेत कुल 676 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा।

गोरखपुर सदर समेत नौ विधानसभा क्षेत्र 'संवेदनशील'

8:43 IST, Mar 03

राज्य पुलिस के एक बयान के मुताबिक, छठे चरण में मुख्यमंत्री की उम्मीदवारी वाले क्षेत्र गोरखपुर सदर समेत नौ विधानसभा क्षेत्रों को 'संवेदनशील' माना गया है। इनमें बांसी, इटवा, डुमरियागंज, बलिया सदर, फेफना, बैरिया, सिकंदरपुर और बांसडीह भी शामिल हैं।

        मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए निर्वाचन आयोग ने 56 सामान्य प्रेक्षक, 10 पुलिस प्रेक्षक तथा 18 व्यय प्रेक्षक तैनात किये हैं। इसके अलावा 1,680 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 228 जोनल मजिस्ट्रेट, 173 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 2,137 सूक्ष्म पर्यवेक्षक भी तैनात किये गये हैं। इसके साथ ही राज्य स्तर पर एक वरिष्ठ सामान्य प्रेक्षक, एक वरिष्ठ पुलिस प्रेक्षक तथा दो वरिष्ठ व्यय प्रेक्षक भी तैनात किये गये हैं।

हण्डिया विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थल 311 पर पुनर्मतदान

8:44 IST, Mar 03

चुनाव के छठे चरण के तहत मतदान के साथ प्रयागराज जिले के हण्डिया विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थल संख्या 311 पर पुनर्मतदान भी होगा। यहां पांचवें चरण के तहत गत 27 फरवरी को हुए मतदान के बाद जरूरी दस्तावेज गुम हो जाने के कारण आयोग ने पुनर्मतदान कराए जाने के निर्देश दिये हैं।

2017 के नतीजे

8:46 IST, Mar 03

साल 2022, पूर्वांचल के लिहाज़ से बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि 2017 के विधानसभा चुनावों में विपक्ष पूर्वांचल में पूरी तरह से साफ हो गया था, हालांकि इस बार बदले हुए सियासी समीकरणों ने भाजपा की चुनौतियां बढ़ा दी हैं। दरअसल ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा ने इस बार भाजपा से नाता तोड़कर अखिलेश का हाथ पकड़ लिया है, स्वामी प्रसाद मोर्य भी साइकिल पर सवार हो गए हैं, तो भाजपा ने निषाद पार्टी को अपनी ओर मिला लिया है। पिछले चुनावों में भाजपा ने 57 में 46 सीटें जीत ली थीं।

गोरखपुर सीट पर सियासत गर्म है

8:47 IST, Mar 03

छठे चरण को अगर राजनीतिक दिग्गजों के लिए अग्नि परीक्षा का दौर कहा जाए तो ग़लत नहीं होगा। क्योंकि इस चरण की सभी 57 सीटों पूर्वांचल में आती हैं और पूर्वांचल योगी आदित्यनाथ का गढ़ माना जाता है। जो इस बार ख़ुद योगी आदित्यनाथ के मैदान में उतरने से और ज्यादा दिलचस्प हो गया है। योगी के खिलाफ उतरे दिग्गज चेहरों ने इस सीट का पारा हाई कर दिया है। जिसमें अखिलेश यादव ने भाजपा नेता दिवंगत उपेंद्र दत्त शुक्ला की पत्नी सुभावती शुक्ला को योगी के खिलाफ खड़ा कर दिया है। यह योगी के लिए बड़ी मुश्किल का सबब हो सकता है। वहीं बसपा ने ख्वाजा शमसुद्दीन और भीम आर्मी के चंद्रशेखर आज़ाद भी योगी को उन्ही के गढ़ में उन्हें मात देने का दम भर रहे हैं। जबकि कांग्रेस ने भी यहां ब्राह्मण और महिला की जुगलबंदी का फायदा उठाने की पूरी कोशिश की है, उन्होंने चेतना पांडे को मैदान में उतार दिया है।  

नेता प्रतिपक्ष की साख भी दांव पर

8:47 IST, Mar 03

गोरखपुर शहरी सीट के अलावा... बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, अंबेडकरनगर, देवरिया ज़िलों की करीब तीन दर्जन से ज्यादा सीटें ऐसी हैं जहां भाजपा की हार-जीत योगी आदित्यनाथ की छवि पर असर डालेगी। वहीं भाजपा को, सपा के साथ आए स्वामी प्रसाद मौर्य की भी कड़ी चुनौती मिलने वाली है। मौर्य फाजिलनगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। मंगलवार को रोड शो के दौरान उनके काफिले पर हमले का भी आरोप है।

इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, बसपा छोड़ सपा में आए लालजी वर्मा, राम अचल राजभर, राजकिशोर सिंह, और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की साख भी दांव पर है।

कई मंत्रियों के लिए प्रतिष्ठा की बात

8:48 IST, Mar 03

योगी आदित्यनाथ और राम गोविंद चौधरी के अलावा योगी सरकार के करीब आधा दर्जन मंत्रियों की साख भी दांव पर है, जिसमें मंत्री सतीश द्विवेदी, सूर्य प्रताप शाही, उपेंद्र तिवारी, श्रीराम चौहान, जय प्रताप सिंह, जय प्रकाश निषाद और राम स्वरूप शुक्ला मुख्य नाम हैं।

 

मुद्दे दिखने नही देतीं सरकारें

8:49 IST, Mar 03

भले ही प्रदेश के ज्यादातर दिग्गज नेता और खुद योगी आदित्यनाथ पूर्वांचल से आते हों, लेकिन ये भी सच है कि पूर्वांचल की हालत पश्चिम और अवध से ज्यादा ख़राब है। यहां छुट्टा जानवरों का आंतक किसानों की ज़िंदगी पर बुरी तरह से हावी है। दूसरी ओर बेरोज़गारी की मार भी पूर्वांचल के लोगों पर कुछ ज्यादा ही पड़ती है। इसके अलावा कच्चे रास्ते, उफनती नालियां, पानी की कमी, बिजली की दुविधा, शिक्षा में पिछड़ापन और बाहुबलियों की दबंगई भी बहुत प्रमुख कारण हैं जो फिलहाल मुद्दों में गिने नहीं जा रहे हैं।

सुबह 9 बजे तक औसतन 8.69 फ़ीसद मतदान

9:50 IST, Mar 03

छठे चरण में सुबह 9 बजे तक कुल औसतन 8.69 फ़ीसद मतदान हुआ है। मतदान आज सुबह सात बजे शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक चलेगा। इस चरण में अम्बेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया तथा बलिया समेत 10 जिलों की कुल 57 सीटों पर मतदान हो रहा। चार्ट देखें—

उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022

छठे चरण के अंतर्गत 10 जनपदों में पूर्वाह्न 9 बजे तक कुल औसतन मतदान 8.69% रहा।#ECI#AssemblyElections2022#GoVote#GoVoteUP_Phase6 pic.twitter.com/A8WBl8m2Ni

— CEO UP #DeshKaMahaTyohar (@ceoup) March 3, 2022

11 बजे तक औसतन 21.79 फ़ीसद मतदान

11:48 IST, Mar 03

उत्तर प्रदेश चुनाव के छठे चरण में पूर्वाह्न 11 बजे तक कुल औसतन 21.79 फ़ीसद मतदान हुआ है। इससे पहले सुबह शुरुआती दो घंटे यानी 9 बजे तक कुल औसतन 8.69 फ़ीसद मतदान दर्ज किया गया था। मतदान आज सुबह सात बजे शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक चलेगा। इस चरण में अम्बेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया तथा बलिया समेत 10 जिलों की कुल 57 सीटों पर मतदान हो रहा। चार्ट देखें—

उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022

छठे चरण के अंतर्गत 10 जनपदों में पूर्वाह्न 11 बजे तक कुल औसतन मतदान 21.79% रहा।#ECI#AssemblyElections2022#GoVote#GoVoteUP_Phase6 pic.twitter.com/pySFsRhors

— CEO UP #DeshKaMahaTyohar (@ceoup) March 3, 2022

विधानसभा चुनाव में अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है भाजपा : राजभर

12:35 IST, Mar 03

 

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ रही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस चुनाव में अब अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है।
 
राजभर ने आज यानी बृहस्पतिवार को रसड़ा क्षेत्र में सपरिवार मतदान करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में यह बात कही।

उन्होंने कहा, ''भाजपा इस चुनाव में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है और परिणाम को लेकर इस कदर हताश हो गई है कि देश के इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री को सड़क पर उतर कर जिलेवार दौरा करके भाजपा के पक्ष में प्रचार करना पड़ रहा है।''
 
