NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
चुनाव 2022
विधानसभा चुनाव
भारत
राजनीति
यूपी चुनाव:  कई सीटें ऐसी भी जहां हार-जीत का अंतर 500 वोटों से भी कम
इसमें कोई दो राय नहीं कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव बेहद दिलचस्प होने वाले हैं, जानें किन-किन सीटों पर होगा एक-एक वोट का महत्व?
रवि शंकर दुबे
25 Jan 2022
up map

उत्तर प्रदेश में 2017 के चुनावों में करीब 10 फीसदी सीटें ऐसी थीं, जहां हार-जीत का अंतर 5,000 से भी कम वोटों से रहा था, इनमें से कई सीटों पर तो यह अंतर एक हजार से भी कम था और कुछ पर तो सैकड़ों में ही हार-जीत तय हो गई थी। जाहिर है कि ऐसी सीटों के बारे में कभी भी किसी भी दावे के साथ कोई अनुमान नहीं लगाया जा सकता। वोटरों के थोड़ा इधर-उधर होने पर भी इन सीटों के परिणाम बदल सकते हैं। ऐसे में इन सीटों के बारे में जानना भी बेहद ज़रूरी हो जाता है।

जीत का अंतर 500 वोटों से कम

सिद्दार्थनगर की डुमरियागंज विधानसभा सीट

बीजेपी के प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने वो रिकॉर्ड बनाया जिसकी इच्छा किसी को नहीं होती है। इन्होंने महज़ 171 वोटों से चुनाव जीता और विधायक बने।

  • राघवेंद्र प्रताप सिंह(भाजपा)- 67227
  • सैयदा खातून(बसपा)- 67056
  • वोटों का अंतर- 171

मुज़फ़्फ़रनगर की मीरापुर विधानसभा सीट

कांग्रेस के टिकट पर चार बार सांसद रह चुके अवतार सिंह भड़ाना ने भले ही भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा लेकिन जीतने में इनके पसीने छूट गए। गज़ब की बात ये है, कि अपनी रैलियों में कहते थे कि वोट मांगने में शर्म आती है। यही वजह है कि वोट भी बेहद शर्मा-शर्मा कर इनके खाते में आए और उन्होंने सपा के लियाकत अली को महज़ 193 वोटों से हराया।

  • अवतार सिंह भड़ाना(भाजपा)- 69035
  • लियाकत अली(सपा)- 68842
  • वोटों का अंतर-193 

मथुरा की मांट विधानसभा सीट

आठ बार विधायक रह चुके श्याम सुंदर दास पार्टियां बदलने में माहिर हैं, लेकिन मांट विधानसभा सीट पर अक्सर इनका ही दबदबा रहता है, लेकिन जब साल 2017 में बसपा की तरफ से चुनाव लड़े तो जीतने में बड़ी मशक्कत हो गई, और इन्होंने रालोद के योगेश चौधरी को महज़ 432 वोटों के अंतर से हराया।

  • श्याम सुंदर दास(बसपा)- 65862
  • योगेश चौधरी(रालोद)- 65430
  • वोटों का अंतर- 432

श्रावस्ती की इकौना विधानसभा सीट

साल 2012 में हुए चुनावों में बीजेपी प्रत्याशी रामफेरन पांडेय को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन 2017 में फिर इन्हें टिकट मिला और लगभग इस बार भी हार ही गए थे, लेकिन आखिर में महज़ 445 वोटों के अंतर से जीतने में कामयाब हुए।

  • राम फेरन पांडेय(भाजपा)- 79437
  • मोहम्मद रमज़ान(सपा)- 78992
  • वोटों का अंतर- 445  

जीत का अंतर 1000 वोटों से कम

लखनऊ की मोहनलालगंज विधानसभा सीट

2017 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जबरदस्त लहर देखने को मिली, इसके बावजूद लखनऊ से सटे मोहनलालगंज विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के अंबरीश सिंह पुष्कर ने जीत हासिल की। हालांकि इनकी जीत बेहद कम वोटों की रही।

