NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
विज्ञान
भारत
यूपी पावर के निजीकरण के ख़िलाफ़ विद्युत कर्मचारी हड़ताल पर रहे
रिपोर्ट के अनुसार, यूपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) प्रबंधन और वीकेएसएसएस नेताओं के बीच सोमवार को वार्ता उस वक्त विफल हुई जब ऊर्जा क्षेत्र के निजीकरण के बिना सुधारों को पेश करने के प्रस्ताव को प्रबंधन ने खारिज कर दिया।
अब्दुल अलीम जाफ़री
07 Oct 2020
यूपी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने वाराणसी की बिजली वितरण कंपनी पूर्वांचल विद्युत निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के प्रस्तावित निजीकरण के ख़िलाफ़ दूसरे दिन यानी मंगलवार 6अक्टूबर को अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा। बिजली कर्मचारी, उप-मंडलीय अधिकारी, कार्यकारी इंजीनियरों और सुपरीटेंडेंट इंजीनियरों सहित अन्य कर्मचारियों ने यूपी विद्युत कर्मचारी संयुक्ता संघर्ष समिति (वीकेएसएस)द्वारा किए गए आह्वान के बाद अपने कार्य का बहिष्कार शुरू किया।

रिपोर्ट के अनुसार, यूपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड(यूपीपीसीएल) प्रबंधन और वीकेएसएसएस नेताओं के बीच सोमवार को वार्ता उस वक्त विफल हुई जब ऊर्जा क्षेत्र के निजीकरण के बिना सुधारों को पेश करने के प्रस्ताव को प्रबंधन ने खारिज कर दिया। पावर मिनिस्टर श्रीकांत शर्मा और वीकेएसएस के बीच हुए समझौते पर यूपीपीसीएल के अध्यक्ष ने हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। इसके बाद, कर्मचारियों ने कहा कि उनका कार्य-बहिष्कार जारी रहेगा।

अखिल भारतीय पावर इंजीनियर्स फेडरेशन(एआईपीईएफ) के अध्यक्ष और संघर्ष समिति के नेता शैलेंद्र दुबे ने मीडिया को कहा कि यूपीपीसीएल प्रबंधन द्वारा हमारे सुधार प्रस्ताव को ठुकरा देने के बाद हमने सभी बिजली कर्मियों को पूर्व घोषित योजना के अनुसार सोमवार से पूरे दिन का कार्य-बहिष्कार शुरू करने को कहा है।

उन्होंने आगे कहा किया कि देश भर के 15 लाख बिजली कर्मचारी भी प्रदर्शनकारी श्रमिकों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए काम का बहिष्कार करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप करने के लिए अपील किया है कि उन्होंने सरकार को प्रबंधन द्वारा गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए आगे कहा कि 5 अप्रैल 2018 को इंजीनियरों और ऊर्जा मंत्री के बीच हुए समझौते के अनुसार इस विभाग ने कहा था कि कर्मचारियों को विश्वास में लेने के बाद वितरण कंपनियों में सुधार लागू किए जाएंगे।

यूपी पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष केबी राम और कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने सोमवार को निजीकरण को रोकने के लिए उनका समर्थन मांगते हुए सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं के साथ-साथ बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस को ज्ञापन सौंपा।

वर्मा ने यह भी कहा कि अस्पतालों जैसी आवश्यक सेवाओं को कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से छूट दी गई है।

राज्य सरकार ने प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगर बिजली आपूर्ति को बाधा पहुंचाते हुए उनका बहिष्कार जारी रहेगा तो वे सख्त कार्रवाई का सामना करेंगे।

राज्य की राजधानी लखनऊ में निजीकरण के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे एक कार्यकारी इंजीनियर अतुल कुमार ने न्यूज़क्लिक से बात करते हुए कहा, "वरिष्ठ अधिकारियों सहित सभी इलेक्ट्रीसिटी ट्रांसमिशन और आपूर्ति कर्मचारी निजीकरण के फैसले का विरोध कर रहे हैं क्योंकि बिजली क्षेत्र ने सोशल रिड्रेस फील्ड के रूप में काम किया है।" एक बार निजीकरण होने के बाद,कर्मचारियों के स्वयं के कल्याण और सेवाओं के साथ किसानों और ग़रीबों को सबसे अधिक प्रभावित होंगे। इसलिए, वीकेएसएस के बैनर तले विद्युत् कर्मचारी का राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन हुआ है।"