प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने दावा किया कि भाजपा इस बार पूर्वी उत्तर प्रदेश में दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पायेगी। उन्होंने कहा कि सपा गठबंधन के किलेबंदी के कारण गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हालत खराब है।  

राजभर ने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही से त्रस्त जनता पूरी तरह से बदलाव के मूड में है और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दौरे के बाद प्रधानमंत्री के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी से भी भाजपा का सफाया हो जायेगा।
 
उन्होंने पूर्वी उत्तर प्रदेश में सपा गठबंधन की अभूतपूर्व जीत का दावा करते हुए कहा कि गठबंधन को इस क्षेत्र से सवा सौ सीट पर जीत मिलना तय है।

दोपहर 1 बजे तक औसतन 36.33 फ़ीसद मतदान

14:06 IST, Mar 03

उत्तर प्रदेश चुनाव के छठे चरण में दोपहर एक बजे तक कुल औसतन 36.33 फ़ीसद मतदान हुआ है। इसमें सबसे आगे अंबेडकरनगर है जिसमें दोपहर एक बजे तक 40 फ़ीसद से ज़्यादा मतदान हो चुका था। जबकि सबसे पीछे बलरामपुर है जिसमें 1 बजे तक 30 फ़ीसद भी मतदान नहीं हुआ था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह ज़िले गोरखपुर में सामान्य गति से मतदान चल रहा है। यहां 1 बजे तक कुल 36.57 फ़ीसद वोट हुआ था। मतदान आज सुबह सात बजे शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक चलेगा। इस चरण में अम्बेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया तथा बलिया समेत 10 जिलों की कुल 57 सीटों पर मतदान हो रहा। हर ज़िले के मतदान के आंकड़ें देखने के लिए नीचे चार्ट देखें—

उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022

छठे चरण के अंतर्गत 10 जनपदों में अपराह्न 01 बजे तक कुल औसतन मतदान 36.33% रहा।#ECI#AssemblyElections2022#GoVote#GoVoteUP_Phase6 pic.twitter.com/f5W3PbH743

— CEO UP #DeshKaMahaTyohar (@ceoup) March 3, 2022

अपराह्न 3 बजे तक औसतन 46.70 फ़ीसद मतदान

16:02 IST, Mar 03

उत्तर प्रदेश चुनाव के छठे चरण में अपराह्न तीन बजे तक कुल औसतन 46.70 फ़ीसद मतदान हुआ है। इसमें अब भी सबसे आगे अंबेडकरनगर है जिसमें तीन बजे तक 52 फ़ीसद से ज़्यादा मतदान हो चुका था। जबकि सबसे पीछे अभी भी बलरामपुर है जिसमें 3 बजे तक 42.67 फ़ीसद भी मतदान नहीं हुआ था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह ज़िले गोरखपुर में सामान्य गति से मतदान चल रहा है। यहां 3 बजे तक कुल 46.44 फ़ीसद वोट हुआ था। मतदान आज सुबह सात बजे शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक चलेगा। इस चरण में अम्बेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया तथा बलिया समेत 10 जिलों की कुल 57 सीटों पर मतदान हो रहा। हर ज़िले के मतदान के आंकड़ें देखने के लिए नीचे चार्ट देखें—

उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022

छठे चरण के अंतर्गत 10 जनपदों में अपराह्न 03 बजे तक कुल औसतन मतदान 46.70% रहा।#ECI#AssemblyElections2022#GoVote#GoVoteUP_Phase6 pic.twitter.com/5Mim0qxkYD

— CEO UP #DeshKaMahaTyohar (@ceoup) March 3, 2022

शाम 5 बजे तक औसतन 53.31 फ़ीसद मतदान

18:11 IST, Mar 03

उत्तर प्रदेश चुनाव के छठे चरण में मतदान का कोई ख़ास उत्साह नहीं दिखाई दिया। शाम पांच बजे तक कुल औसतन 53.31 फ़ीसद मतदान दर्ज किया गया। इसमें अब भी सबसे आगे रहा अंबेडकरनगर जहां 5 बजे तक 58.68 फ़ीसद मतदान हो चुका था। जबकि सबसे पीछे रहा बलरामपुर जिसमें 5 बजे तक 49 फ़ीसद मतदान भी नहीं हुआ था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह ज़िले गोरखपुर की भी ख़बर कोई बढ़िया नहीं है। यहां शाम पांच बजे तक कुल 53.86 फ़ीसद वोट हुआ था। मतदान आज सुबह सात बजे शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक चला। इस चरण में अम्बेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया तथा बलिया समेत 10 जिलों की कुल 57 सीटों पर मतदान हुआ। हर ज़िले के मतदान के आंकड़ें देखने के लिए नीचे चार्ट देखें—

उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022

छठे चरण के अंतर्गत 10 जनपदों में सायं 05 बजे तक कुल औसतन मतदान 53.31% रहा।#ECI#AssemblyElections2022#GoVote#GoVoteUP_Phase6 pic.twitter.com/ygV0m0veZT

— CEO UP #DeshKaMahaTyohar (@ceoup) March 3, 2022

UP Assembly Elections 2022
UP Polls 2022
Yogi Adityanath
AKHILESH YADAV
SAMAJWADI PARTY
BJP
BSP
Congress
Purvanchal

Related Stories

यूपी : आज़मगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा की साख़ बचेगी या बीजेपी सेंध मारेगी?

त्रिपुरा: सीपीआई(एम) उपचुनाव की तैयारियों में लगी, भाजपा को विश्वास सीएम बदलने से नहीं होगा नुकसान

हार के बाद सपा-बसपा में दिशाहीनता और कांग्रेस खोजे सहारा

सियासत: अखिलेश ने क्यों तय किया सांसद की जगह विधायक रहना!

यूपी चुनाव नतीजे: कई सीटों पर 500 वोटों से भी कम रहा जीत-हार का अंतर

यूपीः किसान आंदोलन और गठबंधन के गढ़ में भी भाजपा को महज़ 18 सीटों का हुआ नुक़सान

BJP से हार के बाद बढ़ी Akhilesh और Priyanka की चुनौती !

यूपी के नए राजनीतिक परिदृश्य में बसपा की बहुजन राजनीति का हाशिये पर चले जाना

जनादेश-2022: रोटी बनाम स्वाधीनता या रोटी और स्वाधीनता

पंजाब : कांग्रेस की हार और ‘आप’ की जीत के मायने


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली उच्च न्यायालय ने क़ुतुब मीनार परिसर के पास मस्जिद में नमाज़ रोकने के ख़िलाफ़ याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने से इनकार किया
    06 Jun 2022
    वक्फ की ओर से प्रस्तुत अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि यह एक जीवंत मस्जिद है, जो कि एक राजपत्रित वक्फ संपत्ति भी है, जहां लोग नियमित रूप से नमाज अदा कर रहे थे। हालांकि, अचानक 15 मई को भारतीय पुरातत्व…
  • भाषा
    उत्तरकाशी हादसा: मध्य प्रदेश के 26 श्रद्धालुओं की मौत,  वायुसेना के विमान से पहुंचाए जाएंगे मृतकों के शव
    06 Jun 2022
    घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शिवराज ने कहा कि मृतकों के शव जल्दी उनके घर पहुंचाने के लिए उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से वायुसेना का विमान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था, जो स्वीकार कर लिया…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    आजमगढ़ उप-चुनाव: भाजपा के निरहुआ के सामने होंगे धर्मेंद्र यादव
    06 Jun 2022
    23 जून को उपचुनाव होने हैं, ऐसे में तमाम नामों की अटकलों के बाद समाजवादी पार्टी ने धर्मेंद्र यादव पर फाइनल मुहर लगा दी है। वहीं धर्मेंद्र के सामने भोजपुरी सुपरस्टार भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं।
  • भाषा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन ‘पार्टीगेट’ मामले को लेकर अविश्वास प्रस्ताव का करेंगे सामना
    06 Jun 2022
    समिति द्वारा प्राप्त अविश्वास संबंधी पत्रों के प्रभारी सर ग्राहम ब्रैडी ने बताया कि ‘टोरी’ संसदीय दल के 54 सांसद (15 प्रतिशत) इसकी मांग कर रहे हैं और सोमवार शाम ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में इसे रखा जाएगा।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 
    06 Jun 2022
    देश में कोरोना के मामलों में आज क़रीब 6 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है और क़रीब ढाई महीने बाद एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 25 हज़ार से ज़्यादा 25,782 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License