  • अंबरीश कुमार पुष्कर(सपा)- 71574
  • राम बहादुर(बसपा)- 71044
  • वोटों का अंतर- 530

मऊ की मोहम्मदाबाद गोहना विधानसभा सीट

मोहम्मदाबाद गोहना (सुरक्षित) विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। हालांकि इस जीत का अंतर बेहद कम रहा। यहां से भाजपा के श्रीराम सोनकर ने बसपा के राजेंद्र कुमार को महज़ 538 वोटों से हरा दिया।

  • श्रीराम सोनकर(भाजपा)- 73,493
  • राजेंद्र कुमार(बसपा)- 72,955
  • वोटों का अंतर- 538

सहारनपुर की रामपुर मनिहारन विधानसभा सीट

2017 में रामपुर मनिहारन (सुरक्षित) में कुल 34.94 प्रतिशत वोट पड़े। यहां भारतीय जनता पार्टी से देवेंद्र कुमार निम ने बहुजन समाज पार्टी के रवींद्र कुमार मोल्हू को सिर्फ 595 वोटों के मार्जिन से हराया था।

  • देवेंद्र कुमार निम(भाजपा)- 76,465
  • रवींद्र कुमार(बसपा)- 75,870
  • वोटों का अंतर- 595

आज़मगढ़ की मुबारकपुर विधानसभा सीट

2017 विधानसभा चुनावों में यहां 36.64 प्रतिशत वोट पड़े। बहुजन समाज पार्टी से शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव को 688 वोटों के मार्जिन से हराया था।

  • शाह आलम(बसपा)- 70,705
  • अखिलेश यादव(सपा)- 70,017
  • वोटों का अंतर- 688

जीत का अंतर 2000 वोटों से कम

सोनभद्र की दुद्धी विधानसभा सीट

दुद्धी विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में आती है। 2017 में यहां कुल 32.76 प्रतिशत वोट पड़े। अपना दल(सोनेलाल) से हरइरम ने बहुजन समाज पार्टी के विजय सिंह गोंड को 1085 वोटों के मार्जिन से हराया था।

  • हरइरम(अपना दल सोनेलाल)- 64,399
  • विजयसिंह गोंड(बसपा)- 63,314 
  • वोटों का अंतर- 1,085

भदोही ज़िले की भदोही विधानसभा सीट

2017 विधनसभा चुनावों में भदोही में कुल 33.20 प्रतिशत वोट पड़े। यहां भारतीय जनता पार्टी से रवींद्र नाथ तिवारी ने समाजवादी पार्टी के जाहिद बेग को 1105 वोटों के मार्जिन से हराया था।

  • रवींद्र नाथ तिवारी(भाजपा)- 79,519
  • जाहिद बेग(सपा)- 78,414
  • वोटों का अंतर- 1105

प्रतापगढ़ की पट्टी विधानसभा सीट

पट्टी विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में आती है। 2017 विधानसभा चुनावों में यहां कुल 36.08 प्रतिशत वोट पड़े। भारतीय जनता पार्टी से राजेंद्र प्रताप सिंह  ने समाजवादी पार्टी के राम सिंह को 1473 वोटों के मार्जिन से हराया था।

  • राजेंद्र प्रताप सिंह(भाजपा)-  75,011
  • राम सिंह(सपा)- 73,538
  • वोटों का अंतर- 1473

बहराइच की मतेरा विधानसभा सीट

2017 विधानसभा चुनाव में मतेरा में कुल 39.45 प्रतिशत वोट पड़े। यहां समाजवादी पार्टी से यासर शाह ने भारतीय जनता पार्टी के अरुण वीर सिंह को 1595 वोटों के मार्जिन से हराया था।

