NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
चुनाव 2022
विधानसभा चुनाव
भारत
राजनीति
मतगणना से पहले अखिलेश यादव का बड़ा आरोप- 'बनारस में ट्रक में पकड़ीं गईं EVM, मुख्य सचिव जिलाधिकारियों को कर रहे फोन'
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव परिणामों में गड़बड़ी की आशंकाओं के बीच अपनी पार्टी और गठबंधन के कार्यकर्ताओं को चेताया है कि वे एक-एक विधानसभा पर नज़र रखें..
श्याम मीरा सिंह
08 Mar 2022
EVM
अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं से की अपील (फोटो- @yadavakhilesh)

उत्तर प्रदेश राज्य के विधानसभा चुनाव के परिणामों में अधिक वक्त नहीं बचा है, एक तरफ सत्ताधारी पार्टी अपने वापस आने की उम्मीद में है वहीँ विपक्षी पार्टियाँ भी अपने-अपने गणित के हिसाब से सत्ता परिवर्तन होने का दावा कर रही हैं, इस बीच 7 मार्च की शाम को आए एग्जिट पोल के नतीजे आए, अधिकतर एग्जिट पोल भाजपा की सरकार बनाते दिखा रहे हैं, हालाँकि एग्जिट पोल का इतिहास ऐसा रहा है कि इन पर अधिक विश्वास का कोई मतलब नहीं है, लेकिन एग्जिट पोल ने विपक्षी पार्टियों को सतर्क कर दिया है, और किसी भी भावी गड़बड़ी से बचने के लिए आगाह कर दिया है।

इस बीच बनारस में EVM से भरे ट्रक पकड़े जाने का आरोप लगाया जा रहा है, समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक तत्काल प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर ये आरोप लगाया है। अखिलेश यादव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाते हुए कहा है- ''आज बनारस में देखने को मिला जहां EVM ले जाई जा रहीं थीं, वहां एक ट्रक पकड़ा गया, दो ट्रक लेकर भाग गए, इसका लाइव है, अगर सरकार वोट की चोरी नहीं कर रही थी तो सरकार बताए कि वो दो ट्रक कहाँ गए? अगर चोरी नहीं कर रही थी तो बताए कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किये बिना इतनी EVM कहाँ ले जाई जा रही हैं।''

अखिलेश यादव ने आगे कहा- ''EVM के बारे में ये नियम है कि अगर किसी भी स्ट्रोंग रूम में रखी हो तो बिना प्रत्याशी को सूचित किये आप EVM मूव नहीं कर सकते, कम से कम प्रत्याशियों को बताना चाहिए था।''

एग्जिट पोल पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने कहा- ''मैं एग्जिट पोल पर बात नहीं करना चाहता था, जमीन पर चुनाव भाजपा के खिलाफ जा रहा था, लेकिन कल जो एग्जिट पोल आए हैं वो ये परसेप्शन बनाने के लिए हैं कि हाँ भाजपा जीत रही है जिससे वो अगर चोरी भी करें तो ये पता न लगे कि चोरी हुई है''

प्रदेश के मुख्य सचिव पर आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव ने कहा है- मुख्यमंत्री के सचिव जगह-जगह डीएम को फोन कर रहे हैं कि जहां बीजेपी हारती दिखे वहां काउंटिंग स्लो होनी चाहिए, अगर हम पिछला चुनाव देखें तो भारतीय जनता पार्टी की जहाँ हार हुई है वहां 47 सीटें ऐसी हैं जहां पांच हजार वोट से कम फांसले से भाजपा की जीत हुई है।''

वहीं गुस्साई भीड़ ने जब पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारियों से EVM पर सवाल किया किया तो प्रशासन ने कहा कि इन्हें ट्रेनिंग के लिए ले जाया जा रहा था।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रिजल्ट के दिन गड़बड़ी की आशंका के बीच अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी चेताया है कि वे एक-एक विधानसभा पर नज़र रखें, अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर पर कहा है- वाराणसी में EVM पकड़े जाने का समाचार उप्र की हर विधानसभा को चौकन्ना रहने का संदेश दे रहा है। मतगणना में धांधली की कोशिश को नाकाम करने के लिए सपा-गठबंधन के सभी प्रत्याशी और समर्थक अपने-अपने कैमरों के साथ तैयार रहें। युवा लोकतंत्र व भविष्य की रक्षा के लिए मतगणना में सिपाही बने''