कुमार के अनुसार, भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने पहले ही पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के लिए निजीकरण की निलामी की शुरुआत की है, जो वाराणसी,आजमगढ़, गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर, संत रबी नगर(भदोही), मिर्जापुर, सोनभद्र, मऊ, बलिया, देवरिया,देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर आदि डिविजन को आपूर्तिकरती है।

एक अन्य प्रदर्शनकारी कर्मचारी को द टाइम्स ऑफ इंडिया में यह कहते हुए उद्धृत किया गया, "हमने काम बंद कर दिया है, लेकिन अभी भी आपातकालीन सेवाओं में भाग ले रहे हैं, क्योंकि हमारी लड़ाई आम आदमी के ख़िलाफ़ नहीं बल्कि सरकार से है। अस्पतालों,पेयजल आपूर्ति को इस हड़ताल से छूट दी गई है।"

दुबे ने यह भी कहा कि अगर उनके कर्मचारियों को विरोध प्रदर्शन को लेकर गिरफ्तार किया जाता है तो वे राज्य-व्यापी हड़ताल करेंगे।

अपडेट : यूनियन व प्रबंधन के बीच समझौते के बाद हड़ताल आज 7 अक्टूबर को ख़त्म हो गई। मामले की समीक्षा 3 महीने बाद होगी।

ख़बर को अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

UP Power Workers’ Strike Against Privatisation of UP Power Discom Enters Second Day

Uttar pradesh power
UP power
power workers protest
privatisation in UP

Related Stories


बाकी खबरें

  • jharkhand
    अनिल अंशुमन
    झारखंड:  रेलवे ठेकदार द्वारा खोदे गड्ढे में डूबकर गांव की 7 बच्चियों की मौत
    24 Sep 2021
    गुस्साए ग्रामीणों का आरोप है कि यहां से गुज़रनेवाली रेलवे लाइन में मिट्टी भराई के लिए रेलवे ठेकेदार ने गांव से सटी ज़मींन में ही खनन मानक के नियमों का उल्लंघन कर गड्ढे खुदवा दिए थे। इन्हीं में से एक…
  • Sensex
    न्यूज़क्लिक टीम
    सेंसेक्स ऊपर मतलब अमीरों के अच्छे दिन
    24 Sep 2021
    सेंसेक्स में पिछ्ले तीन सालों में 65% उछाल आया है, जबकि हमारी जीडीपी का हाल खस्ता है। इसका कारण है की देश की बड़ी कंपनियों का मुनाफ़ा तेज़ी से बढ़ा है, लेकिन कामगारों का वेतन और मजदूरी तीन साल में घट…
  • supreme court on caste census
    अजय कुमार
    जातिवार जनगणना न कराने से जुड़े सरकार के तर्क बेहद बचकाना!
    24 Sep 2021
    सरकार सुप्रीम कोर्ट से कह रही है कि प्रशासनिक जटिलताओं की वजह से जातिवार जनगणना कराना मुमकिन नहीं। क्या इस तर्क में दम है?
  • scheme workers
    मुकुंद झा
    स्थायी नौकरी और वेतन की मांग को लेकर देशभर में स्कीम वर्कर्स की हड़ताल और प्रदर्शन
    24 Sep 2021
    ये प्रदर्शन अखिल भारतीय संयुक्त समिति के आह्वान पर किए गए। एक दिवसीय हड़ताल के तहत पूरे देश में जिला मुख्यालयों, ब्लॉक मुख्यालयों व कार्यस्थलों पर आंगनवाड़ी, मिड डे मील और आशा कर्मचारियों द्वारा जोरदार…
  • kisan
    बादल सरोज
    हुक्काम बनाम अवाम : 17 सितंबर बनाम 27 सितंबर
    24 Sep 2021
    ख़ैरियत की बात यह है कि भारत दैट इज़ इंडिया नाम के सॉवरिन सेक्युलर डेमोक्रेटिक रिपब्लिक में एक पब्लिक है अभी और वो सब जानती है। यही पब्लिक 17 सितंबर के इस झूठे, कल्पित और आभासीय रिकॉर्ड के खिलाफ 27…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License