  • यासर शाह(सपा)- 79,188
  • अरुण वीर सिंह(भाजपा)- 77593
  • वोटों का अंतर- 1595

बलिया की बांसडीह विधानसभा सीट

2017 विधानसभा चुनाव में बांसडीह सीट पर कुल 24.39 प्रतिशत वोट पड़े। यहां समाजवादी पार्टी से राम गोविंद चौधरी ने स्वतंत्र के केतकी सिंह को 1687 वोटों के मार्जिन से हराया था।

  • राम गोविंद चौधरी(सपा)- 51,201
  • केतकी सिंह(स्वतंत्र)- 49,514
  • वोटों का अंतर- 1687

अंबेडकरनगर की टांडा विधानसभा सीट

2017 विधानसभा चुनाव में यहां कुल 36.35 प्रतिशत वोट पड़े। भारतीय जनता पार्टी से संजू देवी ने समाजवादी पार्टी के अजीम-उल-हक पहलवान को 1725 वोटों के मार्जिन से हराया था।

  • संजू देवी(भाजपा)- 74,768
  • अजीम-उल-हक पहलवान(सपा)- 73,043
  • वोटों का अंतर- 1725

इटावा की भरथना विधानसभा सीट

2017 में भरथाना विधानसभा पर कुल 35.63 प्रतिशत वोट पड़े। यहां भारतीय जनता पार्टी से सावित्री कठेरिया ने समाजवादी पार्टी के कमलेश कुमार कठेरिया को 1968 वोटों के मार्जिन से हराया था।

  • सावित्री कठेरिया(भाजपा)- 82,005
  • कमलेश कुमार कठेरिया(सपा)- 80,037
  • वोटों का अंतर- 1968

वोटों का अंतर 3000 से कम

बिजनौर की नजीबाबाद विधानसभा सीट

2017 विधानसभा चुनाव में नजीबाबाद में कुल 37.55 प्रतिशत वोट पड़े। यहां समाजवादी पार्टी से तस्लीम अहमद ने भारतीय जनता पार्टी के राजीव कुमार अग्रवाल को 2002 वोटों के मार्जिन से हराया था।

  • तस्लीम अहमद(सपा)- 81,082
  • राजीव कुमार अग्रवाल(भाजपा)- 79,080
  • वोटों का अंतर- 2002

आज़मगढ़ की लालगंज विधानसभा सीट

पिछले विधानसभा चुनावों में लालगंज सीट पर कुल 35.71 प्रतिशत वोट पड़े थे। यहां बहुजन समाज पार्टी के आजाद अरिमर्दन ने भारतीय जनता पार्टी के दरोगा प्रसाद सरोज को 2227 वोटों के मार्जिन से हराया था।

  • आजाद अरिमर्दन(बसपा)- 72,715
  • दरोगा प्रसाद सरोज(भाजपा)- 70,488
  • वोटों में अंतर- 2227

बलरामपुर ज़िले की गैंसड़ी विधानसभा सीट

2017 विधानसभा चुनावों में गैंसड़ी सीट पर कुल 28.41 प्रतिशत वोट पड़े थे। यहां भारतीय जनता पार्टी से शैलेश कुमार सिंह ने बहुजन समाज पार्टी के अलाउद्दीन को 2303 वोटों के मार्जिन से हराया था।

  • शैलेश कुमार सिंह(भाजपा)- 55,716
  • अलाउद्दीन(बसपा)- 53,413
  • वोटों में अंतर- 2303

मुरादाबाद ज़िले की कांठ विधानसभा सीट  

पिछले विधानसभा चुनाव में यहां कुल 30.15 प्रतिशत वोट पड़े। यहां भारतीय जनता पार्टी से राजेश कुमार उर्फ चुन्नू ने समाजवादी पार्टी के अनीस-उर-रहमान को 2348 वोटों के मार्जिन से हराया था।

  • राजेश कुमार(भाजपा)- 76,307
  • अनीस-उर-रहमान(सपा)- 73,959
  • वोटों में अंतर- 2348