इसके साथ ही अखिलेश यादव ने गठबंधन के अपने सहयोगियों के साथ एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है, इस तस्वीर को शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा है- आज से, अभी से हर युवा, हर मतदाता अगले 3 दिन तक मत की रक्षा के लिए मतगणना केंद्र की क़िलेबंदी कर दे और ढोल-मंजीरा लेकर आज़ादी के अफ़साने गाए। किसानों की तरह उनके लिए भी लोकतंत्र के लंगर लगेंगे व दुनिया देखेगी लोकतंत्र को कैसे बचाया जाता है। राजनीति बाहुबल के आगे जनबल झुकेगा नहीं।'

आपको बता दें कि यूपी समेत पांच राज्यों के लिए वोटिंग संपन्न हो चुकी है, अब इनके परिणामों का बेशब्री से इंतजार किया जा रहा है, इसी दस मार्च के दिन पांच राज्यों- यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा के परिणाम आने वाले हैं।

ये भी देखें: उत्तर प्रदेश का चुनाव कौन जीत रहा है? एक अहम पड़ताल!

AKHILESH YADAV
SAMAJWADI PARTY
EVM controversy
UP ELections 2022

Related Stories

हार के बाद सपा-बसपा में दिशाहीनता और कांग्रेस खोजे सहारा

सियासत: अखिलेश ने क्यों तय किया सांसद की जगह विधायक रहना!

यूपी चुनाव नतीजे: कई सीटों पर 500 वोटों से भी कम रहा जीत-हार का अंतर

यूपी के नए राजनीतिक परिदृश्य में बसपा की बहुजन राजनीति का हाशिये पर चले जाना

यूपी चुनाव : पूर्वांचल में हर दांव रहा नाकाम, न गठबंधन-न गोलबंदी आया काम !

यूपी चुनाव: कई दिग्गजों को देखना पड़ा हार का मुंह, डिप्टी सीएम तक नहीं बचा सके अपनी सीट

जनादेश—2022: वोटों में क्यों नहीं ट्रांसलेट हो पाया जनता का गुस्सा

त्वरित टिप्पणी: जनता के मुद्दों पर राजनीति करना और जीतना होता जा रहा है मुश्किल

जनादेश-2022: यूपी समेत चार राज्यों में बीजेपी की वापसी और पंजाब में आप की जीत के मायने

यूपी चुनाव: प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की वापसी


बाकी खबरें

  • VK
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड की पॉलिटिकल कॉमेडी/ट्रेजडी!: खूब हंसे हरक और धामी और ‘समंदर में तैरने’ निकले हरीश रावत
    29 Dec 2021
     एक बड़ी सी मेज़ के गार्जियन वाली चेयर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बैठे थे। बगल वाली कुर्सी पर, भाजपा हो या कांग्रेस की सरकार, मंत्री बने रहने वाले डॉ.
  • left
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    संविधान और जनविरोधी रास्ते पर चल रही है शिवराज सरकार : माकपा
    29 Dec 2021
    माकपा के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने कहा है कि विधानसभा सभा सत्र में भी साबित हो गया है कि यह सरकार किस प्रकार विधायकों के भी अभिव्यक्ति के अधिकार का हनन कर रही है।
  • (अ)धर्म संसद: “नरम हिंदुत्व की राजनीति के सहारे कांग्रेस नहीं लड़ सकती भाजपा की सांप्रदायिकता से”
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    (अ)धर्म संसद: “नरम हिंदुत्व की राजनीति के सहारे कांग्रेस नहीं लड़ सकती भाजपा की सांप्रदायिकता से”
    29 Dec 2021
    छत्तीसगढ़ माकपा ने कहा कि एक राजनीतिक पार्टी के रूप में अब कांग्रेस को यह समझ लेना चाहिए कि 'नरम हिंदुत्व' की राजनीति का सहारा लेकर, साधु-संतों की आवभगत करके और राम के नाम का जाप करके भाजपा की…
  • नया भारत-नई शिक्षा!: अमित शाह की ABCD के जवाब में अखिलेश की ABCD
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    नया भारत-नई शिक्षा!: अमित शाह की ABCD के जवाब में अखिलेश की ABCD
    29 Dec 2021
    यूपी में अमित शाह समाजवादी पार्टी पर प्रहार करते हुए नई ABCD पढ़ा रहे हैं तो अखिलेश यादव भी उन्हीं के अंदाज़ में पलटवार कर रहे हैं। अब बच्चे कन्फ्यूज़ न हों इसलिए आप ही चुनाव में सही फ़ैसला लेकर उनका…
  • JEWER
    मुकुंद झा
    जेवर एयरपोर्टः दूसरे फेज के लिए भूमि अधिग्रहण नहीं होगा आसान, किसानों की चार गुना मुआवज़े की मांग
    29 Dec 2021
    जेवर एयरपोर्ट के निर्माण के दूसरे फेज के लिए छह अन्य गांवों से 1,334 हेक्टेयर और भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसको लेकर किसानों ने विरोध शुरू कर दिया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License