NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
विधायक अमनमणि को ज़मानत मिली, 14 दिन के लिए पृथक-वास में रखे गये
महराजगंज के नौतनवां से निर्दलीय विधायक अमनमणि को उनके सात साथियों के साथ सोमवार रात बिजनौर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
भाषा
05 May 2020
विधायक अमनमणि

लखनऊ : कोरोना के दौरान लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में बिजनौर की एक अदालत ने मंगलवार को निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी और उनके सात साथियों को ज़मानत दे दी है। अदालत से जमानत मिलने के बाद भी विधायक अमनमणि और उनके साथी घर नहीं जा पायंगे और उन्हें और उनके सात साथियों को 14 दिन के लिये पृथक-वास में रखा गया है ।

बिजनौर के अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने 'भाषा' को फोन पर बताया कि विधायक समेत सभी लोगों के कोरोना वायरस जांच हेतु सैम्पल लिए जाने के बाद उन्हें 14 दिन के लिये पृथक-वास में रखा गया है।

एएसपी मिश्र ने बताया कि महराजगंज के नौतनवां से निर्दलीय विधायक अमनमणि को उनके सात साथियों के साथ सोमवार रात बिजनौर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। मंगलवार को विधायक अमनमणि के साथ गिरफ्तार सात समर्थकों को अदालत में पेश किया गया। उनके वाहनो का पुलिस ने चालान कर दिया।

गौरतलब है कि उत्तराखंड से लौटते समय बिजनौर के नजीबाबाद में आठ साथियों के साथ अमनमणि को गिरफ्तार कर लिया गया था। नजीबाबाद-कोटद्वार रोड पर समीपुर नहर पुल के पास पुलिस ने वीआईपी गाडिय़ों को चेकिंग के लिए रोक लिया। एक गाड़ी में अमरमणि त्रिपाठी के पुत्र जनपद महाराजगंज की नौतनवा विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी सवार थे। अन्य तीन गाडिय़ों में समर्थक थे। जब पुलिस ने उनसे पास मांगा तो वह दिखा न सके। पुलिस ने उन्हें समर्थकों के साथ लॉकडाउन उल्लंघन में गिरफ्तार कर लिया।

इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने विवादास्पद निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी को उत्तराखंड जाने के लिए अपने स्तर से अनुमति दिए जाने से सिरे से इनकार करते हुए कहा है कि इस मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ जोड़ना आपत्तिजनक है।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि महराजगंज जिले के नौतनवा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी के बारे में मीडिया की रिपोर्ट बता रही है कि उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड जाने के लिए अधिकृत किया था। यह सरासर गलत है।

उन्होंने कहा "इस बारे में स्पष्ट किया जाता है कि उन्हें न तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने और ना ही राज्य सरकार ने अधिकृत किया था। त्रिपाठी अपने कृत्यों के लिए खुद जिम्मेदार हैं और उनके द्वारा तथ्यों को भ्रामक रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ जोड़ना आपत्तिजनक है।" गौरतलब है कि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता के अंतिम संस्कार के बाद की प्रक्रिया निभाने का दावा करते हुए कथित रूप से उत्तराखंड प्रशासन से पास बनवाया था।

UttarPradesh
Aman Mani Tripathi
Yogi Adityanath
Coronavirus
Lockdown

Related Stories

बदायूं : मुस्लिम युवक के टॉर्चर को लेकर यूपी पुलिस पर फिर उठे सवाल

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

यूपी में  पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन

UPSI भर्ती: 15-15 लाख में दरोगा बनने की स्कीम का ऐसे हो गया पर्दाफ़ाश

क्या वाकई 'यूपी पुलिस दबिश देने नहीं, बल्कि दबंगई दिखाने जाती है'?

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के घटते मामलों के बीच बढ़ रहा ओमिक्रॉन के सब स्ट्रेन BA.4, BA.5 का ख़तरा 

मलियाना नरसंहार के 35 साल, क्या मिल पाया पीड़ितों को इंसाफ?

यूपी: बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के बीच करोड़ों की दवाएं बेकार, कौन है ज़िम्मेदार?


बाकी खबरें

  •  अपनी सहूलियत से इतिहास को बदलते नेता
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    अपनी सहूलियत से इतिहास को बदलते नेता
    09 Jan 2022
    प्रधानमंत्री मोदी अपने भाषण में इतिहास को कई बार अपनी सुविधा से बदलते पाए गए हैं। 'इतिहास के पन्ने मेरी नज़र से' के इस अंक में वरिष्ठ पत्रकार नीलांजन मुखोपाध्याय इस विषय पर इतिहासकार हरबंस मुखिया से…
  • Kejriwal
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे पीछे: हिंदुत्व की प्रयोगशाला से लेकर देशभक्ति सिलेबस तक
    09 Jan 2022
    देश में हर रोज़ हो रहीं घटनाओं के बीच बहुत सी ख़बरें आगे-पीछे हो जाती हैं। ख़बरों के इस राउंड-अप में पुरानी ताजी ख़बरों को एक साथ बताया गया है। जिसमें आर्थिक-राजनीतिक सब तरह की ख़बरें हैं।
  • lynching
    अनिल अंशुमन
    झारखंड: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम युवक से की मारपीट, थूक चटवाकर जय श्रीराम के नारे लगवाए
    09 Jan 2022
    मुख्यमंत्री ने पुलिस को जांच के आदेश देते हुए अपने ट्वीट में कहा है, कि अमन चैन से रहने वाले झारखंडवासियों के इस राज्य में वैमनस्य कि कोई जगह नहीं है।
  • cartoon
    न्यूज़क्लिक डेस्क
    बना रहे रस: वे बनारस से उसकी आत्मा छीनना चाहते हैं
    09 Jan 2022
    सुब्ह-ए-बनारस में सूरज की लालिमा के साथ अपनी सांसों को आवाज़ बनाकर शहनाई के जरिए रंग भरने वाले बिस्मिल्लाह खां को गंगा का किनारा आज भी ढूंढता है। बनारस में जो नदी आठों पहर अमनपसंद लोगों का पांव पखारती…
  • राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष: खाली कुर्सियों का डर न कहो इसको!
    09 Jan 2022
    अब यह तो विपक्ष वालों की सरासर बेईमानी है कि पीएम जी के संदेश में से थैंक्यू को छोडक़र, ‘जिंदा लौट आया’ को ही पकडक़र बैठ गए हैं।… और प्लीज, पीएम जी की नहीं हुई सभा में खाली कुर्सियों के ताने मारना बंद…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License