महाराजगंज की फरेंदा विधानसभा सीट

2017 विधानसभा चुवानों में यहां कुल 38.36 प्रतिशत वोट पड़े। भारतीय जनता पार्टी से बजरंग बहादुर सिंह ने कांग्रेस के वीरेंद्र चौधरी को 2354 वोटों के मार्जिन से हराया था।

  • बजरंग बहादुर सिंह(भाजपा)- 76,312
  • वीरेंद्र चौधरी(कांग्रेस)- 73,958
  • वोटों में अंतर- 2354

जौनपुर की बादलपुर विधानसभा सीट

2017 विधानसभा चुनावों में बदलापुर में कुल 31.61 प्रतिशत वोट पड़े। यहां भारतीय जनता पार्टी से रमेश चंद्र मिश्रा ने बहुजन समाज पार्टी के लालजी यादव को 2372 वोटों के मार्जिन से हराया था।

  • रमेश चंद्र मिश्र(भाजपा)- 60,237
  • लालजी यादव(बसपा)- 57,865
  • वोटों का अंतर- 2,372

कन्नौज ज़िले की कन्नौज विधानसभा सीट

पिछले विधानसभा चुनाव में यहां कुल 40.17 प्रतिशत वोट पड़े। 2017 में समाजवादी पार्टी से अनिल कुमार दोहरे ने भारतीय जनता पार्टी के बनवारी लाल दोहरे  को 2454 वोटों के मार्जिन से हराया था।

  • अनिल कुमार दोहरे(सपा)- 99,635
  • बनवारी लाल दोहरे(भाजपा)- 97,181
  • वोटों में अंतर- 2,454

आज़मगढ़ की अतरौलिया विधानसभा सीट

2017 में अतरौलिया में कुल 35.17 प्रतिशत वोट पड़े। यहां समाजवादी पार्टी से डॉ. संग्राम यादव ने भारतीय जनता पार्टी के कन्हैया लाल निषाद को 2467 वोटों के मार्जिन से हराया था।

  • डॉ. संग्राम यादव(सपा)- 74,276
  • कन्हैया लाल निषाद(भाजपा)-  71,809
  • वोटों में अंतर- 2467

सीतापुर की सिधौली विधानसभा सीट

2017 में सिधौली में कुल 33.73 प्रतिशत वोट पड़े थे। यहां बहुजन समाज पार्टी से हरगोविंद भार्गव ने समाजवादी पार्टी के मनीष रावत को 2510 वोटों के मार्जिन से हराया था।

  • हरगोविंद भार्गव(बसपा)- 78,506
  • मनीष रावत(सपा)- 75,996
  • वोटों में अंतर- 2,510

प्रयागराज की प्रतापपुर विधानसभा सीट

पिछले विधानसभा चुनावों में प्रतापपुर सीट पर कुल 32.17 प्रतिशत वोट पड़े थे। 2017 में बहुजन समाज पार्टी से मोहम्मद मुजतबा सिद्दीकी ने अपना दल (सोनेलाल) के करन सिंह को 2654 वोटों के मार्जिन से हराया था।

  • मोहम्मद मुजतबा सिद्दीकी(बसपा)- 66,805
  • करन सिंह(सोनेलाल)- 64,151
  • वोटों में अंतर- 2,654

वोटों का अंतर 4000 से कम

मुरादाबाद ज़िले की मुरादाबाद शहर विधानसभा सीट

2017 विधानसभा चुनाव में मुरादाबाद शहर में कुल 44.60 प्रतिशत वोट पड़े। यहां  भारतीय जनता पार्टी से रितेश कुमार गु्प्ता ने समाजवादी पार्टी के मोहम्मद यूसुफ अंसारी को 3193 वोटों के मार्जिन से हराया था।

  • रितेश कुमार गुप्ता(भाजपा)- 123,467
  • मोहम्मद यूसुफ अंसारी(सपा)- 120,274
  • वोटों का अंतर- 3,193

गाज़ीपुर ज़िले की जंगीपुर विधानसभा सीट

2017 में जंगीपुर में कुल 33.29 प्रतिशत वोट पड़े। यहां समाजवादी पार्टी से वीरेंद्र कुमार यादव ने भारतीय जनता पार्टी के राम नरेश कुशवाहा को 3239 वोटों के मार्जिन से हराया था।

  • वीरेंद्र कुमार यादव(सपा)-  71,441
  • राम नरेश कुशवाहा(भाजपा)- 68,202
  • वोटों में अंतर- 3239

खीरी ज़िले की धौरहरा विधानसभा

2017 विधानसभा चुनावों में धौरहरा में कुल 36.06 प्रतिशत वोट पड़े। भारतीय जनता पार्टी से अवस्थी बाला प्रसाद ने समाजवादी पार्टी के यशपाल सिंह चौधरी को 3353 वोटों के मार्जिन से हराया था।

  • अवस्थी बाला प्रसाद(भाजपा)- 79,809
  • यशपाल सिंह चौधरी(सपा)- 76,456
  • वोटों में अंतर- 3353

गोरखपुर ज़िले की चिल्लूपार विधानसभा सीट

पिछले विधानसभा चुनाव में चिल्लूपार में कुल 35.48 प्रतिशत वोट पड़े। 2017 में बहुजन समाज पार्टी से विनय शंकर तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी के राजेश त्रिपाठी को 3359 वोटों के मार्जिन से हराया था।

  • विनय शंकर तिवारी(बसपा)- 78,177
  • राजेश त्रिपाठी(सपा)- 74,818
  • वोटों में अंतर- 3,359

बरेली की आंवला विधानसभा सीट

पिछले विधानसभा चुनावों में आंवला में कुल 34.76 प्रतिशत वोट पड़े। 2017 में भारतीय जनता पार्टी से धरम पाल सिंह ने समाजवादी पार्टी के सिद्धार्थ सिंह को 3546 वोटों के मार्जिन से हराया था।

  • धरम पाल सिंह(भाजपा)- 63,165
  • सिद्धार्थ सिंह(सपा)- 59,619
  • वोटों में अंतर- 3,546

हापुड़ की धौलाना विधानसभा सीट

2017 के विधानसभा चुनावों में धौलाना में कुल 34.90 प्रतिशत वोट पड़े। बहुजन समाज पार्टी से असलम चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी के रमेश चंद तोमर को 3576 वोटों के मार्जिन से हराया था।

  • असलम चौधरी(बसपा)- 88,580
  • रमेश चंद तोमर(भाजपा)- 85,004
  • वोटों के अंतर- 3,576

आज़मगढ़ की दीदारगंज विधानसभा सीट

2017 में दीदारगंज में कुल 33.15 प्रतिशत वोट पड़े। 2017 में बहुजन समाज पार्टी से सुखदेव राजभर ने समाजवादी पार्टी के आदिल शेख को 3645 वोटों के मार्जिन से हराया था। ये सीट लालगंज लोकसभा के अंतर्गत आती है, यहां से बहुजन समाजवादी पार्टी की संगीता आज़ाद सांसद हैं।

  • सुखदेव राजभर(बसपा)- 62,125
  • आदिल शेख(सपा)- 58,480
  • वोटों का अंतर- 3645

रायबरेली की हरचंदपुर विधानसभा सीट

पिछले विधानसभा चुनाव में हरचंदपुर में कुल 35.10 प्रतिशत वोट पड़े। 2017 में कांग्रेस से राकेश सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के कंचन लोधी को 3652 वोटों के मार्जिन से हराया था। फिलहाल राकेश सिंह अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं।

  • राकेश सिंह(कांगेस)- 65,104
  • कंचन लोधी(भाजपा)- 61,452
  • वोटों में अंतर- 3652              

बागपत की छपरौली विधानसभा सीट

2017 में छपरौली में कुल 32.54 प्रतिशत वोट पड़े। यहां राष्ट्रीय लोक दल से रहेंद्र सिंह रामला ने भारतीय जनता पार्टी के सतेंद्र सिंह को 3842 वोटों के मार्जिन से हराया था।

  • राजेंद्र सिंह रामला(रालोद)- 65,124
  • सतेंद्र सिंह(भाजपा)- 61,282
  • वोटों का अंतर- 3842

औरैया की बिधुना विधानसभा सीट

2017 में हुए विधासभा चुनावों में बिधुना विधानसभा सीट पर 37.51% वोट पड़े थे। इसमें भारतीय जनता पार्टी के विनय शाक्य ने सपा के दिनेश कुमार वर्मा को महज़ 3910 वोटों से हरा दिया था।

  • विनय शाक्य(भाजपा)- 81905
  • दिनेश कुमार वर्मा(सपा)- 77995
  • वोटों का अंतर- 3910

वोटों का अंतर 5000 से कम

सहारनपुर की नकुड़ विधानसभा सीट

2017 में नकुड़ में कुल 36.93 प्रतिशत वोट पड़े। यहां भारतीय जनता पार्टी से डॉक्टर धरम सिंह सैनी ने कांग्रेस के इमरान मसूद को 4057 वोटों के मार्जिन से हराया था। फिलहाल इमरान मसूद कांग्रेस का साथ छोड़ चुके हैं।

  • डॉ. धरम सिंह सैनी(भाजपा)- 94,375
  • इमरान मसूद(कांग्रेस)- 90,318
  • वोटों का अंतर- 4,057

कौशांबी की मंझनपुर विधानसभा सीट

मंझनपुर विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में आती है। 2017 में मंझनपुर में कुल 41.50 प्रतिशत वोट पड़े। यहां भारतीय जनता पार्टी से लाल बहादुर ने बहुजन समाज पार्टी के इंद्रजीत सरोज को 4160 वोटों के मार्जिन से हराया था।

  • लाल बहादुर(भाजपा)- 92,818
  • इंद्रजीत सरोज(बसपा)- 88,658
  • वोटों में अंतर- 4160

जौनपुर की मछलीशहर विधानसभा सीट

पिछले विधानसभा चुनावों में मछलीशहर सीट पर कुल 34.73 प्रतिशत वोट पड़े। समाजवादी पार्टी से जगदीश सोनकर ने भारतीय जनता पार्टी के अनीता रावत को 4179 वोटों के मार्जिन से हराया था।

  • जगदीश सोनकर(सपा)- 72,368
  • अनीता रावत(भाजपा)- 68,189
  • वोटों में अंतर- 4179

सुल्तानपुर जिले की इसौली विधानसभा सीट

2017 चुनावों में इसौली में कुल 26.94 प्रतिशत वोट पड़े। समाजवादी पार्टी से अबरार अहमद ने भारतीय जनता पार्टी के ओम प्रकाश पांडे उर्फ बजरंगी को 4241 वोटों के मार्जिन से हराया था।

  • अबरार खान(सपा)- 51,583
  • ओम प्रकाश उर्फ बजरंगी(भाजपा)- 47,342
  • वोटों का अंतर- 4,241

बदायूं ज़िले की सहसवान सीट

2017 में सहसवान में कुल 32.20 प्रतिशत वोट पड़े। समाजवादी पार्टी से ओंकार कुमार वर्मा ने बहुजन समाज पार्टी के अरशद अली को 4269 वोटों के मार्जिन से हराया था।

  • ओंकार कुमार वर्मा(सपा)- 77,543
  • अरशद अली(बसपा)- 73,274
  • वोटों का अंतर- 4269

सहारनपुर ज़िले की सहारनपुर नगर विधानसभा सीट

2017 चुनाव में सहारनपुर नगर में कुल 46.68 प्रतिशत वोट पड़े। समाजवादी पार्टी से संजय गर्ग ने भारतीय जनता पार्टी के राजीव गुंबेर को 4636 वोटों के मार्जिन से हराया था।

  • संजय गर्ग(सपा)- 127,210
  • राजीव गुंबेर(भाजपा)- 122,574
  • वोटों का अंतर- 4636

यूपी का इलेक्शन मैप देखें:  https://electionsviz.newsclick.in/

Uttar pradesh
UP Assembly Elections 2022
UP election 2022
UP Election Seats
BJP
Congress
BSP
SP
SAMAJWADI PARTY
AKHILESH YADAV
Yogi Adityanath
PRIYANKA GANDHI VADRA
MAYAWATI

Related Stories

यूपी : आज़मगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा की साख़ बचेगी या बीजेपी सेंध मारेगी?

त्रिपुरा: सीपीआई(एम) उपचुनाव की तैयारियों में लगी, भाजपा को विश्वास सीएम बदलने से नहीं होगा नुकसान

उपचुनाव:  6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में 23 जून को मतदान

हार के बाद सपा-बसपा में दिशाहीनता और कांग्रेस खोजे सहारा

सियासत: अखिलेश ने क्यों तय किया सांसद की जगह विधायक रहना!

ख़बरों के आगे-पीछे: राष्ट्रीय पार्टी के दर्ज़े के पास पहुँची आप पार्टी से लेकर मोदी की ‘भगवा टोपी’ तक

विधानसभा चुनाव परिणाम: लोकतंत्र को गूंगा-बहरा बनाने की प्रक्रिया

पक्ष-प्रतिपक्ष: चुनाव नतीजे निराशाजनक ज़रूर हैं, पर निराशावाद का कोई कारण नहीं है

यूपी चुनाव नतीजे: कई सीटों पर 500 वोटों से भी कम रहा जीत-हार का अंतर

यूपीः किसान आंदोलन और गठबंधन के गढ़ में भी भाजपा को महज़ 18 सीटों का हुआ नुक़सान


बाकी खबरें

  • blast
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हापुड़ अग्निकांड: कम से कम 13 लोगों की मौत, किसान-मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन
    05 Jun 2022
    हापुड़ में एक ब्लायलर फैक्ट्री में ब्लास्ट के कारण करीब 13 मज़दूरों की मौत हो गई, जिसके बाद से लगातार किसान और मज़दूर संघ ग़ैर कानूनी फैक्ट्रियों को बंद कराने के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही…
  • Adhar
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: आधार पर अब खुली सरकार की नींद
    05 Jun 2022
    हर हफ़्ते की तरह इस सप्ताह की जरूरी ख़बरों को लेकर फिर हाज़िर हैं लेखक अनिल जैन
  • डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष
    05 Jun 2022
    हमारे वर्तमान सरकार जी पिछले आठ वर्षों से हमारे सरकार जी हैं। ऐसा नहीं है कि सरकार जी भविष्य में सिर्फ अपने पहनावे और खान-पान को लेकर ही जाने जाएंगे। वे तो अपने कथनों (quotes) के लिए भी याद किए…
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता : एरिन हेंसन की कविता 'नॉट' का तर्जुमा
    05 Jun 2022
    इतवार की कविता में आज पढ़िये ऑस्ट्रेलियाई कवयित्री एरिन हेंसन की कविता 'नॉट' जिसका हिंदी तर्जुमा किया है योगेंद्र दत्त त्यागी ने।
  • राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित
    04 Jun 2022
    देशभक्तों ने कहां सोचा था कि कश्मीरी पंडित इतने स्वार्थी हो जाएंगे। मोदी जी के डाइरेक्ट राज में भी कश्मीर में असुरक्षा का शोर मचाएंगे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License